फर्रुखाबाद में गूँज रहा है भोजपुरी सिनेमा का तड़का, ग्रामीण अंचलों में चल रही फिल्म की जोरदार शूटिंग

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 दिसंबर 2025 उत्तर प्रदेश का फर्रुखाबाद जिला इन दिनों भोजपुरी सिनेमा के रंग में रंगा नजर आ रहा है। जिले के देहाती इलाकों और गाँवों में एक नई भोजपुरी फिल्म की शूटिंग जोरों पर चल रही है, जिसने स्थानीय लोगों का खासा ध्यान खींचा है। पिछले करीब एक सप्ताह से जारी इस शूटिंग को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ रही है, वहीं सेट से जुड़े वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार आम्रपाली दुबे…

लखनऊ में भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु नामांकन दाखिल, शीर्ष नेतृत्व रहा उपस्थित

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 दिसंबर 2025 भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए आज लखनऊ में भव्य और गरिमामयी वातावरण में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, माननीय उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी, माननीय उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी तथा माननीय जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह जी की विशेष उपस्थिति रही। नामांकन कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय महासचिव श्री विनोद तावड़े जी, भाजपा उत्तर प्रदेश के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र…

फर्रुखाबाद:राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ, त्वरित व सुलह आधारित न्याय पर जोर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 दिसंबर 2025 जनपद न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत का उद्घाटन माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायाधीश/प्रशासनिक न्यायमूर्ति श्री सुभाष चंद्र शर्मा ने जनपद न्यायाधीश श्री नीरज कुमार के साथ संयुक्त रूप से किया। माननीय न्यायमूर्ति प्रातः 10:30 बजे जनपद न्यायालय फतेहगढ़ पहुंचे, जहां पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। इसके उपरांत उन्होंने न्यायालय परिसर में पौधारोपण किया तथा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश श्री…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 के तहत ग्राम रजलामई में विशेष जागरूकता चौपाल का आयोजन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 दिसंबर 2025 मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री राजेश द्विवेदी द्वारा थाना शमसाबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रजलामई में एक विशेष जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय, विशेषकर महिलाओं एवं छात्राओं को सुरक्षा, उनके अधिकारों तथा अपराध-निरोध के प्रति जागरूक करना रहा। जागरूकता चौपाल के दौरान पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित महिलाओं और ग्रामीणों को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनों की विस्तृत जानकारी दी। इसमें घरेलू हिंसा अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, ईव-टीजिंग, साइबर अपराध से संबंधित प्रावधानों एवं उनसे…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 के तहत गायत्री इंटरनेशनल स्कूल में बालिकाओं को किया गया जागरूक।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 दिसंबर 2025 को मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण (मिशन शक्ति 5.0) के अंतर्गत महिला थाना पुलिस द्वारा गायत्री इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना एवं उन्हें आत्मनिर्भर व सशक्त बनाना रहा। इस अवसर पर महिला थाना पुलिस टीम ने उपस्थित छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। बालिकाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी या आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने हेतु सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन…

प्रयागराज :थाना सरायइनायत पुलिस टीम द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त थरवई के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना सरायइनायत पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-13.12.2025 को मा0 न्यायालय स्पे0 जज एस0सी0/एस0टी0 एक्ट प्रयागराज द्वारा निर्गत गिरफ्तारी अधिपत्र सम्बन्धित मु0नं0-172/21 धारा-323/504/427 भा0द0सं0 व 3(2)5(ए) एस0सी0 /एस0टी0 एक्ट से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त संतोष कुमार बिन्द पुत्र स्व0 मोतीलाल निवासी ग्राम रिठैया थाना सरायइनायत…

प्रयागराज :आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्यक्रम हेतु आयोग के संशोधित कार्यक्रमानुसार हेतु अन्तिम तिथि निर्धारित की गयी है

उक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के मतदेय स्थलों पर तैनात बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा सम्बन्धित मतदेय स्थलों पर नियुक्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेण्टों के साथ बैठक किये जाने का कार्य दिनांक 13.12.2025 (शनिवार) को एक महाअभियान चलाकर कराया गया। उक्त महाअभियान दिवस के दिन बूथों पर की जा रही बैठकों का निरीक्षण जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय द्वारा फील्ड में रहकर स्वयं किया गया। उक्त के अतिरिक्त विधानसभा स्तर पर भी सम्बन्धित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं बी०एल०ओ० के पर्यवेक्षण हेतु नियुक्त…

प्रयागराज :राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन कुल 227876 वादो का रिकार्ड निस्तारण

उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 13.12.2025 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज के तत्वाधान में जनपद न्यायालय, प्रयागराज व समस्त तहसीलो में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन प्रातः 10 बजे माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति , प्रयागराज शेखर बी.सर्राफ द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,प्रयागराज सत्य प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का कार्य प्रारंभ किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत मे कुल 227876 वादो का निस्तारण किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश सत्य प्रकाश त्रिपाठी द्वारा 02 सिविल बाद…

बेटी की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे युवक को टक्कर अज्ञात वाहन ने मारी, गंभीर घायल, फर्रुखाबाद रेफर

कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक अपनी बेटी की शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहा था।यह घटना गुरुवार की देर शाम कायमगंज – फर्रुखाबाद मार्ग के हज़ियापुर के पास हुई। कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी पवन (पुत्र राधेश्याम) अपनी बेटी शिवा की शादी के कार्ड फर्रुखाबाद में रिश्तेदारों को बांटकर घर लौट रहे थे। तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर लगने से पवन गंभीर रूप से घायल…

हरदोई : सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने बालों पर अभी तक नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट

सवाजपुर :एक सप्ताह पहले एक नाबालिक लड़के दिव्यांशु कुशवाहा के द्वारा एक पोस्ट किए जाने को लेकर कुछ अराजक तत्वों ने सैकड़ो लोगों को एकत्रित कर पुलिस प्रशासन पर इतना दबाव बनाया की नाबालिक लड़के को तहसील से अपनी जमानत तक करनी पड़ी खैर दिव्यांशु कुशवाहा की पोस्ट इतनी गलत भी नहीं थी इससे भी ज्यादा घटिया पोस्टे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है थाना सवायजपुर की चौकी रूपापुर में सैकड़ो लोगों की भीड़ इकट्ठा कर जाति सूचक मां बहन की गाली देकर संबोधित किया गया फेसबुक पर भी…

फर्रुखाबाद: 10 वर्षीय मासूम आशुतोष लापता, परिजन परेशान – पुलिस ने की खोज में मदद की अपील।

फर्रुखाबाद:(द। द दस्तक 24 न्यूज़) 11 दिसम्बर 2025 जनपद के थाना जहानगंज क्षेत्र ग्राम कोरीखेड़ा से एक 10 वर्षीय बालक के लापता होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आशुतोष पुत्र चन्द्र प्रकाश, निवासी कोरीखेड़ा, दिनांक 10 दिसंबर 2025 की शाम लगभग 5:30 बजे से लापता है। परिवार और पुलिस उसकी लगातार खोजबीन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। लापता बच्चे की लंबाई लगभग 4 फीट 6 इंच, रंग सांवला है। घटना के समय उसने लाल रंग का कोट, नीली…

फर्रुखाबाद:17 दिसंबर को कलेक्ट्रेट सभागार में होगा पेंशनर दिवस का आयोजन।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 10 दिसंबर 2025 राज्य सरकार के पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु जनपद स्तर पर प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले पेंशनर दिवस के आयोजन का निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिया गया है। इसी क्रम में जनपद फर्रुखाबाद में पेंशनर दिवस का आयोजन दिनांक 17 दिसंबर 2025 (बुधवार) को किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में पूर्वान्ह 11:00 बजे जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित होगा। पेंशनर दिवस के अवसर पर राज्य सरकार के पेंशनरों की लंबित समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई कर उनका…

फर्रुखाबाद:प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी ने कमालगंज में मतदाता सत्यापन कार्य का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 10 दिसंबर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बुधवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र, कमालगंज पहुँचकर प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत आयोजित विशेष अभियान में चल रहे मतदाता सत्यापन कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बूथ पर की जा रही प्रक्रियाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने एवं मतदाता विवरणों के सही सत्यापन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।…

फर्रुखाबाद:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 10 दिसंबर 2025 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय फर्रुखाबाद स्थित ए.डी.आर. भवन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को उनके मानवाधिकारों, संवैधानिक अधिकारों एवं विधिक संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर को संबोधित करते हुए अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फर्रुखाबाद ने कहा कि विश्व मानवाधिकार दिवस प्रत्येक वर्ष 10 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिवस के माध्यम से समाज में व्यक्ति के सामाजिक, आर्थिक,…

फर्रूखाबाद: दिव्यांग बच्चों को मिले सहारे के साधन, 112 विद्यार्थियों को वितरित हुए उपस्कर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 10 दिसंबर 2025 ब्लाक संसाधन केंद्र कमालगंज में बुधवार को समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विशिष्ट आवश्यकता वाले (दिव्यांग) बच्चों के लिए उपस्कर/उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक भोजपुर नागेंद्र सिंह राठौर की गरिमामयी उपस्थिति रही, जबकि अध्यक्षता जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मा० विधायक एवं जिलाधिकारी द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर एलिम्को, कानपुर के सहयोग से जनपद फर्रूखाबाद के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत 112 दिव्यांग बच्चों…

फर्रुखाबाद में परिवहन विभाग की सघन चेकिंग, 12 वाहन सीज

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 10 दिसंबर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में परिवहन विभाग द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत एआरटीओ-प्रवर्तन श्री सुभाष राजपूत द्वारा विभिन्न मार्गों पर वाहनों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 05 ओवरहाइट ट्रकों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। इसके अलावा 03 ओवरलोड ट्रकों को भी सीज करते हुए उन पर कुल 97 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।  परिवहन विभाग ने बिना…

कमूल एक सहारा एनजीओ के डॉ. एस के फगेड़िया गुजरात में राष्ट्रीय स्तर पर दिव्य रत्न अवॉर्ड से सम्मानित हुए

कमलादेवी जनसेवा संस्थान सीकर द्वारा संचालित कमूल एक सहारा एनजीओ के अध्यक्ष डॉ. एस के फगेड़िया को पर्यावरण संरक्षण में किए गए नवाचार हेतु राष्ट्रीय स्तर पर श्री सरदार वल्लभभाई पटेल दिव्य रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया । रविवार को गुजरात के वडोदरा शहर में गायत्री विकलांग मानव मंडल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मनीषा बेन मंत्री महिला एवं बाल विकास, सांसद हेमांग जोशी, बालकृष्ण शुक्ला विधायक, श्रीमती रूक्मणी देवी माहेश्वरी संस्थापक गायत्री विकलांग मानव मंडल सहित मंचस्थ अतिथियों द्वारा डॉ. एस के फगेड़िया को प्रतीक चिन्ह, सम्मान अवॉर्ड…

रायबरेली में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर बस पलटी, 6 यात्री घायल

रायबरेली। लखनऊ से छत्तीसगढ़ जा रही एक प्राइवेट बस शनिवार देर रात लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर डिडौली गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा थाना हरचंदपुर क्षेत्र में हुआ। सूचना मिलते ही हरचंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में 6 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस से रायबरेली जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में दो यात्रियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें भर्ती कर लिया गया है, जबकि चार अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने डिस्चार्ज कर घर…

कासगंज: स्नातक या शिक्षक मतदाता बनने हेतु करें आवेदन।

आगरा खंड स्नातक एवं आगरा खंड शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के लिए पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत आलेख्य मतदाता सूची का दिनांक 02 दिसम्बर 2025 को प्रकाशन कर दिया है। जिसका अवलोकन संबंधित तहसील, जिला निर्वाचन कार्यालय तथा जिलाधिकारी की बेबसाइट पर भी किया जा सकता है। अतः ऐसे अर्ह मतदाता जो आलेख्य मतदाता सूची में अपना नाम सम्मिलित करने हेतु छुट गये हैं वह दिनांक 02 दिसम्बर 2025 से 16 दिसम्बर 2026 तक स्नातक शिक्षक निर्धारित प्रारूप क्रमशः 18 (स्नातक हेतु) एवं 19 (शिक्षक हेतु) पर…

कासगंज: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में तहसील सहावर में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन।

जिलाधिकारी प्रणय सिंह व पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा की अध्यक्षता में तहसील सहावर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर आम जनमानस की समस्याओं व शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का त्वरित, गुणवत्तापरक एवं निष्पक्ष निस्तारण ही शासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी प्राप्त प्रार्थना पत्रों को शीघ्रता से निस्तारित करना सुनिश्चित करें। जिससे पीड़ितों को पूर्ण संतुष्टि मिले। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। जिलाधिकारी के समक्ष इस अवसर पर अधिक धनराशि के बिजली के बिल आने,…