नई दिल्ली:4 अक्टूबर से बदलेगा चेक क्लियरिंग सिस्टम, घंटों में होगा क्लियर

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अक्टूबर 2025 बैंक में चेक जमा करने के बाद दो-दो दिन तक पैसे आने का इंतज़ार करने वाले ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है। रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बड़ा बदलाव करते हुए नया नियम लागू कर दिया है। इसके तहत 4 अक्टूबर 2025 से चेक क्लियरिंग की प्रक्रिया पूरी तरह बदल जाएगी। अब चेक क्लियरिंग में नहीं लगेगा 2 दिन पहले बैंक में चेक जमा करने के बाद उसे क्लियर होने में 24 से 48 घंटे का समय लगता था। लेकिन…

नई दिल्ली: राष्ट्रपति से मिले रक्षा सेवाओं के प्रमुख

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 सितम्बर 2025 देश की तीनों सेनाओं के प्रमुख और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की। राष्ट्रपति भवन में हुई इस मुलाकात में जनरल अनिल चौहान (CDS), जनरल उपेन्द्र द्विवेदी (सेना प्रमुख), एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह (वायु सेना प्रमुख) तथा एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी (नौसेना प्रमुख) मौजूद रहे। बैठक के दौरान राष्ट्रपति ने रक्षा सेवाओं के प्रमुखों से राष्ट्र की सुरक्षा व्यवस्था, सशस्त्र बलों की तैयारियों और भविष्य की चुनौतियों पर चर्चा की। राष्ट्रपति ने देश…

नई दिल्ली:01 अक्टूबर से बदल जाएंगे कई नियम, जेब और जीवन पर पड़ेगा सीधा असर।

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 सितंबर 2025 अक्टूबर 2025 की शुरुआत बुधवार से हो रही है। हर नए महीने की तरह इस बार भी कई नियम बदलने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम जनता की जेब और जीवन पर पड़ेगा। खास बात यह है कि अक्टूबर से त्योहारों का सीजन भी शुरू हो रहा है। ऐसे में इन बदलावों का महत्व और भी बढ़ जाता है। आइए जानते हैं 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदलने जा रहा है— घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें त्योहारों के सीजन में गैस सिलेंडर…

तमिलनाडु के करूर में रैली में भगदड़ से 36 लोगों की मौत ?

तमिलनाडु के करूर में शनिवार (27 सितंबर) को एक्टर विजय की रैली में अचानक अफरा-तफरी मच गई, जिसमें कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए कई लोगों की हालत गंभीर बताया जा रहा है कि इस घटना में कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि आपातकालीन टीमें और वरिष्ठ राज्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. तमिलनाडु वेत्री कझगम (टीवीके) नेता और अभिनेता विजय की ओर से आयोजित यह रैली वेलुसामीपुरम में शाम लगभग 7:20 बजे शुरू हुई थी. बिजली…

चंद्रपुर:मैं डॉक्टर नहीं बनना चाहता – अनुराग की आख़िरी चिट्ठी ने खड़े किए सवाल।

महाराष्ट्र:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 सितम्बर 2025 चंद्रपुर जनपद के 19 साल का अनुराग, जिसने मेडिकल की सबसे कठिन परीक्षा NEET में 99.99% अंक हासिल किए और OBC कैटेगरी में 1475वीं रैंक पाई, अब इस दुनिया में नहीं है। परिवार और गाँव की उम्मीदें थीं कि वह डॉक्टर बनेगा और नाम रोशन करेगा, लेकिन उसकी आख़िरी चिट्ठी ने सबको हिला कर रख दिया। उस छोटे से कागज़ पर लिखा था – “मैं डॉक्टर नहीं बनना चाहता।” सपनों का बोझ या मजबूरी? अनुराग का MBBS में एडमिशन लगभग तय था। यह…

नई दिल्ली की प्रेस रिपोर्टर दीक्षा कोहली को राष्ट्रीय मंच पर मिला सम्मान।

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 सितम्बर 2025 दिल्ली की जानी-मानी प्रेस रिपोर्टर दीक्षा कोहली को हाल ही में एक विशेष अवसर प्राप्त हुआ, जब उन्होंने माननीय अर्चना पांडे जी, उत्तर प्रदेश की पूर्व मंत्री नीलिमा कटियार जी और पूरे देश के विधायकों तथा मंत्रियों के साथ-साथ लोकसभा अध्यक्ष माननीय ओम बिड़ला जी की उपस्थिति में आयोजित आंध्र प्रदेश संसद में तीन दिवसीय कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य देशभर के प्रतिनिधियों, विधायकों और मीडिया से जुड़े व्यक्तित्वों को एक साझा मंच पर लाकर राष्ट्रीय एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों…

नई दिल्ली:काबुल से दिल्ली विमान के लैंडिंग गियर में छिपकर पहुँचा 13 साल का लड़का, सभी रह गए दंग

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 सितम्बर 2025 दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। अफगानिस्तान के 13 वर्षीय लड़के ने काबुल से दिल्ली आ रही फ्लाइट के लैंडिंग गियर कंपार्टमेंट में छिपकर करीब 94 मिनट का खतरनाक सफर तय किया और सकुशल दिल्ली पहुँच गया। जानकारी के मुताबिक, यह नाबालिग काबुल एयरपोर्ट पर यात्रियों की गाड़ियों के पीछे-पीछे सुरक्षा घेरे में दाखिल हुआ और विमान के रियर सेंट्रल लैंडिंग गियर बे में जाकर छिप गया। दरअसल, उसका मकसद ईरान जाने…

नई दिल्ली: छात्राओं के यौन उत्पीड़न और धोखाधड़ी के आरोपों में घिरे स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पार्थ सारथी।

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 सितम्बर 2025 राजधानी दिल्ली में एक बड़े शिक्षा संस्थान से जुड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (SIIM) में पढ़ रही महिला छात्रों के साथ यौन उत्पीड़न और धोखाधड़ी के गंभीर आरोपों की जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार, आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पार्थ सारथी ने EWS (Economically Weaker Section) छात्रवृत्ति के तहत PGDM कोर्स कर रही छात्राओं को अशोभनीय संदेश भेजे। आरोप है कि उन्होंने न केवल अपशब्दों का प्रयोग किया…

नई दिल्ली:केंद्र सरकार ने CDS जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल बढ़ाया, अब 30 मई 2026 तक करेंगे सेवा

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 सितम्बर 2025 केंद्र सरकार ने देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल बढ़ा दिया है। अब वे 30 मई 2026 तक इस पद पर बने रहेंगे। 10 सितंबर को समाप्त हो रहा था कार्यकाल जनरल चौहान का वर्तमान कार्यकाल 10 सितंबर 2025 को समाप्त होने वाला था। लेकिन रक्षा मंत्रालय ने नई अधिसूचना जारी कर उनके कार्यकाल को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। इस तरह वे एक और साल से अधिक समय तक देश के पहले रक्षा प्रमुख के…

 मिर्जापुर: वायरल वीडियो मामले में बड़ा खुलासा, सरोज सरगम समेत 9 गिरफ्तार।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 सितम्बर 2025 थाना कोतवाली शहर मीरजापुर में दर्ज वायरल वीडियो प्रकरण ने बड़ा रूप ले लिया है। पुलिस ने मामले की गहन जांच के बाद आरोपी बिरहा गायिका सरोज सरगम और उसके पति राममिलन बिन्द सहित कुल 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में एक बड़े षड्यंत्र का पर्दाफाश हुआ है, जिसमें धार्मिक भावनाओं को भड़काने और समाज में विद्वेष फैलाने की साजिश सामने आई है। कैसे हुआ खुलासा 23 मार्च 2025 को कोतवाली शहर  मिर्जापुर थाने में आपत्तिजनक वीडियो से जुड़ा मुकदमा…

बिहार चुनाव में क्या होगा? सर्वे के बाद अब किसने प्रशांत किशोर को लेकर कर डाली बड़ी भविष्यवाणी

बिहार विधानसभा चुनाव में अब चंद माह ही बचे हैं. ऐसे में सभी सियासी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इसी बीच वोट वाइब का एक सर्वे सामने आया है, जिसमें जन सुराज को अच्छा खासा समर्थन मिलता नजर आ रहा है. बिहार में लोगों से वोट देने को लेकर सवाल पूछे गए तो 36.2 फीसदी ने एनडीए को अपना मत देने की बात कही है, जबकि महागठबंधन को उससे थोड़ा ही कम यानि 35.8 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं. इससे साफ है कि दोनों के बीच…

नई दिल्ली:20 साल पुराने वाहनों की रजिस्ट्रेशन फीस में बड़ा बदलाव, केंद्र सरकार ने जारी की नई अधिसूचना

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 में संशोधन करते हुए 20 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों के रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण की नई फीस तय कर दी है। यह नियम केंद्रीय मोटर वाहन (तीसरा संशोधन) नियम, 2025 के तहत लागू होंगे और राजपत्र में प्रकाशन की तिथि से प्रभावी होंगे। नई अधिसूचना के अनुसार, अब 20 वर्ष से पुराने वाहनों के लिए रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण कराने पर अलग-अलग श्रेणियों के हिसाब से शुल्क देना होगा। विभिन्न वाहनों पर निर्धारित नवीनीकरण…

नई दिल्ली:रेलवे ने घटाई रेल नीर और पैकेज्ड पानी की कीमतें, यात्रियों को मिलेगी राहत

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 भारतीय रेलवे ने यात्रियों को राहत देते हुए रेल नीर और अन्य पैकेज्ड पीने के पानी की कीमतों में कमी करने का फैसला किया है। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी कमर्शियल सर्कुलर संख्या 18/2025 के अनुसार अब एक लीटर की रेल नीर बोतल की कीमत ₹15 की जगह ₹14 होगी, वहीं 500 मिलीलीटर बोतल की कीमत ₹10 से घटाकर ₹9 कर दी गई है। रेलवे बोर्ड ने यह संशोधित दरें 22 सितंबर 2025 से लागू करने का आदेश दिया है। अन्य ब्रांड्स की…

नई दिल्ली:आईएएस के. बालाजी गृह मंत्रालय में निदेशक नियुक्त

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितम्बर 2025 केंद्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी के. बालाजी को गृह मंत्रालय में निदेशक के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति केंद्रीय स्टाफिंग योजना के तहत की गई है। के. बालाजी उत्तर प्रदेश कैडर के 2010 बैच के अधिकारी हैं। उनका कार्यकाल 27 अप्रैल 2027 तक, या फिर अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। इससे पहले वर्ष 2022 में उन्हें पर्यटन मंत्रालय में केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी का निजी सचिव नियुक्त किया गया था। उस समय उनकी नियुक्ति उप…

नई दिल्ली:उत्तरी भारत में बाढ़ की तबाही: विकास के नाम पर पर्यावरण से छेड़छाड़ पर उठे सवाल

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितंबर 2025 जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या ‘विकास’ के नाम पर की जा रही पर्यावरण से छेड़छाड़ इस त्रासदी की सबसे बड़ी वजह है। विशेषज्ञों और स्थानीय जनता का मानना है कि पिछले एक दशक में पहाड़ों को काटकर, नदियों के किनारों को कमजोर कर, और जंगलों की अंधाधुंध कटाई करके सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं को और भी भयावह बना दिया है। पिछले…

नई दिल्ली:जीवनसाथी डॉट कॉम पर बने दोस्ती के जाल में फंसे सरकारी कर्मचारी, पति-पत्नी निकले ब्लैकमेलर।

दिल्ली-एनसीआर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 सितंबर 2025 ऑनलाइन फ्रॉड और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने एक ऐसे दंपति को गिरफ्तार किया है, जो जीवनसाथी डॉट कॉम पर सरकारी कर्मचारियों से दोस्ती कर उन्हें जाल में फंसाता था। ऐसे रचते थे षड्यंत्र सूत्रों के मुताबिक आरोपी महिला शादी-सम्बंधित वेबसाइट पर प्रोफाइल बनाकर सरकारी कर्मचारियों से संपर्क करती थी। बातचीत और विश्वास बनाने के बाद वह उन्हें होटल में मिलने बुलाती। वहीं उसका पति पहले से ही कैमरा सेट कर देता था। दोनों मिलकर पीड़ित के साथ महिला…

दौसा में ट्रेनी सब इंस्पेक्टर की मौत: एक युवा के सपनों को लील गई शैक्षिक व्यवस्था की विफलता

दौसा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 सितंबर 2025 जिले से आई एक दर्दनाक खबर ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। 27 वर्षीय ट्रेनी सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सैनी का शव देर रात दौसा रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर मिला। माना जा रहा है कि ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही दौसा विधायक डीडी बैरवा भी अस्पताल पहुंचे। राजेंद्र धौलपुर पुलिस लाइन में प्रशिक्षणरत थे और फिलहाल दौसा में…

असम: अफ़सर के घर से 92 लाख कैश और 2 करोड़ के जेवर बरामद

गुवाहाटी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 सितम्बर 25 असम सिविल सेवा की अफ़सर नूपुर बोरा के घर पर मंगलवार को स्पेशल विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई की। इस छापेमारी में अफ़सर के घर से 92 लाख रुपए नकद और करीब 2 करोड़ रुपए के सोना-चाँदी व हीरे-जवाहरात बरामद किए गए। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई भ्रष्टाचार और disproportionate assets (अघोषित संपत्ति) के मामले में की गई। टीम ने लंबे समय से अफ़सर की आय और संपत्ति की जांच की थी। छापेमारी के दौरान नोटों की गिनती के लिए मशीन भी मंगानी…

नई दिल्ली:आईएएस चंद्रशेखर एस बने उपराष्ट्रपति के निजी सचिव

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 सितम्बर 2025 भारत सरकार ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए आईएएस अधिकारी चंद्रशेखर एस (बैच 2014, केरल कैडर) को भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन का निजी सचिव नियुक्त किया है। नियुक्ति से जुड़ी मुख्य बातें मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (Appointments Committee of the Cabinet) ने इस नियुक्ति को मंजूरी दी है। इसके साथ ही चंद्रशेखर एस का कार्यकाल बतौर उप निदेशक (उप सचिव स्तर), लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA), मसूरी में समय से पहले समाप्त कर दिया गया…

कैथल विशेष अदालत का सख्त कदम : गवाही से बार-बार गैरहाज़िर रहने पर SHO को सलाखों में बंद किया

हरियाणा :(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 सितम्बर 2025 गुरुवार को कैथल की विशेष अदालत में हुई सुनवाई के दौरान एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहित अग्रवाल ने गवाही के लिए बार-बार अनुपस्थित रहने पर जांच अधिकारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार को एक घंटे के लिए कोर्ट परिसर के बक्शीखाना (सलाखों) में बंद करने का आदेश दिया। जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर राजेश कुमार वर्तमान में सिरसा के बड़ाबूढ़ा थाने में SHO पद पर तैनात हैं। यह मामला वर्ष 2021 में सीवन थाना क्षेत्र में हुई…