जौनपुर:किसानों को नवीनतम पद्धति की दी जा रही जानकारी- जिला उद्यान अधिकारी ?

विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं और गतिविधियां जिला उद्यान अधिकारी ने अवगत कराया है कि बागवानी, विशेषकर आम की खेती से जुड़े किसानों को लाभान्वित करने हेतु विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों के अन्तर्गत किसान को नवीनतम बागवानी तकनीकों का उपयोग करने, आम के पौधों का स्वास्थ्य और विकास, सिंचाई और पोषण प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण उपायों का अनुपालन, किसानों द्वारा अपनाई जा रही उन्नत कृषि पद्धतियाँ आदि की जानकारी दी जाती है। इसके साथ ही रोगग्रस्त पौधों की पहचान और उनकी रोकथाम…

फर्रूखाबाद:स्वच्छता के लिए फर्रुखाबाद में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, नुक्कड़ नाटक से दिया गया साफ-सफाई का संदेश।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 जुलाई 2025 तहसील परिसर में स्वच्छता को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए एक विशेष नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता को गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण और स्वच्छता की शपथ के प्रति प्रेरित करना था। कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद के सहयोग से किया गया, जिसमें अनुकृति नाट्य मंच द्वारा प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने लोगों को समझाया कि किस तरह से वे अपने घरों से निकलने वाले…

रायबरेली : आकाशीय बिजली गिरने से बुजुर्ग महिला समेत , 40 बकरियों की हुई दर्दनाक मौत

जिले में आकाशीय बिजली का कहर जारी है आज अलग-अलग थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से जानवर चराने गई दो महिलाओं की मौत हो गई और कई मवेशी चलकर मर गए एक युवक भी आकाशी बिजली की चपेट में आकर घायल हो गया है। गदागंज थाना क्षेत्र में उस समय अफरा तफरी मच गई जब अचानक 40 बकरिया व एक महिला की मृत्यु होने की लोगों को खबर लगी पूरा मामला थाना क्षेत्र के पूरे सांवरियन मजरे पयागपुर का है जब शाम लगभग 5 बजे हो रही बारिश के…

फर्रुखाबाद:अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, जेसीबी व दो डंपर मिट्टी समेत जब्त

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 3 जुलाई 2025 फर्रुखाबाद जनपद में खनन विभाग ने अवैध मिट्टी खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता प्राप्त की है। खनन अधिकारी द्वारा ग्राम सोतेपुर हाजियापुर, तहसील कायमगंज में अवैध खनन की सूचना पर की गई छापेमारी में एक जेसीबी मशीन और दो मिट्टी से लदे डंपरों को मौके से पकड़ा गया। खनन अधिकारी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में सभी वाहनों को जब्त कर थाना कायमगंज की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार इस कार्रवाई…

फर्रुखाबाद में बाढ़ की स्थिति पर निगरानी तेज, गंगा-रामगंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 जुलाई 2025 जिले में बाढ़ की संभावित स्थिति को लेकर सिंचाई खंड फर्रुखाबाद द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार गंगा एवं रामगंगा नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे प्रशासन की सतर्कता और चौकसी बढ़ा दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार: गंगा नदी का खतरे का निशान 137.10 मीटर निर्धारित किया गया है। सुबह 08:00 बजे लोहिया सेतु (पांचालघाट) पर जलस्तर 136.40 मीटर रिकॉर्ड किया गया। जलस्तर खतरे के निशान से महज 0.70 मीटर नीचे है, जो चिंता का विषय बना हुआ है।…

जौनपुर के खिलाड़ियों का नेपाल में रहा दबदबा, एक सवर्ण सहित सात मैडल जीते

जौनपुर। इण्डो नेपाल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में जौनपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन हुआ। अच्छे प्रदर्शन के बल पर जौनपुर के खिलाड़ियों ने 1 गोल्ड एवं 6 सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इन 7 खिलाड़ियों का चयन बीते 27 से 29 मई को मथुरा में आयोजित नेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में हुआ था। यही खिलाड़ियों ने नेपाल में परचम लहराकर जनपद ही नहीं, बल्कि भारत का नाम रोशन कर दिया। मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में रिद्धि गुप्ता (गोल्ड मेडल), आध्या सिंह, श्रेयांश मौर्य, अविरल भट्ट, आयुषी रावत, आदर्श मौर्य, अध्यात्म भट्ट (सिल्वर…

जौनपुर :अवैध खनन जाॅच हेतु उप जिलाधिकारी केराकत, पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं खनन निरीक्षक की संयुक्त टीम गठित

दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार कि ’’खनन माफिया नं 20 फीट मिट्टी खोदकर कुए को खड़ा कर दिया टीले के रूप में के संबंध में जिला खनन अधिकारी ने अवगत कराया है कि ग्राम पुरेंच, केराव में साधारण मिट्टी खनन की सूचना समय-समय पर शिकायती प्रार्थना पत्र दूरभाष व अन्य माध्यमों से प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के आधार पर उनके द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया। एक बार जिला खनन अधिकारी तथा नायब तहसीलदार केराकत द्वारा संयुक्त जाँच की गयी। जाँच के दौरान कभी भी अवैध रूप से साधारण मिट्टी…

जौनपुर :मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह द्वारा संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान जुलाई 2025 का उद्घाटन जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया

01 जुलाई 2025 को जिला टीबी चिकित्सालय जौनपुर परिसर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह द्वारा संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान जुलाई 2025 का उद्घाटन जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया। संचारी रोग अभियान जनपद में 01 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक चलाया जाएगा। अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त पंचायती राज विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, नगर विकास विभाग, पशुपालन विभाग, बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांग कल्याण विभाग, कृषि विभाग, सिंचाई विभाग, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, सूचना विभाग अपने निर्धारित…

जौनपुर :ड्रिप सिंचाई से क्षारयुक्त भूमि व असमतल भूमि वाले क्षेत्रों में भी गन्ना खेती संभव।

जिला गन्ना अधिकारी रंजीत कुमार निराला द्वारा बताया गया कि प्रदेश के आयुक्त, गन्ना एवं चीनी प्रमोद कुमार उपाध्याय द्वारा लघु व सीमान्त एवं अन्य गन्ना कृषकों के हित के दृष्टिगत प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना श्पर ड्रप मोर क्रापश् (माइक्रोइरिगेशन) को गन्ना खेती में लागू कर उत्पादकता में वृद्धि के सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं, जिससे गन्ना उत्पादकता में वृद्धि के साथ-साथ जल संरक्षण/पानी की बचत के क्षेत्र में दीर्घकालिक लाभ किसानों को मिल सके। इस संबन्ध में सभी गन्ना उत्पादक जिलों का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया…

रायबरेली : सड़क दुघर्टना मे बाइक सवार की हुई मौके पर हुई दर्दनाक मौत

ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के गांव अकोढिहा शलीम पुर भैरव निवासी अजय कुमार मिश्रा आज मंगलवार की दोपहर के एक बजे अपने घर से बाइक से प्रताप गढ़ की तरफ कही जा रहे थे कि प्रताप गढ़ जिले के मानिक पुर थाना क्षेत्र के आला पुर गांव बरियावा के पास तेज़ रफ़्तार कार वाले ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार अजय कुमार मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के…

जौनपुर :स्कूल चलो अभियान की हुई शुरुआत, रोली और पुष्प वर्षा,बैंड बाजे से हुआ बच्चों का स्वागत

बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के पश्चात मंगलवार को बच्चों की विद्यालय वापसी पर उत्साह का वातावरण देखने को मिला। जिलाधिकारी डाॅ0 दिनेश चन्द्र द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ0 गोरखनाथ पटेल को उपलब्ध कराये गये प्रसाद रूपी लड्डू को प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर, कम्पोजिट विद्यालय चाँदपुर, कम्पोजिट विद्यालय भरतपुर, प्राथमिक विद्यालय मेंहदीगंज, उच्च प्राथमिक विद्यालय मेंहदीगंज, प्राथमिक विद्यालय भटवाचक, पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय नाथूपुर में वितरित कराया और इसके साथ ही बीएसए एवं शिक्षकों ने पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर और फूल बरसाकर एवं विद्यार्थियों को मिष्ठान खिलाकर…

जौनपुर :सांसद बाबू सिंह कुशवाहा के आह्वान पर नये अंदाज में मना अखिलेश यादव का जन्मदिन

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बिल्कुल नये अन्दाज में मनाया गया। ग्रीष्मकालीन अवकाश के पश्चात सभी प्राइमरी एवं माध्यमिक विद्यालयों में पुनः नये सिरे से पठन-पाठन का कार्य प्रारम्भ होता है। ऐसे में सांसद बाबू सिंह कुशवाहा के आह्वान पर उनके प्रतिनिधि मनोज कुमार मौर्य एवं जिलाध्यक्ष जन अधिकार पार्टी पवन मौर्य के संयुक्त नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय अभयचन्दपट्टी विकास खण्ड करंजाकला के बच्चों व अध्यापकों पर गुलाब के पुष्प व पंखुड़ियों की वर्षा करके उनका स्वागत किया गया।…

फर्रुखाबाद में स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का भव्य शुभारंभ, स्वागत उत्सव में बच्चों का रोली-टीका व मिष्ठान से हुआ अभिनंदन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 जुलाई 2025 आज “स्कूल चलो अभियान” के द्वितीय चरण के शुभारंभ के अवसर पर जनपद फर्रुखाबाद के सभी विद्यालयों में स्वागत उत्सव का आयोजन अत्यंत उत्साहपूर्वक एवं भव्य ढंग से किया गया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न जिला, तहसील व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने विद्यालयों में उपस्थित होकर नवीन नामांकित बच्चों का पारंपरिक तरीके से रोली-टीका कर, मिष्ठान, हलवा और खीर खिलाकर स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी ने विकास खण्ड बढ़पुर के प्राथमिक विद्यालय निनौआ तथा मुख्य विकास अधिकारी…

रायबरेली :तेज़ रफ़्तार का कहर कार वा बाइक की जोरदार टक्कर से बाइक सवार की मौके पर हुई दर्दनाक मौत

ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के आला पुर के गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर बाइक सवार की मौके पर हुई दर्दनाक मौत बाइक सवार की पहचान अकोढिहा शलीम पुर भैरव निवासी अजय कुमार मिश्रा CT हैंडर्ड से कहीं जा रहे थे कि आला पुर के पास अज्ञात कार वाले ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार अजय कुमार मिश्रा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई सूचना पर पहुंची ऊंचाहार की पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज…

फर्रुखाबाद:विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 जुलाई 2025 आज कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ परिसर से जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी ने 01 जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 11 जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले दस्तक अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जनजागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो शहर में विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य संचारी रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, एईएस, जेई आदि की रोकथाम के लिए आमजन को जागरूक करना एवं दस्तक अभियान…

फर्रुखाबाद:शमसाबाद मुठभेड़ में गौकशी के दो आरोपी गिरफ्तार, एक घायल

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 जुलाई 2025 जनपद के थाना शमसाबाद क्षेत्र में गौकशी और अवैध असलहा रखने के मामलों में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में एक आरोपी को पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लग गई। उसे इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह तथा क्षेत्राधिकारी कायमगंज संजय वर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के…

रायबरेली : देश की आन बान शान को लोगों ने नहर की पटरी पर फेंक कर किया अपमानित

सलोन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत घुरहट के गांव लोहारन का पुरवा के धारूपुर नहर पर पड़ा मिला राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को आरोपियों ने कूड़ा मे फेंक कर किया अपमानित किया जा रहा है आपको बता दें कि अपने देश की महान तिरंगा को लोगों ने इस कदर कूड़ा मे फेंक कर तिरंगा के शोभिमान को ठेस पहुंचाया जा रहा है जो निंदनीय अपराध है जिस तिरंगे के खातिर पूरा देश मरमिटा ना जाने कितने शहीदों ने अपने देश के खातिर कुर्बान हो गए ऐसे महान तिरंगा को लोगों ने…

फर्रूखाबाद:35 वर्षों की ईमानदार सेवा के बाद श्री देव सिंह जी हुए सेवानिवृत्त, फतेहगढ़ में भावभीनी विदाई।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 जून 2025 पूर्वोत्तर रेलवे (NER) विद्युत विभाग, फतेहगढ़ में वरिष्ठ टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत रहे श्री देव सिंह, निवासी ग्राम धरमनगरिया, पोस्ट मसेनी, जनपद फर्रुखाबाद, ने आज अपनी 35 वर्षों की गौरवमयी सरकारी सेवा के बाद सेवानिवृत्ति ली। सेवानिवृत्ति के अवसर पर विभाग की ओर से एक भावुक विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें स्टाफ के सभी सदस्यों ने उन्हें सम्मान और स्नेह के साथ विदा किया। श्री देव सिंह ने अपने पूरे सेवा काल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और सौहार्दपूर्ण व्यवहार के लिए पहचान…

फर्रुखाबाद:बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 जून 2025 दिन सोमवार को जनपद के ग्राम भंगौरा पोस्ट पुठरी निवासी श्री भोजराज शाक्य की सुपुत्री नीतू शाक्य एवं जनपद मैनपुरी के ग्राम भारतपुर पोस्ट जोत निवासी श्री जगदीश सिंह शाक्य के सुपुत्र शिवप्रताप शाक्य का दाम्पत्य सूत्र बंधन बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार पूर्ण श्रद्धा और सादगी के साथ सम्पन्न हुआ। यह पावन विवाह संस्कार बुद्ध वचनों, पंचशील और त्रिरत्न की शरण में जाकर संपन्न किया गया, जिसमें दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे के प्रति सहयोग, समानता, सम्मान और प्रेमपूर्ण जीवन के संकल्प लिए। वैवाहिक संस्कार…

रायबरेली : सड़क बनवाने को लेकर दलित महिलाओं के ऊपर बरसें लाठी डंडे

रायबरेली सलोन क्षेत्र के डीह थाना क्षेत्र के गांव गोपाल पुर पूरानी जमीन पर पर खडिंजा की सड़क बनाने को लेकर आयें दिन गांव के दलित महिलाओं के साथ मारपीट वा गाली गलौज का मामला सामने आया है जिसमें ग्राम प्रधान की बर्बता देखने को मिल रही है जिसमें ग्राम प्रधान राजकुमार सिंह बिपक्ष्छ पार्टियों से मिल कर रानी देवी वा उसके परिवार के लोगों के साथ खडिंजे की सड़क बनाने को लेकर पीड़ित को टोचर किया जा रहा है उनके साथ अभ्रद्रता भरी गाली गलौज वा मारपीट किया जा…