फर्रुखाबाद, 20 अप्रैल 2023 बच्चों की सेहत के लिए टीकाकरण कितना जरूरी है यह तो तब पता चलता है जब कोई बच्चा गम्भीर रूप से बीमार होकर टीबी, पोलियो , डिफ्थीरिया, काली खांसी, टिटनेस, मिजिल्स रूबैला, रोटा वायरस, निमोनिया, हेपेटाइटिस बी जैसी जानलेवा बीमारी के चक्कर में पड़ जाता है तब माता पिता को टीकाकरण की अहमियत पता चलती है lइसी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ मिलकर शहर के एक होटल में जिले के हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर पर तैनात समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ)…
Category: देश
फर्रुखाबाद:सम्प्रेक्षण गृह के किशोरों और कारागार के बंदियों को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में किया गया जागरुक
फर्रुखाबाद, 20 अप्रैल 2023 राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत गुरूवार को केंद्रीय कारागार और राजकीय किशोर संप्रेक्षण गृह जखा में मानसिक स्वास्थ्य और तंबाकू सेवन से होने वाले शारीरिक और मानसिक नुकसान के बारे में किशोरों और बंदियों को जानकारी व परामर्श दिया गया l मनोवैज्ञानिक सामाजिक कार्यकर्ता दीप्ति यादव ने कहा कि मानसिक रोग कई तरह की मानसिक समस्याओं के कारण हो सकते हैं। इसकी वजह से इंसान की मनोदशा, व्यवहार और सोच पर नकारात्मक असर पड़ता है। डिप्रेशन, चिंता और स्ट्रेस जैसी समस्याएं मानसिक बीमारी कहलाती हैं।…
यूपी निकाय चुनाव : 68 साल से भोगांव पर है राज…देखें कब कौन चुना गया
मैनपुरी के भोगांव नगर पंचायत में हर बार निर्दल प्रत्याशी को अध्यक्ष का ताज मिला है। 68 साल से भोगांव पर निर्दल प्रत्याशी का ही राज है। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के भोगांव नगर पंचायत क्षेत्र का इतिहास रहा है कि टाउन एरिया बनने के बाद से आज तक यहां से अध्यक्ष पद के लिए किसी भी पार्टी का कोई प्रत्याशी विजयी नहीं हुआ है। निर्दलीयों का ही बोलबाला रहा है। यही कारण रहा है कि सपा ने भी अपना कोई प्रत्याशी इस बार मैदान में नहीं उतारा है। पंचायती…
मैनपुरी : चाय के खोखे में लगी आग, अचानक फट गया सिलिंडर, आग बुझा रहे दो सिपाहियों सहित आधा दर्जन लोग घायल
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बीती देर रात चाय के खोखे में अचानक आग लग गई। आग से दुकान में रखा सारा सामान व नकदी जल गई। आग बुझाते समय करीब आधा दर्जन लोग व दो पुलिसकर्मी झुलस गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना कुसमरा थाना व कस्बा क्षेत्र की है। यहां कस्बा निवासी निमित शाक्य (22) की मैनपुरी रोड पर प्रॉविजन स्टोर की दुकान है। दुकान टीन के खोखे में बनाई गई है। बीती रात करीब एक…
मैनपुरी : लहसुन लेकर मंडी जा रहा ट्रैक्टर पलटा, ट्रॉली के नीचे दबने से चालक सहित दो की मौत, एक घायल
ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में पलट गए, जिसमें चालक और मजदूर नीचे दब गए। ये देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दोनों को बाहर निकाला जाता, तब तक उनकी मौत हो गई। मैनपुरी : मैनपुरी के घिरोर में सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया। लहसुन लादकर मंडी जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक सहित दो लोग ट्रॉली ने नीचे दब गए। जब तक उन्हें ट्रॉली के नीचे से निकाला गया, दोनों की मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल एक अन्य युवक को उपचार…
संयुक्त राष्ट्र का कहना है की 2023 में भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा और चीन से आगे निकल जाएगा
जुलाई 11 की तारीख को विश्व जनसंख्या दिवस के तौर पर मनाया जाता है. इस मौके पर संयुक्त राष्ट्र ने भारत को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट दी है. यूएन का अनुमान है कि 2023 में भारत दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जाएगा. अभी चीन सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है और भारत अगले साल उसे पछाड़ देगा. इस मौके पर संयुक्त राष्ट्र ने खबर दी है कि नवंबर 2022 के मध्य तक दुनिया की आबादी 8 अरब तक पहुंच जाएगी.1950 के बाद से वैश्विक जनसंख्या सबसे धीमी…
फर्रुखाबाद:जिला कारागार फतेहगढ़ में निरुद्ध सभी बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया
19अप्रैल2023 को डीजी जेल श्री एसएन साबत , आईपीएस के आदेश अनुपालन में जिला कारागार फतेहगढ़ में निरुद्ध सभी बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है । उल्लेखनीय है कि दिनांक 11.04.23 को कारागार मुख्यालय से सभी बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराए जाने के आदेश पारित किए गए थे। चिकित्सा शिविर का आयोजन मेमोरियल मिशन अस्पताल फतेहगढ़ फर्रुखाबाद के सौजन्य दिनांक 18.04.23 से किया जा रहा है दिनांक 18.04.23 को 251पुरुष और 28 महिला बंदियों का दांत रोग, नेत्र परीक्षण, सामान्य फिजिशियन , स्त्री रोग के परीक्षण किए गए।…
फर्रुखाबाद:कैशलेस कार्ड बनने की राह हुई आसान
19 अप्रैल 2023 जनपद में कैशलेस कार्ड बनवाना अब और आसान हो गया है। प्रदेश सरकार का अब कोई भी अधिकारी, कर्मचारी या पेंशनर यह कार्ड घर बैठे अपने कंप्यूटर से बहुत ही आसानी से बना सकता है। यह कार्ड पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत ऑनलाइन बन रहे हैं। इस बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीन्द्र कुमार ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना के अन्तर्गत सरकारी कर्मचारियों तथा पेंशनर्स के कार्ड बनने में आ रही कठिनाईयां दूर कर ली…
फर्रुखाबाद:डीजी एनसीसी नई दिल्ली, ग्रुप हेड क्वार्टर अलीगढ़ तथा 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस पर प्रतियोगिता
19 अप्रैल 2023 को डीजी एनसीसी नई दिल्ली, ग्रुप हेड क्वार्टर अलीगढ़ तथा 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के कमांडिंग ऑफीसर कर्नल रोमिल शर्मा निर्देशानुसार दिनांक 16 अप्रैल से 22 अप्रैल 2023 तक विश्व पृथ्वी दिवस सप्ताह मनाने का निर्णय लिया गया है, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं पोस्टर, रैली, भाषण, स्लोगन प्रतियोगिताएं शामिल है ।इस अवसर पर म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़ के प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट गिरिजाशंकर द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस सप्ताह के उपलक्ष में जल संरक्षण, विद्युत संरक्षण तथा पर्यावरण सुरक्षा पर आधारित विद्यालय में स्लोगन, पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें…
प्रयागराज ; अब हर माह में चार बार होगा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियानहर माह 1 और 16 को भी होगा आयोजित, अभी तक 9 व 24 को होता था आयोजन
मातृ शिशु मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से जनपद की गर्भवती महिलाओं एवं शिशु को ध्यान केन्द्रित कर अधिक से अधिक स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ा जा रहा हैं इसी उद्देश्य से चल रहे प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का विस्तार किया गया है। हर माह के 9 और 24 तारीख को चलने वाला यह अभियान अब 1 और 16 तारीख को भी चलाया जायेगा । यह जानकारी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी व नोडल अधिकारी डॉ सत्येन राय ने दी |उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान अधिक से अधिक…
आम आदमी पार्टी की नगर पालिका ,नगर पंचायत के 4 प्रत्याशी घोषित फर्रुखाबाद प्रभारी और जिलाध्यक्ष ने प्रत्याशियों को दी हरी झंडी
कल जिला कार्यालय आलू मंडी रोड फर्रुखाबाद में जिला प्रभारी एडवोकेट कीर्तिमान प्रकाश की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष नीरज प्रताप शाक्य तथा कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारियों ने चार नगर पालिका ,नगर पंचायतों सहित कई प्रत्याशियों को सिंबल दिए। जिला अध्यक्ष नीरज प्रताप शाक्य ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया हाउस टैक्स हाफ वाटर टैक्स माफ, मोहल्ला क्लीनिक दिल्ली मॉडल तथा लोकल समस्याओं पर आधारित गारंटी कार्ड प्रत्येक नगर पालिका नगर पंचायत में यदि जनता आम आदमी पार्टी को मौका देती है ईमानदारी के साथ लागू किया जाएगा ।जिला प्रभारी…
दावा साबित करो, इस्तीफा दे दूंगी : ममता दीदी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- कोई साबित कर दे कि मैंने गृह मंत्री अमित शाह को फोन करके TMC के राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा बचाने की बात की तो पद से इस्तीफा दे दूंगी। पिछले दिनों चुनाव आयोग तृणमूल कांग्रेस का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा खत्म कर दिया था। इसके बाद बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेन्दु अधिकारी ने कहा था कि ममता ने अमित इस फैसले को रद्द कराने की रिक्वेस्ट की थी।
गोयल अपार्टमेंट में बाराबंकी से आकर रुका था सुमित श्रीवास्तव, फंदे पर लटका मिला शव
लखनऊ के चिनहट में अयोध्या रोड स्थित गोयल अपार्टमेंट के एक फ्लैट में 45 साल के सुमित श्रीवास्तव का शव फंदे पर लटका मिला। शव करीब दो-तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। गर्दन लगभग कट चुकी थी और खून बह रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम भेजने के बाद जांच शुरू कर दी है।बीबीडी थाना पुलिस के मुताबिक, बाराबंकी आवास विकास कॉलोनी निवासी सुमित की बहन गोयल अपार्टमेंट में किराए पर रहती हैं। इस समय बहन फ्लैट पर नहीं थीं। सुमित ही अकेला आकर रुका था।मंगलवार को फ्लैट…
4 एनजीओ पर विदेशी चंदा मामले में लखनऊ में FIR, CBI की एंटी करप्शन ब्रांच ने शुरू की जांच
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अवैध रूप से विदेशी चंदा हासिल करने वाली लखनऊ की चार स्वयंसेवी संस्थाओं (एनजीओ) पर मंगलवार देर शाम केस दर्ज किया। चारों एनजीओ कार्यालय का पता लखनऊ स्थित गांधी भवन है।केंद्र सरकार की अनुमति के बगैर साल 1993 से 2003 के बीच विदेशों से 2.85 करोड़ रुपए चंदा लेने के साक्ष्य मिलने के बाद CBI की एंटी करप्शन ब्रांच ने आईपीसी की धारा-120 बी व 420 के अलावा फॉरेन कान्ट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट 1976 की धारा 23 के तहत यह केस दर्ज किया है।रिपोर्ट के मुताबिक,…
लखनऊ में पार्षदों के 84 खारिज, 899 प्रत्याशी मैदान में, पढ़िए रिपोर्ट
प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में राज्य के नौ मंडलों के 37 जिलों में बुधवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नामांकन पत्रों की जांच भी पूरी होई। राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार देर रात जांच में विभिन्न कमियों के चलते रद्द हुए नामांकन पत्रों का ब्योरा जारी किया। 37 जिलों में 10 नगर निगमों के महापौर पदों पर 114 कुल उम्मीदवारों में से पांच के पर्चे जांच में सही नहीं पाये गये और इस तरह से अब 109 प्रत्याशी इन 10 पदों पर…
चीयर करने पहुंची अथिया, केएल राहुल के 2 कैच छूटे
IPL-16 में बुधवार रात खेले गए रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को उसी के घरेलू मैदान पर 10 रन से हराया। राजस्थान चार साल बाद अपने घर में खेल रही थी। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में LSG के कप्तान केएल राहुल के 2 कैच छूटे। उन्हें कुल तीन जीवनदान मिले। राहुल को सपोर्ट करने के लिए उनकी पत्नी आथिया शेट्टी स्टेडियम पहुंची थी। वहीं, राजस्थान के ओपनर जोस बटलर ने सीजन का दूसरा सबसे लंबा सिक्स लगाया। मैच के ऐसे…
जेलेंस्की के डिफेंस मिनिस्टर बोले- यह बहुत अच्छी खबर, अमेरिका ने वादा निभाया
जर्मनी ने बुधवार को एयर मिसाइल डिफेंस सिस्टम यूक्रेन को सौंप दिया। इसे तैनात भी कर दिया गया है। जर्मनी, अमेरिका और नाटो के इस कदम से रूस-यूक्रेन जंग काफी तेज हो सकती है। रूस ने पिछले दिनों इस तरफ इशारा भी किया था।दूसरी तरफ, यूक्रेन के डिफेंस मिनिस्टर ने जर्मनी, अमेरिका और नाटो का शुक्रिया अदा किया। कहा- यूक्रेन का खूबसूरत आसमान अब पहले से बहुत ज्यादा महफूज हो जाएगा। यह बहुत अच्छी खबर है। अमेरिका ने हमसे जो वादा किया था, उसे निभाया भी है।पैट्रियट मिसाइल सिस्टम हकीकत…
बेटी करिश्मा के लिए खानदान से लड़ गईं बबिता, रणधीर के लिए कुर्बान किया था फिल्मी करियर
60-70 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस बबीता कपूर आज 76 साल की हो चुकी हैं। नामी खानदान में जन्मीं बबीता के लिए फिल्मों में आना बेहद आसान रहा, लेकिन ये फिल्मों से ज्यादा कपूर खानदान की बहू बनने पर चर्चा में रहीं। महज 6 साल के एक्टिंग करियर में इन्होंने बैक-टु-बैक 19 फिल्में कीं, जिनमें से ज्यादातर हिट रहीं। इन्होंने कपूर खानदान के रिवाज के अनुसार फिल्मों में आते ही इंडस्ट्री से दूरी बना ली, लेकिन जब बेटी करिश्मा कपूर की बारी आई तो ये खानदान से लड़ पड़ीं।-कराची में…
मां के कहने पर मॉडल बनी थीं मिडिल क्लास ममता, हैदराबाद में बना था ममता कुलकर्णी का मंदिर
20 अप्रैल 1972 को ममता कुलकर्णी का जन्म मुंबई के मिडिल क्लास परिवार में हुआ था। एक दिन ममता की मां ने अखबार में एक एड देखा, जिसमें लिखा था कि मॉडलिंग एजेंसी को नए चेहरों की तलाश है। उस समय ममता स्कूल में थीं। जैसे ही ममता घर आईं तो मां ने पूछा कि क्या तुम मॉडलिंग करना चाहती हो। ममता जवाब सोच पाने के लिहाज से काफी छोटी थीं, तो उन्होंने कहा देखते हैं। आगे तुरंत मां ने कहा, ठीक है शाम को तैयार रहना हम एक एड…
यूपी से मुंबई कैसे पहुंची प्रियंका चोपड़ा, आज हॉलीबुड तक है बड़ा नाम
अगले हफ्ते प्रियंका चोपड़ा की सीरीज सिटाडेल अमेजन प्राइम पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वो नादिया सिंह का रोल प्ले कर रही हैं। इस स्पाई थ्रिलर सीरीज को रूसो ब्रदर्स ने डायरेक्ट किया है। प्रियंका के साथ सीरीज में एक्टर रिचर्ड मैडेन नजर आए हैं। सीरीज 28 अप्रैल से अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी, जिसके नए एपिसोड हर शुक्रवार 26 मई तक वीकली रिलीज किए जाएंगे।ऐसा सिर्फ एक बार मेरे साथ हुआ था। जब मैं न्यूयॉर्क में रहती थी, तो वहां मेरा घर नहीं था। मैं…
