फुमियो किशिदा एक बार फिर बने जापान में पीएम , लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी को संसदीय चुनाव में मिली बड़ी जीत

जापान में फुमियो किशिदा संसदीय चुनाव में अपनी सत्तारुढ़ पार्टी की बड़ी जीत के बाद एक बार फिर प्रधानमंत्री चुने गए। करीब एक महीने से कुछ समय पहले संसद ने उन्हें प्रधानमंत्री चुना था। इसके बाद उन्होंने तत्काल चुनाव कराने की घोषणा की थी। 465 सदस्यीय निचले सदन में किशिदा की पार्टी को 261 सीटों पर जीत मिली थी। इससे पहले 31 अक्टूबर को प्रधानमंत्री चुने जाने पर सत्ता पर उनकी पकड़ और मजबूत हो गई थी।उनकी पार्टी की इस जीत को कोरोना महामारी से निपटने और खस्ताहाल हुई अर्थव्यवस्था…

पाकिस्तानी रुपया इमरान खान के शासन में दुन‍िया में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली मुद्राओं में

पाकिस्तानी रुपया दुनिया की सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली मुद्राओं में शामिल हो चुका है। आलम यह है कि वर्ष के प्रारंभ से ही उसके मूल्य में करीब 12 फीसद की गिरावट बरकरार है। मई के मध्य में तो उसके मूल्य में 17 फीसद की गिरावट दर्ज की गई थी। स्थानीय समाचार पत्र डान की मंगलवार की रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान सरकार को अर्थव्यवस्था को स्थिर रखने के लिए जल्द ही एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आइएमएफ) रुख करना पड़ सकता है।रिपोर्ट में कहा गया है…

किन-किन देशों में दिया जा रहा है यह बूस्टर डोज

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रान के प्रसार के बीच दुनिया के 35 मुल्‍क वैक्‍सीन की बूस्‍टर डोज दे रहे हैं। दुनिया की प्रमुख वैक्‍सीन कंपनियां ओमिक्रान के खिलाफ 70 से 80 फीसद तक कारगर होने का दावा कर रही हैं। भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह ऐलान किया है कि 10 जनवरी से देश के हेल्‍थ वर्कर्स समेत करीब तीन करोड़ फ्रंट लाइन वर्कर्स को प्रिकाशन डोज दिया जाएगा। ऐसे में सवाल उठता है कि दुनिया में किन देशों ने बूस्‍टर डोज की शुरुआत कर दी है ?…

ओमिक्रोन वैरिएंट के कारण विमानन कंपनियों को रोजाना रद करनी पड़ रहीं सैकड़ों उड़ानें

दुनियाभर में कोविड-19 के ओमिक्रोन वैरिएंट से संक्रमितों के बढ़ते मामलों के बीच विमानन कंपनियों को रोजाना सैकड़ों उड़ानें रद करनी पड़ रही हैं। वर्षात का यह समय विमानन कंपनियों के लिए कमाई का मौका होता है, लेकिन स्टाफ के कोरोना संक्रमित होने के कारण उन्हें शनिवार को भी सैकड़ों उड़ानें रद करनी पड़ीं। विमानों की आवाजाही पर नजर रखने वाली एक वेबसाइट के आंकड़े बताते हैं कि शुक्रवार, शनिवार और रविवार को मिलाकर वैश्विक स्तर पर 6,000 से ज्यादा उड़ानें रद करनी पड़ीं। इनमें एक तिहाई उड़ानें अमेरिका आने…

फ्रांस में महामारी बेकाबू होने की ओर, रूस में 968 की मौत, ब्रिटेन के कई हिस्‍सों में लाकडाउन,

दुनिया के कई मुल्‍कों में कोरोना संक्रमण के चलते हालात बेहद खराब हो गए हैं। खासकर यूरोपीय देशों में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। ब्रिटेन के साथ ही फ्रांस में भी कोरोना की नई लहर नजर आ रही है। फ्रांस (France) में शनिवार को एक दिन में कोरोना के रिकार्ड एक लाख चार हजार 6 सौ ग्यारह नए मामले पाए गए। वहीं ब्रिटेन में क्रिसमस को देखते हुए कोरोना संक्रमण के आंकड़े नहीं बताए जा रहे हैं लेकिन शुक्रवार को 122,186 केस दर्ज किए गए थे। हालात को काबू में…

ताइवान के डिफेंस जोन में चाइना ने भेजे अपने लड़ाकू सैनिक

चीन ने शनिवार को क्रिसमस के दिन ताइवान के एयर डिफेंस आइडेंटीफिकेशन जोन (एडीआइजेड) में पनडुब्बी रोधी विमान भेजे हैं। ताइवान न्यूज ने देश के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय का हवाला देते हुए बताया, चीन ने ताइवान के एडीआइजेड में एक शानक्सी वाई-8 पनडुब्बी रोधी युद्ध (एएसडब्ल्यू) विमान भेजा है। ताइवान न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल अक्टूबर की शुरुआत में चीन की तरफ से सबसे ज्यादा घुसपैठ हुई, जिसमें 4 अक्टूबर को भेजे गए रिकार्ड 56 विमान शामिल हैं। बीजिंग ताइवान पर पूर्ण संप्रभुता का दावा करता है, चीन…

24 घंटे में मिले फ्रांस में रिकॉर्ड 1 लाख संक्रमित

कोरोना का संक्रमण एक बार फिर यूरोप के देशों पर तेजी से फैल रहा है। ब्रिटेन के बाद फ्रांस (France) में भी कोरोना की नई लहर देखने को मिल रही है। फ्रांस में शनिवार को एक दिन में रिकार्ड एक लाख चार हजार 6 सौ ग्यारह नए संक्रमित मिले हैं। शुक्रवार को यहां कोरोना संक्रमण के 94,124 नए मामले सामने आए थे। कोरोना के चलते शनिवार को यहां 84 लोगों की मौत हुई।फ्रांस में कोरोना की नई लहर के लिए कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) को जिम्मेदार माना जा…

प्रतिबंधित सामग्री को डिलीट न किए जाने पर रूस में गूगल पर लगा 750 करोड़ का जुर्माना,

रूस की एक अदालत ने अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी गूगल पर दस करोड़ डालर (करीब 750 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना स्थानीय कानून के अनुसार प्रतिबंधित सामग्री को डिलीट न किए जाने के कारण लगाया गया है। तगांस्की जिला न्यायालय ने कहा कि बार-बार के निर्देश के बावजूद गूगल ने आपत्तिजनक आनलाइन कंटेंट को डिलीट नहीं किया। इसलिए उस पर जुर्माना लगाया जा रहा है। गूगल ने कहा है कि वह न्यायालय के आदेश का अध्ययन करेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई करेगी।विदित हो कि हाल…

लंदन में हर 20वां व्यक्ति संक्रमित, दुनिया भर में 3,000 उड़ानें रद

कोरोना महामारी को लेकर ब्रिटेन से बेहद ही डरावने आंकड़े सामने आ रहे हैं। 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के रिकार्ड 1,22,186 नए मामले मिले हैं और 137 मौतें हुई हैं। वहीं, एक प्रारंभिक सांख्यिकी माडल आंकड़ों के मुताबिक पिछले हफ्ते लंदन में कोरोना से हर 20वां व्यक्ति संक्रमित हुआ। ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के चलते क्रिसमस और उसी पूर्व संध्या पर तीन हजार से ज्यादा उड़ानें रद कर दी गई हैं। ब्रिटेन के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक लगातार तीन दिनों से एक लाख से ज्यादा मामले सामने…

ओमिक्रोन वैरिएंट से जर्मनी में पहली मौत, 810 नए मामले आए सामने

दुनिया के कई देशों में ओमिक्रोन वैरिएंट के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जर्मनी में ओमिक्रोन वैरिएंट से पहली मौत हुई है। जर्मनी के राबर्ट कोच इंस्टीट्यूट फार इंफेक्शियस डिजीज ने गुरुवार को इस बात की पुष्टि की है। इंस्टीट्यूट ने बताया कि व्यक्ति की उम्र 60 से 79 वर्ष के बीच थी। जर्मनी में ओमिक्रोन के 810 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में ओमिक्रोन के कुल मामलों की संख्या 3,198 हो गई है।वहीं, ब्रिटेन में अभी तक ओमिक्रोन वैरिएंट से 18 लोगों की मौत हुई है।…

तिलमिलाया चीन बोला, राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए विकसित कर रहे सैन्य क्षमता

तिलमिलाया चीन बोला, राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए विकसित कर रहे सैन्य क्षमतादक्षिण चीन सागर में आक्रामक रुख और हिंद महासागर में दबदबा बढ़ाने वाला चीन अपनी नौसेना को लेकर किए जर्मनी के नौसेना प्रमुख वाइस एडमिरल के-अचिम शानबैक के दावे से तिलमिला गया है। शानबैक ने बुधवार को कहा था कि चीन हर चार साल में पूरी फ्रांसीसी नौसेना के बराबर अपनी नौसेना का आकार बढ़ा रहा है। ऐसे में बीजिंग की बढ़ती नौसैन्य शक्ति चिंता की बात है।चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने कहा,…

18 देशों के लिए स्पेस में रूस ने 38 विदेशी उपग्रहों का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया

इस वर्ष मार्च में रूस ने कजाकिस्तान के बैकोनूर कोस्मोड्रोम से सफल लांच के बाद 18 देशों के 38 विदेशी उपग्रहों का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया है। हालांकि, तकनीकी मुद्दों के कारण इस लांच में देरी हुई थी। इस लांच की सहायता से जापान, दक्षिण कोरिया, सऊदी अरब, कनाडा, इटली, जर्मनी और ब्राजील सहित देशों के उपग्रहों को सफलतापूर्वक कक्षा में रखा गया। 38 उपग्रहों में से चैलेंज-1 उपग्रह भी शामिल था, जो ट्यूनीशिया का पहला स्वदेश निर्मित उपग्रह है। यह टेलनेट दूरसंचार समूह द्वारा बनाया गया था।1- यह कैरियर राकेट…

पिछले 24 घंटों में सामने आए ब्रिटेन में एक लाख से ज्यादा नए मामले

ब्रिटेन में पिछले 24 घंटों के अंदर एक लाख से ज्यादा कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार बुधवार को 1 लाख 06 हजार 122 (1,06,122) कोरोना के नए मामले आए हैं। महामारी आने के बाद यह पहली बार है कि ब्रिटेन में कोरोना के दैनिक नए मामले एक लाख से ज्यादा हुए हैं। देश में जैसे-जैसे ओमिक्रोन वैरिएंट तेजी से फैल रहा है कोरोना के आंकड़े भी बढ़ रहे हैं।कोरोना महामारी शुरू होने के बाद से ब्रिटेन में अब तक 1 लाख 47 हजार…

पूर्व पत्नी को 5,525 करोड़ रुपये देंगे दुबई के शासक, ब्रिटिश इतिहास का सबसे महंगा तलाक

ब्रिटेन की एक अदालत ने दुबई के शासक को अपनी पूर्व पत्नी और उनके बच्चों को 73 करोड़ डालर (लगभग 5,525 करोड़ रुपये) देने का आदेश सुनाया है। इसे ब्रिटिश इतिहास के सबसे महंगे तलाक निपटारे में एक बताया जा रहा है।हाई कोर्ट ने कहा कि शेख मुहम्मद बिन राशिद अल मकतूम को अपनी पूर्व पत्नी हया बिंत अल हुसैन को 33.33 करोड़ डालर (लगभग 2,522 करोड़ रुपये) का भुगतान करना होगा। शेष राशि उनके बच्चों-अल जलीला और जायद को दी जाएगी। प्रिंसेस हया और उनके बच्चे (जब तक नाबालिग…

तिब्बती मामलों की विशेष संयोजक बनीं भारतीय मूल की राजनयिक , दलाईलामा और चीन के बीच कराएंगी समझौता वार्ता

चीन और तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा के बीच बातचीत के लिए अमेरिका ने भारतीय मूल की राजनयिक उजरा जेया को तिब्बती मामलों में अपना विशेष संयोजक नियुक्त किया है। इस नियुक्ति का मकसद तिब्बत को लेकर समझौता करना और चीन को कड़ी चेतावनी देना है। अमेरिकी राजनयिक उजरा जेया ने नई दिल्ली में अपनी तैनाती के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के खिलाफ वर्ष 2018 में विदेश सेवा को छोड़ दिया था। वह नागरिक सुरक्षा, लोकतंत्र और मानवाधिकार के मामलों की उप सचिव भी हैं। जेया अमेरिकी सरकार की…

इस बार केस बढ़ने से फिर दुनिया में हैपी नहीं रहेगा क्रिसमस, लगने लगीं लॉकडाउन जैसी पाबंदियां

कुछ महीनों पहले दुनिया भर में कोरोना के नए केसों में कमी से जो राहत महसूस की जा रही थी, वह अब खत्म होती दिख रही है। यूरोप में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है। इसके चलते लॉकडाउन समेत कई तरह की पाबंदियां लगनी शुरू हो गई है। यही नहीं क्रिसमस और नए साल सेलिब्रेशन का जोश भी ठंडा पड़ गया है। इस महीने की शुरुआत के मुकाबले दुनिया भर में कोरोना के नए केसों की संख्या में 12 फीसदी का उछाल देखने को मिल…

डेल्टा की तुलना में ज्यादा तेजी से फैल रहा यह वैरिएंट ओमिक्रॉन : WHO,

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख ने सोमवार को कहा कि कोरोन वायरस का ओमिक्रॉन वैरिएंट डेल्टा स्वरूप की तुलना में तेजी से फैल रहा है। इसके अलावा यह पहले से टीका लगाए लोगों या फिर कोविड-19 से उबर चुके लोगों को भी संक्रमित कर रहा है। डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस एडनॉम घेब्येयियस ने सोमवार को कहा कि यह सबूत मिले हैं कि ओमिक्रॉन वैरिएंट डेल्टा की तुलना में काफी तेजी से फैल रहा है। टेड्रोस ने यह जानकारी जिनेवा में डब्ल्यूएचओ मुख्यायल में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान दी।डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने…

हांगकांग में कानून बदले जाने के बाद पहली बार कराया गया मतदान

चीन द्वारा कानून बदले जाने के बाद हांगकांग में पहली बार रविवार को मतदान कराया गया। बीजिंग ने सीधे चुने गए विधायकों की संख्या कम कर दी है और केवल चीन के वफादार लोगों का ही प्रत्याशी बनना सुनिश्चित किया है। इस अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र में 2014 और 2019 में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन हुए, लेकिन सुरक्षा बलों ने आंदोलन को कुचल दिया। इसके बाद राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू किया गया, जिसके कारण कई विपक्षी कार्यकर्ताओं ने चुप्पी साध ली और कई विदेश भाग निकले।मतदान का फीसद कम रहने की आशंका है।…

ओमिक्रान के ब्रिटेन में दैनिक मामले 10 हजार पार, सात की मौत

ब्रिटेन में तीन गुना वृद्धि के साथ कोविड के ओमिक्रोन वैरिएंट से संक्रमितों का दैनिक आंकड़ा 10 हजार पार कर गया। गौर करने वाली बात है कि ओमिक्रोन संक्रमितों में यह वृद्धि महज एक दिन में हुई है। लोकप्रिय राक बैंड क्वीन के लीड गिटारिस्ट ब्रेन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ब्रिटेन हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी (यूकेएचएसए) ने शनिवार को और 10,059 लोगों के नए वैरिएंट से संक्रमित होने की जानकारी दी। शुक्रवार को इस वैरिएंट के संक्रमितों के 3,201 मामले सामने आए थे। देश में ओमिक्रोन से कुल संक्रमितों की…

आखिर क्यों मशहूर हस्तियों की लोकप्रियता से चिढ़ रहा चीन, आइये जाने

चीन डिजिटल मीडिया से काफी खौफजदा है। खासकर शी चिनफिंग को मशहूर हस्तियों की लोकप्रियता खटकने लगी है। यही कारण है कि चीन के साइबरस्पेस प्रशासन (सीएसी) ने मशहूर हस्तियों की लोकप्रियता को कम करने के लिए एक नया अभियान छेड़ दिया है। इस अभियान का मकसद इंटरनेट पर मशहूर हस्तियों की व्यक्तिगत जानकारी और सोशल मीडिया साइटों पर उनकी मौजूदगी को कम करना है। हालांकि चीन का कहना है कि इस कदम का मकसद मशहूर हस्तियों को अफवाहें फैलाने और गलत जानकारी देने से रोकना है।सीएसी ने बीते 23…