अगस्त 2023 से जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि उन्हें इस बात का पछतावा है कि जब वे सत्ता में थे उन्होंने जनरल कमर जावेद बाजवा पर भरोसा कर लिया था। एक इंटरव्यू में इमरान खान ने कहा कि पूर्व जनरल बाजवा ने दूसरा कार्यकाल हासिल करने के लिए उनके बारे में झूठ बोला और मनगढ़ंत कहानियां फैलाई।पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने हाल ही में पत्रकार मेंहदी हसन को एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने राजनीतिक पार्टी के…
Category: विदेश
कराची और पेशावर में बिजली कटौती के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे
पाकिस्तान में गुरुवार को लरकाना, मोहनजोदड़ो का तापमान 50°C तक पहुंच सकता है। वहीं, सिंध के जकोबाबाद का तापामान बुधवार को 48°C हो गया। पाकिस्तान में तेज गर्मी के बीच कई शहरों में 20 घंटों तक की बिजली कटौती की जा रही है। पिछले कुछ दिनों से कराची और पेशावर में इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।पाकिस्तान के मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और ज्यादा गर्मी बढ़ने की बात कही है। कराची, थट्टा, बदीन और सुजावल में लू चलने की भी संभावना जताई है। ऐसे में बिजली…
कुछ ही समय के बाद एक और महामारी का आना तय : पैट्रिक वालेंस
ब्रिटिश सरकार के पूर्व चीफ साइंटिफिक एडवाइजर पैट्रिक वालेंस ने एक और महामारी की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि कुछ ही समय के बाद एक और महामारी का आना तय है। पूर्व वैज्ञानिक सलाहकार ने आने वाली सरकार को इस पर ध्यान देने की सलाह दी है।उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी स्थिति से निपटने के लिए हमें तैयार रहने की जरूरत है। उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि अभी तक हम महामारी का सामना करने के लिए तैयार नहीं हुए हैं। ब्रिटिश वेबसाइट द गार्जियन की…
इस्तीफा क्यों दे रहे ब्रिटिश सांसद?
ब्रिटेन में आम चुनाव की घोषणा के साथ ही पीएम ऋषि सुनक को एक नई समस्या से जूझना पड़ रहा है। सत्ताधारी कंजर्वेटिव पार्टी में लगातार सासंदों का इस्तीफा जारी है। हाल ही में टोरी पार्टी के पुराने नेता माइकल गोव और आंड्रे लिडसम ने राजनीति को अलविदा कह दिया है।इसके साथ ही सुनक की पार्टी में राजनीति से संन्यास लेने वाले कुल सांसदों की संख्या 78 हो गई है। माइकल गोव से पहले रक्षा मंत्री बेन वालेस, पूर्व पीएम थेरेसा मे, साजिद जाविद, डोमिनिक राब, मैट हैनकॉक, नदीम जहावी…
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए तैयार हो गए
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए तैयार हो गए हैं। लेकिन इसके लिए उन्होंने कुछ शर्तें रखी हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने रूसी सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि पुतिन चाहते हैं कि दोनों देशों की सीमा अब मौजूदा हिसाब से ही रहे। यानी कि रूस ने यूक्रेन के जिन इलाकों पर कब्जा कर लिया है वे अब उनका ही हिस्सा रहे।पुतिन युद्ध रोकने को लेकर तैयार हैं ऐसी रिपोर्टें कई महीनों से चल रही हैं लेकिन ये रिपोर्ट उस समय आई है कि…
ईरान के तबरिज शहर में रईसी के साथ हेलिकॉप्टर क्रैश में मारे गए लोगों की अंतिम यात्रा निकाली गई
ईरान के तबरिज शहर में रईसी के साथ हेलिकॉप्टर क्रैश में मारे गए लोगों की अंतिम यात्रा निकाली गई। इस दौरान कई ईरानी नागरिक रोते नजर आए।ईरान के तबरिज शहर में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी समेत हेलिकॉप्टर क्रैश में मारे गए सभी 9 लोगों की अंतिम यात्रा निकाली जा रही है। न्यूज एजेंसी IRNA के मुताबिक, यात्रा के दौरान लाखों लोगों की भीड़ सड़कों पर उतर आई। लोगों के हाथ में रईसी की तस्वीर और ईरान का झंडा था।राष्ट्रपति को विदाई देते वक्त शहर के लोग रोते नजर आए। ईरान में…
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी (63 ) और विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन का हेलिकॉप्टर क्रैश में निधन हो गया
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी (63 ) और विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन का हेलिकॉप्टर क्रैश में निधन हो गया है। ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA ने सोमवार सुबह यह जानकारी दी। अजरबैजान से लौटते समय उनका हेलिकॉप्टर रविवार शाम करीब 7 बजे लापता हो गया था। हादसे में हेलिकॉप्टर सवार सभी 9 लोग मारे गए।मध्य पूर्व एशिया के शिया बहुल देश ईरान ने अपने दो नेताओं को उस समय खोया है, जब इजराइल के साथ उसके रिश्ते टकराव की सीमा तक बिगड़ गए हैं। वहीं अमेरिका-ईरान के संबंधों में…
18 मई को गाजा में इजराइली एयरस्ट्राइक में 83 लोगों की मौत हो गई
इजराइल और हमास जंग के बीच शनिवार (18 मई) को गाजा में इजराइली एयरस्ट्राइक में 83 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 105 से ज्यादा लोग घायल हो गए। कतर के न्यूज चैनल अलजजीरा के मुताबिक, ये हमला उत्तरी गाजा के अदवान अस्पताल के पास हुआ।इस एयरस्ट्राइक में इजराइली सेना ने उन शिविरों को टारगेट किया, जहां हजारों लोगों ने शरण ली थी। हमले के कारण आस-पास की बिल्डिंग गिर गई। बिल्डिंग के मलबे की चपेट में आने से कई लोग दब गए। राहत और बचाव दल लोगों वहां से…
दूसरे विश्व युद्ध में अमेरिका ने जापान पर न्यूक्लियर हमला किया : अमेरिकी सांसद लिंड्से ग्राहम
इजराइल-हमास युद्ध के बीच अमेरिकी सांसद लिंड्से ग्राहम ने कहा है कि इजराइल को हर वह कदम उठाना चाहिए जिससे वह जंग जीत सकता है। अमेरिकी ग्राहम ने कहा, “दूसरे विश्व युद्ध में जब पर्ल हार्बर हमले के बाद अमेरिका ने तबाही देखी, तब हमने जापान के हिरोशिमा-नागासाकी पर परमाणु बम गिराए और जंग खत्म कर दी।”ग्राहम ने कहा, “इजराइल को भी यही करना चाहिए। अमेरिका यहूदी देश को युद्ध खत्म करने के लिए जरूरी बम दे। इजराइल किसी भी कीमत पर यह जंग हार नहीं सकता। जापान पर परमाणु…
(PoK) में चल रहे प्रदर्शनों के बीच सोमवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उच्चस्तरीय बैठक की
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में चल रहे प्रदर्शनों के बीच सोमवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक में POK के पीएम अनवारुल हक,PML-N के नेता राजा फारूक हैदर , कश्मीर मामलों के मंत्री अमीर मुकाम और कई प्रमुख राजनेता शामिल हुए। बैठक में POK के खराब हालातों पर चर्चा हुई। इसके बाद पीएम शरीफ ने POK के लिए 23 अरब पाकिस्तानी रुपए ( 718 करोड़ हिंदुस्तानी रुपए) के पैकेज की घोषणा की है।जबकि PoK में बढ़ती मंहगाई और बिजली की कीमतों को…
यूक्रेन के खार्किव में रूस ने लड़ाई तेज कर दी, पढ़िए रिपोर्ट
जंग के बीच रूस ने यूक्रेन के खार्किव में लड़ाई तेज कर दी है। शुक्रवार (10 मई) को रूस की सेना खार्किव में एक किलोमीटर तक अंदर घुस गई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने खुद इस बात की पुष्टि की है।उन्होंने सेना को आदेश दिया है कि खार्किव से लोगों को बाहर निकाला जाए। साथ ही उन्होंने सभी रिजर्व सैनिकों को वापस बुला लिया है, ताकि इन्हें खार्किव में तैनात किया जा सके। खार्किव रूस की सेना के लिए इसलिए अहम है क्योंकि 2022 में सेना को यहां…
पाकिस्तान के ग्वादर में गुरुवार सुबह एक अज्ञात हमलावर ने 7 लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी
पाकिस्तान के ग्वादर में गुरुवार सुबह एक अज्ञात हमलावर ने 7 लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी। हमले के वक्त मृतक सो रहे थे। गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। मृतक पाकिस्तान के पंजाब के रहने वाले थे । ये ग्वादर पोर्ट के पास नाई की दुकान पर काम करते थे।पाकिस्तान के प्रधानंमत्री शहबाज शरीफ ने भी घटना की निंदा की है। उन्होंने घटना को देश के दुश्मनों की कायराना हरकत करार दिया है। शरीफ ने कहा कि, “हम आतंकवाद को जड़ से मिटाकर रहेंगे।”ग्वादर स्टेशन…
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को जान से मारने की साजिश नाकाम
रूस-यूक्रेन जंग के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को जान से मारने की साजिश को नाकाम किया गया है। जेलेंस्की की सुरक्षा में तैनात किए गए दो कर्नल ने ही इसकी प्लानिंग की थी। मंगलवार (7 मई) को दोनों अधिकारियों को हिरासत में ले लिया गया। इसकी जानकारी यूक्रेन के प्रोसिक्यूटर जनरल ने दी है।इन दोनों अधिकारियों पर राजद्रोह का केस लगाया गया है। एक पर आतंकवादी कार्रवाई में शामिल होने का भी आरोप लगा है। दावा है कि दोनों आरोपियों को रूस से पैसे और हथियार मिले थे।दोनों आरोपियों…
मुझे मारने के अलावा फौज के पास कुछ नहीं : इमरान खान
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि भारत उनके देश में घुस कर हत्याओं को अंजाम दे रहा है। ब्रिटिश मीडिया डेली टेलीग्राफ के लिए लिखे एक आर्टिकल में खान ने कहा, “पाकिस्तान इस वक्त उसी रास्ते पर चल रहा है, जो उसने 1971 में अपनाया था। तब पाकिस्तान ने बांग्लादेश खो दिया था।”इमरान ने आगे कहा, “बलूचिस्तान में आतंकवाद की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों को गायब कर दिया जा रहा है। अफगानिस्तान के साथ हमारी सीमाओं पर…
इमरान फौज के साथ डील कर लें तो वे प्रधानमंत्री बन जाएंगे : फवाद चौधरी
पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी PTI के नेता फवाद चौधरी ने कहा है कि अगर इमरान फौज के साथ डील कर लें तो वे प्रधानमंत्री बन जाएंगे। ऐसे में PM शहबाज को अपने घर नहीं बल्कि उन लोगों से खतरा है, जो उन्हें सत्ता में वापस लाए हैं।फवाद का यह बयान उस वक्त सामने आया है जब पिछले दिनों इमरान खान और फौज के बीच हुई कथित बातचीत चर्चा में है। PTI से अलग होने की बात को नकारते हुए फवाद चौधरी ने कहा उम्मीद जताई है…
साउथ चीन के गुआंग्डोंग प्रांत में बुधवार (1 मई) को तेज बारिश के कारण नेशनल हाईवे एस12 का एक हिस्सा ढह गया
साउथ चीन के गुआंग्डोंग प्रांत में बुधवार (1 मई) को तेज बारिश के कारण नेशनल हाईवे एस12 का एक हिस्सा ढह गया। इस हादसे में 48 लोगों की मौत हो गई और 16 से ज्यादा लोग घायल हैं। हादसा मीझोउ पहाड़ी के पास रात दो बजे हुआ, जिसमें सड़क का एक लेन 18 मीटर तक नीचे ढह गया।साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक हाईवे ढहने से 20 गाड़ियां नीचे गिर गईं, इनमें 54 से ज्यादा लोग सवार थे। घटना की जानकारी मिलने पर 500 राहत कर्मियों ने बचाव कार्य संभाला।…
हिंदू लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन का मुद्दा पाकिस्तान की संसद में उठा
पाकिस्तान की संसद में एक हिंदू सांसद ने हिंदू लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन के मुद्दे को उठाया है। दानेश कुमार पलानी नाम के सांसद के भाषण का वीडियो अब वायरल हो रहा है।दानेश ने संसद में भाषण देते हुए कहा कि पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हिंदू लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है। इसमें इलाके के प्रभावशाली लोग शामिल है। लेकिन पाकिस्तान सरकार इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।दानेश कुमार ने देश के संविधान और कुरान का हवाला देते हुए कहा कि ये दोनों…
अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष ( IMF) ने आर्थिक तंगहाली से जूझ रहे पाकिस्तान को बेलआउट पैकेज की तीसरी किश्त को मंजूरी दे दी
अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष ( IMF) ने आर्थिक तंगहाली से जूझ रहे पाकिस्तान को बेलआउट पैकेज की तीसरी किश्त को मंजूरी दे दी है। यह किश्त 1.1 बिलियन डॉलर यानि 9 हजार करोड़ रुपए की है। IMF ने कहा है कि पाकिस्तान को अपनी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत है। इस किश्त के बाद पाकिस्तान पर IMF का कुल कर्ज 3 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है।IMF के बेल आउट पैकेज पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।…
हमास ने इजराइली बंधकों को छोड़ने के समझौते पर अपनी सहमति जताई
जंग के 6 महीने बाद इजराइल और हमास के बीच 24 घंटों में दूसरा युद्धविराम हो सकता है। हमास के नेता याहया सिनवार के मुताबिक, हमास ने इजराइली बंधकों को छोड़ने के समझौते पर अपनी सहमति जताई है।हमास ने कहा है कि उन्हें मिस्र और इजराइल के प्रपोजल से किसी भी तरह की परेशानी नहीं है।इसके लिए इजरायलियों का एक प्रतिनिधिमंडल कल (29 अक्टूबर) काहिरा जाने के लिए तैयार हो गया है। इजराइल हमास से 130 बंधकों में से 40 को रिहा करने की मांग कर रहा है और वो…
1 अप्रैल को इजराइली सेना की एयरस्ट्राइक में ईरान के दो शीर्ष आर्मी कमांडरों समेत 13 लोग मारे गए थे
सीरिया में ईरानी दूतावास के पास 1 अप्रैल को इजराइली सेना की एयरस्ट्राइक में ईरान के दो शीर्ष आर्मी कमांडरों समेत 13 लोग मारे गए थे। इसके बाद से ही इजराइल पर ईरान के हमले की आशंकाएं जताई जाने लगी थीं।ईरान ने 12 दिन के बाद यानी 13 अप्रैल की रात को 300 से भी अधिक मिसाइलों के साथ इजरायल पर हमला बोल दिया। एक समय तो ऐसा लगा कि दुनिया एक और युद्ध के मुहाने पर पहुंच गई है। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं हुआ। इसके बाद से स्थिति तनावपूर्ण…
