आज भारतीय जनता पार्टी कटघोरा मंडल में 27 जून को होनी वाली वर्चुल रैली, जिसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व संसदीय सचिव व कटघोरा विधानसभा के पूर्व विधायक माननीय लखन लाल देवांगन जी का कटघोरा विधानसभा मे वर्चुअल रैली होना है जिसे पूरे विधानसभा के समस्त कार्यकर्ताओं तक यह वर्चअल रैली हेतु अपील करते है, चाहे वो फेसबुक के माध्यम से, चाहे यूट्यूब के माध्यम से,या फिर सिस्को वेब बेक्श मीटिंग एप के माध्यम से यह रैली संपादित हो इस हेतु विधानसभा प्रभारी के रूप में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलध्यक्ष…
Category: राज्य
राज्यसभा सीटों के चुनाव अब 19 जून को होंगे
राज्यसभा की 24 सीटों के लिए 19 जून को चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव आयोग ने सोमवार को तारीख का ऐलान किया। इनमें से 18 सदस्यों का अप्रैल और 6 सदस्यों का कार्यकाल जून-जुलाई में खत्म होगा। पहले 26 मार्च को 18 सीटों पर होने थे और इसी दिन वोटों की गिनती भी होनी थी। लेकिन, देश में कोरोना संकट के चलते मतदान स्थगित कर दिया गया था। अप्रैल में 17 राज्यों से राज्यसभा की 55 सीटें खाली हुई थीं। इसके लिए चुनाव आयोग ने फरवरी में चुनाव की तारीखों का…
मजदूरों को खाना, पानी देंगे एनएचएआई और टोल ऑपरेटर
कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन से प्रवासी मजदूरों को राहत देने के लिए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने भी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के चेयरमैन और देशभर में राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल ऑपरेटरों को प्रवासी मजदूरों को भोजन, पानी और अन्य जरूरी मदद मुहैया कराने को कहा है। मंत्रालय की ओर से यह निर्देश उन खबरों के बाद दिया गया जिसमेें कहा गया है कि लॉकडाउन के चलते हजारों कामगार, मजदूर पैदल ही अपने घरों के लिए रवाना हो गए हैं। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने यह…
मेट्रो उद्घाटन की सूचना न दिए जाने से सीएम ममता बनर्जी आहत
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर के उद्घाटन की सूचना न दिए जाने से वह आहत हैं, क्योंकि इस परियोजना को मंजूरी उस दौरान मिली थी, जब वह रेलमंत्री थीं। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कोलकाता में साल्ट लेक सेक्टर-5 से साल्ट लेक स्टेडियम रूट (4.8 किलोमीटर) मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन किया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री को आमंत्रित नहीं किया गया, लेकिन उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कुछ प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया। तृणमूल प्रतिनिधियों ने इस आमंत्रण का बहिष्कार…
पीएम मोदी की एसपीजी सुरक्षा पर एक दिन में खर्च होते हैं एक करोड़ 62 लाख रुपये
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा पर रोजाना एक करोड़ 62 लाख रुपये खर्च होते हैं। यह जानकारी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने संसद में दिए एक प्रश्न के लिखित जवाब में दी। जी किशन रेड्डी ने लोकसभा में बताया कि स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) सिर्फ प्रधानमंत्री को सुरक्षा देता है। इसके अलावा देश की 56 वीआईपी हस्तियों की सुरक्षा का जिम्मा सीआरपीएफ का है। रेड्डी ने बताया कि एसपीजी कानून में संशोधन के बाद नई व्यवस्था के तहत एसपीजी सिर्फ प्रधानमंत्री और उनके साथ रह रहे परिजनों को ही सुरक्षा…
नए इनकम टैक्स स्लैब पर वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बोलीं- करदाताओं की क्षमता जानने के लिए बनाई नई व्यवस्था
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कहा कि अब तक चली आ रही टैक्स व्यवस्था में 120 तरह के विकल्पों में छूट मिलती थी। इससे करदाताओं की वास्तविक क्षमता का पता लगाने में मुश्किल आ रही थी। ऐसे में नया और आसान विकल्प दिया गया है। ‘हिन्दुस्तान’ के विशेष संवाददाता सौरभ शुक्ल से बातचीत में वित्तमंत्री ने कहा कि लोगों पर एक साथ बोझ न पड़े, इसलिए पुराने विकल्प को भी बरकरार रखा गया है। सवाल: ‘ आम करदाता आयकर के नए विकल्प को लेकर असमंजस में हैं। वे समझ नहीं…
