फर्रुखाबाद: राजकीय आईटीआई फर्रुखाबाद में 29 जुलाई को लगेगा रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला, 450 पदों पर होगी भर्ती

(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 जुलाई 2025 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ठंडी सड़क, फर्रुखाबाद में युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आ रहा है। दिनांक 29 जुलाई 2025 (मंगलवार) को प्रातः 10 बजे से संस्थान परिसर में रोजगार मेला एवं अप्रेन्टिसशिप मेला का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में तीन प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी और कुल 450 रिक्त पदों पर चयन किया जाएगा। कौन-कौन कर सकता है प्रतिभाग? इस रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, बी.टेक, बी.ए., बी.एससी. आदि उत्तीर्ण युवा अभ्यर्थी (छात्र/छात्राएं) भाग ले सकते हैं। खास बात यह…

फर्रुखाबाद:सावन का तृतीय सोमवार पुठरी मंदिर में आस्था का जनसैलाब, गूंज उठे जयकारे।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 जुलाई 2025 सावन के पवित्र तृतीय सोमवार को फर्रुखाबाद के प्रसिद्ध पुठरी शिव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। तड़के सुबह से ही भक्तों का रेला मंदिर प्रांगण में उमड़ पड़ा और “हर हर महादेव” व “बोल बम” के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं ने माँ गंगा से पवित्र जल भरकर भगवान भोलेनाथ का विधिवत जलाभिषेक किया। हजारों की संख्या में आए कांवड़िए और स्थानीय भक्तों ने लंबी कतारों में खड़े होकर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की…

नई दिल्ली:नारी गरिमा के अपमान के विरोध में संसद भवन के मुख्य द्वार पर महिला सांसदों का प्रदर्शन।

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 जुलाई 2025 आज संसद भवन के मुख्य द्वार पर भारतीय राजनीति एक अहम घटनाक्रम की साक्षी बनी, जब संसद की एक महिला सांसद के विरुद्ध की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में देश की सभी महिला सांसद एकजुट होकर सड़क पर उतरीं। नारी गरिमा की रक्षा और संसद की मर्यादा बनाए रखने के उद्देश्य से यह विरोध प्रदर्शन किया गया, जिसमें एनडीए (NDA) के सांसदगणों ने भी एक स्वर में समर्थन जताया। इस विरोध प्रदर्शन में सत्तापक्ष और विपक्ष की कई महिला सांसदों ने…

लखीमपुर खीरी : तिरंगा कावड़ यात्रा पहुंची छोटी काशी गोला,भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

गोला गोकर्णनाथ – तिरंगा कांवड़ यात्रा निघासन ब्लॉक के सिंगाही से शुरू होकर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ पहुंची जहां पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने तिरंगा कावड़ यात्रियों का सदर चौराहा पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। लखीमपुर खीरी से निकली यह अनोखी कावड़ यात्रा 151 फिट लंबे तिरंगे के साथ ब्रह्मोस मिसाइल का प्रतिरूप जिसमे सैकड़ो तिरंगा कावड़ यात्रियों ने भगवान भोलेनाथ का गोला छोटी काशी पहुंचकर जलाभिषेक किया और हर हर बम बम व भारत माता की जय के जयकारों से छोटी काशी गोला…

लखीमपुर खीरी : श्रावण माह में कांवड़ियों के लिए फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं ?

श्रावण माह में कांवड़ियों के लिए फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं – सावन के पवित्र माह में लखीमपुर खीरी जिले के आधारपुर गांव के पास दानवीरों ने कांवड़ियों के लिए सेवा का अद्भुत उदाहरण पेश किया है सावन के पवित्र माह में जहां देशभर में कावड़ यात्रा को लेकर भक्ति भाव का माहौल है वही लखीमपुर खीरी जिले के आधारपुर गांव के पास दानवीरों ने कांवरियों के लिए सेवा का अद्भुत उदाहरण पेश किया है लखीमपुर शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर एन एच 730 पर करीब 50000 वर्ग फुट…

फर्रुखाबाद:सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के प्रयासों से 500 करोड़ की दो बड़ी परियोजनाएं स्वीकृत।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जुलाई 2025 जनपद के विकास को नई दिशा देने वाली दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं को राज्य सरकार की मंजूरी मिल गई है। यह उपलब्धि जिले के सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के सतत प्रयासों और दूरदर्शिता का परिणाम है। लखनऊ में आयोजित कानपुर मंडलीय समीक्षा बैठक के दौरान विधायक मेजर द्विवेदी द्वारा पूर्व में प्रस्तुत किए गए प्रस्तावों को माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने स्वीकृति प्रदान की है। इन प्रस्तावों में शामिल हैं: 1. फतेहगढ़ – गुरसहायगंज मार्ग (राजमार्ग संख्या 29A) का चार लेन…

रायबरेली : मृतक महिला का शव चारपाई पर ले जाने को मजबूर हुए ग्रामीण ?

रायबरेली जनपद के ग्राम तिवारिन का पुरवा मजरे पहुरी में कच्ची सड़कों की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। एक दुखद घटना में एक महिला की मृत्यु के बाद एंबुलेंस गांव की कच्ची पगडंडियों में नहीं जा सकी । इससे ग्रामीणों को मृतक महिला के शव को चारपाई पर रखकर ले जाना पड़ा। वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि गांव के चारों ओर कोई पक्का रास्ता नहीं है। सभी वाहन कीचड़ में फंसे हुए हैं और कच्चा रास्ता पूरी तरह से खराब स्थिति में है। इस सड़क से…

फर्रुखाबाद: समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा: डीएम व एसपी ने केंद्रों का किया निरीक्षण, शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के निर्देश।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जुलाई 2025 जनपद में समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारम्भिक परीक्षा-2023 का आयोजन पूर्णतः शांतिपूर्ण, पारदर्शी और शुचितापूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी तथा पुलिस अधीक्षक महोदया आरती सिंह ने रविवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने केंद्र प्रभारियों से सुरक्षा, अनुशासन, निगरानी और परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए किए गए प्रबंधों की जानकारी…

फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जुलाई 2025 जनपद के लोकप्रिय सांसद मुकेश राजपूत ने आज अपने स्थानीय आवास पर जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। विभिन्न क्षेत्रों से पधारे जनमानस ने बिजली, पानी, सड़क, पेंशन, आवास तथा अन्य दैनिक समस्याओं से संबंधित प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किए। सांसद श्री राजपूत ने प्रत्येक फरियादी की बात को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर शीघ्र समाधान हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का पहला दायित्व जनता की समस्याओं को प्राथमिकता…

प्राइवेट स्कूल की मनमानी फ़ीस व किताबों के अधिक दाम लेने की शिकायत करने के लिए गोंडा से लखनऊ छात्रों ने पैदल यात्रा कि

शिवम पांडे व अन्य छात्रों के साथ गोंडा से लखनऊ पैदल यात्रा निकाली गई थी माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी मिलने के लिए. लेकिन मुख्यमंत्री आवास के पुलिस कर्मियों ने छात्राओं के साथ बदसलूकी करते हुए उन्हें जबरन गाड़ी में ठूस के एक एक को बैठा के इको गार्डन में भेज दिया. और मुख्यमंत्री जी से मिलने नहीं दिया गया. जबकि शिवम पांडे ने कोई खुद का मामला लेके नहीं गए थे. वो पूरे देश के गरीब किसान व अन्य लोगों के बच्चों के भविष्य के प्रति गए थे.…

लखनऊ:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में कहा – योजनाएं अब सिर्फ कागज़ पर नहीं, ज़मीन पर दिखेंगी असर

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जुलाई 2025 प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर देवीपाटन एवं अयोध्या मण्डल के जनप्रतिनिधियों और लोक निर्माण, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी प्राथमिकताओं को योजनाओं में समाहित करते हुए धरातल पर तेज़ी और गुणवत्ता के साथ क्रियान्वयन सुनिश्चित करना था। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश सरकार केवल योजनाएं बनाकर रुक नहीं जाती, बल्कि उनका…

लखनऊ:कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी वीर सपूतों को श्रद्धांजलि, एकता और अखण्डता के लिए बलिदान को बताया प्रेरणा स्रोत

(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित कारगिल शहीद स्मृति वाटिका में शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीर शहीदों को नमन करते हुए देश की एकता और अखण्डता के लिए उनके बलिदान को राष्ट्र के लिए प्रेरणादायक बताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “भारत के वीर जवानों ने हर परिस्थिति में देश की आन-बान-शान के खिलाफ उठी हर चुनौती का डटकर सामना किया है।” उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में शहीद हुए…

फर्रुखाबाद:जन अधिकार पार्टी ने प्राइमरी स्कूलों के विलय के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित प्राइमरी स्कूलों को बंद कर उन्हें अन्य विद्यालयों में मर्ज (विलय) किए जाने की नीति के विरोध में आज जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट फर्रुखाबाद में प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री, वर्तमान सांसद माननीय बाबू सिंह कुशवाहा जी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय शिव कन्या कुशवाहा जी के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी का कहना है कि यह नीति गरीब, ग्रामीण और…

फर्रुखाबाद: थाना समाधान दिवस अपर पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जुलाई 2025 थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनपद के थाना जहानगंज में आज फरियादियों की समस्याएं सुनने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह स्वयं पहुंचे। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान आए शिकायतकर्ताओं की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं न्यायोचित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डॉ. संजय सिंह ने उपस्थित पुलिसकर्मियों से कहा कि जनसुनवाई केवल एक औपचारिकता न होकर पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने का माध्यम होनी चाहिए। प्रत्येक शिकायत की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध निस्तारण किया जाए,…

फर्रुखाबाद:जनपद में श्रावण मास तृतीय सोमवार व नाग पंचमी पर्व पर लागू होगा रूट डायवर्जन, भारी मालवाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जुलाई 2025 श्रावण मास के तृतीय सोमवार व नाग पंचमी पर्व के दृष्टिगत जनपद फतेहगढ़ में भारी भीड़ व कावड़ यात्रा के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से दिनांक 26 जुलाई 2025 रात्रि 8:00 बजे से दिनांक 29 जुलाई 2025 रात्रि 8:00 बजे तक भारी मालवाहनों पर रूट डायवर्जन लागू किया गया है। जनपद पुलिस प्रशासन द्वारा जारी रूट डायवर्जन आदेश के अनुसार, फतेहगढ़ में प्रवेश करने वाले ट्रक, टैंकर, डीसीएम, डम्पर, लोडर आदि भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों…

फर्रुखाबाद:थाना समाधान दिवस पर कमालगंज पहुंचे डीएम व एसपी, जन-सुनवाई कर दिए निर्देश।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जुलाई 2025 जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आयोजित ‘थाना समाधान दिवस’ के तहत शनिवार को जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने थाना कमालगंज का दौरा किया। दोनों अधिकारियों ने संयुक्त रूप से जन-सुनवाई करते हुए मौके पर मौजूद फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जन-सुनवाई के दौरान कई ग्रामीणों ने भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, बिजली-पानी की समस्याओं, व पुलिस से संबंधित शिकायतों को रखा। जिलाधिकारी द्विवेदी ने स्पष्ट…

फर्रुखाबाद:सड़कों पर मक्का सुखाने से बढ़ा हादसों का खतरा, प्रशासन से कार्रवाई की मांग।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जुलाई 2025 क्षेत्र में किसानों द्वारा सड़क के किनारे मक्का सुखाने की प्रवृत्ति दिनों-दिन बढ़ती जा रही है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका भी गंभीर रूप से बढ़ गई है। फर्रुखाबाद के क्षेत्रों में लगभग 4 से 5 किलोमीटर लंबी दूरी तक, किसानों द्वारा एक ओर सड़क पर मक्का फैला कर सुखाया जा रहा है। इससे उस दिशा से आने वाले वाहनों को निकलने में भारी परेशानी होती है और अक्सर तेज रफ्तार से गुजर रहे वाहन एक-दूसरे को क्रॉस करते वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं।…

हरदोई में परचून की दुकान पर बिक रही अवैध शराब वीडियो सामने आने के बाद शुरू हुई जाँच ?

हरदोई:- जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र के पूरनपुर तिथि गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है यहां एक परचून की दुकान पर अवैध रूप से देसी शराब बेची जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। खुलेआम स्वीकार करता नजर आ रहा है वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है

फर्रुखाबाद में ग्यारहवें गणेश महोत्सव भव्य बनाने के लिए टीम का हुआ चयन ?

द दस्ताक 24 न्यूज़ , नबाबगंज: दिनांक 23/07/25 दिन बुधवार नवाबगंज स्थित मार्केट में बना श्री कमल मन्दिर परिसर में बैठक का आयोजन किया गया ग्यारहवें गणेश महोत्सव भव्य बनाने के लिए अपनी-अपने विचार रखें कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई और टीम का चयन भी किया गया आने वाले ग्यारहवें गणेश महोत्सव भवरूप से मनाया जाएगाइस मौके पर आनन्द कश्यप अध्यक्ष , श्री अभिषेक राठौर कोषाध्यक्ष , श्री धर्मेन्द्र राठौर (चक्की वाले) महामंत्री श्री सुधीर कश्यप ,श्री सोनू गुप्ताप्रबन्धक समिति ठा० श्री राजन सिहं, श्री प्रदीप राठौर ,दीपू भैय…

फर्रुखाबाद में दिव्यांग बच्चों के आश्रय स्थल का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 24 जुलाई 2025 जनपद के जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा गुरुवार को देवी अहिल्याबाई एजुकेशन फाउंडेशन के मानसिक मंदित एवं दिव्यांगजन हेतु संचालित आश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्था में निवासरत विशेष बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति एवं देखभाल व्यवस्था की गहन जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान दृष्टिबाधित बच्चों ने जिलाधिकारी को भावपूर्ण भजन सुनाकर उनका मन मोह लिया, जिसकी जिलाधिकारी ने सराहना की और बच्चों की प्रतिभा की खुले दिल से प्रशंसा की। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित जिला…