माघ मेला–2026 के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था, उ.प्र. की अध्यक्षता में मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन को लेकर माघ मेला पुलिस लाइन स्थित तीर्थराज सभागार में गोष्ठी आयोजित की गई।गोष्ठी में निर्देशित किया गया कि मेला क्षेत्र के संवेदनशील स्थलों, बस स्टैंडों, रेलवे स्टेशनों एवं प्रमुख प्रवेश मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करते हुए पुलिस की प्रभावी दृश्यता, सक्रिय उपस्थिति एवं सतत चेकिंग के माध्यम से सतर्कता बनाए रखी जाए।…
Category: रुझान
फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी ने मेला श्री रामनगरिया पहुँचकर गंगा आरती की तैयारियों का किया निरीक्षण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 दिसम्बर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने मेला श्री रामनगरिया पहुँचकर मेला शुभारंभ के अवसर पर आयोजित होने वाली गंगा आरती की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गंगा आरती से जुड़ी व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी/मेला सचिव को निर्देशित किया कि गंगा आरती से संबंधित समस्त तैयारियाँ समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण की जाएँ, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने विशेष रूप से सुरक्षा, स्वच्छता,…
फर्रुखाबाद:गंगा किनारे बसेगी ‘आस्था की नगरी’, विकास प्रदर्शनी व सांस्कृतिक आयोजनों के साथ कड़ा सुरक्षा घेरा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 दिसम्बर 2025 माघ माह के आगमन के साथ ही गंगा के पावन पंचाल घाट पर आस्था की नगरी आकार लेने लगी है। एक माह तक चलने वाले माघ मेले को लेकर प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। कल्पवास, साधु-संतों के प्रवास और लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए गंगा तट पर अस्थायी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रूप दिया गया है। कल्पवास और साधु-संतों के लिए विशेष इंतजाम प्रशासन द्वारा कल्पवासियों के लिए गंगा तट पर स्थान चिन्हित कर टीन शेड लगाए गए…
कद्दू के बीज के ये फायदे जानकर आप दंग रह जाएंगे!
कद्दू की सब्जी को बहुत कम लोग पसंद करते है। लेकिन क्या आप जानते है की कद्दू लोगों के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। वैसे, एक ओर जहां कद्दू बेहद फायदेमंद सब्जी है वहीं इसके बीजों में भी पोषक तत्वों का खजाना भरा हुआ है। आप चाहें तो इन्हें अपनी डाइट का हिस्सा बनाकर इसके फायदे ले सकते हैं। तो आइये जानते है कद्दू के बीजो के गुणों के बारे में। ….. मधुमेह रोग में – कद्दू के बीज इंसुलिन की मात्रा को संतुलित करने का काम करते…
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति-5 के तहत कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 दिसंबर 2025 नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित MissionShakti5 अभियान के अंतर्गत कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर पुलिस टीम ने महिलाओं व किशोरियों को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपात सेवा), 1090 (वीमेन पावर लाइन) एवं 1076 की जानकारी दी। साथ ही इन नंबरों के उपयोग की प्रक्रिया को सरल शब्दों में समझाते हुए…
फर्रुखाबाद:जनपद के विकास कार्यों, सड़कों, बिजली, शिक्षा व स्वच्छता योजनाओं की हुई समीक्षा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 दिसंबर 2025 कोजिले के सांसद मुकेश राजपूत की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार, फर्रुखाबाद में सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में माननीय अध्यक्ष जिला पंचायत सुश्री मोनिका यादव, माननीय विधायक अमृतपुर श्री सुशील कुमार शाक्य, माननीय विधायक भोजपुर श्री नागेन्द्र सिंह राठौर, माननीय विधायक कायमगंज डॉ. सुरभी, माननीय सदस्य विधान परिषद (स्थानीय निकाय) श्री प्रॉशू दत्त द्विवेदी, नगर पंचायतों के…
फर्रुखाबाद:राजकीय आईटीआई फर्रुखाबाद में रोजगार/अप्रेन्टिसशिप मेला सम्पन्न, 27 अभ्यर्थियों का चयन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 दिसंबर 2025 को प्रातः 10:00 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), ठंडी सड़क, फर्रुखाबाद परिसर में रोजगार/अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन किया गया। मेले में 03 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया। कुल 150 रिक्तियों के सापेक्ष मेले में 32 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा सभी उपस्थित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया, जिसमें से कुल 27 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को निम्नलिखित कंपनियों में अप्रेन्टिसशिप के लिए चयनित किया गया— हायर एप्लाइन्स इंडिया प्रा. लि., पुणे – 02 अभ्यर्थी फिएट इंडिया…
फर्रुखाबाद:महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन के समर्थन में वैद्य के.पी. सिंह शाक्य धरना स्थल पहुंचे
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 दिसंबर 2025 महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन को लेकर चल रहे धरने के दौरान आकाश लामा एवं सम्यक बोधि अन्य बौद्ध भिक्षुओं के साथ धरना स्थल पर शांतिपूर्ण रूप से बैठे हुए हैं। इसी क्रम में वैद्य के.पी. सिंह शाक्य (आयुर्वेदाचार्य, कायमगंज) अपनी धर्मपत्नी सुनीता सिंह शाक्य एवं अपनी टीम के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। धरना स्थल पर पहुंचकर वैद्य के.पी. सिंह शाक्य ने आंदोलन का समर्थन व्यक्त किया और बौद्ध भिक्षुओं से मुलाकात कर उनकी मांगों व उद्देश्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने महाबोधि…
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति–5 के तहत कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 दिसंबर 2025 नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से प्रारम्भ किए गए MissionShakti5 अभियान के अंतर्गत कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को विभिन्न आपातकालीन एवं सहायता हेल्पलाइन नंबरों 1098, 181, 112, 1090 एवं 1076 की जानकारी दी। साथ ही महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम, त्वरित सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा कानूनी अधिकारों के विषय में विस्तार से बताया गया। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने,…
प्रयागराज: आकांक्षात्मक विकासखंड बहरिया और कोराव की समीक्षा बैठक!
प्रयागराज: आकांक्षात्मक विकासखंड बहरिया और कोराव की समीक्षा बैठक हेतु श्री सुभाष चंद्रा, निदेशक,भारत सरकार मत्स्य पालन पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय मत्स्य पालन विभाग एवं नीति आयोग भारत सरकार द्वारा नामित केंद्रीय प्रभारी अधिकारी द्वारा विकास भवन स्थित गंगा सभागार में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह के साथ सूचकांकों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में सर्वप्रथम स्वास्थ्य विभाग एवं पोषण से संबंधित सूचकांक की समीक्षा की गई, जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएससी में आधारभूत सुविधाओं और डॉक्टर के साथ-साथ सीएचओ की तैनाती के संबंध में जानकारी ली…
प्रयागराज: माघ मेला–2026: आपातकालीन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर पुलिस-प्रशासन की ब्रीफिंग
दिनांक 29.12.2025 को रिज़र्व पुलिस लाइन्स माघ मेला स्थित तीर्थराज सभागार में माघ मेला–2026 की तैयारियों के दृष्टिगत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का ब्रीफिंग कार्यक्रम तथा माघ मेला क्षेत्र का पैदल भ्रमण व भौतिक रूप से निरीक्षण किया गया- ▪ पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज श्री जोगेंद्र कुमार द्वारा पुलिस बल को संबोधित करते हुए कहा गया कि माघ मेला-2026 के दौरान भीड़ प्रबंधन एवं आपातकालीन योजनाओं का त्वरित, समन्वित एवं प्रभावी क्रियान्वयन अत्यंत आवश्यक होती है इसलिये आपात स्थिति उत्पन्न होने पर कम से कम समय में निकासी क्षमता को…
प्रयागराज: डीएम-11 ने डीआरएम-11 को 7 रनों से हराकर जीता मैत्री क्रिकेट मैच
माघ मेला-2026 के दृष्टिगत प्रशासनिक अधिकारियों एवं रेलवे अधिकारियों के मध्य बेहतर समन्वय एवं सामंजस्य स्थापित किए जाने हेतु डीएम-11 व डीआरएम-11 के मध्य डीएसए ग्राउंड में मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैत्री क्रिकेट मैच का उद्घाटन मण्डलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल के द्वारा किया गया। मैत्री क्रिकेट मैच में मण्डलायुक्त के द्वारा डीएम-11 एवं डीआरएम-11 के सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए सभी को शुभकामनांए दी। मैत्री क्रिकेट मैच में डीआरएम-11 टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। 15-15 ओवरों के मैच में पहले…
शाहजहांपुर:एक विवाह ऐसा भी… मानवता और साहस की मिसाल बना गोलू का फैसला
शाहजहांपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 दिसंबर 2025 कभी-कभी जिंदगी ऐसे मोड़ पर ले आती है, जहां एक छोटा-सा साहसिक कदम किसी की पूरी दुनिया बदल देता है। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर निवासी गोलू की कहानी भी कुछ ऐसी ही है, जिसने समाज के लिए मानवता, संवेदना और जिम्मेदारी का उदाहरण पेश किया है। जानकारी के अनुसार गोलू अपने काम के सिलसिले में घर से दिल्ली जाने के लिए ट्रेन से यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन में एक भीख मांगने वाली युवती आई, जिसे कुछ मनचले युवक परेशान कर…
फर्रुखाबाद:बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ दाम्पत्य सूत्र बंधन, धर्म पाल बौद्ध ने प्रदान किया प्रमाण पत्र
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 दिसंबर 2025 रविवार को ग्राम करमचन्दपुर नगला चके, पोस्ट झसी, जनपद फर्रुखाबाद निवासी विकास पुत्र श्री कलक्टर सिंह शाक्य तथा ग्राम नरुइया, पोस्ट रोहली, जनपद कन्नौज निवासी सुनैना पुत्री श्री रोहिताश शाक्य का दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार बौद्ध रीति-रिवाज से विधिवत सम्पन्न कराया गया। बौद्ध परंपरा के अनुसार आयोजित इस विवाह संस्कार में पंचशील, त्रिशरण एवं मंगल पाठ का वाचन किया गया। विवाह संस्कार पूर्ण होने के उपरांत धर्म पाल बौद्ध द्वारा नवदम्पति को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर परिजन, समाज…
फर्रुखाबाद में ‘स्वच्छ भारत एवं स्वस्थ भारत’ थीम पर मैराथन का आयोजन, युवाओं में दिखा उत्साह
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 दिसंबर 2025 ठंडी सड़क स्थित किसना डायमंड एण्ड गोल्ड ज्वैलरी द्वारा शहर में ‘स्वच्छ भारत एवं स्वस्थ भारत’ की थीम पर मैराथन दौड़ का भव्य आयोजन किया गया। इस मैराथन में फर्रुखाबाद जनपद के साथ-साथ अन्य जनपदों के युवक-युवतियों ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत रहे। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों के साथ जीत का जश्न मनाते हुए युवाओं को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। रविवार प्रातः 7 बजे किसना ज्वैलरी के अधिकृत शोरूम ‘गुप्ता साइन पैलेस’ से मैराथन…
कुत्ते के काटने के कितनी देर बाद लगवा लेना चाहिए इंजेक्शन
हेल्थ न्यूज़ डेस्क,रेबीज खतरनाक होने के साथ-साथ जानलेवा बीमारी भी है। ज्यादातर मामले तब होते हैं जब कुत्ते के काटने से रेबीज होता है। रेबीज़ कुत्ते या स्तनपायी के काटने से होता है। रेबीज़ एक संक्रमण है जो न्यूरोट्रोपिक लाइसावायरस या रबडोविरिडे नामक वायरस के कारण होता है। रेबीज़ का कोई स्थायी इलाज नहीं है। लेकिन अगर समय रहते इसका पता चल जाए तो इस बीमारी पर काबू पाया जा सकता है। रेबीज रोग को टीकाकरण की मदद से नियंत्रित किया जा सकता है। लेकिन अगर किसी व्यक्ति ने वैक्सीन…
फर्रुखाबाद:ताइक्वांडो एसोशिएशन की कोर कमेटी बैठक सम्पन्न,इंजी. शशांक शेखर मिश्रा बने अध्यक्ष
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 दिसंबर 2025 आज फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोशिएशन की एक आवश्यक कोर कमेटी की बैठक बढ़पुर, फर्रुखाबाद में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोशिएशन द्वारा इंजी. शशांक शेखर मिश्रा को फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोशिएशन का अध्यक्ष नामित किया गया। उन्हें विधिवत नियुक्ति पत्र भी सौंपा गया। वहीं ताइक्वांडो के नेशनल खिलाड़ी एवं वरिष्ठ कोच राजू भारती को सचिव तथा सुश्री संगीता को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष इंजी. शशांक शेखर मिश्रा ने कहा कि “जल्द…
फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 दिसंबर 2025 को प्रातः 11:00 बजे जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, डीआरडीए, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला पंचायतीराज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, तथा राजेपुर, कायमगंज, मोहम्मदाबाद, बढ़पुर, कमालगंज, नवाबगंज, शमसाबाद एवं नगर क्षेत्र फर्रुखाबाद के खण्ड शिक्षा अधिकारी, सीडीपीओ, एडीओ पंचायत एवं जिला समन्वयक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा विभिन्न विभागीय बिंदुओं पर गहन समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए— 1.…
फर्रुखाबाद:जश्न-ए-फर्रुखाबाद: 311वां स्थापना दिवस पूरे जोशो-खरोश के साथ मनाया गया
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 दिसंबर 2025 जनपद का 311वां स्थापना दिवस जश्न-ए-फर्रुखाबाद के रूप में पूरे हर्षोल्लास, जोश और गंगा-जमुनी तहजीब की भावना के साथ मनाया गया। यह भव्य आयोजन बारहदरी मऊदरवाजा स्थित सोसायटी नवाब मोहम्मद खां बंगश के कार्यालय पर संपन्न हुआ, जिसमें जिले और आसपास के क्षेत्रों से आए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वंशजों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों और गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में शाहजहांपुर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अशफाक उल्ला खान साहब के पुत्र, रामपुर से जावेद शाह खान, स्वतंत्रता सेनानी महावीर राठौर की भतीजी…
फर्रुखाबाद:बेसिक कोर्स स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन प्रशिक्षण शिविर का द्वितीय दिवस सफलतापूर्वक संपन्न
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 दिसंबर 2025 प्रादेशिक मुख्यालय भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के निर्देशन में आयोजित 7 दिवसीय बेसिक कोर्स स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन प्रशिक्षण शिविर के द्वितीय दिवस की गतिविधियाँ आज दिनांक 27 दिसंबर 2025 को स्कीम ऑफ ट्रेनिंग के अनुसार विधिवत रूप से संपादित की गईं। शिविर के द्वितीय दिवस में प्रशिक्षणार्थियों को स्काउट-गाइड आंदोलन की मूल भावना, नेतृत्व कौशल, अनुशासन, सेवा भाव एवं संगठनात्मक कार्यप्रणाली से संबंधित सैद्धांतिक व व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समस्त गतिविधियाँ कोर्स स्टाफ द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुरूप…
