पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार को चेताया कि अगर घातक बीमारी कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लोगों ने नियमों का उल्लंघन किया तो पाकिस्तान में कोरोना वायरस की चौथी लहर आ सकती है। देश में इस महामारी से 22,000 से अधिक लोगों की जान चली गई है। इस सप्ताह कोविड-19 के नए मामलों की संख्या में अधिक वृद्धि होने के मद्देनजर खान ने लोगों के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविड-19 का डेल्टा स्वरूप पाकिस्तान में अस्पताल में मरीजों के भर्ती…
Category: विदेश
कोविड-19 के कारण टोक्यो में आपातकाल, बगैर प्रशंसकों के होगा ओलंपिक का आयोजन
कोरोना महामारी के मद्देनजर राजधानी टोक्यो में आपातकाल लागू किया जाएगा। यहां आयोजित होने वाले ओलंपिक को लेकर एहतियातन यह फैसला लिया गया है। गुरुवार को जापान (Japan) के एक मंत्री ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बड़े आयोजन की सुरक्षा को लेकर आयोजकों ने गेम्स के दर्शकों पर रोक लगाने का विचार किया है ताकि कोरोना संक्रमण न फैले। महामारी के कारण ओलंपिक पहले भी टाली गई थी और अब इस फैसले से भी प्रशंसकों में नाराजगी है। जापानी चिकित्सा विशेषज्ञों ने कहा है कि दर्शकों पर प्रतिबंध लगाना…
अमेरिका दबाव के बावजूद अभी नहीं हटाएगा अंतरराष्ट्रीय यात्रा से प्रतिबंध: व्हाइट हाउस
कोरोना महामारी का खतरा अभी पूरे विश्व पर बना हुआ है। अमेरिका में डेल्टा वैरिएंट से संक्रमण के प्रसार में तेजी आई है। ऐसे में व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बुधवार को रायटर को बताया कि बाइडेन प्रशासन किसी भी अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंध को तुरंत नहीं हटाएगा। यहां तक कि अमेरिकी व्यापार समूहों और सांसदों के बढ़ते दबाव के आगे भी प्रशासन झुकने के मूड में नहीं है। जून में प्रशासन ने यूरोपीय संघ, यूनाइटेड किंगडम, कनाडा और मैक्सिको के साथ इंटरएजेंसी वर्किंग ग्रुप लॉन्च किए, ताकि यह देखा…
सिंध में बचा केवल 10 दिनों का पानी, तेजी से अकाल की तरफ बढ़ रहा है पाकिस्तान का ये प्रांत
पाकिस्तान में पानी की कमी एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। इसकी वजह से उसका सिंध प्रांत अकाल की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। इसको देखते हुए प्रांतीय मंत्री सोहेल अनवर खान सियाल ने आगाह किया है। एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि सिंध के पास केवल दस दिनों का ही पानी बचा है। पाकिस्तान का मौसम विभाग पहले ही सिंध के दस जिलों में सूखे पड़ने की आशंका जता चुका है। सिंचाई मंत्री का कहना है कि यहां पर बारिश नहीं हुई है। कृषि के…
अमेरिका ने अपने नागरिकों को दी भूटान और श्रीलंका की यात्रा टालने की सलाह
अमेरिका अपने नागरिकों को भूटान और श्रीलंका की यात्रा टालने की सलाह दे रहा है। कोरोना महामारी को देखते हुए अमेरिका अपने नागरिकों को भूटान की यात्रा को टालने की सलाह दे रहा है, वहीं श्रीलंका में आतंकवाद के कारण नागरिकों से यात्रा पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया जा रहा है। अमेरिकी विदेश विभाग ने एक बयान में कहा कि कोरोना के कारण भूटान की यात्रा न करें। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने भूटान के लिए यात्रा स्वास्थ्य नोटिस जारी नहीं किया है, जो भूटान में कोविड-19…
भारत, यूके और पुर्तगाल के यात्रियों पर जर्मनी ने प्रतिबंध हटाया
जर्मनी की हेल्थ एजेंसी ने सोमवार को यूके, पुर्तगाल और भारत के यात्रियों पर से प्रतिबंध हटा लिया है। कोरोना के नए वैरिएंट से प्रभावित तीनों ही देशों के यात्रियों पर लगे प्रतबिंध को जर्मनी ने खत्म कर दिया है। जर्मनी की इस घोषणा के बाद तीनों ही देश के यात्री अब जर्मनी की यात्रा कर सकते हैं। दरअसल भारत और यूके में कोरोना का नया वैरिएंट डेल्टा काफी खतरनाक है, जिसने बड़ी संख्या में लोगों की जान ले ली। ब्रिटेन की बात करें तो यहां लगातार इस वैरिएंट के…
भारत से लगी सीमा पर नजर रखने वाले कमांडर को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दिया प्रमोशन
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भारत से लगी सीमा की देखरेख करने वाले पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के पश्चिमी थिएटर कमान के कमांडर शु क्यूलिंग को जनरल रैंक में पदोन्नत किया है।पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गतिरोध जारी रहने के बीच चीन ने यह कदम उठाया है। शी, चीन के केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने 58 वर्षीय शु को जनरल रैंक में पदोन्नत किया है, जो चीन की सैन्य सेवा में अधिकारियों के लिए सर्वोच्च रैंक है।
अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस से पहले सशस्त्र मिलीशिया के 11 लोग गिरफ्तार, भारी हथियारों से थे लैस
अमेरिका में स्वाधीनता दिवस (चार जुलाई) से पहले बोस्टन के नजदीक देश के बड़े इंटरस्टेट पर पुलिस ने रातभर चले गतिरोध के बाद शनिवार सुबह स्वयंभू मिलीशिया के भारी हथियारों से लैस 11 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। डब्ल्यूबीजेड बोस्टन समेत कई मीडिया समूहों ने इस मिलीशिया की पहचान ‘राइज आफ द मूर्स’ के सदस्यों के रूप में की है। यह समूह अमेरिकी कानूनों को मान्यता नहीं देता, लेकिन शांतिपूर्ण होने का दावा करता है। पुलिस ने एक बयान में बताया कि आत्मसमर्पण के लिए समूह के नेताओं से वार्ता…
चीनी विदेश मंत्री ने अमेरिका व उसके कुछ सहयोगियों की ‘पुरानी शीत युद्ध मानसिकता’ के लिए आलोचना की
चीन और अमेरिका के बीच तनाव जारी है। इस बीच चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने अमेरिका और उसके कुछ सहयोगियों की ‘पुरानी शीत युद्ध मानसिकता’ के लिए आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि शीत युद्ध के नेतृत्व का पुराना सपना एक आशाजनक भविष्य बनाने में मदद नहीं करेगा। बेहतर दुनिया के निर्माण की तो बात ही मत कीजिए।चीनी विदेश मंत्री ने शनिवार को बीजिंग में 9वें विश्व शांति मंच (9th World Peace Forum in Beijing) के उद्घाटन समारोह में यह बात कही। ताइवान के सवाल पर भी वांग ने अमेरिका की…
अफगानिस्तान से सैनिकों की वापसी पर राष्ट्रपति जो बाइडन बोले- कुछ दिनों में पूरी नहीं हो पाएगी प्रक्रिया
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन साफ कर दिया है कि अफगानिस्तान सैनिकों की वापसी कुछ दिनों में संभव नहीं है। हालांकि, अभी सैनकी की वापसी का कार्य ट्रैक पर है। पूरी तरह से सैनिकों को बाहर आने में थोड़ा समय लगेगा। व्हाइट हाउस में पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या अमेरिका अगले कुछ दिनों में वापसी को पूरा करेगा। इसका जवाब देते हुए राष्ट्रपति ने कहा, “नहीं, हम ठीक उसी रास्ते पर हैं जहां हम इसकी उम्मीद करते हैं और सितंबर तक सैनिकों की वापसी नहीं हो पाएगी’। बता…
पूर्वी कैरिबियन देशों में एल्सा तूफान का कहर, स्कूल, व्यवसाय और हवाई अड्डे किए गए बंद
तूफान एल्सा अटलांटिक सीजन का पहला तूफान है। तूफान ने पूर्वी कैरिबियन देशों में छतों को उड़ा दिया और पेड़ उखाड़ दिए। इसके बाद अधिकारियों ने स्कूल, व्यवसाय और हवाई अड्डे बंद कर दिया है। तूफान फ्लोरिडा की तरफ आगे बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। पहले दर्जे के तूफान ने पहली बार पिछले 60 सालों में बारबाडोस में दस्तक दी है। जो भारी बारिश और हवाओं के साथ दूसरे द्वीप सेंट विंसेंट और ग्रेनाडाइन्स की ओर बढ़ रहा है। ये देश पहले ही ज्वालामुखी विस्फोटों से उबरने के लिए…
वर्जिन ग्रुप के संस्थापक रिचर्ड ब्रान्सन ने मारी बाजी, बेजोस से पहले करेंगे अंतरिक्ष की सैर, कहा- सपना होगा पूरा
अंतरिक्ष की सैर करने के लिए दुनिया के अमीर लोगों में होड़ लगी हुई है। इस लिस्ट में चीन के बिजनेस टाइकून के अलावा कई और नाम लगातार जुड़ते जा रहे हैं। कुछ समय पहले ही अमेजन के संस्थापक और अरबपति जेफ बेजोस जुलाई में ब्लू ओरिजिन के न्यू शेपर्ड की पहली अंतरिक्ष उड़ान में शामिल होने का एलान किया था। अब इसी लिस्ट में वर्जिन ग्रुप के संस्थापक रिचर्ड ब्रान्सन का नाम भी शामिल हो गया है। उनकी कंपनी ने गुरुवार को घोषणा की है कि 11 जुलाई को…
डेल्टा समेत अन्य कोरोना वैरिएंट्स के खिलाफ काफी कारगर है जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन, कंपनी का दावा
जॉनसन एंड जॉनसन ने गुरुवार को बताया कि उसकी सिंगल-शॉट कोरोना वैक्सीन ने डेल्टा समेत अन्य वैरिएंट के खिलाफ मजबूत प्रतिक्रिया दिखाई है और संक्रमण के खिलाफ अधिक व्यापक रूप से टिकाऊ सुरक्षा प्रदान करती है। हेल्थकेयर कंपनी ने कहा कि डेटा से पता चला है कि यह टीका लगवाने वाले लोगों में इम्युनीटि कम से कम आठ महीने तक रही। यह टीका 85% प्रभावी है और अस्पताल में भर्ती होने और मृत्यु को रोकने में भी मददगार है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, आने वाले समय में कोरोना का…
चीन की हिमायती हांगकांग सरकार ने ड्रैगन के थोपे सिक्योरिटी कानून को बताया सही, कहा- देता है आजादी
हांगकांग के चीफ सेक्रेट्री जॉन ली ने कहा है कि हांगकांग में लागू सिक्योरिटी लॉ यहां के लोगों को पूरी आजादी देता है। उन्होंने कहा कि प्रेस समेत यहां पर रहने वाले सभी लोगों को नियमों के दायरे में ही रहकर आजादी का सम्मान करना चाहिए और उसके मजे लेने चाहिए। ली ने ये भी कहा कि आने वाले समय में इस कानून का इस्तेमाल यहां की स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए किया जाएगा। गौरतलब है कि हांगकांग पर बढ़ते चीन के शिकंजे के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शनों के चलते…
विरोधियों के सिर काट दिए जाएंगे, विदेशी ताकत का दबाव बर्दाश्त नहीं करेगा चीन- चिनफिंग की दुनिया को धमकी
कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ चाईना के शताब्दी समारोह के मौके पर दिए गए राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने देशवासियों को चीन की तरक्की के लिए जहां शुभकामनाएं दी हैं वहीं विरोधियों के सिर काट देने की बात कही है। थ्येनआनमन चौक पर दिए गए अपने भाषण में उन्होंने देश के लोगों द्वारा बनाई गई एक नई दुनिया की सराहना की। वहीं उन्होंने अपने विरोधी देशों को साफ चेतावनी देते हुए कहा कि देश को धमकाने की कोशिश करने वाली विदेशी ताकतों के सिर काट दिए जाएंगे। उनका ये भाषण लाइव प्रसारित किया…
ब्राजील ने भारत से Covaxin की खरीद पर हंगामे के बीच फिलहाल रद किया सौदा, मुश्किल में फंसे राष्ट्रपति बोल्सोनारो
ब्राजील में भारत की वैक्सीन भारत बायोटेक(Bharat Biotech) की कोवैक्सीन(Covaxin)की खरीद को लेकर मचे तूफान के बीच वहां की सरकार ने कोवैक्सीन के साथ डील को स्थगित कर दिया है। राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के खिलाफ इस वैक्सीन डील में अनियमितताओं के आरोपों की जांच के बीच ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्री ने घोषणा की है कि उनका देश भारत बायोटेक की कोवैक्सिन की 2 करोड़ डोज खरीदने के लिए 324 मिलियन अमरीकी डॉलर के अनुबंध को निलंबित करने जा रहा है। संघीय नियंत्रक जनरल (सीजीयू) वैगनर रोसारियो के प्रमुख स्वास्थ्य मंत्री…
DATA STORY: दुनिया भर में इस माध्यम से रोजाना सफर करना चाहते हैं लोग, भारत में ट्रांसपोर्टेशन को लेकर लोगों की ये है राय
दुनिया भर में स्कूल, यूनिवर्सिटी और काम पर जाने के लिए लोग अलग-अलग ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं। कोई मेट्रो से जाना अधिक सुविधाजनक मानता है, कोई अपने वाहन से, कोई कैब या किसी तो कैब पसंद है। दुनिया के कुछ देशों में लोगों ने साइकिल से भी गंतव्य स्थल जाने को अपनी पसंद बताया। स्टेटिस्टा ने इस बावत दुनिया भर में एक सर्वे किया। जिसमें लोगों की ट्रेवल करने को लेकर अलग-अलग राय सामने आई। सर्वे के अनुसार नीदरलैंड में 38 फीसद लोगों का कहना है कि वह सफर…
जयशंकर ने की यूरोपीय संघ के नेताओं के साथ मुलाकात, कोरोना की चुनौती व वैक्सीन इक्विटी पर की चर्चा
भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को यूरोपीय संघ के अंतरराष्ट्रीय भागीदारी आयुक्त जुट्टा उरपिलेनेन से मुलाकात की और कोरोना चुनौती पर चर्चा करने के साथ वैक्सीन के लिए न्यायसंगत पहुंच और एक निष्पक्ष यात्रा व्यवस्था के महत्व को रेखांकित किया। जयशंकर दो देशों के दौरे के दूसरे चरण में सोमवार को ग्रीस से इटली पहुंचे। जयशंकर ने यूरोपीय कमिश्नर के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया कि यूरोपीय संघ के अंतरराष्ट्रीय भागीदारी आयुक्त के साथ अच्छी चर्चा हुई। उन्होंने आगे कहा कि हमने कोरोना चुनौती,…
इस्लामाबाद में रहते हैं तालिबानी परिवार, बड़बोले गृहमंत्री शेख राशिद ने खोल दी पाकिस्तान की पोल
अफगानिस्तान में बढ़ती हिंसा के बीच, पाकिस्तान के बड़बोले गृह मंत्री शेख राशिद अहमद ने स्वीकार किया है कि राजधानी इस्लामाबाद सहित उनके देश में अफगान तालिबान के परिवार रहते हैं। अहमद ने यह भी कहा कि तालिबान को पाकिस्तानी अस्पतालों में चिकित्सा उपचार मिलता है। टोलो न्यूज के अनुसार उनका बयान ऐसे समय में आया है जब युद्धग्रस्त देश से अमेरिकी सेना की वापसी की समयसीमा नजदीक आ रही है। तालिबान के हमले के कारण पिछले कुछ हफ्तों में अफगानिस्तान में हिंसा में वृद्धि देखी गई है। शीद ने इस्लामाबाद…
पाकिस्तान में खुल सकते हैं भ्रष्टाचार के बड़े मामले, नेशनल अकाउंटबिलिटी ब्यूरो ने की सरकार से यह मांग
पाकिस्तान में नेशनल अकाउंटबिलिटी ब्यूरो (एनएबी) ने सरकार से मांग की है कि उसे राजनीतिक नेताओं, अधिकारियों और उनके परिवार के लोगों के टैक्स रिकॉर्ड देखने की अनुमति दी जाए। ये टैक्स रिकॉर्ड समुद्री खनन ठेकों से संबंधित हैं। भ्रष्टाचार निरोधी इकाई की यह मांग कानून में संशोधन कर पूरी की जा सकती है। एनएबी ने आयकर अध्यादेश 2001 में चार महत्वपूर्ण संशोधनों की मांग की है। ये संशोधन 2021 के वित्त विधेयक के जरिये भी किए जा सकते हैं। यह विधेयक अभी संसद में लंबित है। सरकार ने यदि…
