सीरियाई लड़ाकों को भर्ती कर रहा रूस, कीव पर कब्जा करने के लिए 300 डॉलर की पेशकश

यूक्रेन के खिलाफ आक्रमण में रूस की ओर से सीरिया के सैनिकों को शामिल किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अब सीरियाई लोगों में रुचि दिखा रहे हैं, जो शहरी लड़ाई में अनुभवी हैं ताकि रूसी सेना राजधानी कीव सहित यूक्रेनी शहरों पर नियंत्रण कर सके। अमेरिकी अधिकारियों का हवाला देते हुए वॉल स्ट्रीट जर्नल ने बताया कि कुछ सीरियाई पहले से ही रूस की ओर से नए हमले की तैयारी कर रहे हैं, जबकि ज्यादातर अभी रास्ते में हैं।रूसी और यूक्रेनी सैनिकों के…

यूरोप के सबसे बड़े न्‍यूक्लियर पावर प्‍लांट पर हुआ रूस का हमला

रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग दूसरे सप्ताह में चल रही है। इस दौरान रूस ने चर्नोबिल समेत यूरोप के सबसे बड़े न्‍यूक्लियर पावर प्‍लांट जैपोरिझिक पर भी अपना कब्‍जा कर लिया है। इससे पहले रूस ने इस परमाणु संयंत्र पर हमला भी किया था, जिसको लेकर कई सारे सवाल भी उठे थे। हालांकि जानकार मानते हैं कि इस संयंत्र पर हुआ रूस का हमला पश्चिमी देशों को एक कड़ा और सीधा संकेत था। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में सेंटर फार रशिया एंड सेंटर फार एशियन स्‍टडीज की प्रोफेसर अनुराधा…

यूक्रेन में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वतन वापसी के लिए केंद्र की नई योजना हुई तैयार

यूक्रेन में रूस के हमलों के बीच भारत वहां फंसे अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन गंगा चला रहा है। यूक्रेन में भारतीय नागरिकों को सकुशल वापस लाने के लिए केंद्र सरकार ने निकासी अभियान को और तेज करने के लिए कमर कस ली है। सरकार ने ऑपरेशन गंगा के तहत करीब 80 उड़ानों को मोर्चे में उतार दिया है। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने अपने दो दर्जन मंत्रियों को भी बिना किसी लापरवाही के हालात पर पैनी नजर रखने के लिए कहा गया है। यूक्रेन में…

जब पाकिस्तान और तुर्की ने जान बचने के लिए थामा तिरंगा

यूक्रेन में रूस की बमबारी से तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। जान बचाने की जद्दोजहद चल रही है। ऐसे मुश्किल वक्त में भारत के तिरंगे झंडे ने न सिर्फ वहां फंसे भारतीय नागरिकों की जान बचाई बल्कि पाकिस्तान और तुर्की के नागरिक भी युद्धग्रस्त देश से बचकर निकलने में कामयाब रहे। यूक्रेन से रोमानिया के बुखारेस्ट शहर पहुंचे भारतीय छात्रों ने जो बताया, वह हर भारतीय को गौरवान्वित कर सकता है। भारतीयों ने बताया कि तिरंगे ने न केवल उन्हें कई चेक पॉइंट्स को सुरक्षित तरीके से…

जंग में अब तक 2 हजार नागरिकों की मौत, यूक्रेन के कई शहरों में गोलाबारी

यूक्रेन में रूस के हमले में मारे गए नागरिकों की संख्या बढ़कर 2 हजार तक अधिक हो गई है. वहीं, रूस ने कहा है कि उसके इस जंग में अब तक 498 सैनिक शहीद हो चुके हैं. इससे पहले यूक्रेन ने दावा किया था कि जंग में रूस के 6000 सैनिक मारे जा चुके हैं. रूसी सेना ने यूक्रेन के कई शहरों को निशाना बनाया है. वहीं यूक्रेन ने खेरसान पोर्ट पर रूस के कब्जे के दावे का विरोध किया है. वहीं यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने दावा किया है…

रूस में बढ़ रहा खतरा, राष्‍ट्रपति पुतिन के आदेश के बाद बढ़ा यूक्रेन पर न्‍यूक्लियर अटैक का खतरा,

रूस और यूक्रेन के बीच की लड़ाई एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है। यूक्रेन पर लगातार परमाणु हमले का संकट भी मंडराता दिखाई दे रहा है। ऐसा इसलिए है क्‍योंकि रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर परमाणु हमले के लिए अपनी फोर्स को तैयार रहने का आदेश दिया है। एएफपी के मुताबिक उन्‍होंने इसके लिए अपने रक्षा मंत्री और डिफेंफ चीफ को आदेश दिया है। इस आदेश में उन्‍होंने डिफेंस चीफ को न्‍यूक्लियर फोर्स को हाई अलर्ट पर रखने को कहा है। इसके अलावा उन्‍होंने पश्चिमी देशों…

रूस ने 36 देशों की उड़ानों पर लगाया प्रतिबंध, यूक्रेन के खिलाफ रूस की सैन्य कार्रवाई छठे दिन भी जारी,

यूक्रेन के खिलाफ रूस की सैन्य कार्रवाई मंगलवार को छठे दिन भी जारी है। रूस और यूक्रेन के बीच हालात को हल करने के लिए डिप्लोमैटिक कोशिशें भी की जा रही हैं। यूक्रेन संकट पर यूनाइटेड नेशन ह्यूमन राइट्स काउंसिल (UNHRC) ने अपात बैठक बुलाने का प्रस्ताव दिया था। इस प्रस्ताव के पक्ष में 29 और विपक्ष में 5 वोट पड़े। भारत समेत 13 देशों ने मतदान में भाग नहीं लिया। UNHRC में कुल 47 सदस्य हैं। हालांकि, युद्ध के बीच पहली बार सोमवार को दोनों देशों के अधिकारियों ने…

यूक्रेन का रूस को कड़ा संदेश : कहा हम आत्मसमर्पण नहीं करेंगे

रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग थमते नजर नहीं आ रही है. रूसी सैन्य ताकत की तुलना में काफी कमजोर होने के बावजूद यूक्रेन डटकर रूसी सेनाओं को जवाब दे रहा है. इस बीच रविवार को यूक्रेन ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि अपने आक्रमण को लेकर रूस के साथ बातचीत के दौरान वह किसी भी तरह से दवाब में झुकेगा नहीं और साथ ही यूक्रेन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के रूसी परमाणु बलों को हाई अलर्ट पर रखने के कदम की भी निंदा की.…

इमरान खान के इस्तीफे की उठा रही मांग, जानिए क्या है वजह

पाकिस्तान के प्रमुख विपक्षी दल पीपीपी ने रविवार को प्रधानमंत्री इमरान खान के इस्तीफे की मांग को लेकर कराची से इस्लामाबाद तक अवामी लॉन्ग मार्च शुरू किया। बिलावल ने कहा कि समय आ गया है कि सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव जारी किया जाए।बता दें, ये मार्च पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष व पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलावल भुट्टो जरदारी के नेतृत्व में 34 प्रमुख शहरों से होकर गुजरेगा और आठ मार्च को इस्लामाबाद पहुंचेगा। इसके बाद पीपीपी कार्यकर्ता संसद के बाहर डेरा डालकर प्रदर्शन करेंगे।दूसरी…

स्वदेश लौट रहे रूस के खिलाफ लड़ने को यूक्रेनी, मातृभूमि की रक्षा सर्वोपरि

यूक्रेन पर रूस के हमले के बीच जहां हजारों लोग देश छोड़ रहे हैं, वहीं कुछ यूक्रेनी पुरुष और महिलाएं अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए पूरे यूरोप से स्वदेश लौट रहे हैं। दक्षिणपूर्वी पोलैंड के मेदिका सीमा चौकी पर ऐसे कई नागरिक रविवार तड़के यूक्रेन में प्रवेश करने के लिए कतार में खड़े दिखे। अब तक 22 हजार यूक्रेनी रूस के खिलाफ हथियार उठाने को स्वदेश लौटे चुके हैं।यूक्रेन में प्रवेश करने के लिए चौकी पर यूक्रेन के करीब 20 ट्रक खड़े हैं। इन लोगों में से एक शख्स…

MBBS के लिए यूक्रेन भारत के बच्चों के लिए पहली पसंद क्यों?

रीवा के प्रज्ज्वल तिवारी यूक्रेन में टेरनोपिल यूनिवर्सिटी से MBBS कर रहे हैं। उनका दूसरा साल है। युद्ध के चलते जैसे-तैसे कजाकिस्तान के रास्ते वो गुरुवार सुबह दिल्ली पहुंचे। भारत के बजाय यूक्रेन में पढ़ाई करने की वजह बताते हुए प्रज्ज्वल कहते हैं कि मध्यप्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों में प्राइवेट कॉलेज में MBBS की फीस करीब 1 करोड़ रुपए है। यूक्रेन की टेरनोपिल यूनिवर्सिटी में 20 लाख रुपए फीस है, यानी यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई भारत से 80% सस्ती है। वे बताते हैं कि मध्यप्रदेश के सरकारी…

UNSC की वोटिंग में भारत, चीन व UAE ने नहीं लिया हिस्सा

यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई को लेकर असहमति वाले प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थानीय समयानुसार शुक्रवार को वोटिंग की गई। इस वोटिंग की प्रक्रिया से भारत और चीन ने खुद को दूर रखा। बता दें कि इस प्रस्ताव में रूस की ‘आक्रामकता’ की निंदा के साथ ही यूक्रेन से ‘तत्काल और बिना शर्त’ रूसी सेना की वापसी की भी बात कही गई है। UNSC में अमेरिका और अल्बानिया द्वारा पेश किए गए मसौदा प्रस्ताव में रूसी आक्रामकता, हमला और यूक्रेनी संप्रभुता के उल्लंघन की निंदा शामिल है। इसके अलावा…

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने किया जंग का ऐलान

रूस और यूक्रेन के बीच विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दोनों देशों के बीच हालात युद्ध के करीब पहुंच चुके हैं। इसी बीच रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान’ की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा युद्ध को टाला नहीं जा सकता। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार रूस के राष्ट्रपति ने आदेश जारी करते हुए कहा कि अगर यूक्रेन पीछे नहीं हटता है तो जंग होकर रहेगी। पुतिन ने यूक्रेनी सेना को धमकी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द हथियार डाल दें नहीं…

पाक प्रधानमंत्री इमरान मास्‍को पहुंचे, दो दशक बाद है किसी का रूस दौरा

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर रूस पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत रूस के उपविदेश मंत्री इगोरमोर्गुलोव ने किया। इमरान का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब यूक्रेन व रूस के बीच युद्ध की आहट पूरी दुनिया के लिए चिंता की वजह बनी हुई है। पिछले 23 वर्षो में रूस का दौरा करने वाले वह पहले प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले नवाज शरीफ ने प्रधानमंत्री रहते हुए वर्ष 1999 में रूस का दौरा किया था।रूस पहुंचे इमरान खान के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल…

यूक्रेन पर फिर होगी UNSC में चर्चा, एक सप्ताह में दूसरी बार बुलाई गई है बैठक

यूक्रेन के आग्रह पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह 8 बजे एक आपात बैठक बुलाई है। यूक्रेन ने UNSC सेे रूसी हमले के खतरे को लेकर यह आग्रह किया है। दूसरी ओर क्रेमलिन ने दावा किया है कि पूर्वी यूक्रेन के विद्रोही नेताओं की ओर से मास्को से सैन्य सहायता की मांग की गई है ताकि कीव के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। यूक्रेन के विदेश मंत्री मित्रो कुलेबा (Dmytro Kuleba) ने रूस के UN दूत वास्सिलि नेबेन्जिया (Vassily Nebenzia) को पत्र लिखकर बैठक की अपील…

एयर इंडिया की विशेष फ्लाइट यूक्रेन से दिल्ली लौटी , करीब 242 यात्रियों की हुई है वापसी

यूक्रेन पर हमले की गहराती आशंका के बीच भारत ने यूक्रेन और आसपास के क्षेत्रों में रह रहे भारतीय नागरिकों को वहां से निकालने के लिए मंगलवार को अभियान शुरू कर दिया। मंगलवार को सुबह यूक्रेन से एयर इंडिया की एक फ्लाइट भारत के लिए रवाना हुई थी, जिसमें 242 यात्री सवार थे। यह फ्लाइट कल रात 11.30 बजे नई दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई। पहले इसे रात को 10.15 तक यहां पहुंचना था, लेकिन कुछ कारणों से इसमें देरी हो गई थी।रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव को…

हिंद प्रशांत क्षेत्र के समकक्षों के साथ जयशंकर ने की फ्रांस में कई देशों के मंत्रियों से द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती पर सिलसिलेवार बैठकें

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने फ्रांस की तीन दिवसीय यात्रा के दौरान पेरिस में बांग्लादेश, दक्षिण कोरिया, चेक गणराज्य व यूरोपीय संघ के अपने समकक्षों से मुलाकात की तथा परस्पर हितों व द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने के तरीकों पर चर्चा की। ‘यूरोपीय संघ हिंद प्रशांत मंच’ में भाग लेने रविवार को पेरिस पहुंचे जयशंकर ने हिंद प्रशांत क्षेत्र के अन्य देशों के अपने समकक्षों के साथ सिलसिलेवार बैठकें कीं। जयशंकर ने बांग्लादेश के विदेश मंत्री डा. एके अब्दुल मोमेन से मुलाकात के बाद ट्वीट किया, ‘डा. मोमेन से मुलाकात…

कुवैत में योग को लेकर रूढ़िवादी और कट्टरपंथियों के खिलाफ खड़ी हुई महिलाएं, कहा- लंबे समय से भरा था गुबार

कुवैत में योग को लेकर जहां एक तरफ महिलाएं एक सुर में इसके समर्थन में उतर आई है वहीं दूसरी तरफ यहां के मौलवियों और कट्टरपंथियों को इससे परेशानी हो रही है। ताजा मामला एक योग शिविर से जुड़ा है जहां पर योग सिखाने वाले एक टीचर ने रेगिस्तान में वेलनेस योगा रिट्रीट का विज्ञापन दिया था। ये विज्ञापन इसी माह दिया गया था, जिसके बाद इसके खिलाफ यहां के रुढ़िवादी इसके खिलाफ हो गए। उन्‍होंने इसे इस्लाम पर हमला करार दिया है। इसके विरोध में आने वालों में केवल…

दुनिया भर के देशों का एक्शन शुरु, पुतिन के फैसले के बाद रुस पर ,अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा विवाद अब चरम पर आ गया है। सोमवार को पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में रूस समर्थित विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों को मान्यता दे दी है। जिसके बाद दोनों देशों के बीच हालात बिगड़ते जा रहे हैं। यूक्रेन और रूस के बीच तनाव कम करने को लेकर संयुक्त राष्ट्र परिषद की बैठक चल रही है।अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने आज चीन के स्टेट काउंसलर और विदेश मंत्री वांग यी के साथ डीपीआरके में विकास और यूक्रेन के खिलाफ…

हम अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं, गरीबी के खिलाफ लड़ना चाहते हैं…: नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मणिपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व की कांग्रेस सरकारों पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि 1947 के बाद बहुत सरकारें आईं लेकिन कांग्रेस ने पूर्वोत्तर के विकास को कभी प्राथमिकता नहीं दी। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में पहली बार भाजपा ने इस क्षेत्र का विकास करना शुरू किया है। गडकरी ने यह भी कहा कि भाजपा अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं है। हम गरीबी के खिलाफ लड़ना चाहते हैं। नितिन गडकरी ने कहा कि कुछ लोग पार्टी पर झूठे आरोप लगा रहे…