फर्रुखाबाद में 36वीं मण्डलीय माध्यमिक विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अक्टूबर 2025 स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम, फतेहगढ़ में आज 36वीं मण्डलीय माध्यमिक विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष वात्सला अग्रवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला क्रीड़ाधिकारी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी और विशिष्ट अतिथि श्रीमती मिथलेश सरस्वती ने प्रतिमा का माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्रतियोगिता के संयोजक प्रधानाचार्य अनिल सिंह एवं सह संयोजक श्री योगेश निपाठी और श्रीमती सुमन त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि…

फर्रुखाबाद: व्यापारियों की सुरक्षा एवं समस्याओं के समाधान हेतु अपर पुलिस अधीक्षक ने की गोष्ठी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अक्टूबर 2025 अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह द्वारा पुलिस लाइन सभागार में जनपद फतेहगढ़ के “व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ” से जुड़े व्यापारियों एवं उद्यमियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक का उद्देश्य व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना एवं उनकी समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना रहा। गोष्ठी में नगर के प्रमुख व्यापारियों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान व्यापारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं सुरक्षा से…

फर्रुखाबाद: एएसपी ने बैंक सुरक्षा और साइबर अपराध रोकथाम को लेकर की गोष्ठी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अक्टूबर 2025 अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने पुलिस लाइन्स सभागार कक्ष में जनपद के सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों एवं बैंक कर्मियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया। इस बैठक में जनपद की लगभग सभी बैंकों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। गोष्ठी में एएसपी ने आगामी दीपावली त्योहार के दृष्टिगत बैंक शाखाओं की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने बैंक परिसरों में लगे सीसीटीवी कैमरों, अलार्म सिस्टम और सुरक्षा गार्डों की उपस्थिति व सतर्कता की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।…

फर्रुखाबाद:नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने किए पांच विकास कार्यों का उद्घाटन, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अक्टूबर 2025 नगर पालिका परिषद फतेहगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती वत्सला अग्रवाल ने आज नगर क्षेत्र में पांच लोक निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। इन परियोजनाओं में कांशीराम कॉलोनी और वार्ड नंबर 24 आजाद नगर में खादियां अहमदगंज से दाऊद खां तक सड़क निर्माण कार्य प्रमुख रूप से शामिल रहा। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय जनता में उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने इन विकास कार्यों की सराहना करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल का स्वागत किया। इस अवसर पर सभासद पति जयवीर…

इंदौर:रिटायर्ड आबकारी अफसर के घर रेड में मिला 10 करोड़ की संपत्ति, नोटों का ढेर, सोने की ईंट और गहने बरामद

मध्य प्रदेश:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अक्टूबर 2025 इंदौर में रिटायर्ड आबकारी अफसर धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के घर पुलिस ने अचानक छापेमारी कर भारी मात्रा में नकदी, सोने की ईंटें और बहुमूल्य गहने जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार इस संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत 8 से 10 करोड़ रुपए के आसपास है। धर्मेंद्र सिंह भदौरिया 1987 में आबकारी विभाग में भर्ती हुए थे और सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार अब तक उनकी वैध आय लगभग 2 करोड़ रुपए आंकी गई थी। लेकिन जांच में सामने आई संपत्ति के आंकड़े…

प्रयागराज : दिव्यागजनों के लिए निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर हेतु समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर

जिला आकांक्षा समिति एवं रोटरी क्लब इलाहाबाद मिडटाउन के मध्य गुरूवार को एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए, जिसके अंतर्गत दोनों संस्थाएँ मिलकर निःशुल्क कृत्रिम अंग (Prosthetic Limbs) वितरण शिविर का आयोजन करेंगी। यह शिविर 16 एवं 17 नवम्बर 2025 को प्रयागराज में आयोजित होगा। इस एमओयू का उद्देश्य जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर दिव्यांगजन को निःशुल्क कृत्रिम अंग उपलब्ध कराना है, ताकि वे पुनः आत्मनिर्भर बन सकें और गरिमापूर्ण जीवन जी सकें। इस अवसर पर जिला आकांक्षा समिति की तरफ से डॉ0 अंकिता राज तथा रोटरी…

लखीमपुर खीरी : मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिला शक्ति टीम द्वारा सत्यवती पटेल डिग्री कालेज ममरी की छात्राओं को किया गया जागरूक

गोला गोकर्णनाथ,(द दस्तक 24 न्यूज़) पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी गोला के कुशल मार्गदर्शन में एवं थानाध्यक्ष हैदराबाद के नेतृत्व में दिनांक- 16.10.2025 दिन गुरुवार को थाना हैदराबाद की महिला शक्ति टीम द्वारा अभियान चलाकर छात्राओं को मिशन शक्ति एवं साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सम्मान व बच्चो की सुरक्षा के उद्देश्य से जागरूक करते हुये अपराधों से उनकी सुरक्षा…

लखीमपुर खीरी : एसपी द्वारा धनतेरस एवं दीपावली त्यौहार के मद्देनजर मार्केट भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अक्टूबर 2025 दिन गुरुवार को पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा आगामी धनतेरस तथा दीपावली त्यौहार के मद्देनजर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर विवेक तिवारी सहित भारी पुलिस बल के साथ नगर के प्रमुख बाजारों, सर्राफा मार्केट, दशहरा मेला मैदान,पटाखा मार्केट एवं मत्वपूर्ण विभिन्न चौराहों, संवेदनशील भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की गई। गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक एवं सहायक पुलिस अधीक्षक द्वारा आतिशबाजी और पटाखा बेचने वाली दुकानों का निरीक्षण किया गया उन्होंने…

आजमगढ़:समाजवादी छात्र सभा आज़मगढ़ द्वारा भव्य पीडीए महापंचायत का आयोजन

आज़मगढ़:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अक्टूबर 2025 आज आज़मगढ़ में समाजवादी छात्र सभा के तत्वावधान में एक भव्य पीडीए (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) महापंचायत का आयोजन किया गया। इस आयोजन में हजारों की संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता, छात्र और युवाओं ने भाग लेकर समाजवादी आंदोलन के प्रति अपनी निष्ठा और एकजुटता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाबू सिंह कुशवाहा सांसद, जौनपुर एवं धर्मेन्द्र यादव सांसद आज़मगढ़, विनीत कुशवाहा समाजवादी छात्र सभा प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ नवल किशोर शाक्य पूर्व प्रत्याशी फर्रुखाबाद तथा…

फर्रुखाबाद में खाद विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, खराब मिठाई बरामद, मौके पर कराया नष्ट

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अक्टूबर 2025 त्योहारों के सीजन में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर अंकुश लगाने के लिए खाद विभाग की टीम ने शुक्रवार को अचानक छिबरामऊ रोड, थाना जहानगंज क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान विभागीय टीम ने मिठाई प्रतिष्ठानों की जांच की तो कई अनियमितताएं पाई गईं। टीम ने सरोजनी देवी के प्रतिष्ठान से रसगुल्ला तथा संजीव कुमार के लोचन छेना भंडार से छेना के नमूने संकलित किए। सभी नमूनों को आगे की जांच हेतु खाद प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच के दौरान लोचन छेना भंडार पर…

फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ पुलिस की प्रभावी पैरवी से दो अभियुक्तों को हुई सजा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 16 अक्टूबर 2025 पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान एवं “मिशन शक्ति 5.0” के अंतर्गत जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों को सजा दिलाने हेतु प्रभावी पैरवी लगातार की जा रही है। इसी क्रम में फर्रुखाबाद पुलिस की मानीटरिंग सेल, अभियोजन पक्ष तथा कोर्ट पैरोकारों के अथक प्रयास से दो अभियुक्तों को न्यायालय द्वारा दोषसिद्ध कर सजा सुनाई गई है। पहले प्रकरण में — अभियुक्त बिलायती पुत्र अमरसिंह निवासी ग्राम राजारामपुर मई, थाना नवाबगंज, जनपद फर्रुखाबाद के विरुद्ध मु0अ0सं0 92/2015,…

फर्रुखाबाद:दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ,मेरापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अक्टूबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के कुशल मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डा० संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना मेरापुर पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में नामजद/वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। थाना मेरापुर पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुकदमा अपराध संख्या 123/2025, धारा 115(2)/85/80(2) BNS एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम (DP Act) में वांछित अभियुक्त सुमित पुत्र स्व.…

फर्रुखाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध आतिशबाजी भंडारण पर छापा, एक गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अक्टूबर 2025 दीपावली पर्व के मद्देनज़र जनपद फतेहगढ़ में अवैध रूप से आतिशबाजी के भंडारण व विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत थाना शमसाबाद पुलिस ने छापा मारते हुए बड़ी मात्रा में आतिशबाजी बरामद की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिनांक 15.10.2025 को थाना शमसाबाद क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान 02 बोरी और 04 गत्ते के कार्टून आतिशबाजी बरामद की गई। मौके से अभियुक्त राजू…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 के तहत दीपावली पूर्व जिलाधिकारी ने मूक-बधिर व मानसिक दिव्यांग बच्चों संग मनाई खुशियां।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अक्टूबर 2025 दीपावली के पूर्व मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत आज जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने जे.एन.वी. रोड स्थित संकेत मूक-बधिर विद्यालय एवं देवी अहिल्या बाई मानसिक मंदित संस्थान का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से संवाद स्थापित कर उनके स्वास्थ्य, पठन-पाठन एवं खान-पान की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने विद्यालय और संस्थान में रह रहे बच्चों के बीच पहुंचकर गर्म कपड़े, पेय पदार्थ, मिठाई एवं दीपावली उपहार वितरित किए। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखकर जिलाधिकारी ने कहा कि “समाज…

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी ने जीरो पॉवर्टी अभियान की समीक्षा बैठक की, सभी विभागों को लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अक्टूबर 2025 कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में जीरो पॉवर्टी अभियान की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभाग के चिन्हित लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से आच्छादित करना सुनिश्चित करें ताकि जनपद को गरीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी विभाग स्टेट डेटा से अपने जनपद के लाभार्थियों की सूची का मिलान करें और…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत बालिका इंटर कॉलेज वनखड़िया में बालिकाओं को किया गया जागरूक।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अक्टूबर 2025 महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत आज बालिका इंटर कॉलेज वन खड़िया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी महोदय, मुख्य विकास अधिकारी महोदय एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में जेंडर स्पेशलिस्ट निर्मला राजपूत ने छात्राओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि यदि किसी भी बालिका या महिला के साथ कोई अप्रिय घटना घटती है तो वह तत्काल टोल फ्री नंबर 112 पर कॉल…

फर्रुखाबाद:यू.पी. ट्रेड मेले में कवि सम्मेलन, गूंजी स्वदेशी की अलख

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अक्टूबर 2025 आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर के क्रिश्चियन इंटर कॉलेज ग्राउंड में आयोजित स्वदेशी मेले में गुरुवार को कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि नलिन श्रीवास्तव ने की, जबकि संचालन युवा कवि वैभव सोमवंशी ने बड़े ही प्रभावशाली ढंग से किया। कवि सम्मेलन में वरिष्ठ कवि संतोष पांडेय, महेश पाल सिंह उपकारी, उपकार मणि उपकार और प्रांशु पांडेय ने अपने काव्य पाठ से स्वदेशी की भावना को जन-जन तक पहुंचाया। कवियों की ओजस्वी कविताओं ने उपस्थित जनसमूह को…

बरेली – थाना सिरौली एक मामला थमा नहीं कि दूसरा रिश्वत लेने का स्क्रीनशॉट वायरस ,दरोगा पर ऑनलाइन रिश्वत लेने का आरोप।

आंवला – जनपद बरेली के थाना सिरौली में तैनात उपनिरीक्षक रामकुमार लहरी का विवादित कारनामा सामने आया है। आरोप है कि मई 2024 में उन्होंने झूठी शिकायत के मामले में पीड़ित से ₹50,000 की मांग की और न देने पर प्रताड़ना व जेल भेजने की धमकी दी। मजबूर होकर पीड़ित ने अपने यूपीआई नंबर से दो किश्तों में 10-10 हजार रुपए उपनिरीक्षक के यूपीआई पर ऑनलाइन भेजे। मामला तब उजागर हुआ जब पीड़ित ने इन ट्रांजेक्शन का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना का क्रम पीड़ित ने बताया…

फर्रुखाबाद में सांसद मुकेश राजपूत ने की पत्रकार वार्ता, 17 अक्टूबर से शुरू होगा सांसद खेल महोत्सव।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अक्टूबर 2025 दिन गुरुवार को फतेहगढ़ स्थित ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने पत्रकार वार्ता आयोजित की। उन्होंने बताया कि लोकसभा फर्रुखाबाद क्षेत्र में “सांसद खेल महोत्सव” का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं, खिलाड़ियों, दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों में खेल के प्रति उत्साह और सहभागिता को बढ़ावा देना है। सांसद राजपूत ने बताया कि खेल महोत्सव के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से अब तक कुल 6314 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें अलीगंज विधानसभा से – 105…

प्रेग्नेंसी के समय करें इस सब्जी का सेवन, माँ और बच्चे के लिए है लाभकारी

करेला सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होता हैं ये खाने में कड़वा होता हैं इसलिए कई लोग इसे खाना पसंद नहीं करते। पर आपको बता दें, गर्भावस्था के दौरान इसका सेवन मां और गर्भ में पल रहे बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। अगर आप भी नहीं खाते हैं तो खाना शुरू कर दें ताकि आपकी सेहत को कोई नुकसान नहीं होगा। भ्रूण का विकास करता है: करेला कुछ विटामिन और मिनरल्स का एक बड़ा स्रोत है। इसमें आयरन, नियासिन, पोटेशियम, पेंटोथेनिक एसिड,…