नई दिल्ली:नितिन गडकरी ने किया बड़ा ऐलान, देशभर में FASTag आधारित वार्षिक पास होगा लागू।

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जून 2025 देश के टोल प्रणाली में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की है। उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट X के माध्यम से जानकारी दी कि आगामी 15 अगस्त 2025 से पूरे देश में FASTag आधारित वार्षिक पास (Annual FASTag Pass) की सुविधा शुरू की जा रही है। एक साल में ₹3,000 में मिलेगी अनलिमिटेड सुविधा इस नई नीति के तहत वाहन चालकों को अब हर बार टोल प्लाजा पर भुगतान…

नई दिल्ली:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की शिष्टाचार भेंट।

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जून 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात पूर्णतः सौजन्य व पारंपरिक शिष्टाचार के तहत सम्पन्न हुई, जिसका उद्देश्य केंद्र व राज्य के बीच समन्वय और सहयोग को प्रगाढ़ करना रहा। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यक्रमों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। दोनों के बीच राज्य के सामाजिक, शैक्षिक, महिला सशक्तिकरण…

नई दिल्ली:G7 समिट में मोदी-कार्नी की मुलाकात: द्विपक्षीय रिश्तों में नई शुरुआत की पहल

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जून 2025 कनाडा के अल्बर्टा स्थित कानानास्किस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। यह बैठक ऐसे समय पर हुई है जब भारत-कनाडा संबंधों में गत कुछ वर्षों से तनातनी देखने को मिली है। दोनों नेताओं ने इस बैठक में स्पष्ट रूप से यह संदेश दिया कि वे संबंधों में सुधार के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने विश्वास बहाली की दिशा में वरिष्ठ मंत्रीस्तरीय और कार्य-स्तरीय वार्ताओं को पुनः आरंभ…

देहरादून:पत्रकार हमारे लोकतंत्र की आत्मा है- पुष्कर सिंह धामी

देहरादून:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जून 2025 उत्तराखण्ड में पत्रकारों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य की चिंता को लेकर  राज्य सरकार बेहद गम्भीर  है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर, मंगलवार को सूचना निदेशालय, रिंग रोड, देहरादून में एक विशेष नि:शुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा कैम्प का आयोजन किया गया है।यह कैम्प स्वास्थ्य विभाग व सूचना विभाग के संयुक्त प्रयास से प्रातः 11 बजे से शुरू हुआ मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट कहा है पत्रकार हमारे लोकतंत्र की आत्मा हैं। उनकी जिम्मेदारियों के साथ उनका स्वास्थ्य भी हमारी प्राथमिकता है। कैम्प में…

‘आपने लालू, मोदी, नीतीश का शासन देखा, अब बिहार में जनता का शासन होना चाहिए”: प्रशांत किशोर

बिहार के लोगों से आगामी बिहार विधानसभा चुनावों में राज्य में एक नए विकल्प का समर्थन करने की अपील करते हुए, जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि लोगों ने लालू यादव, पीएम मोदी और नीतीश कुमार का शासन देखा है, लेकिन अब जनता का शासन होना चाहिए। रविवार को मधुबनी जिले के झंझारपुर इलाके में एक सभा को संबोधित करते हुए किशोर ने कहा, “मैं वोट नहीं मांग रहा हूं। मैंने पिछले 2.5 वर्षों में पांच हजार गांवों की यात्रा की है, कई लोगों को इकट्ठा…

केदारनाथ में भीषण हेलीकॉप्टर हादसा, 7 लोगों की मौत, खराब मौसम बना वजह।

उत्तराखंड:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जून 2025 उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थल केदारनाथ में आज सुबह एक भीषण हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सुबह लगभग 5:30 बजे के आसपास गौरीकुंड क्षेत्र के पास हुआ, जब आर्यन एविएशन कंपनी का एक हेलीकॉप्टर खराब मौसम के चलते क्रैश हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर में पायलट सहित कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 5 वयस्क श्रद्धालु, एक बच्चा और हेलीकॉप्टर का पायलट शामिल थे। दुर्भाग्यवश, सभी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मलबे के अवशेष…

रायपुर:- केसदा का प्रस्तावित उद्योग , जनसुनवाई नेवधा में उठता सवाल ?

( द दस्तक 24 न्यूज़ ) , सिमगा। बलौदा बाजार जिला सिमगा ब्लांक के ग्राम केसदा जो कि तिल्दा-नेवरा शहर से करीब है वहां पर संभव स्पंज उद्योग प्रस्तावित है ,जिनका पर्यावरण स्वीकृति जनसुनवाई 16 जून को सुनिश्चित किया गया है । इस जनसुनवाई को लेकर जहां ग्रामीणों के विरोधी स्वर मुखर हो रहे हैं ,वहीं पर एन ओ सी को लेकर ग्राम पंचायत पर उंगली उठ रही है । सूत्रों का माने तो पंचायती राज अधिनियम धारा 40 के तहत नियम के विपरित प्रस्तावित उद्योग को एन ओ सी…

अहमदाबाद विमान दुर्घटना के पीड़ितों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये देगा टाटा समूह ?

टाटा समूह ने गुरुवार को गुजरात के अहमदाबाद में हुए दुखद एयर इंडिया अहमदाबाद-लंदन विमान दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।एयर इंडिया के मालिक टाटा समूह ने कहा कि वह इस त्रासदी में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि देगा।टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “एयर इंडिया फ्लाइट 171 से जुड़ी दुखद घटना से हम बहुत दुखी हैं। इस समय हम जो दुख…

अहमदाबाद विमान हादसे से क्यों जुड़ा दिल्ली का नाम?

अहमदाबाद में मेघानी नगर के रिहायशी इलाके में हुए विमान हादसे में दिल्ली कनेक्शन भी सामने आया है। बताया गया कि यह विमान सुबह करीब 10 बजे AI 423 बनकर अहमदाबाद के लिए रवाना हुई है। वहां से इस फ्लाइट को नए उड़ान संख्या के साथ लंदन जाना था। वहीं, आशंका है कि प्लेन में 242 लोग सवार थे। घटना की विस्तृत जानकारी अभी आनी बाकी है। खबर को अपडेट किया जा रहा है। क्या डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए एक ही विमान प्रयोग होते हैं? बताया गया कि…

बिहार में चिराग पासवान सभी 243 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव , NDA से तोडा नाता ?

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने साफ शब्दों में कहा उनका गठबंधन सिर्फ और सिर्फ जनता के साथ है और वह बिहार और बिहारियों को फर्स्ट बनाने के लिए 243 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेंगे। “बिहारियों को फर्स्ट बनाने के लिए चुनाव लड़ूंगा” चिराग पासवान ने रविवार को रमना मैदान में लोजपा रामविलास के नव संकल्प महासभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘जब ये सवाल पूछा जाता है कि क्या चिराग पासवान बिहार से चुनाव लड़ेगा तो हां, मैं बिहार से चुनाव लड़ूंगा।…

दिल्ली के मद्रासी कैंप में बुलडोजर एक्शन पर बवाल, ‘आप’ ने किया पलटवार, सीएम बोलीं- ‘हम कुछ नहीं कर सकते’

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि मद्रासी कैंप में चलाया गया ध्वस्तीकरण अभियान अदालत के निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करते हुए किया गया। जबकि आम आदमी पार्टी के नेता ग्राउंड जीरो का दौरा करने पहुंचे और पलटवार करते हुए प्रभावितों के लिए लड़ने का संकल्प लिया। सीएम रेखा गुप्ता ने क्या कहा ? मुख्यमंत्री ने कहा कि अदालत ने राजधानी में भविष्य में बाढ़ से संबंधित आपदाओं को रोकने के उद्देश्य से बारापुला नाले की सफाई के लिए इस झुग्गी बस्ती को चार बार हटाने…

रायपुर :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक चौधरी के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष कमल बांधे को प्रभाव से निलंबित किया गया

सौरभ यादव/ द दस्तक 24 न्यूज़ तिल्दा-नेवरा । राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक की छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है ‌ । जारी परिपत्र के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष कमल बांधे सहित संबंधित सभी पदाधिकारियों को पदमुक्त कर दिया गया है । साथ ही निवर्तमान सभी पदाधिकारियों को आगाह किया गया है कि किसी भी पदाधिकारियों के द्वारा इंटक संगठन का नाम कहीं भी उल्लेखित नहीं किया जावे ,और ना ही इस्तेमाल किया जावेगा ।वहीं पर आदेश जारी की गई है कि विभाग से संबंधित सभी…

रायपुर :- राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक प्रदेश कार्यकारिणी हुआ भंग ।

द दस्तक 24 न्यूज़ , तिल्दा-नेवरा । राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक की छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है ‌ । जारी परिपत्र के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष कमल बांधे सहित संबंधित सभी पदाधिकारियों को पदमुक्त कर दिया गया है । साथ ही निवर्तमान सभी पदाधिकारियों को आगाह किया गया है कि किसी भी पदाधिकारियों के द्वारा इंटक संगठन का नाम कहीं भी उल्लेखित नहीं किया जावे ,और ना ही इस्तेमाल किया जावेगा ।वहीं पर आदेश जारी की गई है कि विभाग से संबंधित सभी दस्तावेज…

दिल्ली की मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ?

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को शराब के नशे में कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने को लेकर 30 वर्षीय व्यक्ति को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।एक अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति से अलग रह रही उसकी पत्नी से संपर्क करने में उसकी मदद करने से पुलिस के इनकार करने के बाद, उसने यह धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि आरोपी श्लोक त्रिपाठी को दिल्ली पुलिस और गाजियाबाद (उप्र) पुलिस द्वारा चलाए गए एक संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया। पुलिस…

चिराग पासवान ने कहा सीएम की कुर्सी पर नजर नहीं! विधानसभा चुनाव लड़ सकता हूं ?

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शनिवार को कहा कि वह केवल अपनी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के ‘स्ट्राइक रेट’ को बेहतर बनाने के लिए आगामी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने पर विचार कर सकते हैं, लेकिन उनकी नजर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं है। ‘स्ट्राइक रेट’ से आशय कुल सीट जिस पर पार्टी ने चुनाव लड़ा है उसके सापेक्ष जीती गई सीट की संख्या के प्रतिशत से है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का ‘स्ट्राइक रेट’ बेहतर होने से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को मदद मिलेगी।पत्रकारों से बात करते हुए हाजीपुर…

रायपुर : बहेसर के ब्लैक फ्लाई प्लांट से गंदी गंध से ग्रामीण परेशान ग्रामवासी आक्रोश में ?

द दस्तक 24 न्यूज़ / तिल्दा नेवरा :- जिला के अंतर्गत तिल्दा के बहेसर में लगे ब्लैक फ्लाई प्लांट से ग्रामीण परेशान हैं दिन रात बदबूदार गंध से ग्रमीण परेशान हैं, जिसमें स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे कम्पनी प्रबंधन पुरी तरह से लापरवाह नज़र आ रहे है, जिसके चलते ग्रामीण आक्रोश में नजर आ रहे है,आपको बता दें कि लगभग 200 मीटर की दूरी में स्कूल संचालित है जैसे शाम होते ही बहेसर के युवा मैदान में खेल खेलने जाते हैं, जिसमें युवाओं से मिली जानकारी के अनुसार ब्लैक फ्लाई…

जम्मू-कश्मीर:दुनिया का सबसे ऊँचा रेल पुल: प्रधानमंत्री मोदी ने किया चिनाब और अंजी ब्रिज का उद्घाटन

जम्मू-कश्मीर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 जून 2025 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज जम्मू-कश्मीर में दुनिया के सबसे ऊँचे रेलवे पुल चिनाब ब्रिज और अत्याधुनिक अंजी ब्रिज का भव्य उद्घाटन किया। यह ऐतिहासिक क्षण भारतीय रेलवे की अभूतपूर्व तकनीकी उपलब्धियों और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक के रूप में दर्ज हो गया। चिनाब ब्रिज: एक इंजीनियरिंग चमत्कार चिनाब नदी पर बना यह ब्रिज समुद्र तल से 359 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है, जो इसे दुनिया का सबसे ऊँचा रेलवे ब्रिज बनाता है। इसकी लंबाई लगभग 1.3 किलोमीटर है और यह…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर डाक टिकट और स्मारक सिक्का किया जारी

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 जून 2025: भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी ने आज देश की महान शासिका और जनकल्याण की प्रतीक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के पावन अवसर पर डाक टिकट और 100 रुपये मूल्य का स्मारक सिक्का जारी किया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक भव्य समारोह के रूप में आयोजित हुआ, जिसमें केंद्रीय मंत्रियों, इतिहासकारों, सांस्कृतिक प्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने भाग लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर कहा, “लोकमाता अहिल्याबाई नारी शक्ति, सुशासन और जनकल्याण की…

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम बघेल ने पहलगाम, ऑपरेशन सिंदूर ‘संघर्ष विराम’ पर मांगा जवाब ?

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहलगाम हमले के लिए “सुरक्षा व्यवस्था न होने”, इसके अपराधियों के ठिकाने और पाकिस्तान और भारत के बीच चार दिनों की शत्रुता के बाद “युद्ध विराम” पर जवाब देना चाहिए। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए भीषण हमले के बाद भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जिसमें पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और पाकिस्तान में आतंकी ढांचे को नष्ट कर दिया गया। पड़ोसी देश ने ड्रोन और मिसाइलों से जवाबी कार्रवाई की,…

जम्मू-कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच दोस्ती का पुल होना चाहिए, युद्ध का अखाड़ा नहीं: महबूबा

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर को भारत और पाकिस्तान के बीच दोस्ती का पुल बनना चाहिए, युद्ध का रंगमंच नहीं। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुफ्ती ने कहा कि जम्मू-कश्मीर ने हमेशा युद्ध और हिंसा का दंश झेला है, उन्होंने इस क्षेत्र की तुलना “दो लड़ते हाथियों के पैरों तले रौंदी गई घास” से की। उन्होंने कहा, “पीडीपी शांति के लिए अपनी आवाज उठाती रहेगी और लोगों की भावनाओं को समझेगी। हमें युद्ध के डर को खत्म करना चाहिए ताकि…