फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 सितम्बर 2025 भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य प्रांशु द्विवेदी ने आज शहर के मुख्य बाज़ार में जनसंपर्क अभियान चलाकर व्यापारियों व आम नागरिकों को केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में की गई कटौती की जानकारी दी। उन्होंने व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर न केवल व्यापारियों से संवाद किया, बल्कि उन्हें इस कटौती से ग्राहकों को होने वाले सीधे लाभ के बारे में भी बताया। इस दौरान उन्होंने “घटी जीएसटी, मिला उपहार” लिखे स्टीकर भी दुकानों पर चिपकाए और व्यापारियों से…
Category: रुझान
फर्रुखाबाद:सांसद खेल स्पर्धा-2025: जिले में ब्लॉक से सांसद स्तर तक खेल प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 सितम्बर 2025 जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आज जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में सांसद खेल स्पर्धा-2025 की तैयारी को लेकर अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद के सभी अधिकारियों, पदाधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की। बैठक का मुख्य उद्देश्य विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में युवाओं को सशक्त बनाना, खेलों के प्रति उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना और सेवा पखवाड़ा एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में व्यापक स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करना रहा। तय कार्यक्रम 20 सितम्बर…
फर्रुखाबाद:आईजीआरएस निस्तारण पर सख्त हुए जिलाधिकारी, लापरवाही पर होगी कार्रवाई।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 सितम्बर 2025 कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आईजीआरएस (जन शिकायत निवारण प्रणाली) निस्तारण से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने आवेदकों से संपर्क न करने वाले अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए स्पष्ट कहा कि यह अनुशासनहीनता है और इसे अपराध की श्रेणी में माना जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अब प्रत्येक अधिकारी शत-प्रतिशत आवेदकों से वार्ता सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी दी कि जिन अधिकारियों के प्रकरणों में आवेदकों से संवाद का अभाव पाया…
प्रयागराज : जनपद न्यायाधीश ने न्यायालय में आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का फीता काट कर किया शुभारंभ
दिनांक 25.09.2025 को माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज श्री संजीव कुमार के निर्देशानुसार जनपद न्यायालय प्रयागराज में निःशुल्क चिकित्सीय शिविर का आयोजन श्री सतपाल गुलाटी, वाइस चेयरमैन, यूनाईटेड ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूट के सहयोग यूनाईटेड ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूट की मेडिकल टीम द्वारा आयोजित किया गया। निःशुल्क चिकित्सीय शिविर का शुभारम्भ माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा फीता काट कर किया गया । सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज श्री दिनेश कुमार गौतम द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारीगण व डाक्टर व स्टाफ का स्वागत करते हुए निःशुल्क चिकित्सीय शिविर की उपयोगिता…
प्रयागराज पुलिस द्वारा की गयी प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप अभियुक्त के दोष सिद्ध का विवरण
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश महोदय द्वारा चलाये जा रहे “Operation Conviction’’ अभियान के दृष्टिगत श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में व श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में जोन-गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज पुलिस के द्वारा गुणवत्तापूर्ण विवेचना तथा अभियोजन द्वारा प्रभावी पैरवी के क्रम में आज दिनांक-25.09.2025 को मा0 न्यायालय ए0डी0जे0 कक्ष संख्या-08 प्रयागराज द्वारा थाना हण्डिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-313/2021 धारा-302 भा0द0सं0 के अभियुक्त रंग बहादुर मौर्या पुत्र राम चरण मौर्या निवासी सदरेपुर थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज को धारा-302 भा0द0सं0…
प्रयागराज : एम0एस0एम0ई0 को फैसिलिटेशन काउन्सिल के माध्यम से दिलवाये 53 लाख रूपये
मण्डलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में गुरूवार को गांधी सभागार में मण्डलीय एम0एस0ई0 फैसिलिटेशन काउन्सिल द्वारा एम0एस0एम0ई0 रजिस्टर्ड इकाईयों द्वारा सप्लाई किये गये माल/सेवा से सम्बन्धित बकाये धनराशि के पंजीकृत वादों में से कन्सीलिएशन के 17, आर्बिटेशन के 04 व पंजीकरण हेतु 09 वादों की सुनवाई की गयी। सुनवाई के अन्तर्गत कन्सीलिएशन- आपसी सुलह-समझौते के अन्तर्गत वादी(सप्लायर) मेसर्स आर0डी0 इण्टरप्राइजेज, प्रयागराज को रू0 2,50,000 वादी (सप्लायर) मेसर्स इकोलॉजी इन्फो सॉल्यूशंस एण्ड सर्विसेज, राजरूपपुर प्रयागराज को रू0 8,50,000 वादी(सप्लायर) मेसर्स श्री राम इण्टरप्राइजेज, प्रयागराज को रू0 12,62,000 वादी(सप्लायर) मेसर्स शौर्य…
लखीमपुर खीरी : गोला विधायक ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत वन चेतना पार्क में स्वच्छता अभियान चलाकर किया वृक्षारोपण
गोला गोकर्णनाथ – सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बुधवार को गोला गोकर्णनाथ में लखीमपुर रोड पर वन चेतना पार्क में गोला विधायक माननीय अमन गिरी अपने तमाम साथियों के साथ पहुंचकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए वृक्षारोपण किया साथ ही स्वच्छता अभियान के तहत सभी साथियों संग मिलकर वन चेतना पार्क की साफ सफाई कर स्वच्छ बनाया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख कुंभी विमल वर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष शत्रुघन मिश्रा, भाजपा नेता धर्मेंद्र गिरी उर्फ मोंटी भैया,विश्वनाथ सिंह,राम गुलाम पांडे,अवधेश मिश्रा,राजन साहनी, सचिन सिंह,राजेश…
लखीमपुर खीरी : पूर्व पालिकाध्यक्ष ने किया मयंक इंटरप्राइजेज के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन
गोला गोकर्णनाथ – तहसील रोड पर बुधवार को मयंक इंटरप्राइजेज के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने पूजन अर्चन व फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर मयंक इंटरप्राइजेज के नवीन प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर मयंक गुप्ता एवं गोला बाथम वैश्य सभा के नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने मुख्य अतिथि पूर्व पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर किया। इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने भगवान भोलेनाथ से मयंक इंटरप्राइजेज के उत्तम व्यवसाय के…
लखीमपुर खीरी : सीएचसी गोला पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
गोला गोकर्णनाथ – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला खीरी में पंडित दीनदयाल की जयन्ती के शुभ अवसर पर बुधवार को सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत रक्तदान शिविर का माननीय गोला विधायक अमन गिरी के द्वारा आयोजन किया गया जिसमे गोला विधायक सहित भाजपा नेताओं का तिलक वंदन कर व गोला विधायक माननीय अमन गिरी द्वारा रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया जिसमे गोला विधायक सहित कई लोगों ने रक्तदान किया। गोला विधायक ने इस अवसर पर कहा रक्तदान महादान है क्योंकि एक यूनिट रक्त से कई जान बच सकती हैं और यह…
फर्रुखाबाद:अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने किया कार्तिकेय ग्राहक सेवा केंद्र एवं बुक डिपो का उद्घाटन
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 सितम्बर 2025 अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुशील शाक्य ने आज अमृतपुर में आयोजित कार्यक्रम में सुधीर श्रीवास्तव के नवीन प्रतिष्ठान कार्तिकेय ग्राहक सेवा केंद्र एवं बुक डिपो का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि “नए प्रयास सदैव समाज को नई दिशा और युवाओं को प्रगति का अवसर प्रदान करते हैं। ऐसे संस्थान न केवल शिक्षा के क्षेत्र में सहायक बनते हैं बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और विकास की संभावनाओं को भी बढ़ावा देते हैं।” कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिक,…
फर्रुखाबाद में किसानों व सामाजिक न्याय के लिए धरना प्रदर्शन।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 सितम्बर 2025 को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, किसान मोर्चा, बहुजन मुक्ति मोर्चा व राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में जिले में एक विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना प्रदर्शन में वक्ताओं ने किसानों के हक और अधिकारों, खाद-बीज की बढ़ती कीमतों, नई शिक्षा नीति के दुष्परिणामों, निजी शिक्षा संस्थानों द्वारा अभिभावकों से की जा रही लूट, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और बहुजन समाज से जुड़े अहम मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा आम जनता की समस्याओं को दरकिनार…
फर्रुखाबाद:खानपुर पंचायत में अन्नपूर्णा भवन बना सफेद हाथी, अब तक शुरू नहीं हो सका उपयोग।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 सितम्बर 2025 बढ़पुर विकासखंड के ग्राम पंचायत खानपुर में लाखों रुपये की लागत से निर्मित अन्नपूर्णा भवन महीनों से तैयार खड़ा है, लेकिन अब तक इसका उपयोग शुरू नहीं हो सका है। सरकार की मंशा के अनुसार ग्रामीणों को उचित दर पर राशन वितरण इसी भवन से होना था, मगर कोटेदार अब भी अपने घर से ही राशन का वितरण कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि भवन तैयार होने के बावजूद उसका इस्तेमाल न होना नियमों की खुलेआम अनदेखी है। ग्रामीणों ने नाम…
फर्रुखाबाद:भाजपा फतेहगढ़ मंडल में धूमधाम से मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 सितम्बर 2025 भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर गुरुवार को फतेहगढ़ मंडल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती रमला राठौर के नेतृत्व में नगर महामंत्री सुमित कटियार के प्रतिष्ठान पर यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री डी.एस. राठौर, रेखा सोमवंशी, बिटाना चौहान, नगर महामंत्री अमन गुप्ता, पूर्व महामंत्री गौरव कटिहार, अनिल प्रताप, संजीव राठौर, गुरजीत कटिहार, विनीत मिश्रा, सनी शुक्ला, राहुल राठौर सहित मंडल के कई…
फर्रुखाबाद:पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर जनपद में संगोष्ठी एवं पत्रकार वार्ता का आयोजन।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 सितम्बर 2025 जनसंघ के संस्थापक सदस्य, महान भारतीय विचारक एवं अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आज फर्रुखाबाद स्थित रेडिएंटो हॉस्पिटल परिसर, अलका मैरिज लॉन, बिर्रा बाग में एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के उपाध्यक्ष एवं कन्नौज के पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद सिंह उपस्थित रहे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर विस्तार से चर्चा मुख्य वक्ता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद…
फर्रूखाबाद में मिशन शक्ति 5.0 के तहत आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 सितम्बर 2025 महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर प्रदेशभर में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत आज प्राथमिक विद्यालय पपियापुर, विकास खंड बढ़पुर में एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ परंपरागत ढंग से माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद अधिकारियों ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित…
प्रयागराज: द्वितीय त्रैमास की जिलास्तरीय सलाहकार समिति (डीसीसी) की तिमाही बैठक का आयोजन
जनपद के बैंकों की तिमाही समीक्षा बैठक में ऋण-जमानुपात एवं सीएम युवा उद्यमी योजना रही मुख्य मुद्दा प्रयागराज जनपद स्थित सभी बैंकों की वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रथम त्रैमास की जिलास्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरसी) एवं द्वितीय त्रैमास की जिलास्तरीय सलाहकार समिति (डीसीसी) की तिमाही बैठक का आयोजन जनपद के अग्रणी बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा के द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में किया गया| अग्रणी बैंक के अधिकारी गौरव त्रिपाठी के द्वारा बताया गया कि माननीया मुख्य विकास अधिकारी महोदया की अध्यक्षता में तथा भारतीय रिज़र्व बैंक लखनऊ से आये एलडीओ…
प्रयागराज : मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार एवं समीक्षा समिति (बैंकर्स) की बैठक सम्पन्न
मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में जिला बैंकर्स समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत लंबित आवेदनों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए लम्बित आवेदनों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए है। मुख्य विकास अधिकारी ने पात्र आवेदकों के ऋण आवेदन स्वीकार करने और सीडी रेशियो (ऋण-जमा अनुपात) में सुधार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विशेष रूप से उन बैंकों से सुधार करने को कहा, जिनका सीडी रेशियो कम था और सभी…
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0: फर्रुखाबाद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा हेतु विशेष जागरूकता अभियान
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 सितम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार के पर्यवेक्षण में जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर “मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत फर्रुखाबाद के विभिन्न थानों में तैनात एंटी रोमियो टीम ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में बस अड्डा, सार्वजनिक स्थल, कस्बे, मंदिर, बीट क्षेत्र, मोहल्ले, स्कूल और कॉलेज सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर गश्त और चेकिंग की। अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा के तरीकों,…
फर्रुखाबाद: पॉक्सो कोर्ट ने अभियुक्त को 7 वर्ष का कठोर कारावास व अर्थदंड से दंडित किया।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 सितम्बर 2025 पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशन में अभियुक्तों को सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी के क्रम में थाना मऊदरवाजा की टीम और कोर्ट पैरोकारों ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। थाना मऊदरवाजा, जनपद फतेहगढ़ में पंजीकृत मामले क्रमांक 37/2017 में अभियुक्त राजिद हसन पुत्र मुन्तियाज अहमद, निवासी तुर्कीपुर के खिलाफ धारा 376, 511 भादवि एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। मामले की विवेचना पूर्ण करने के पश्चात अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया…
फर्रुखाबाद में “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” के तहत महिला पुलिस कर्मियों को किया गया जागरूक।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 सितम्बर 2025 मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद फतेहगढ़ में “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” का आयोजन पुलिस लाइन सभागार में किया गया। इस अवसर पर मिलिट्री हॉस्पिटल से मेजर गरिमा और मेजर शीना ने जनपदीय महिला पुलिस कर्मियों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं और जागरूकता की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, उचित आहार, मानसिक स्वास्थ्य, स्त्री रोग संबंधी बीमारियों की रोकथाम और समय पर उपचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया। साथ ही यह भी…
