आईएमएफ ने पकिस्तान से माँगा जवाब ,पैसा चाहिए तो तेल से ‘तुरंत’ सब्सिडी हटाओ

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने बुधवार को पाकिस्तान से साफ शब्दों में कहा है कि अगर उसे पैसे चाहिए तो वह तेल पर दी जा रही सब्सिडी तुरंत हटा दे। आईएमएफ ने जोर देकर कहा कि सहायता कार्यक्रम के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए “ईंधन और ऊर्जा सब्सिडी को हटाने” की तत्काल आवश्यकता है।ज्ञात हो कि पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ्ता इस्माइल ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि वह आईएमएफ को बताएंगे कि ईंधन और ऊर्जा सब्सिडी को वापस नहीं ले सकते हैं क्योंकि “राष्ट्र इसे…

यूक्रेनी सैनिकों को घेरने के लिए रूस ने पूर्वी क्षेत्र में किया चौतरफा हमला, मारीपोल में मलबे से मिले 200 लोगों के शव

मारीपोल व खार्कीव जैसे शहरों में भारी तबाही मचाने के बाद रूस ने यूक्रेनी सैनिकों को घेरने के लिए पूर्वी क्षेत्र में चौतरफा हमला शुरू कर दिया है। सिवे‌र्स्की डोनेट्स नदी के किनारों पर बसे जुड़वा शहर सिविरोडोनेस्क व लिसिचंक उसके प्रमुख निशाने हैं। यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि मारीपोल में मलबे की खोदाई के दौरान करीब 200 लोगों के शव बरामद हुए हैं। यूक्रेनी सैनिकों ने मोल्दोव में रूस समर्थक नेताओं के घरों की तलाशी ली है। यूक्रेन पर रूसी हमले के ठीक तीन महीने बाद देश के दूसरे…

घोषणा नहीं अब एक्शन का समय, कुछ करना ही होगा : बाइडन

अमेरिका के टेक्सास में एक स्कूल में हुई गोलीबारी से 19 बच्चों समेत 21 की मौत हो गई है, जिसके बाद अमेरिकी सुरक्षा विभाग सकते में आया हुआ है। वहीं राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी खुला आह्वान कर दिया है कि कोई भी हमलावर छोड़ा नहीं जाएगा और अब बाते नहीं केवल कार्रवाई होगी। राष्ट्रपति ने मंगलवार को बंदूक रखने पर नए प्रतिबंधों की भी घोषणा की है। उन्होंने भावुक अपील के साथ गन लाबी के खिलाफ एक अभियान छेड़ने की भी बात कही। बता दें कि बाइडन हाल ही…

नए सेना प्रमुख की नियुक्ति के लिए पाकिस्तानी जनरलों ने जल्द चुनाव पर दिया जोर

अगला सेना प्रमुख कौन होगा, इस बारे में कई अफवाहें चल रही हैं। पूर्व पीएम इमरान खान को हटाए जाने के बाद से राजनीतिक गलियारों में पहले से ही तनावपूर्ण माहौल है। हालांकि, सेना इमरान खान के बयानों से खुश नहीं दिख रही है। आम चुनाव के लिए पाकिस्तान का आह्वान हाल के महीनों में तेजी से बढ़ा है, और ऐसा प्रतीत होता है कि ‘सेना प्रमुख’ ने विवादों को खत्म कर दी है और जल्दी चुनाव की घोषणा कर देंगे ताकि वे अगले सेना प्रमुख की नियुक्ति कर सकें।सेना…

जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , प्रवासी भारतीयों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (सोमवार को) जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे। पीएम मोदी टोक्यो क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जापान पहुंचे हैं। टोक्यो में आगमन के बाद प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘टोक्यो में उतर चुका हूं। इस यात्रा के दौरान क्वाड शिखर सम्मेलन सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लूंगा, इसके अलावा क्वाड नेताओं से मुलाकात होगी, जापानी व्यापार जगत के नेताओं और भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत होगी।’इससे पहले पीएम मोदी ने रविवार को कहा कि क्वाड समिट के दौरान नेताओं को एक बार फिर आपसी हित…

आस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री के रूप में एंथनी एल्बेनीज ने ली शपथ, टोक्यो सम्मेलन में होंगे शामिल

आस्ट्रेलिया के लेबर पार्टी के नेता एंथनी एल्बेनीज (Anthony Albanese) ने टोक्यो में एक अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए उड़ान भरने से पहले देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।एल्बेनीज ने ट्विटर पर कहा, ‘मैं आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के रूप में सेवा करने के लिए बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। प्रधानमंत्री के रूप में मैं लोगों को एक साथ लाना चाहता हूं और ऐसी सरकार का नेतृत्व करना चाहता हूं जो आस्ट्रेलियाई लोगों की तरह साहसी, मेहनती और देखभाल करने वाली हो। वह काम…

इमरान खान, मरयम वाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर फंसे

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरयम नवाज पर टिप्पणी करना इमरान खान को भारी पड़ गया। मुल्तान में एक रैली को संबोधित करते हुए इमरान ने मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं। मरयम की एक रैली का जिक्र करते हुए खान ने कहा कि ‘सरगोधा रैली में मरयम ने जिस जज्बे और जूनून से मेरा नाम लिया, उसके लिए मैं उनसे कहना चाहूंगा कि मरयम थोड़ा सावधान रहें आप जिस तरह से मेरा नाम ले रही हैं, इससे आपके पति परेशान हो सकते हैं’।पाकिस्तान में अब…

सीरिया पर इजरायल ने दागी मिसाइल, 3 लोगों की मौत और 4 घायल

सीरियाई रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी है कि इजरायली सरफेस-टू-सरफेस मार करने वाली मिसाइलों ने दमिश्क में तीन लोगों को मार डाला है। सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी सना ने सैन्य सूत्रों के हवाले से कहा है कि इजरायली हमले में तीन लोगों की मौत हो गई है और बिल्डिंग्स को नुकसान पहुंचा है। सीरियाई वायु रक्षा एजेंसी के मुताबिक ये मिसाइल इजरायली नियंत्रण वाले गोलन हाइट्स से आई थीं।सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स वॉर मॉनिटर के मुताबिक हमले में 3 लोगों की मौत हो गई है और सीरियाई एयर…

यूक्रेन युद्ध में रूस की सबसे बड़ी जीत, , पूरा शहर अब पुतिन के कब्जे में, मारियूपोल में आखिरी गढ़ भी ढहा

यूक्रेन में करीब तीन महीने की जंग में रूस ने सबसे बड़ी कामयाबी हासिल करने का दावा किया है. रूस का दावा है कि उसके सैनिकों ने यूक्रेन के मारियुपोल शहर पर पूरी तरह कब्जा कर लिया है. यूक्रेन ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है. इस जंग में ये बंदरगाह शहर पूरी तरह बर्बाद हो चुका है. चारों तरफ खंडहर बनी इमारतें और जली हुई गाड़ियां नजर आ रही हैं. यहां 20 हजार से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका है. रूस के रक्षा मंत्री सर्गेइ शोइगु ने…

राष्ट्रपति के खिलाफ श्रीलंका की संसद में अविश्वास प्रस्ताव गिरा,

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के खिलाफ विपक्ष द्वारा पेश किया गया अविश्वास प्रस्ताव मंगलवार को संसद में गिर गया। आजादी के बाद सबसे गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में राष्ट्रपति गोटाबाया से इस्तीफा देने की मांग के लिए देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।विपक्षी तमिल नेशनल अलायंस (टीएनए) के सांसद एमए सुमंथिरन ने राष्ट्रपति राजपक्षे के प्रति नाराजगी जताने वाले प्रस्ताव पर बहस के लिए संसद के स्थायी आदेशों को स्थगित करने का प्रस्ताव पेश किया था। 119 सांसदों ने इस प्रस्ताव के खिलाफ और सिर्फ…

चीनी नागरिकों की सुरक्षा कड़ी करने का पाकिस्तानी पीएम ने दिया आदेश

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार को 60 अरब डॉलर के चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) परियोजनाओं पर काम कर रहे चीनी नागरिकों की सुरक्षा कड़ी करने का आदेश दिया। यह आदेश चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग और उनके पाकिस्तानी समकक्ष शहबाज शरीफ के बीच सोमवार को हुई पहली बातचीत के बाद जारी किया गया है।एक बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने गृहमंत्री राणा सनाउल्लाह, योजना मंत्री अहसान इकबाल और अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की। बयान में कहा गया है कि चीनी निवासियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं…

तिब्बत मामलों की विशेष अमेरिकी संयोजक उजरा जेया भारत पहुंचीं ,जानिए क्या है पूरा मामला

तिब्बती मामलों में अमेरिका की विशेष संयोजक उजरा जेया भारत दौरे पर हैं। भारतीय मूल की राजनयिक मंगलवार सुबह राजधानी दिल्ली पहुंचीं। उजरा 17-22 मई तक भारत और नेपाल के दौरे पर रहेंगी। मानव अधिकारों, लोकतांत्रिक शासन और मानवीय प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने पर सहयोग को मजबूत करने के लिए ये दौरा अहम है।उजरा जैया मंगलवार सुबह नई दिल्ली पहुंचीं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘नमस्ते! नई दिल्ली में वापस आकर अच्छा लगा। आगे बढ़ने पर चर्चा के लिए तत्पर हैं भारत और अमेरिका के मानव अधिकारों,…

यूक्रेन युद्ध की वजह से मैकडॉनल्ड्स ने किया रूस छोड़ने का ऐलान, कंपनी ने शुरू की खरीददार की तलाश

अमेरिकी फास्ट-फूड की दिग्गज कंपनी मैकडॉनल्ड्स (McDonald) रूस में अपना व्यापार बंद कर रही है। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद मैकडॉनल्ड्स ने कॉरपोरेट रिस्पांस को आगे आगे बढ़ाते हुए देश में अपना व्यापार खत्म करने का फैसला किया है। गौरतलब है कि यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से रूस में व्यापार कर रही पश्चिमी देशों की कई कंपनियों ने देश में व्यापार बंद कर दिया है। मैकडॉनल्ड्स रूस में पिछले 30 सालों से व्यापार कर रही थी।मैकडॉनल्ड्स ने इस बाबत बयान जारी कर कहा है कि…

किम जोंग कोरोना महामारी से निपटने के लिए उठाये क्या नये कदम

उत्तर कोरिया में धीरे-धीरे कोरोनावायरस भयावह रूप लेती जा रही है। इस बीच उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए सेना का सहारा लेने का फैसला किया है। राज्यद्वारा संचालित केसीएन (KCNA) समाचार ने सोमवार को कहा कि किम जोंग उन ने एक आपातकालीन पोलित ब्यूरो बैठक का मार्गदर्शन किया। बैठक के दौरान किम जोंग ने प्योंगयांग में दवाओं की आपूर्ति को स्थिर करने के लिए सेना का इस्तेमाल करने का आदेश दिया है। बता दें कि कोरोना महामारी की चपेट में उत्तर…

जमैका में हुआ राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का गर्मजोशी से स्वागत

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का भारतीय मूल के लोगों ने जमैका में गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रपति कोविंद 15 से लेकर 21 मई तक जमैका और सेंट विंसेंट एंड ग्रेनाडाइन्स (एसवीजी) की राजकीय यात्रा पर हैं। बता दें कि यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की इन देशों की पहली यात्रा होगी।राष्ट्रपति कोविंद के साथ उनकी पत्नी प्रथम महिला सविता कोविंद, बेटी स्वाति कोविंद, केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, लोकसभा सांसद रमा देवी, सतीश कुमार गौतम और सचिव स्तर के अधिकारी भी हैं। बता दें कि राष्ट्रपति कोविंद का औपचारिक स्वागत, गार्ड ऑफ…

कार दुर्घटना में पूर्व आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स की मौत, शनिवार रात क्वींसलैंड में हुआ हादसा

रविवार की सुबह खेल जगत के लिए बेहद दुखद खबर लेकर आई है। पूर्व आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि क्वींसलैंड में एक कार दुर्घटना में उनका निधन हुआ है। आस्ट्रेलियाई मीडिया द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कार दुर्घटना में साइमंड्स को कई गंभीर चोटे आई थीं।बताया जा रहा है कि यह हादसा शनिवार रात करीब 10.30 बजे टाउन्सविले से 50 किलोमीटर दूर हर्वे रेंज में हुआ है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि तेज रफ्तार कार के दुर्घटनाग्रस्त होने…

शी जिनपिंग के तीसरी बार राष्ट्रपति बनने में हैं सबसे बड़ा रोड़ा कौन बन रहा ?

शी जिनपिंग लगातार दो बार से चीन के राष्ट्रपति हैं और वह तीसरी बार भी राष्ट्रपति बनने की रेस में सबसे आगे हैं। जिनपिंग ने सालों से चीन के दूसरे सबसे शक्तिशाली राजनीतिक व्यक्ति प्रीमियर ली केकियांग को दरकिनार किया है लेकिन रिपोर्ट्स बताती हैं कि केकियांग अबकी एक शक्ति के रूप में उभर रहे हैं।वॉल स्ट्रीट जर्नल ने चीनी सरकारी अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि हाल के सालों में चीन आर्थिक तौर पर दिक्कतों में फंसा है। ऐसे में केकियांग आर्थिक मंदी को दूर रखने के…

अमेरिकी रक्षा मंत्री ने रूसी समकक्ष के साथ की वार्ता, तत्काल युद्धविराम का आग्रह

अमेरिकी रक्षा मंत्री लायड आस्टिन ने शुक्रवार को टेलीफोन से अपने रूसी समकक्ष सर्गेई शोइगू से बात की। यह जानकारी अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने दी है।यूक्रेन युद्ध के दौरान उन्होंने कई बार रूसी रक्षा मंत्री से बात करने की कोशिश की लेकिन यह वार्ता शुक्रवार को संभव हो पाई। आस्टिन ने दोनों देशों के बीच संवाद बने रहने पर जोर दिया। कहा कि दो प्रमुख देशों के बीच संवाद बना रहना वैश्विक शांति के लिए आवश्यक है। दोनों रक्षा मंत्रियों के बीच करीब एक घंटे की वार्ता के बावजूद…

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों को बलूच कार्यकर्ता ने लिखा पत्र, महिलाओं और बच्चों के जबरन गायब होने के खिलाफ कार्रवाई की मांग

बलूचिस्तान से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। एक बलूच कार्यकर्ता ने एक बड़ी वारदात का खुलासा किया है। उसने 23 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों को एक पत्र लिखा है, जिसमें कार्यकर्ता ने पिछले कई वर्षों में बलूचिस्तान में महिलाओं और बच्चों के जबरन गायब होने के संबंध में तत्काल कार्रवाई का आह्वान किया है।‌बलूच राष्ट्रीय आंदोलन के मानवाधिकार सचिव नजीर नूर बलूच ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त (UNHCR), ह्यूमन राइट्स वाच (HRW) और पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग (एचआरसीपी) सहित मानवाधिकार संगठनों को पत्र लिखा। उन्होंने अपने पत्र…

संयुक्त राष्ट्र यूक्रेन में रूसी सैन्य संघर्ष के कारण बिगड़ी मानवाधिकारों की स्थिति की जांच करेगा

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने गुरुवार को रूसी आक्रमण के कारण यूक्रेन में मानवाधिकारों की बिगड़ती स्थिति पर निगरानी बढ़ाने के लिए मतदान किया। मानवाधिकार परिषद के 34 वें विशेष सत्र में ‘रूसी आक्रमण के कारण यूक्रेन में मानवाधिकारों की स्थिति में गिरावट’ नाम के एक मसौदा प्रस्ताव को पेश किया गया। जिसके पक्ष में 33 वोट पड़े, वहीं दो वोट इसके खिलाफ रहे।भारत ने मतदान से परहेज करते हुए, रूसी आक्रमण से यूक्रेन मानवाधिकारों की बिगड़ती स्थिति को लोकर चिंता व्यक्त की है। साथ ही लोगों तक निर्बाध मानवीय…