मिजोरम में हुए विधानसभा चुनाव 2023 के लिए वोटों की गिनती की तारीख बदल दी गई है। भारत के निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को मिजोरम विधानसभा चुनाव की मतगणना की तारीख बदलकर 4 दिसंबर कर दी। पहले मतगणना रविवार 3 दिसंबर को होनी थी। चुनाव आयोग ने कहा कि तारीख बदलने की मांग के मद्देनजर मतगणना अब 4 दिसंबर को की जाएगी। बता दें मिजोरम में ‘एनजीओ कोऑर्डिनेशन कमेटी’ (एनजीओसीसी) के सदस्यों ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा चुनाव के बाद तीन दिसंबर को प्रस्तावित मतगणना की तिथि में बदलाव को…
Category: राज्य
गुजरात में आईपीएस की पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी अहमदाबाद पुलिस
गुजरात के आईपीएस ऑफिसर राजन सुसरा के पत्नी की अहमदाबाद आवास आत्महत्या कर ली। राज्य के उच्च अधिकारी की पत्नी की आत्महत्या के मामले से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। आईपीएस सुसरा अभी वलसाड में तैनात हैं। उनकी पत्नी थलतेज में अहमदाबाद में रहती थीं। गुजरात के आईपीएस ऑफिसर के पत्नी के सुसाइड के चौंकाने वाली घटना सामने आई है। वर्तमान में वलसाड में समुद्री सुरक्षा को संभाल रहे राजन सुसरा की पत्नी ने अहमदाबाद स्थित घर पर आत्महत्या कर ली। आईपीएस की पत्नी के आत्महत्या की घटना पर…
पीएम मोदी के ड्रेसिंग रूम में जाने पर आया रवि शास्त्री का बयान
भारतीय टीम की वर्ल्ड कप फाइनल में हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने ड्रेसिंग रूम में पहुंचे थे. इसपर रवि शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है. शास्त्री ने कहा है कि खुद देश का प्रधानमंत्री अगर आपके ड्रेसिंग रूम में आते हैं तो ये काफी बड़ी बात होती है. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में बुरी तरह हरा दिया. एक समय ऐसा लग रहा था कि भारत इस मैच को आसानी से जीत लेगा. लेकिन, ट्रेविस हेड और मार्नस लैबुशेन…
पनौती ने हरवा दिया वर्ल्ड कप, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बोला था हमला, अब इस पर मोहम्मद शमी ने क्या कहा?
वर्ल्ड कप 2023 फाइनल : मोहम्मद शमी से राहुल गांधी द्वारा बोले गए पनौती शब्द को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर शमी ने जवाब दिया कि कंट्रोवर्सी वाले सवाल मेरे समझ नहीं आते हैं। वर्ल्ड कप 2023 फाइनल : वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को टीम इंडिया को छह विकेटों से हरा दिया। इस मैच के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने के बाद काफी विवाद खड़ा हो गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जहां ‘पनौती’ शब्द ट्रेंड करता हुआ दिखाई दिया, तो वहीं, कांग्रेस सांसद…
स्टेज पर लोग, सामने भीड़, पहले लड़के ने उतारे कपड़े, फिर लड़की ने किया न्यूड डांस, मचा बवाल
महाराष्ट्र के भंडारा जिले से एक न्यूड डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इस मामले में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया और थाने थानेदार का तबादला मुख्यालय में कर दिया गया. साथ ही पुलिस ने चेतावनी दी है कि जो भी इस तरह के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. महाराष्ट्र के भंडारा जिले की तुमसर तहसील से एक अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जहां एक महिला डांसर निर्वस्त्र होकर डांस करने लगी. फिर मौके पर मौजूद…
दिल्ली का खौफनाक ‘बच्चा कातिल’, 16 साल की उम्र में कर चुका 3 क़त्ल, 60 बार चाकू मारकर लाश पर नाचता दिखा
राजधानी दिल्ली के वेलकम इलाके में मंगलवार रात हुई 17 वर्षीय नाबालिग की हत्या में दिल दहलाने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। महज 16 साल का आरोपी अब तक 3 कत्ल कर चुका है। राजधानी दिल्ली के वेलकम इलाके में मंगलवार रात हुई 17 वर्षीय नाबालिग की हत्या में दिल दहलाने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल इस फुटेज में हत्या के दौरान 16 साल का आरोपी मृतक सुसुफ पर चाकू के 60 से ज्यादा वार करते हुए दिख रहा है। इसके साथ ही बीच-बीच…
दिल्ली में महज 350 रुपये के लिए मर्डर, दहशत में दिखे लोग
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक नाबालिग ने जघन्य वारदात को अंजाम दिया है. कुछ पैसों की लालच में नाबालिग ने एक 17 साल के युवक को मार डाला है. नाबालिग ने उसके शरीर में 60 बार चाकू घोंपे हैं. पैसे लूटने के लिए नाबालिग ने हैवानियत की इंतहा पार कर दी है. दिल्ली पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लिया है. यह वारदात, मंगलवार को वेलकम इलाके में जनता मजदूर कॉलोनी में हुई थी. पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय तिर्की ने बताया, ‘मंगलवार को रात करीब सवा ग्यारह बजे एक पीसीआर…
पेट्रोलपंप पर टॉयलेट गई थी युवती, सरेआम बाइक पर किडनैप कर ले गए बदमाश
ग्वालियर: मध्य प्रदेश में महज तीन दिन पहले विधानसभा चुनाव का मतदान हुआ है. इसके चलते पूरे राज्य में सख्त सुरक्षा व्यवस्था के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन इन दावों की धज्जियां ग्वालियर में दिनदहाड़े उड़ गईं. पेट्रोल पंप पर टॉयलेट करने पहुंची युवती का बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने जबरदस्ती अपहरण कर लिया और फरार हो गए. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें यह शॉकिंग घटना साफ दिख रही है. मध्य प्रदेश पुलिस ने इस वीडियो के आधार पर बदमाशों की तलाश…
बिहार : पहली बार नौकरी करने पहुंची टीचर, झोपड़ी में चलता मिला स्कूल, जमीन पर बैठकर की जॉइनिंग
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार अपने ‘सुशासन’ के दावे ठोकती रहती है. खासतौर पर मुख्यमंत्री बिहार की शिक्षा व्यवस्था में सुधार के दावे कई बार कर चुके हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जो इन दावों की पोल खोलता दिख रहा है. दरअसल यह वीडियो एक महिला टीचर का है, जो आयोग की परीक्षा में पास होकर पहली बार नौकरी करने पहुंची तो उसे झोपड़ी में स्कूल चलता मिला. महिला टीचर ने अपनी पहली नौकरी का जॉइनिंग फॉर्म जमीन पर बैठकर भरा. यह…
हीरो मोटोकॉर्प ने त्योहारी सीजन में अबतक की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की
देश में अभी भी फेस्टिव सीजन चल रहा है और इस फेस्टिव सीजन के दौरान ऑटो कंपनियों को कई तरह से फायदा हुआ है. इस फेस्टिव सीजन यानी कि ओनम से लेकर भाईदूज तक ऑटो कंपनियों की सेल्स में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. टू व्हीलर बनाने वाली ऑटो कंपनी Hero MotorCorp ने भी अपनी बिक्री में तेजी दर्ज की है. हीरो मोटोकॉर्प में त्योहारी सीजन में अबतक की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की है. कंपनी की सेल्स ग्रोथ में 19 फीसदी की तेजी देखने को मिली है. हालांकि ये…
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई शहरों में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 6.4 तीव्रता
दरअसल, नेपाल के जजरकोट के पश्चिमी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक शक्तिशाली भूकंप आया. प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि नेपाल के इस इलाके में दर्जनों घर ढह गए और दिल्ली, लखनऊ, पटना समेत भारत तक की इमारतें हिल गईं. नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 6.4 थी, मगर जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने बाद में तीव्रता को घटाकर 5.7 कर दिया और अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने इसकी तीव्रता 5.6 आंकी. स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि जजरकोट में भूकंप के केंद्र के पास के…
बिहार : मजदूरी कर पति ने गिफ्ट किया नया मोबाइल फोन, अगले ही दिन लवर के साथ घर छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई पत्नी
बिहार के बांका में एक हैरान करने वाला केस सामने आया है. यहां एक शख्स ने मेहनत-मजदूरी करके जैसे-तैसे पैसा जमा किया और पत्नी के लिए महंगा मोबाइल फोन खरीदा. इसके बाद उसने पत्नी को नया फोन गिफ्ट किया लेकिन फोन मिलने के अगले ही दिन वह अपने 3 बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई. घटना के बारे में लोगों को तब पता चला जब पति ने पुलिस से शिकायत दर्ज कर पत्नी को ढूंढ़ने की गुजारिश की. हालांकि, अब तक उसकी पत्नी के बारे में…
कोरबा : सेराजेम थेरेपी सेंटर कोरबा द्वारा स्पाइन एवं स्वास्थ्य जागरूकता रैली का आयोजन सेंटर से निकाला गया
सेराजेम के संचालक अरविंद सूर्यवंशी ने बताया कि डब्लूएचओ विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा 16 अक्टूबर को पूरी दुनिया में वर्ल्ड का स्पाइन डे मनाया जाता है रीढ़ की हड्डी मानव शरीर की जड़ है।आज पूरी दुनिया में रीढ़ की हड्डी की परेशानी बढ़ती जा रही हैहमारे आसपास कई लोग हैं जो रीड की हड्डी में सर्वाइकल स्लिप डिस्क साइटिका जैसे समस्याओं से ग्रसित है। सेराजेम थेरेपी सेंटर के द्वारा पिछले 11 वर्षों से रीढ़ की हड्डी को स्वास्थ करने के लिए कार्य किया जा रहा है। पूरे दिन में…
पाकिस्तान में दनादन मारे जा रहे भारत के दुश्मन, आतंकी दाऊद मलिक की गोली मारकर हत्या, मसूद अजहर का था करीबी
11 अक्टूबर को भारत के सबसे वांटेड आतंकवादियों में से एक और 2016 के पठानकोट हमले में प्रमुख साजिशकर्ता शाहिद लतीफ को सियालकोट में अज्ञात बंदूकधारियों ने मार डाला था। भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने वाला पाकिस्तानी आतंकवादी दाऊद मलिक की अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मलिक को लश्कर-ए-जब्बार का संस्थापक और भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादी मौलाना मसूद अजहर का करीबी सहयोगी माना जाता था उसे पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में मार गिराया गया। पाकिस्तान पुलिस ने कहा कि शुक्रवार की सुबह उत्तरी वजीरिस्तान कबायली…
ससुराल वाले करते थे तंग, पिता ने धूम-धड़ाके से निकाली डोली और घर वापस बुलाई बेटी
झारखंड के रांची में एक लड़की अपने ससुराल में बहुत परेशान रहती थी. उसके ससुराल वाले उसे बहुत तंग करते थे. रोज उसे ताना मिलता था. बेटी का रहना वहां मुश्किल हो गया था. जब पिता को भनक लगी कि उसे तंग किया जा रहा था उसने ससुराल वालों को सबक सिखाने की ठान ली. पिता, बेटी की ससुराल में बैंड-बाजा लेकर पहुंचा. धूम धड़ाके से पिता ने बेटी की विदाई कराई. इस नजारे को जो भी देखा देखता ही रह गया. नवरात्रि के दिनों में उन्होंने यह संदेश भी…
स्पोर्ट्स बाइक, हीरोइन लुक, जोमैटो डिलीवरी गर्ल की वीडियो ने मचाई सनसनी
इंदौर की सड़कों पर सुपर बाइक से जोमैटो की डिलीवरी गर्ल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है. वीडियो शेयर करते हुए लोग कई तरह के सवाल करने लगे. इस बीच जोमैटो के CEO दीपिंदर गोयल ने जवाब दिया. उन्होंने उन ख़बरों का खंडन किया, जिसमें दावा किया जा रहा था कि उनके फूड डिलीवरी स्टार्टअप ने प्रमोशनल स्टंट के तौर पर इंदौर के आसपास बाइक चलाने के लिए एक लड़की को हायर किया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक…
यात्री ने टू व्हीलर को डिवाइडर पर चढ़ाने की कोशिश की, मुंबई पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक
सड़क पर लोग स्टंटबाजी दिखाने के चक्कर में या फिर जल्दबाजी की वजह से ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते हैं. कई बार लोग इसकी वजह से गंभीर हादसे का शिकार भी हो जाते हैं लेकिन उसके बावजूद भी इस तरह की हरकतें करने वाले लोगों में कमी नहीं आ रही है. ऐसे में सोशल मीडिया के जारी ट्रैफिक पुलिस द्वारा लोगों को जागरूक किया जाता है. इस बीच मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक शख़्स डिवाइडर पर टू व्हीलर गाड़ी चढ़ाता नजर आ रहा…
पुलिस की डायल 112 गाड़ी लेकर फरार हुए चोर
हरियाणा के यमुनानगर जिले में एक चोर, पुलिस के डायल 112 की गाड़ी लेकर ही फरार हो गया. पुलिस इमरजेंसी व्हीकल को चुराने वाले चोर की कहानी सुनेंगे तो हैरान रह जाएंगे. आरोपी ने पहले चाबी उड़ाई फिर गाड़ी ले उड़ा. गाड़ी चुराने की कहानी भी बेहद दिलचस्प है. उसने गाड़ी को ऐसी जगह ले जाकर छोड़ा कि पुलिस सोच भी नहीं सकती थी. गाड़ी छोड़कर फरार हुए चोर ने चाबी भी गायब कर दी. पुलिसकर्मी खेतों में चाबी तलाश रहे थे. पुलिस के मुताबिक 681 नंबर इमरजेंसी रेस्पॉन्स व्हीकल…
दिल्ली में हर साल की तरह इस साल भी योगेंद्र कुमार मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि AWBI एवं हैड वार्डर तिहाड जेल के नेतृत्व में विश्व कल्याण दिवस पखवाड़ा मनाया गया
हर साल की तरह इस साल भी योगेंद्र कुमार मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि AWBI एवं हैड वार्डर तिहाड जेल के नेतृत्व में विश्व कल्याण दिवस के अवसर पर पशुओं पर क्रूरता रोकने के लिए एक हफ्ते का पखवाड़ा मनाया इस जागरूकता पखवाड़े का अंतिम कर्यक्रम राजकीय को-एड सीनियर सेकेंडरी विद्यालय रघुवीर नगर दिल्ली में किया, इस पखवाड़े में बच्चों को जागरूक करने के लिए ” पशुओं पर क्रूरता एवम पशुओ के कल्याण ” विषय पर निबंध, पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया…
रेलवे स्टेशन से करीब 15 लाख रुपये बरामद, एक पकड़ाया, पटना से मैनपुरी भेजी जा रही थी बड़ी खेप
जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह और आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि अपराधियों की धड़ पकड़ के लिए स्टेशन पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जीवित्पुत्रिका के मद्देनजर स्टेशन पर विशेष गश्त की जा रही है। राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने शनिवार की सुबह स्थानीय रेलवे स्टेशन से एक युवक को 15.13 लाख रुपये नकद के साथ पकड़ा। युवक रुपयों के बारे में जानकारी नहीं दे सका और न ही कोई कागजात दिखा सका। युवक पटना से रुपयों की खेप लेकर…
