पारंपरिक भारतीय शादियां एक तरह से उत्सव होती हैं। हल्दी-मेहंदी की रस्में, बारात, दूल्हा-दुल्हन का तैयार होना, नाचना-गाना और खाना-पीना। अमेरिका की कोलंबिया, ऑरेगॉन, न्यूयॉर्क, टेक्सास, स्टैनफोर्ड, टोरंटो जैसी प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज के स्टूडेंट्स को यही भारतीय शादी लुभा रही है। वहां स्टूडेंट्स अब मॉक (नकली) शादी आयोजित कर रहे हैं।शेरवानी पहने दूल्हा बना स्टूडेंट सजी-धजी घोड़ी पर बारात लेकर निकलता है। स्टूडेंट्स बाराती बनकर शामिल होते हैं। ढोल पर नाचते हैं। सब दुल्हन के यहां पहुंचते हैं। चमकती ड्रेस और ज्वेलरी पहनी दुल्हन बनी स्टूडेंट आती है। दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर…
Category: विदेश
जापान में मर्जी से संबंध बनाने की उम्र 16 साल हुई, बिना सहमति संबंध अब रेप होगा
जापान के सेक्स क्राइम लॉ में बड़ा बदलाव किया गया है। यहां रेप की डेफिनेशन चेंज करने और सहमति की उम्र बढ़ाने के लिए नया कानून पारित किया गया है। नए कानून के मुताबिक बिना सहमति के शारीरिक संबंध बनाने को रेप माना जाएगा। अब तक यहां सिर्फ जबरदस्ती संबंध बनाने को ही रेप के दायरे में रखा जाता था। इसके अलावा, कानूनी तौर पर सहमति की उम्र को भी अब 13 साल से बढ़ाकर 16 साल कर दिया गया है। जापान की संसद डायट के अपर हाउस में शुक्रवार…
मेरा संसद में यौन उत्पीड़न हुआ:ऑस्ट्रेलियाई सांसद
ऑस्ट्रेलिया की एक महिला सांसद ने वहां के संसद भवन में उनके साथ यौन उत्पीड़न होने के आरोप लगाए हैं। सांसद लिडिया थोर्प ने गुरुवार को रोते हुए संसद को संबोधित किया। उन्होंने कहा- मुझ पर ताकतवर लोगों ने सेक्शुएल कमेंट्स किए गए, गलत तरीके से छूआ। ये जगह औरतों के काम करने के लिए बिल्कुल सही नहीं है। ऑस्ट्रेलिया की संसद के बारे में ये बयान देने से ठीक एक दिन पहले थोर्प ने बुधवार को ऑस्ट्रेलियाई सांसद डेविड वैन पर उनका यौन शोषण करने के आरोप लगाए थे।…
यूक्रेन के खिलाफ जंग लड़ेंगे रूसी कैदी, पढ़िए खबर
रूसी संसद जल्द ही एक प्रस्ताव को मंजूरी दे सकती है, जिसके तहत देश की जेलों में बंद कैदी यूक्रेन के खिलाफ जंग में हिस्सा ले सकते हैं। इस बार में एक बिल संसद के सामने बुधवार को लाया गया। इस पर फैसला एक या दो दिन में आ सकता है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- पुतिन की पार्टी ने यह बिल पेश किया है, लेकिन बताया जाता है कि डिफेंस मिनिस्ट्री इस बिल में कुछ बदलाव चाहती है। बहरहाल, अगर इस बिल को मंजूरी मिल जाती है तो आप रूसी कैदियों…
गद्दारी तो मेरे साथ हुई, नए आर्मी चीफ को भी ऑफर दिया था : इमरान
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि उन्होंने किसी के साथ गद्दारी नहीं की। सोमवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट में पेशी के बाद मीडिया से बातचीत में खान ने कहा- आज मुझ पर गद्दारी के इल्जाम लगाए जा रहे हैं। मेरी पार्टी को तोड़ा जा रहा है। मैंने किसी के साथ गद्दारी नहीं की, सच्चाई ये है कि गद्दारी तो मेरे साथ हुई है। खान तोशाखाना मामले में सोमवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट में पेश हुए। अपनी पिटीशन में कहा- हाईकोर्ट परिसर में मुझे जान का खतरा है। मेरे…
कश्मीर का मुद्दा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने की साजिश रच रहा है लश्कर-ए-तैयबा
पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने कश्मीर का मुद्दा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने की साजिश रची है। खासकर उसने इस मसले को अमेरिका के ही सामने उठाने की कोशिश की है। इसके लिए थिंक टैंक पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज (पीआईसीएसएस) की ओर से एक सेमिनार रखा गया है। इसके वक्ताओं में अमेरिका में पाकिस्तानी राजदूत मसूद खान के साथ अमेरिकी दूत और पाकिस्तान के पूर्व कानून मंत्री एडवोकेट अहमर बिलाल सूफी जैसे लोग शामिल थे। सेमिनार का आयोजक पीआईसीएसएस का अब्दुल्ला खान है, जो लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा…
2 रूसी विमानों को ब्रिटेन की रॉयल एयरफोर्स ने स्वीडन में घुसने से क्यों रोका
ब्रिटेन की रॉयल एयरफोर्स ने 2 रूसी विमानों को स्वीडन में घुसने से रोक दिया। उसने 24 घंटे में 2 बार अपने एयरक्राफ्ट भेजकर रूस के लड़ाकू विमानों को NATO के एयरस्पेस के पास इंटरसेप्ट किया। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि रूस के फाइटर जेट्स NATO और स्वीडन के एयरस्पेस के पास उड़ान भर रहे थे। इसमें दुश्मन पर नजर रखने वाले IL-20 एयरक्राफ्ट और सुखोई-27 फाइटर जेट शामिल थे। रॉयल एयरफोर्स (RAF) ने कहा- रूस के विमान अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन नहीं कर रहे थे।…
शाहबाज ने पाकिस्तान में 50.45 बिलियन डॉलर का बजट पेश किया
आर्थिक तंगी और राजनीतिक उठा पटक से जूझ रहे पाकिस्तान में शुक्रवार को शाहबाज सरकार ने 50.45 बिलियन डॉलर का बजट पेश किया। ये बजट पाकिस्तानी रुपए में 14.46 लाख करोड़ और भारतीय रुपए में 4.15 लाख करोड़ का था। पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट डॉन के मुताबिक, ये पिछले साल की तुलना में 51% ज्यादा है। वित्त मंत्री इशाक डार ने संसद में बजट स्पीच दी। बजट में 51 हजार करोड़ रुपए सेना को दिए गए हैं। बजट में पाकिस्तान का ग्रोथ टारगेट 3.5% रखा गया है, जो भारत के ग्रोथ…
‘इश्तेहिकाम-ए-पाकिस्तान पार्टी’ पाकिस्तान की नयी पार्टी में जुड़े इमरान
पाकिस्तान में एक नई और बड़ी सियासी पार्टी बन गई है। इसका नाम ‘इश्तेहिकाम-ए-पाकिस्तान पार्टी’ है। इस पार्टी की दो खास बातें हैं। पहली- 9 मई की हिंसा के बाद इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) छोड़ने वाले ज्यादातर नेता नई पार्टी में शामिल हैं। दूसरी- इस पार्टी को मुल्क के सबसे अमीर कारोबारियों में शुमार शुगर माफिया जहांगीर खान तरीन (JKT) ने बनाया है। जहांगीर तरीन वो शख्स हैं, जिनका 2011 में इमरान की पार्टी खड़ी करने में सबसे अहम रोल था। बाद में इमरान ने उन्हें पार्टी…
14 दिन से हिंसा मामले में जेल में इमरान की करीबी, कौन हैं ये जानिए
9 मई को इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार खदीजा शाह के लिए अमेरिका ने कॉन्स्यूलर एक्सेस मांगा है। खदीजा के पास पाकिस्तान के अलावा अमेरिकी सिटीजनशिप भी है। तमाम मशक्कत के बाद खदीजा को 23 मई को गिरफ्तार किया जा सका था। उन्हें बचाने के लिए सरकार और विपक्ष ने पूरी ताकत लगाई थी, लेकिन फौजी ठिकानों पर हमलों की वजह से आर्मी चीफ ने कोई रियायत नहीं दी थी। इसी दबाव के चलते खदीजा को गिरफ्तार किया गया था। 9 मई को…
60 अरब रुपए के घोटाले में आरोपी हैं इमरान की बीवी बुशरा, पढ़िए खबर
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को बुधवार को नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (NAB) के सामने पेश होना है। बुशरा को 60 अरब रुपए के अल कादिर ट्रस्ट स्कैम में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। NAB की इन्वेस्टिगेशन टीम के सामने पेश होने के एक दिन पहले बुशरा ने लाहौर हाईकोर्ट में पिटीशन दायर की। इसमें अपने (बुशरा बीबी) के खिलाफ दर्ज तमाम केसेज में प्रोटेक्शन बेल की डिमांड की गई है। इसी लाहौर हाईकोर्ट ने 11 मई को इमरान खान को भी तमाम मामलों में…
फ्रांस में क्यों मिल रही आर्मी चीफ बाजवा को गालियां, पढ़िए खबर
8 महीने पहले तक पाकिस्तान के सबसे ताकतवर शख्स रहे पूर्व आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा को फ्रांस में गालियां सुनने को मिलीं। बाजवा यहां पत्नी आयशा अमजद के साथ छुट्टियां मनाने के लिए पहुंचे हैं। पेरिस में बाजवा एक जगह पत्नी के साथ बैठे थे। यहां एक अफगान नागरिक आता है। वो बाजवा को खुलेआम गालियां देता है। इन्हें लिखा या सुनाया नहीं जा सकता। बाजवा उसे पुलिस बुलाने की धमकी देते हैं। इस पर वो कहता है- बुलाओ पुलिस। यह अफगान नागरिक बाजवा से कहता है कि…
अमेरिका में राहुल बोले- मोदी कार पीछे देखकर चला रहे- ट्रेन हादसे पर सवाल पूछो तो कहेंगे कांग्रेस ने 50 साल पहले ये किया था
राहुल गांधी ने रविवार देर रात न्यूयॉर्क में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम न्यूयॉर्क के जेविट्स सेंटर में हुआ। राहुल को सुनने के लिए 5 हजार प्रवासी भारतीय जुटे। राहुल ने यहां 26 मिनट भाषण दिया। राहुल के भाषण से पहले ओडिशा ट्रेन हादसे के विक्टिम्स को श्रद्धांजलि दी गई। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश को पीछे ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा- आप सब कार में बैठकर इस कार्यक्रम में आए, अगर आप सिर्फ रियर व्यू मिरर में देखकर गाड़ी चलाएंगे, तो क्या…
इमरान मोदी से भी बड़ा खतरा:कहा- हम विदेशी दुश्मन को पहचानते हैं, लेकिन यहां पैदा हुए ज्यादा खतरनाक: पाकिस्तानी रक्षा मंत्री
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि उनके देश के लिए इमरान खान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी ज्यादा बड़ा खतरा हैं। पाकिस्तानी टीवी चैनल को इंटरव्यू देते हुए आसिफ ने कहा- आप अपने विदेशी दुश्मन को जानते हैं। पाकिस्तान में लोग आज भी उस दुश्मन को पहचान नहीं पा रहे हैं जो यहां पैदा हुआ है। वो भारत से भी ज्यादा बड़ा खतरा है। इमरान खान हमारे बीच मौजूद हैं और वो पाकिस्तान के लिए PM नरेंद्र मोदी से ज्यादा खतरनाक हैं, लेकिन लोगों…
मिस्र के बॉर्डर पर 3 इजराइली सैनिकों की हत्या:मरने वालों में महिला सिपाही भी शामिल
मिस्र के बॉर्डर पर 3 इजराइली सैनिकों की एक हथियारबंद युवक ने शनिवार सुबह हत्या कर दी। मरने वालों में एक महिला सिपाही भी शामिल है। तीनों का शव तब मिला जब उनसे कॉन्टैक्ट नहीं होने के चलते बाकी पुलिस ऑफिसर उन्हें ढूंढते हुए बॉर्डर वाले इलाके में पहुंचे। घटना के तार इजराइल में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन से जुड़े बताए जा रहे हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक 3 सैनिकों की हत्या से पहले मिस्र और इजराइल के बॉर्डर पर एक ड्रग तस्करों के…
साउथ-ईस्ट एशिया में फिर पनपा ड्रग माफिया:UN की रिपोर्ट मुताबिक – थाईलैंड-लाओस-म्यांमार सीमा ड्रग्स का हब, बांग्लादेश के रास्ते हो रही सप्लाई
एशिया में सिंथेटिक ड्रग्स का काला कारोबार फिर से पनप गया है। कई देशों की प्रवर्तन एजेंसियों ने ड्रग माफिया पर सख्ती की है। इसी कारण संगठित ड्रग माफिया ने कार्रवाई से बचने के लिए तस्करी के नए रास्ते अपना लिए हैं। यह जानकारी ड्रग्स एंड क्राइम पर संयुक्त राष्ट्र कार्यालय की शुक्रवार को जारी अध्ययन रिपोर्ट से सामने आई है। रिपोर्ट के प्रमुख जेरमी डगलस ने कहा, कोरोना के बाद बदले हालात में तस्करों ने खुद का मार्ग बदल दिया है। दशकों से अधिकांश क्षेत्रीय मेथ का उत्पादन गोल्डन…
CNN के फरीद जकारिया को इंटरव्यू देंगे राहुल:अमेरिकी सांसदों से मुलाकात संभव
कांग्रेस लीडर राहुल गांधी 6 दिन के अमेरिका दौरे पर हैं। शुक्रवार को वो CNN के फरीद जकारिया को इंटरव्यू देंगे। साथ ही राहुल अमेरिका के कुछ सांसदों से भी मुलाकात कर सकते हैं। इसके बाद वो 2 दिन के दौरे पर न्यूयॉर्क के लिए रवाना होंगे। यहां राहुल हावर्ड यूनिवर्सिटी में कई थिंक टैंक्स के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वो क्रिएटिव इंडस्ट्री में काम कर रहे इंडियन-अमेरिकिन लोगों से मुलाकात करेंगे। न्यूयॉर्क यात्रा के दौरान राहुल गांधी जेविट्स सेंटर में एक सभा को भी संबोधित करेंगे। वहीं गुरुवार…
क्या सच में दुनिया से जुड़ना चाहता है अफगानिस्तान, क्यों महिला अधिकारों पर चुप्पी साधी ?
अफगानिस्तान की तालिबान हुकूमत चाहती है कि दुनिया के तमाम देश उसे मान्यता दें। इसी सिलसिले में बातचीत के लिए कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन थानी 12 मई को अफगानिस्तान के कंधार गए थे। थानी ने अफगान तालिबान के सुप्रीम लीडर हेबुतुल्लाह अखुंदजादा से कंधार में सीक्रेट मीटिंग की थी। इसकी जानकारी बुधवार को सामने आई। एक रिपोर्ट के मुताबिक- थानी ने अखुंदजादा से साफ कहा कि अगर वो चाहते हैं कि दुनिया तालिबान हुकूमत और अफगान सरकार को मान्यता दे तो उन्हें महिलाओं को उनके अधिकार देने होंगे। इसी…
पकिस्तान में कई अधिकारीयों का भी रिश्वत का मामला, पढ़िए खबर
इमरान खान के करीबी दोस्त और पूर्व ISI चीफ जनरल फैज हमीद ने अल कादिर ट्रस्ट स्कैम केस में 5 अरब रुपए की रिश्वत ली थी। यह खुलासा इमरान सरकार में मंत्री रहे और उनके दोस्त फैजल वाबडा ने किया है।अल कादिर ट्रस्ट स्कैम वही केस है, जिसमें इमरान को 9 मई को गिरफ्तार किया गया था और इसके बाद पाकिस्तान में जबरदस्त हिंसा हुई थी। 8 लोग मारे गए थे। आर्मी हेडक्वॉर्टर के अलावा जिन्ना हाउस पर भी खान समर्थकों ने हमला किया था।फौज और सरकार ने एक्शन लिया।…
पानी की वजह से अफगान-ईरान की होती हैं झड़प, पढ़िए खबर
पाकिस्तान बॉर्डर पर झड़पों से परेशान अफगान हुकूमत को अब ईरान की सीमा पर भी हिंसक झड़पों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को ईरान-अफगान बॉर्डर पर हुई फायरिंग मे 4 लोग मारे गए। तीन ईरानी सैनिक थे तो एक तालिबान भी मारा गया। सवाल ये है कि दोनों देशों के बीच जंग के हालात क्यों बने? मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी वजह पानी है। ईरान करीब 30 साल से सूखा झेल रहा है तो अफगानिस्तान के हालात भी जुदा नहीं हैं। यहां भी 79% घरों में रोजमर्रा…
