चीन की धमकी के बाद ताइवान ने किया पलटवार, आइये जानते हैं

छह अमेरिकी सांसदों के दौरे से बौखलाए चीन की धमकी के बाद ताइवान ने पलटवार किया है। ताइवान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि चीन की सैन्य धमकी से उन्‍हें अंतरराष्‍ट्रीय पटल पर मजबूती ही मिलेगी। चीन की इन धमकियों से संयुक्त राज्य अमेरिका समेत दूसरे लोकतांत्रिक देशों का ताइवान के प्रति समर्थन बढ़ेगा। चीन का कहना है कि अमेरिकी सांसदों की यह उकसाने वाली ताइवान यात्रा तनाव बढ़ाने का काम करेगी। अमेरिका को ताइवान से दूरी बनानी चाहिए।ताइवान के विदेश मंत्रालय ने बीजिंग को सीधी चुनौती देते हुए…

भारत से तत्काल आर्थिक मदद की श्री लंका ने लगाई गुहार, आइएमएफ से फंड हासिल करने के लिए पूरा जोर लगा रहा द्वीपीय राष्ट्र

अभूतपूर्व संकट से गुजर रहे श्रीलंका ने भारत से तत्काल आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। उसने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से फंड मिलने तक भारत से और आर्थिक मदद का आग्रह किया है। आइएमएफ से फंड मिलने में तीन-चार महीने लग सकते हैं। इस बीच, वित्त मंत्री अली साबरी आइएमएफ व विश्व बैंक से बेलआउट पैकेज के लिए बातचीत की शुरुआत करने के उद्देश्य से वाशिंगटन रवाना हो चुके हैं। श्रीलंका की तरफ से यह मांग ऐसे समय में की गई है, जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने श्रीलंकाई…

यूक्रेन का पहला बड़ा शहर रूस के कब्जे में आया , खार्कीव समेत आठ शहरों में लगी बम

डेढ़ महीने से ज्यादा की लड़ाई के बाद आखिरकार रूसी सेना का मारीपोल शहर पर कब्जा हो गया। रूस सेना ने कहा है कि मारीपोल और उसके आसपास के इलाके में अब अजोवस्टाल स्टील कारखाने में ही मामूली मुकाबले की स्थिति है, उसे भी बहुत जल्दी शांत कर लिया जाएगा।करीब साढ़े चार लाख की आबादी वाला मारीपोल रूसी सेना के कब्जे में आया यूक्रेन का पहला बड़ा शहर है। युद्ध छिड़ने के बाद से यहां से लगातार नागरिकों का पलायन हो रहा था, अब करीब एक लाख नागरिक ही शहर…

श्री लंका में राष्ट्रपति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए विपक्षी दल आज करेगा बैठक

आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में अब राजनीतिक अस्थिरता भी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। स्थानीय मीडिया ने शनिवार को बताया कि श्रीलंका की विपक्षी पार्टी समागी जाना बालवेगया (Samagi Jana Balawegaya, SJB) सत्तारूढ़ सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव और राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव के संबंध में अपना अगला कदम तय करने के लिए रविवार को एक बैठक करेगी। कोलंबो पेज की रिपोर्ट के अनुसार एसजेबी पार्टी ने कहा कि वह महाभियोग प्रस्ताव और अविश्वास प्रस्ताव अध्यक्ष को सौंपने की योजना बना रही है,…

जर्मनी की अर्थव्‍यवस्‍था का पहिया रूस की गैस से कैसे घूमता है, जानिये

जर्मनी यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था होने के साथ-साथ रूस की गैस का सबसे बड़ा खरीददार भी है। जर्मनी के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीददार फ्रांस है। हालांकि ये भी एक सच्‍चाई है कि समूचा यूरोप ही अपनी जरूरत की गैस का अधिकतर हिस्‍सा रूस से लेता है। ये गैस यूक्रेन संकट के दौर में भी एक अहम भूमिका निभा रही है। रूस की गैस के बगैर यूरोप की आर्थिक पहिया पूरी तरह से रुक जाएगा। इसका कोई विकल्‍प भी यूरोप के पास नहीं है। हालांकि जर्मनी के चांसलर का…

अमेरिकी सीनेटर चीन को बोले, दुनिया भर में किए गलत कार्यों की कीमत चुकानी ही होगी

अमेरिका और चीन के बीच एक बार फिर से वाक युद्ध शुरू हो गया है। अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने शुक्रवार को कहा अमेरिका चाहता है कि चीन दुनिया भर में बीजिंग के गलत कार्यों के लिए उसकी कीमत चुकाए। दरअसल लिंडसे ने चीन द्वारा रूस के कथित समर्थन और ताइवान पर साइबर हमले करने को लेकर यह बात कही है। ग्राहम वर्तमान में सीनेट की विदेश संबंध समिति के अध्यक्ष बाब मेनेंडेज की अध्यक्षता में छह अमेरिकी सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में ताइवान का दौरा…

यूरोप, रूसी तेल और गैस से छुटकारा पाने की कोशिश में जुटा है, बिस्तार से जानिए

ऊर्जा जरूरतों के लिए रूस पर निर्भरता घटाने के प्रयासों में जर्मनी और यूरोप के बाकी हिस्सों में कोशिशें चल रही हैं. जर्मन चांसलर ओलाफ शॉल्त्स ने पिछले हफ्ते कहा था कि इस साल तक जर्मनी रूसी तेल का आयात बंद कर सकता है.यूक्रेन युद्ध के मद्देनजर यूरोप में रूस से ऊर्जा संसाधनों की खरीद पर बहस जारी है. इस बीच जर्मनी में बिजली, गैस और टेलिकॉम की नियामक संस्था, फेडरल नेटवर्क एजेंसी ने कहा है कि देश के पास इस साल गर्मियों तक के लिए पर्याप्त गैस है. अगर…

पुलिस ने लगाया अपने ही प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और वित्त मंत्री ऋृषि सुनक पर कोरोना नियम तोड़ने का जुर्माना

कोरोना के नियमों के पालन को लेकर ब्रिटेन प्रशासन इतना सख्त है कि अपने ही प्रधानमंत्री के खिलाफ जुर्माना लगाने जा रहा है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के कार्यालय ने बयान जारी कहा है कि पीएम बोरिस जॉनसन और वित्त मंत्री ऋृषि सुनक को कोरोना नियमों को तोड़ने को लेकर जुर्माना नोटिस मिला है। बोरिस जॉनसन के कार्यालय के आधिकारिक प्रवक्ता के मुताबिक मंगलवार को प्रधानमंत्री कार्यालय और वित्त मंत्री कार्यालय को मेट्रोपॉलिटन पुलिस की तरफ से जुर्माने का नोटिस मिला है। उन्होंने कहा कि हमें इसके बारे में और…

मोदी बाइडन की बातचीत ‘रचनात्मक’ थी, रूस से तेल आयात कर किसी प्रतिबंध का उल्लंघन नहीं कर रहा भारत

भारत द्वारा रूस से कम कीमत पर कच्‍चे तेल के आयात के मुद्दे पर सोमवार को अमेरिका के स्‍वर में एक बड़ा बदलाव नजर आया। संयुक्त राज्य अमेरिका ने सोमवार कहा कि रूस से ऊर्जा आयात पर प्रतिबंध नहीं है और भारत किसी भी लिहाज से अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन नहीं कर रहा है। अमेरिका का यह बयान प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन वर्चुअल बैठक के बाद आया। इस बैठक में दोनों नेताओं ने कई वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। इस बैठक में हुई चर्चा के…

शहबाज शरीफ के पास हैं कुल 5 बीवियां, दो अब भी हैं साथ

इमरान खान की रवानगी के बाद अब पाकिस्तान में शाहबाज शरीफ नए प्रधानमंत्री बन रहे हैं। इसके साथ ही शाहबाज शरीफ के निजी जीवन के बारे में भी लोग दिलचस्पी ले रहे हैं। पाकिस्तान की तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में शाहबाज शरीफ की शादियों और पत्नियों की भी चर्चा हो रही है। बड़े राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले शाहबाज से पहले उनके भाई नवाज शरीफ भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। आइए जानते हैं कि शाहबाज शरीफ की निजी जिंदगी की इतनी चर्चा क्यों हो रही है। दरअसल, शाहबाज…

नेपाल के केंद्रीय बैंक के गर्वनर विदेशी मुद्रा संकट के बीच निलंबित, लक्जरी वस्तुओं के आयात पर लगा प्रतिबंध

श्रीलंका के बाद नेपाल पर भी आर्थिक संकट मंडरा रहा है। विदेशी मुद्रा भंडार तेजी से कम हो रहा है। वस्तुओं और सेवाओं के आयात के लिए नेपाल के पास अब केवल छह महीने के लिए विदेशी मुद्रा भंडार बचा है। केंद्रीय बैंक ने विलासिता (लक्जरी) से जुड़ी अन्य वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। इस बीच, सरकार से मतभेदों के चलते केंद्रीय बैंक के गर्वनर महा प्रसाद अधिकारी को सरकार ने निलंबित कर दिया है। उन पर आरोप है कि वे अर्थव्यवस्था को संभालने में…

इमरान खान के समर्थकों ने किया पाकिस्तान के कई शहरों में विरोध-प्रदर्शन, ‘चौकीदार चोर है’ के लगाए नारे

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने इमरान खान को प्रधानमंत्री पद से हटाने के विरोध में बीती रात देश के कई शहरों में बड़े पैमाने पर रैलियां निकालीं। इस्लामाबाद, कराची, पेशावर और लाहौर सहित विभिन्न शहरों में विरोध-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मालूम हो कि इमरान खान को अविश्वास प्रस्ताव के जरिए प्रधानमंत्री पद से अपदस्थ कर दिया गया है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में इमरान के समर्थकों ने ‘चौकीदार चोर है’ के नारे लगाए। पंजाब की लाल हवेली में हजारों की…

शाहबाज शरीफ का इमरान को सीधा संदेश, कहा- बदला नहीं लेंगे, लेकिन कानून अपना काम करेगा

इमरान खान के नेशनल असेंबली में अविश्वास मत हारने के बाद, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने खुशी जाहिर की है। असेंबली में अपने भाषण के दौरान शरीफ ने कहा कि आज खुशी का दिन है। हम लोगों के घावों पर मरहम लगाना चाहते हैं, हम किसी से बदला नहीं लेंगे।इमरान खान सरकार द्वारा अविश्वास मत हारने के बाद नेशनल असेंबली में बोलते हुए, शहबाज शरीफ ने कहा, ‘हम लोगों के घावों पर मरहम लगाना चाहते हैं। हम बदला नहीं लेंगे, किसी के साथ अन्याय नहीं करेंगे।…

आधी रात को सियासी उठापटक के बाद ‘नई सुबह’ ‘पुराना पाकिस्तान’

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने एक बार फिर चेतावनी देते हुए कहा है कि अभी कोरोना महामारी खत्म नहीं हुई है। दुनियाभर में प्रतिदिन 15 लाख से ज्यादा मामले मिल रहे हैं। यूरोप में महामारी की नई लहर कहर बरपा रही है। एशिया के कई देशों में भी तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। कुछ देशों में महामारी की शुरुआत के बाद से मृत्युदर सबसे ज्यादा दर्ज की जा रही है। हर चार महीने में नया वैरिएंट उभरकर सामने आ रहा है।कोरोना महामारी पर सम्मेलन में अपने वीडियो संदेश…

सरकार के खिलाफ लाया जाएगा अविश्वास प्रस्ताव, श्रीलंका में राष्ट्रपति पर महाभियोग की तैयारी,

श्रीलंका की मुख्य विपक्षी पार्टी समागी जन बालवेगया (एसजेबी) ने शुक्रवार को कहा कि आर्थिक संकट के कारण कठिनाइयों का सामना कर रही जनता की चिंताओं को दूर नहीं किया गया तो राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के खिलाफ महाभियोग चलाया जा सकता है। एसजेबी ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करने की भी घोषणा की। राष्ट्रपति और राजपक्षे परिवार के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। मीडिया खबरों के मुताबिक, एसजेबी ने अविश्वास प्रस्ताव के लिए सांसदों से हस्ताक्षर लेने शुरू कर दिए हैं। श्रीलंका…

अवाम से इमरान ने की सड़क पर उतरने की अपील, खूब की भारत की तारीफ

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर हिंदुस्तान की जमकर तारीफ की है। इमरान ने कहा कि हिंदुस्तान एक खुद्दार देश है। उसके खिलाफ साजिश की किसी की जुर्रत नहीं है। हिंदुस्तान की विदेश नीति स्वतंत्र है और कोई भी बाहरी ताकत उसे हुक्म नहीं दे सकती है कि उसे क्या करना है और क्या नहीं। इमरान ने कहा कि उन्हें आयाति‍त सरकार स्वीकार नहीं है और रविवार की शाम लोगों से सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने को भी कहा विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर सुप्रीम कोर्ट…

पाकिस्‍तान के अगले प्रधानमंत्री बन सकते हैं शाहबाज शरीफ, पूरी खबर पढ़ें

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री इमरान खान को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट की पांच सदस्यीय पीठ ने सर्वसम्मति से डिप्टी स्पीकर द्वारा नेशनल असेंबली (संसद) भंग करने की कार्यवाही को खारिज करते हुए पाकिस्‍तानी संसद को फिर से बहाल कर दिया। गुरुवार को आए फैसले में कोर्ट ने कहा कि नेशनल असेंबली में इमरान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर नौ अप्रैल को सुबह दस बजे से अविश्वास प्रस्ताव पर कार्यवाही शुरू होगी।अविश्वास प्रस्ताव में इमरान खान यदि हार जाते हैं तो नेशनल असेंबली को नया पीएम (…

आखिर क्यों अमेरिकी स्पीकर को ताइवान जाने से रोकने की धमकी दे रहा है चीन, पूरा बिस्तार से पढ़ें

अमेरिकी हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी ताइवान की यात्रा पर जाने वाली हैं जो अमेरिका-चीन के रिश्तों में एक नया भूचाल ला सकती है। अमेरिका में चीनी दूतावास ने गुरुवार को अमेरिकी हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी की ताइवान की योजनाबद्ध यात्रा को लेकर एक बार फिर से विरोध जताया। चीन ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने ताईवान का दौरा किया तो वह कड़े कदम उठाएगा।चीन ने कहा कि इस तरह की यात्रा बीजिंग-वाशिंगटन के संबंधों को बुरी तरह से प्रभाव करेगी।…

रूस यूक्रेन के पूर्वी और दक्षिणी भागों पर कब्जे की कोशिश में है , जेलेंस्की ने सहयोगी देशों से मांगे हथियार

बूचा में नरसंहार से बने विरोध के माहौल के बीच रूसी सेना के यूक्रेन के शहरों पर हमले जारी हैं। रूसी हमलों के केंद्र में अब यूक्रेन का दूसरा बड़ा शहर खार्कीव, डोनेस्क, लुहांस्क और मारीपोल हैं। रूसी सेना यूक्रेन के पूर्वी और दक्षिणी इलाकों पर जल्द कब्जा करने के लिए रात-दिन हमले कर रही है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बूचा नरसंहार के मद्देनजर रूस पर और कड़े प्रतिबंध लगाने और लड़ाई के लिए और हथियार देने की सहयोगी देशों से अपील की है। पता चला…

श्रीलंका अब भुखमरी की कगार पर, छात्रों ने मंत्रालय पर बोला धावा

श्रीलंका में हालात दिन पर दिन खराब होते जा रहे हैं। जरूरी सामानों की भारी कमी ने देश को भुखमरी की कगार पर खड़ा कर दिया है। बुधवार को दवाओं और ईंधन की कमी व भुखमरी की आशंका के बीच प्रदर्शनकारी छात्रों ने पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्रालय में धावा बोल दिया।एक वरिष्ठ राजनेता ने चेतावनी दी है कि श्रीलंका अपनी 2.2 करोड़ की आबादी के लिए भुखमरी के आसन्न खतरे का सामना कर रहा है क्योंकि देश में आर्थिक संकट लगातार बिगड़ता जा रहा है और भोजन…