जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग का अपहरण कर कई दिनों तक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता के पिता ने मंगलवार की देर शाम महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष ने प्राथमिकी दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि दो जुलाई को हनुमानगढ का युवक विकास कुमार अपने फूफा रामबालक प्रसाद के घर आया। इसके बाद बगल की नाबालिग 14 वर्षीय छात्रा को अपनी बुआ…
Category: राज्य
मोदी मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहणः RCP सिंह- पशुपति पारस ने ली/ कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
राष्ट्रपति भवन में मोदी मंत्रिमंडल के नए सदस्यों का शपथग्रहण चल रहा है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। सबसे पहले महाराष्ट्र के पूर्व सीएम रहे नारायण राणे का शपथ ग्रहण हुआ। आरसीपी सिंह ने पांचवे नबंर पर शपथ लिया है। पशुपति कुमार पारस को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। चिराग के चाचा पारस ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। सवांददाता: संजीव मेहता
मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार : इन चेहरों को मिल सकती है जगह
मोदी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार कल बुधवार शाम 6 बजे होना लगभग तय माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस बार कई युवा चेहरों को इसमें जगह मिल सकती है। सूत्रों बताते हैं कि विस्तार में नए चेहरों की संख्या 30 के पार भी जा सकती है जबकि कई चेहरों को अलग अलग वजहों से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाए जाने के साथ ही प्रधानमंत्री ने पहला संदेश दे दिया है। इससे पहले खबरें थीं कि…
शहडोल: मुखबिर से सूचना पर आरोपी गिरफ्तार
शहडोल। थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत 3 जुलाई को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मोहनराम तालाब के पास शुभम खुदीशा पिता स्व0 बलिया खुदीशा उम्र 27 वर्ष निवासी किरण टाकिज के पास अम्बेडकर काॅलोनी शहडोल का आते जाते लोंगों को धारदार चाकू दिखाकर डरा धमका रहा है। जिसे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया जाकर उसके कब्जे से एक अद्द लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया। पुलिस द्वारा हथियार रखने संबंधी वैध अनुज्ञप्ति मांगने पर आरोपी ने कोई दस्तावेज पेश नहीं किया। जिस पर आरोपी के विरूद्ध आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही…
बिहार में 7 जुलाई से खुल जाएंगे शिक्षण संस्थान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अभी -अभी कर दिया है ऐलान; रेस्टोरेंट भी खुलेंगे
पटना: बिहार में अनलॉक-4 की हो गई घोषणा. इसकी घोषणा अभी-अभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी घोषणा कर दी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सोमवार की दोपहर में ट्वीट कर कहा कि 50 परसेंट के साथ हायर एजुकेशन के सभी संस्थान खोले जाएंगे.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा- ‘कोरोना स्थिति की समीक्षा के बाद सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालय को सामान्य रूप से खोलने का निर्णय लिया गया है. टीका प्राप्त आगंतुक कार्यालय में प्रवेश पा सकेंगे.’उन्होंने यह भी कहा- ‘विश्वविद्यालय, सभी कॉलेज, तकनीकि शिक्षण संस्थान, सरकारी प्रशिक्षण संस्थान,…
बिहारशरीफ:घर के बगल में था होटल, युवक ने झूठ बोलकर बुक कराया होटल में कमरा, फिर किया ऐसा कि इलाके में फैल गयी सनसनी
बिहारशरीफ: बिहार थाना क्षेत्र के अम्बेर मोहल्ला स्थित एक होटल में 25 साल के युवक ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। युवक की दो माह पहले ही शादी हुई थी।मिली खबर के अनुसार महारानी गली के निवासी अर्जुन प्रसाद के पुत्र सूरज ने अपने घर के बगल में ही स्थित एक होटल में यह कह कर रूम बुक कराया कि उसके घर में काफी मेहमान आने वाले हैं। सोने में दिक्कत होगी इसलिए एक कमरा बुक कर दो। इसके बाद वह कमरे…
बिहार में बाढ़ ने रोकी ट्रेनों की रफ़्तार, कई ट्रेनें रद्द, दर्जनों गाड़ियों का रूट चेंज
बिहार में लगातार हो रही बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. सूबे में बाढ़ ने ट्रेनों की रफ़्तार पर ब्रेक लगा दिया है. राज्य के समस्तीपुर रेलवे डिवीजन के सगौली-मझौलिया मार्ग पर बाढ़ का पानी पुल के करीब आ जाने की वजह से रेल परिचालन बंद कर दिया गया है. कई रेलगाड़ियों का रूट भी बदल दिया गया है.समस्तीपुर मंडल के मुजफ्फरपुर-पनियहवा रेलखंड पर सगौली-मझौलिया स्टेशन के बीच पुल संख्या 248 के नजदीक बाढ़ का पानी आने के कारण इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बंद कर…
पटना: STET अभ्यर्थी पहुंचे RJD कार्यालय, अब तेजस्वी से है उम्मीद
पटना में हुए लाठीचार्ज के बाद शारीरिक शिक्षक एवं स्वास्थ्य अनुदेशक अभ्यर्थी तेजस्वी यादव से मिलने आरजेडी कार्यालय पहुंचे। अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्हें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी से बड़ी उम्मीद हैं कि वे हमारी समस्याएं सुनेंगेदरअसल आज शिक्षा मंत्री से मिलने पहुंचे शारीरिक शिक्षक एवं अनुदेशक संघ पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। नियुक्ति की मांग को लेकर अभ्यर्थी पटना के इको पार्क पहुंचे थे। और शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी से मिलने जा रहे थे तभी पुलिस ने उन्हे आगे बढ़ने से रोक दिया। जब अभ्यर्थी नहीं माने तब…
कोरबा: भाजपा जिला विधि प्रकोष्ठ पाली मंडल के तत्वाधान में पाली मुक्तिधाम में एव दीपका मंडल द्वारा पेट्रोल पम्प में किया वृक्षारोपण
कोरबा/पाली:-भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक आदरणीय जय प्रकाश चंद्रवंशी जी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंग जी के निर्देशानुसार भाजपा जिला विधि प्रकोष्ठ के संयोजक राजेन्द्र साहू के मार्गदर्शन में 23 जून से 6 जुलाई तक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम पूरे जिले में चल रहा है इसी कड़ी में आज भाजपा जिला विधि प्रकोष्ठ पाली मंडल द्वारा पाली स्थित मुक्तिधाम में फल दार एवं छाया दार वृक्षों का रोपण किया गया,इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री अजय जायसवाल,विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक राजेन्द्र साहू,जिला सह संयोजक रोहित जायसवाल,विधि प्रकोष्ठ…
कोरबा: मल्टी एक्टिविटी सेंटर महोरा गौठान का किया औचक निरीक्षण,महिला सशक्तिकरण महत्वपूर्ण-रानू साहू
छत्तीसगढ़ /कोरबा -:कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने मल्टी एक्टिविटी सेंटर के रूप में विकसित आदर्श गौठान महोरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने गौठान में महिला स्वसहायता समूह के महिलाओं से उनके द्वारा किए जा रहे आर्थिक गतिविधियों की जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती साहू ने गौठान में आजीविका संवर्धन के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। गौठान में महिलाओ द्वारा किए जा रहे मुर्गी पालन, अगरबत्ती निर्माण, दीया-बाती निर्माण, गोबर से लकड़ी निर्माण, गोबर के गमले एवं टिकिया निर्माण का अवलोकन किया। कलेक्टर श्रीमती साहू ने कहा…
रायपुर -:बहुचर्चित नान घोटाला में टुटेजा और शुक्ला बने आरोपी
छत्तीसगढ़/ रायपुर -:छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित नान घोटाला मामले में दिनांक 30 जून 2021 का दिन अहम रहा। विशेष न्यायालय श्रीमती लीना अग्रवाल के कोर्ट में आरोपी के रूप में नान के मुख्य आरोपी अनिल टुटेजा एवम शुक्ला को कटघरे में पुरा दिन खड़ा होना पड़ा। ये पूरा प्रयास में लगे रहे कि इनके ऊपर लगे आरोप खारिज हो जाए पर माननीय विशेष न्यायालय की विद्वान न्यायाधीश ने आखिरकार चार्ज अंततः लगा ही दिया। सूत्रों की माने तो एक धारा स्व विवेक से पृथक से न्यायालय के द्वारा लगाया गया। इस…
उत्तराखंड: अब 56 विधायकों में से चुना जाएगा नया CM, ये MLA हैं दावेदार
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इस्तीफे की पेशकश कर दी है। इसके पीछे संवैधानिक संकट को कारण बताया गया है। कहा जा रहा है कि सीएम को छह महीने के अंदर विधानसभा का सदस्य होना जरूरी है। इस समय उपचुनाव संभव नहीं है ऐसे में तीरथ सिंह रावत सीएम पद पर नहीं रह सकते थे। इसी को देखते हुए उन्होंने इस्तीफे की पेशकश की है। अपने इस्तीफे की आधिकारिक घोषणा भी वह करने वाले हैं। तीरथ सिंह ने राज्यपाल से भी मिलने का समय मांगा है। अब माना…
उमरिया : चंदिया थाना प्रभारी ने युवाओं के साथ किया वृक्षारोपण
जन अभियान परिषद से पंजीकृत कोरोना वालंटियर के द्वारा जिले भर में किये जा रहे वृक्षारोपण।अंकुर कार्यक्रम के तहत कोरोना वालंटियर ने चंदिया थाना परिसर में थाना प्रभारी श्री मान राघवेंद्र तिवारी के साथ कोरोना वालंटियर हिमांशु तिवारी,नरेश प्रजापति,महेंद्र तिवारी,पारस सिंह,ऋषभ त्रिपाठी ने किया वृक्षारोपण व वृक्ष सरंक्षण का लिया संकल्प। राघवेंद्र तिवारी ने बताते हुए कहा कि वृक्ष लगाने का पहला और सबसे महत्वपूर्ण लाभ यह है कि वे कार्बन डाइऑक्साइड और श्वास ऑक्सीजन का आदान-प्रदान करते हैं। पर्यावरण में ऑक्सीजन की जरूरत सभी को ज्ञात है। पेड़ों न…
चारधाम यात्रा पर रोक के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड सरकार के 1 जुलाई से चारधाम यात्रा शुरू करने के फैसले पर उत्तराखंड हाईकोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने के बाद राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। हाईकोर्ट ने सोमवार को चारधाम यात्रा पर रोक लगाते हुए इसकी लाइव स्ट्रीमिंग का आदेश दिया था। हाईकोर्ट इस मामले में 7 जुलाई को अगली सुनवाई करने वाला है।
देश में कोई तहसीलदार या पटवारी ईमानदार नहीं, सब लेते हैं घूस: राजस्थान के उद्योग मंत्री
राजस्थान के उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा है कि देश में कोई तहसीलदार या पटवारी ईमानदार नहीं है और जो भी हैं वो थोड़ी बहुत रिश्वत लेते हैं। दरअसल, प्रदेश कांग्रेस समिति के सदस्य सत्येश शर्मा द्वारा एक तहसीलदार को प्रतीक्षित तैनाती आदेश (एपीओ) मिलने का मुद्दा उठाए जाने के बाद मंत्री ने यह बयान दिया है।
उमरिया: गंदगी का आलम ,नहीं परवाह साहब लोगों को
उमरिया : तहसील चंदिया कार्यालय नगर पंचायत चंदिया के कई भागों में नाली में जमा हुआ कचरा देखा जा सकता है .गंदगी का आलम ऐसा है की बारिश हो जाये तो पानी निकासी की भी समस्या हो. यहां देखकर लगता है की कई दिनों से साफ़ सफाई नहीं हुई है. ऊपर से मच्छरों का आतंक भी देखने को मिल रहा है. यहां आला अफसर लापरवाह बने हुए हैं. सम्भवतः यही लापरवाही स्वच्छ भारत मिशन को धोखा दे रही है. एक तरफ प्रदेश में साफ़ सफाई को लेकर इंदौर की मिसाल…
छत्तीसगढ़ :नए IAS अफसरों की पहली पोस्टिंग
राज्य सरकार ने बुधवार को 2019 बैच के पांच युवा IAS अफसरों को उनकी पहली पोस्टिंग का आदेश जारी कर दिया। इन पांच अफसरों में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा की नम्रता जैन भी हैं। रायपुर में प्रशिक्षु सहायक कलेक्टर रहीं नम्रता, अब महासमुंद में SDM की जिम्मेदारी संभालेंगी। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में जितेंद्र यादव को कांकेर जिले में भानुप्रतापपुर का SDM बनाया गया है। जितेंद्र अभी दुर्ग में प्रशिक्षु सहायक कलेक्टर थे। बिलासपुर में प्रशिक्षु सहायक कलेक्टर रहे ललितादित्य नीलम को राजनांदगांव के मोहला का SDM…
24 घंटे में 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड:कोरबा में चोरी की FIR नहीं लिखने पर थानेदार हटाए गए,बिलासपुर में गो तस्करी का आरोपी कांस्टेबल लाइन अटैच
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और कोरबा में 24 घंटे के दौरान दो पुलिसकर्मियों पर विभाग की गाज गिरी है। कोरबा में लापरवाही के चलते एक थानेदार को सस्पेंड कर दिया गया है। उनकी एक वेतनवृद्धि भी रोकने के आदेश दिए गए हैं। आरोप है कि शिकायत मिलने के बाद भी उन्होंने चोरी की FIR दर्ज नहीं की। वहीं बिलासपुर में गो तस्करी के मामले में नाम आने के बाद एक कांस्टेबल को हटाकर लाइन अटैच कर दिया गया है।
छत्तीसगढ़ में 21 जिलों में SP बदले:41 पुलिस अफसरों के तबादले
छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा और राज्य पुलिस सेवा के 41 अफसरों का तबादला कर दिया है। इसमें 21 जिलों के पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं। सरगुजा रेंज के आईजी आरपी साय को तत्काल प्रभाव से मुख्यालय बुला लिया गया है। कामकाज में लापरवाही की शिकायत के बाद यह एक्शन लिया गया है। सरगुजा रेंज का अतिरिक्त प्रभार अब बिलासपुर के प्रभारी आईजी रतनलाल डांगी को दिया गया है। गृह विभाग से बुधवार शाम जारी आदेश के मुताबिक जशपुर में पुलिस अधीक्षक रहे बालाजी राव सोमावार को…
रायपुर -मुख्यमंत्री से सहमत नहीं, यूनिवर्सल हेल्थ महत्वपूर्ण:सिंहदेव
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री कार्यालय और स्वास्थ्य विभाग के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हालात ऐसे हैं कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की जानकारी में आए बिना मुख्यमंत्री सचिवालय से फैसले लिए जा रहे हैं। आज टीएस सिंहदेव ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मुख्यमंत्री के एक फैसले पर अपनी असहमति जता दी। उन्होंने यहां तक कह दिया कि इस बारे में उनसे किसी ने चर्चा भी नहीं की है। दरअसल 27 जून को जनसंपर्क विभाग ने बताया था, सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के…
