फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अक्टूबर 2025 थाना अमृतपुर की एंटी रोमियो टीम एवं महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा मिशन शक्ति अभियान “5.0” के तहत सिविलियन विद्यालय, अमृतपुर में बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर टीम ने छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा के उपायों और सामाजिक सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया। साथ ही, उन्हें सरकारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जानकारी दी गई, जिससे किसी आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त की जा सके। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के अभियान बालिकाओं में आत्मरक्षा…
Category: राज्य
फर्रुखाबाद:पुलिस ने आगामी त्योहारों को लेकर निकाली पैदल गश्त, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने संभाली कमान
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अक्टूबर 2025 आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस विभाग ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्रान्तर्गत पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया। गश्त के दौरान एएसपी डॉ. संजय सिंह ने बाजार, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय व्यापारियों व नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए शांति और सौहार्द…
फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ पुलिस की पैरवी से तीन अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अक्टूबर 2025 पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशन में अपराधियों को सजा दिलाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत फतेहगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कम्पिल क्षेत्र में दर्ज एक हत्या और अपहरण के मामले में पुलिस की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप तीन अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियुक्तगण — 1. राजमियाँ उर्फ चीनू पुत्र पुत्तन अली निवासी डाक बंगला थाना कायमगंज, 2. आसिफ उर्फ करू पुत्र माजिद अली उर्फ…
फर्रुखाबाद: पुलिस की प्रभावी पैरवी से अभियुक्त राजमियाँ उर्फ चीनू को 3 वर्ष का कठोर कारावास
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अक्टूबर 2025 पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार अपराधियों को सजा दिलाने हेतु प्रभावी पैरवी अभियान के अंतर्गत फतेहगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम एवं अभियोजन पक्ष के समन्वित प्रयासों से अभियुक्त राजमियाँ उर्फ चीनू पुत्र पुत्तन अली, निवासी डाक बंगला, थाना कायमगंज, जनपद फर्रुखाबाद को 3 वर्ष के कठोर कारावास एवं ₹10,000 के अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 209/2008, वाद संख्या 449/2008, धारा 25/27 आयुध अधिनियम के तहत थाना कम्पिल, जनपद फतेहगढ़ में…
फर्रुखाबाद में आयोजित हुआ मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम, सांसद व जिलाधिकारी ने किसानों को किया संबोधित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अक्टूबर 2025 क्रिश्चियन इंटर कॉलेज ग्राउंड, फर्रुखाबाद में आज मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम योजना के अंतर्गत जनपद स्तरीय कृषक गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मुकेश राजपूत, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी, उप कृषि निदेशक अरविन्द मोहन मिश्र, जिला कृषि अधिकारी बी.के. सिंह, कृषि वैज्ञानिक अरविन्द कुमार एवं महेन्द्र प्रसाद, पर्यावरणविद गुंजा जैन, तथा भा.ज.पा. नेता श्री वीरेन्द्र सिंह राठौर सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।…
फर्रुखाबाद में स्वदेशी मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स मेले में कृषकों ने साझा किए अनुभव
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अक्टूबर 2025 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशानुसार चल रहे जनपद स्तरीय ट्रेड शो-2025 (स्वदेशी मेला) का नौवां दिन शुक्रवार को बेहद उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। फर्रुखाबाद के क्रिश्चियन कॉलेज ग्राउंड में आयोजित इस स्वदेशी मेले में ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों से भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर मेले की रौनक बढ़ा दी। लोगों ने स्वदेशी उत्पादों की जमकर खरीदारी की और “अपना बाजार फर्रुखाबाद – अपना उत्पाद फर्रुखाबाद” थीम को सार्थक किया। मिलेट्स मेले में कृषकों और उद्यमियों की रही…
फर्रुखाबाद:13 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं की सेवा समाप्ति पर सुनवाई 25 अक्टूबर को
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अक्टूबर 2025 जिला कार्यक्रम अधिकारी, फर्रुखाबाद कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार जिले की विभिन्न आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के विरुद्ध सेवा समाप्ति / त्यागपत्र स्वीकृति के संबंध में सुनवाई 25 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी। सूचना के अनुसार, जिलाधिकारी महोदय, फर्रुखाबाद द्वारा इन कर्मचारियों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने हेतु निर्देशित किया गया है। यह सुनवाई प्रातः 10:30 बजे जिलाधिकारी कार्यालय में संपन्न होगी। सूत्रों के मुताबिक संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं पर कार्य न करने, केंद्रों का नियमित…
फर्रुखाबाद:आंगनबाड़ी कार्यकत्री-सहायिकाओं के समायोजन हेतु शासन ने जारी किए नए दिशा-निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अक्टूबर 2025 प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिकाओं की भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। शासनादेश संख्या 1/1092245/2025/3313/58-1-2025 (1917687) दिनांक 17 सितंबर 2025 तथा निदेशालय बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, उ०प्र० लखनऊ के पत्र संख्या सी-3389 दिनांक 15 अक्टूबर 2025 के माध्यम से जिलों को विस्तृत दिशा-निर्देश प्रेषित किए गए हैं। शासन के निर्देशानुसार, पूर्व में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकत्री या सहायिकाओं के समायोजन को प्राथमिकता दी जाएगी। शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि —…
फर्रुखाबाद:भाकियू (टिकैत) ने किया जिला अधिकारी कार्यालय का घेराव, प्रशासन को सौंपा 17 सूत्रीय ज्ञापन।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अक्टूबर 2025 भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के आह्वान पर आज जिले में किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। धरना सुबह 11:30 बजे शुरू हुआ और देर शाम तक चलता रहा। किसानों की प्रमुख मांगों में गन्ने का समर्थन मूल्य ₹450 प्रति क्विंटल घोषित करने, छोटे एवं सीमांत किसानों के कृषि ऋण माफ करने, स्मार्ट मीटर व्यवस्था समाप्त करने और आवारा पशुओं से फसलों की रक्षा हेतु ठोस नीति बनाने जैसी मांगें शामिल रहीं। अधिकारियों की अनुपस्थिति पर भड़के किसान, किया घेराव प्रदर्शन की…
फर्रुखाबाद में बड़ा हादसा : बाइक पर जा रहे तीन छात्र तेज धमाके में घायल, दो की दर्दनाक मौत
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अक्टूबर 2025 जिले में शुक्रवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। बाइक से जा रहे तीन छात्र तेज धमाके की चपेट में आ गए, जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। मिली जानकारी के अनुसार थाना शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम दलेलगंज निवासी 17…
फर्रूखाबाद में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 12 नए आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र वितरित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अक्टूबर 2025 आज कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत नवनियुक्त 12 आयुष चिकित्सकों को मुख्य अतिथि माननीय सांसद श्री मुकेश राजपूत द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। नवनियुक्त चिकित्सक आरबीएसके (RBSK) टीम का हिस्सा होंगे और वे स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में जाकर बच्चों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग और जांच का कार्य करेंगे। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, एसीएमओ और अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने चिकित्सकों को बच्चों और समुदाय के…
फर्रुखाबाद में 36वीं मण्डलीय माध्यमिक विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अक्टूबर 2025 स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम, फतेहगढ़ में आज 36वीं मण्डलीय माध्यमिक विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष वात्सला अग्रवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला क्रीड़ाधिकारी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी और विशिष्ट अतिथि श्रीमती मिथलेश सरस्वती ने प्रतिमा का माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्रतियोगिता के संयोजक प्रधानाचार्य अनिल सिंह एवं सह संयोजक श्री योगेश निपाठी और श्रीमती सुमन त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि…
फर्रुखाबाद: व्यापारियों की सुरक्षा एवं समस्याओं के समाधान हेतु अपर पुलिस अधीक्षक ने की गोष्ठी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अक्टूबर 2025 अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह द्वारा पुलिस लाइन सभागार में जनपद फतेहगढ़ के “व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ” से जुड़े व्यापारियों एवं उद्यमियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक का उद्देश्य व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना एवं उनकी समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना रहा। गोष्ठी में नगर के प्रमुख व्यापारियों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान व्यापारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं सुरक्षा से…
फर्रुखाबाद: एएसपी ने बैंक सुरक्षा और साइबर अपराध रोकथाम को लेकर की गोष्ठी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अक्टूबर 2025 अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने पुलिस लाइन्स सभागार कक्ष में जनपद के सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों एवं बैंक कर्मियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया। इस बैठक में जनपद की लगभग सभी बैंकों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। गोष्ठी में एएसपी ने आगामी दीपावली त्योहार के दृष्टिगत बैंक शाखाओं की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने बैंक परिसरों में लगे सीसीटीवी कैमरों, अलार्म सिस्टम और सुरक्षा गार्डों की उपस्थिति व सतर्कता की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।…
फर्रुखाबाद:नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने किए पांच विकास कार्यों का उद्घाटन, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अक्टूबर 2025 नगर पालिका परिषद फतेहगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती वत्सला अग्रवाल ने आज नगर क्षेत्र में पांच लोक निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। इन परियोजनाओं में कांशीराम कॉलोनी और वार्ड नंबर 24 आजाद नगर में खादियां अहमदगंज से दाऊद खां तक सड़क निर्माण कार्य प्रमुख रूप से शामिल रहा। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय जनता में उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने इन विकास कार्यों की सराहना करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल का स्वागत किया। इस अवसर पर सभासद पति जयवीर…
इंदौर:रिटायर्ड आबकारी अफसर के घर रेड में मिला 10 करोड़ की संपत्ति, नोटों का ढेर, सोने की ईंट और गहने बरामद
मध्य प्रदेश:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अक्टूबर 2025 इंदौर में रिटायर्ड आबकारी अफसर धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के घर पुलिस ने अचानक छापेमारी कर भारी मात्रा में नकदी, सोने की ईंटें और बहुमूल्य गहने जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार इस संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत 8 से 10 करोड़ रुपए के आसपास है। धर्मेंद्र सिंह भदौरिया 1987 में आबकारी विभाग में भर्ती हुए थे और सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार अब तक उनकी वैध आय लगभग 2 करोड़ रुपए आंकी गई थी। लेकिन जांच में सामने आई संपत्ति के आंकड़े…
प्रयागराज : दिव्यागजनों के लिए निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर हेतु समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर
जिला आकांक्षा समिति एवं रोटरी क्लब इलाहाबाद मिडटाउन के मध्य गुरूवार को एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए, जिसके अंतर्गत दोनों संस्थाएँ मिलकर निःशुल्क कृत्रिम अंग (Prosthetic Limbs) वितरण शिविर का आयोजन करेंगी। यह शिविर 16 एवं 17 नवम्बर 2025 को प्रयागराज में आयोजित होगा। इस एमओयू का उद्देश्य जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर दिव्यांगजन को निःशुल्क कृत्रिम अंग उपलब्ध कराना है, ताकि वे पुनः आत्मनिर्भर बन सकें और गरिमापूर्ण जीवन जी सकें। इस अवसर पर जिला आकांक्षा समिति की तरफ से डॉ0 अंकिता राज तथा रोटरी…
लखीमपुर खीरी : मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिला शक्ति टीम द्वारा सत्यवती पटेल डिग्री कालेज ममरी की छात्राओं को किया गया जागरूक
गोला गोकर्णनाथ,(द दस्तक 24 न्यूज़) पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी गोला के कुशल मार्गदर्शन में एवं थानाध्यक्ष हैदराबाद के नेतृत्व में दिनांक- 16.10.2025 दिन गुरुवार को थाना हैदराबाद की महिला शक्ति टीम द्वारा अभियान चलाकर छात्राओं को मिशन शक्ति एवं साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सम्मान व बच्चो की सुरक्षा के उद्देश्य से जागरूक करते हुये अपराधों से उनकी सुरक्षा…
लखीमपुर खीरी : एसपी द्वारा धनतेरस एवं दीपावली त्यौहार के मद्देनजर मार्केट भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अक्टूबर 2025 दिन गुरुवार को पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा आगामी धनतेरस तथा दीपावली त्यौहार के मद्देनजर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर विवेक तिवारी सहित भारी पुलिस बल के साथ नगर के प्रमुख बाजारों, सर्राफा मार्केट, दशहरा मेला मैदान,पटाखा मार्केट एवं मत्वपूर्ण विभिन्न चौराहों, संवेदनशील भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की गई। गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक एवं सहायक पुलिस अधीक्षक द्वारा आतिशबाजी और पटाखा बेचने वाली दुकानों का निरीक्षण किया गया उन्होंने…
आजमगढ़:समाजवादी छात्र सभा आज़मगढ़ द्वारा भव्य पीडीए महापंचायत का आयोजन
आज़मगढ़:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अक्टूबर 2025 आज आज़मगढ़ में समाजवादी छात्र सभा के तत्वावधान में एक भव्य पीडीए (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) महापंचायत का आयोजन किया गया। इस आयोजन में हजारों की संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता, छात्र और युवाओं ने भाग लेकर समाजवादी आंदोलन के प्रति अपनी निष्ठा और एकजुटता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाबू सिंह कुशवाहा सांसद, जौनपुर एवं धर्मेन्द्र यादव सांसद आज़मगढ़, विनीत कुशवाहा समाजवादी छात्र सभा प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ नवल किशोर शाक्य पूर्व प्रत्याशी फर्रुखाबाद तथा…
