नीतीश कुमार की बैठक, विधायकों से कहा, ‘मैं राज्यसभा जा रहा हूं

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं की जो बैठक आज (6 मार्च) बुलाई थी वो खत्म हो गई. सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में सीएम नीतीश कुमार ने विधायकों से कहा कि वो राज्यसभा जा रहे हैं और आप लोगों को कोई दिक्कत नहीं होगी. उन्होंने कहा कि सब काम होता रहेगा. हम सब देखते रहेंगे. विधायकों ने निशांत को राजनीति में लाने की मांग की. कई विधायक भावुक हुए. सीएम ने कहा कि वो बिहार में भी रहेंगे.

पटना:नीतीश कुमार ने भरा राज्यसभा के लिए नामांकन, सुशासन और विकास के अनुभव से सदन को मिलेगी मजबूती

पटना:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 मार्च 2026 बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राज्यसभा सदस्य के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके नामांकन के साथ ही राजनीतिक हलकों में नई चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। समर्थकों और सहयोगी दलों ने इसे बिहार की आवाज को राष्ट्रीय मंच पर और सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम बताया है। बीते दो दशकों में मुख्यमंत्री के रूप में उनके नेतृत्व में बिहार ने प्रशासनिक सुधार, बुनियादी ढांचे के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य…

पटना:लालू प्रसाद यादव की अनोखी होली: मुख्यमंत्री आवास के खुले दरवाज़े और जनता संग जश्न की चर्चा

पटना:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 मार्च 2026 होली के अवसर पर राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर उस दौर की चर्चा तेज हो गई, जब बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने सत्ता और जनता के बीच की दूरी को मिटाते हुए होली का पर्व आम लोगों के साथ मनाया था। कहा जाता है कि आमतौर पर मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद सुरक्षा कारणों से आवास के दरवाज़े आम जनता के लिए सीमित कर दिए जाते हैं, लेकिन लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में होली के दिन मुख्यमंत्री आवास…

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के विधायक रामेश्वर महतो के सुर बदले

पटनाः राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामेश्वर महतो के सुर आज अचानक बदल गए। उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए संदेश दिया कि ‘हम सब एकजुट हैं, आज भी साथ हैं और आगे भी साथ रहेंगे।’ आएलएम के विधायक रामेश्वर महतो ने इससे पहले उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनाए जाने के फैसले को पार्टी के लिए आत्मघाती करार दिया था और इस पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया था।…

आखिर पटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्यों किया प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज (बुधवार) पटना में विरोध प्रदर्शन किया. यह मार्च सदाकत आश्रम (कांग्रेस दफ्तर) से शुरू हुआ जिसे बीजेपी दफ्तर तक जाना था, लेकिन आयकर गोलंबर पर बैरिकेडिंग लगाकर इसे रोक दिया गया. बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में यह प्रदर्शन हो रहा था. कार्यकर्ताओं ने नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस के नेताओं को फंसाने का आरोप लगाया. इस मौके पर भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे. उनके हाथों में बैनर-पोस्टर था. कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के विरोध में जमकर नारेबाजी की. पुतला दहन भी…

तेज प्रताप यादव ने मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर किया पोस्ट, कहा- है ना मोदी-नीतीश का जादू ?

बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश पदभार संभालते ही लगातार सुर्खियों में छा गए हैं. विपक्ष की तरफ से तंज कसे जा रहे हैं कि दीपक प्रकाश बिना चुनाव लड़े मंत्री कैसे बन गए. इसी क्रम में जनशक्ति जनता दल (JJD) के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने दीपक प्रकाश को लेकर अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें उन्होंने लिखा, है ना मोदी-नीतीश का जादू? तेज प्रताप यादव ने अपने पोस्ट में क्या लिखा? तेज प्रताप यादव ने अपने पोस्ट में यह भी लिखा, ‘सासाराम में…

घोषित सीटों की सूची में बिहार चुनाव 2025 की प्रमुख सीटों का विश्लेषण इस प्रकार है ?

मुख्यमंत्री नितीश कुमार की सीट बिहटा पर मजबूत जीत हुई है, उन्होंने लगभग 15,000 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। यह दिखाता है कि उनकी लोकप्रियता और शासन का जन समर्थन कायम है। राघोपुर सीट पर तेजस्वी यादव ने कड़ी टक्कर के बाद जीत दर्ज की है, लेकिन वोट अंतर काफी कम रहा, जिससे उनकी स्थिति कमजोर दिख रही है। मोकामा सीट पर जेल में बंद अनंत सिंह ने लगभग 4,500 वोटों के अंतर से जीत हासिल की, जो उनके व्यक्तिगत प्रभाव को दर्शाता है। कराकाट और महुआ…

बिहार चुनाव में क्या होगा? सर्वे के बाद अब किसने प्रशांत किशोर को लेकर कर डाली बड़ी भविष्यवाणी

बिहार विधानसभा चुनाव में अब चंद माह ही बचे हैं. ऐसे में सभी सियासी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इसी बीच वोट वाइब का एक सर्वे सामने आया है, जिसमें जन सुराज को अच्छा खासा समर्थन मिलता नजर आ रहा है. बिहार में लोगों से वोट देने को लेकर सवाल पूछे गए तो 36.2 फीसदी ने एनडीए को अपना मत देने की बात कही है, जबकि महागठबंधन को उससे थोड़ा ही कम यानि 35.8 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं. इससे साफ है कि दोनों के बीच…

पटना:आधुनिकता की मिसाल: लोकगायिका देवी बनीं अविवाहित माँ।

पटना:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 सितम्बर 2025 बिहार की चर्चित भोजपुरी लोकगायिका देवी ने समाज के पारंपरिक ढाँचों से अलग हटकर एक नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने विवाह किए बिना ही आईवीएफ (In Vitro Fertilization) तकनीक की मदद से माँ बनने का सपना साकार किया। 9 सितम्बर 2025 को एम्स ऋषिकेश में ऑपरेशन के द्वारा देवी ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। देवी का कहना है कि उन्हें विवाह संस्था पर भरोसा नहीं है, लेकिन माँ बनने की उनकी इच्छा प्रबल थी। आधुनिक चिकित्सा विज्ञान और स्पर्म बैंक…

बिहार के पटना में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चली लाठी ।

पटना में कांग्रेस मुख्यालय पर बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़ गए और एक-दूसरे पर लाठिया चलाई। बीजेपी का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पथराव किया है। जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ करने की कोशिश की और पत्थरबाजी की। बता दें कि बीजेपी कार्यकर्ता पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता भिड़ गए। दर्शन के दौरान भारी हंगामा बिहार सरकार के मंत्री नितिन…

पटना:बोधगया मंदिर सलाहकार बोर्ड का गठन, दस बौद्ध देशों के राजदूत बने सदस्य।

पटना:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 जुलाई 2025 राज्य सरकार ने बोधगया मंदिर की समुचित देखरेख, विकास और अंतरराष्ट्रीय बौद्ध समुदाय से बेहतर समन्वय के लिए बोधगया मंदिर सलाहकार बोर्ड का गठन कर इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इस नवगठित बोर्ड में कुल 25 सदस्य शामिल किए गए हैं, जिसमें दस बौद्ध देशों के राजदूत, देश के चार बौद्ध सदस्य और राज्य तथा केंद्र सरकार से जुड़े 11 वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय सहभागिता को मिली प्राथमिकता बोर्ड में भूटान, थाईलैंड, श्रीलंका, म्यांमार, जापान, कंबोडिया, मंगोलिया, दक्षिण कोरिया, वियतनाम और…

वैशाली में ‘सम्यक बुद्ध संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप’ का भव्य लोकार्पण,बिहार की सांस्कृतिक धरोहर को मिली नई पहचान

विहार:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जुलाई 2025 बिहार की ऐतिहासिक भूमि वैशाली आज एक और गौरवशाली अध्याय की साक्षी बनी, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 550 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप’ का भव्य उद्घाटन किया। यह स्तूप और संग्रहालय वैशाली की प्राचीन बौद्ध विरासत को संरक्षित करने और विश्व पटल पर उसे स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। 72 एकड़ में फैला बौद्ध सांस्कृतिक केंद्र यह भव्य परिसर 72 एकड़ भूमि पर विकसित किया गया…

बिहार में सरकार बनने के बाद महागठबंधन वक्फ कानून को कूड़ेदान में फेंक देगा: तेजस्वी यादव ?

राजद नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को दावा किया कि बिहार में सत्तारूढ़ राजग ‘खत्म होने की राह पर’ है और महागठबंधन के नेतृत्व वाली राज्य की नई सरकार केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लाए गए वक्फ अधिनियम को ‘कूड़ेदान में डाल देगी’। युवा नेता ने ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित ‘वक्फ बचाओ, संविधान बचाओ’ रैली को संबोधित किया, जहां विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता विरोध स्वरूप काली पट्टियां बांधकर पहुंचे थे। पूर्व उपमुख्यमंत्री, जो अब राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं, ने कहा, “हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू…

पटना में हुआ ऐतिहासिक निर्णय:महाबोधि महाविहार आंदोलन को मिलेगा नया तेवर, लोकतांत्रिक तरीके से तेज़ होगी मुहिम

पटना,(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 जून 2025 बौद्ध धर्म की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को पुनः प्राप्त करने हेतु पटना में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें महाबोधि महाविहार आंदोलन को और अधिक संगठित व तेज़ गति से आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर देशभर से आए बौद्ध भिक्षुओं, विचारकों, उपासकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को नई दिशा देने की जिम्मेदारियां स्वीकार कीं। बैठक में उपस्थित भंते सुमित रत्न के मार्गदर्शन में एक सात सूत्री कार्यक्रम का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित…

पटना:महाबोधि महाविहार आंदोलन को मिलेगा नया आयाम: पटना में होगा ‘विरासत बचाओ बौद्ध सम्मेलन’, पूरे बिहार में निकलेगी रथ यात्रा

पटना:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जून 2025 बौद्ध विरासत की पुनर्स्थापना और संरक्षण के उद्देश्य से चलाए जा रहे महाबोधि महाविहार आंदोलन को अब राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊर्जा देने की तैयारी हो चुकी है। इस आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने और जनजागरूकता फैलाने के लिए 28 जून 2025 को पटना में ‘विरासत बचाओ बौद्ध सम्मेलन’ का आयोजन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक सम्मेलन के साथ-साथ बिहार के सभी 38 जिलों में ‘विरासत बचाओ रथ यात्रा’ निकाली जाएगी, जो समाज के हर वर्ग को जागरूक करने का कार्य करेगी।…

महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन को मिला तेजस्वी यादव का समर्थन: भिक्षु संघ ने सौंपा मांग पत्र

पटना:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जून 2025 बिहार की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वर्तमान में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव से महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व परम पावन भिक्षु संघ ने किया। मुलाकात के दौरान भिक्षु संघ ने तेजस्वी यादव को महाबोधि महाविहार से जुड़ी अपनी वर्षों पुरानी मांगों का एक लिखित मांग पत्र सौंपा। इस पत्र में उन्होंने बोधगया स्थित महाबोधि महाविहार की पूर्ण मुक्ति और बौद्ध…

शुपति पारस के चूड़ा-दही भोज में पहुंचे लालू यादव , क्या महागठबंधन में शामिल होंगे ?

बिहार के सियासी गलियारे में चूड़ा-दही भोज के बहाने सियासत जारी है। सबसे चौंकाने वाली बात आज यह हुई कि राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके पशुपति पारस से मिलने पहुंचे। लालू के साथ उनके बेटे व पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव, अब्दुल बारी सिद्दकी समेत कई वरीय नेता मौजूद थे। इधर, पत्रकारों ने जब पशुपति पारस को महागठबंधन में शामिल होने को लेकर लालू प्रसाद से सवाल किया तो उन्होंने अपनी हामी भर दी। वहीं पशुपति पारस ने कहा कि…

राष्ट्रीय समानता दल के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बिहार की राजधानी पटना के शुभ सार्थक होटल में संपन्न हुआ

शनिवार को राष्ट्रीय समानता दल के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बिहार की राजधानी पटना के शुभ सार्थक होटल में संपन्न हुआ बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मोती लाल शास्त्री कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय समानता दल एक आंदोलन है जो देश में आर्थिक प्रजातंत्र व्यवस्था परिवर्तन तथा सामाजिक न्याय की सरकार लाने के लिए संकल्पित है, राष्ट्रीय समानता दल देश के विभिन्न प्रांतो में आर्थिक प्रजातंत्र और व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई को विगत 25 वर्षों से लड़ रहा है राष्ट्रीय समानता दल देश में सामाजिक न्याय की…

पटना: खान सर को बिहार पुलिस ने किया गिरफ्तार,जानें वजह

पटना के गर्दनीबाग में अभ्यर्थियों के साथ प्रदर्शन कर रहे पटना के जाने-माने शिक्षक खान सर को लेकर पुलिस ने धरना-स्थल से हटा दिया. शुक्रवार शाम पुलिस ने भीड़ के बीच से पुलिस खान सर को गर्दनीबाग थाने लेकर गई, हालाँकि बाद में खान सर को पुलिस ने छोड़ दिया .. अभ्यर्थी 70वीं बीपीएससी पीटी में नॉर्मलाइजेशन का विरोध कर रहे हैं. खान सर को पुलिस कस्टडी में लिए जाने को लेकर पटना पुलिस का बड़ा बयान सामने आया है. एसएसपी पटना राजीव मिश्रा ने बताया, ‘खान सर को न…

बिहार में जितिया त्योहार के दौरान अलग-अलग घटनाओं में 37 बच्चों सहित 46 लोगों की डूबने से मौत ?

पटना। बिहार में जीवित्पुत्रिका (जितिया) व्रत त्योहार के दौरान अलग-अलग घटनाओं में नदियों और तालाबों में पवित्र स्नान करते समय 37 बच्चों समेत 46 लोगों की डूबने से मौत हो गई। राज्य सरकार ने गुरुवार को एक बयान में यह जानकारी दी। ये घटना बुधवार को त्योहार के दौरान राज्य के 15 जिलों में हुईं। सभी शव बरामद कर लिए गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिन जिलों में यह…