फर्रुखाबाद: भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के 69वें परिनिर्वाण दिवस पर आजाद समाज पार्टी ने श्रद्धांजलि अर्पितकर किया नमन।

(द दस्तक 24 न्यूज़), 06 दिसम्बर 2024 महान समाज सुधारक, शोषितों,वंचितों के नायक सामान्य सद्भाव और सामाजिक परिवर्तन में अतुलनीय योगदान देने वाले भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न परमपूज्य बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के 69वें परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो का संदेश देने वाले, संविधान के रचयिता, शोषितों वंचितों एवं महिलाओं के मुक्तिदाता, ज्ञान के प्रतीक “भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर” जी के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें शत-शत नमन। आप थे,…

पटना: खान सर को बिहार पुलिस ने किया गिरफ्तार,जानें वजह

पटना के गर्दनीबाग में अभ्यर्थियों के साथ प्रदर्शन कर रहे पटना के जाने-माने शिक्षक खान सर को लेकर पुलिस ने धरना-स्थल से हटा दिया. शुक्रवार शाम पुलिस ने भीड़ के बीच से पुलिस खान सर को गर्दनीबाग थाने लेकर गई, हालाँकि बाद में खान सर को पुलिस ने छोड़ दिया .. अभ्यर्थी 70वीं बीपीएससी पीटी में नॉर्मलाइजेशन का विरोध कर रहे हैं. खान सर को पुलिस कस्टडी में लिए जाने को लेकर पटना पुलिस का बड़ा बयान सामने आया है. एसएसपी पटना राजीव मिश्रा ने बताया, ‘खान सर को न…

रायबरेली : अधिवक्ताओं ने दवाई व्यासाय के विरूद्ध खोला मोर्चा ?

रायबरेली करोड़ों रुपए की नगदी गत्ते में भरे जाने व सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल के बाद जहां मेडिकल संचालक ने एक मीडिया कर्मी को टारगेट बनाकर गंभीर आरोप लगाते हुए मीडिया कर्मियों को धमकी दी है वही जनपदीय पत्रकारों सहित अधिवक्तागण मेडिकल संचालक के खिलाफ लामबंद बंद हो गए हैं। शुक्रवार को दीवानी कचहरी के अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी दफ्तर पहुंचकर मेडिकल संचालक के खिलाफ जांच करने और काला धन सार्वजनिक करने की मांग उठाई है। अधिवक्ताओं का कहना था कि एक मेडिकल संचालक के पास इतना बड़ा धन कैसे…

रायबरेली : मकान मे दबने से मजदूर की मौत पर परिजनो ने काटा हंगामा ?

ऊंचाहार नगर के रेलवे क्रासिंग पर एक निर्माणाधीन मकान में काम करते समय संदिग्ध परिस्थितियों में एक मजदूर की मौत हो गई,सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन कर रही है, बताया जा रहा है।कि मजदूर को बुलाकर ले गया युवक उसे सीएचसी में छोड़कर फरार हो गया, परिजनों ने मजदूर की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी नहीं हुए। आपको बता दे कि हसनगंज मजरे ऊंचाहार देहात गाँव के रहने वाले अनूप कुमार…

प्रयागराज- परिवहन आयुक्त ने स्कूली वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान , चलाने के दिये निर्देश

उत्तर प्रदेश के परिवहन आयुक्त चन्द्रभूषण सिंह ने सभी संभागीय/सहायक संभागीय अधिकारी (प्रवर्तन) एवं समस्त यात्री/मालकर अधिकारी को 12 दिसम्बर से 24 दिसम्बर, 2024 तक स्कूली वाहनों के विरूद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये हैं। प्रदेश के अधिकांश जनपदों में मानकों के विपरीत बिना फिटनेस या स्कूल के नाम बिना पंजीकृत/अनुबंधित स्कूल वाहनों का संचालन किया जा रहा है। ऐसे वाहनों के विशेष जांच किये जाने की आवश्यकता है।परिवहन आयुक्त ने बताया कि जिला मुख्यालय से दूर स्थित विद्यालयों में मारूति वैन, मैजिक, आटो, ईरिक्शा में बच्चों…

प्रयागराज- मनरेगा योजना दे रही हैं, आंगनबाड़ी केन्द्रों को पहचान ?

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन में ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्रों का गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जा रहा है। मनरेगा योजनांतर्गत मनरेगा, बाल विकास विभाग,पंचायती राज विभाग के माध्यम से अभिसरण कर वित्तीय वर्ष 2019-20 से अब तक 13,360 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है।किराये के भवन में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को खुद की छत देने का कार्य लगातार किया जा रहा है। ऐसे आंगनबाड़ी केंद्र जो किराये के मकान में चल रहे हैं उनके लिये मनरेगा योजना से भवन तैयार करने की…

हेमंत सोरेन कैबिनेट में 5 मंत्री रिपीट, JMM-कांग्रेस ने 50% मंत्रियों को किया ड्राप ?

हेमंत सोरेन ने कैबिनेट में पुराने चेहरे दीपक बिरुआ, रामदास सोरेन, हफीजुल हसन, इरफान अंसारी और दीपिका पांडेय को जगह दी है. करीब 50 प्रतिशत मंत्री नए बनाए गए हैं. इनमें शिल्पी नेहा तिर्की, योगेंद्र महतो, सुदिव्य सोनू, राधाकृष्ण किशोर, संजय प्रसाद यादव और चमरा लिंडा का नाम शामिल हैं. मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के 5 दिन बाद हेमंत सोरेन ने अपना कैबिनेट फाइनल कर लिया है. आज सभी मंत्रियों का शपथ ग्रहण हो रहा है. सोरेन कैबिनेट में झारखंड मुक्ति मोर्चा से 6, कांग्रेस से 4 और आरजेडी…

फर्रुखाबाद: डीएम एवं एसपी ने शहर के मुख्य चौराहों व मार्गों का भ्रमण किया,अतिक्रमणकारियो को चिन्हित कर एफआईआर करने को दिए निर्देश

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 05 दिसम्बर 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा प्रातः 05:00 बजे शहर के मुख्य चौराहों व मुख्य मार्गों का भ्रमण किया गया, जिलाधिकारी द्वारा फतेहगढ़ चौराहा से रोड़वेज बस स्टैंड,लालगेट चौराहा, चौक चौराहा, टाउन हॉल, रेलवे रोड पर, ठंडी सड़क मार्गो का भ्रमण किया गया।   जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि शहर के मुख्य चौराहों/ तिराहों की सुबह सड़क खाली होने पर वीडियोग्राफी कराई जाये, बाजार खुलने के बाद भी सभी की वीडियोग्राफी कराई जाये, तत्पश्चात…

फर्रुखाबाद:स्पेशल पाक्सो कोर्ट ने दुष्कर्मी को 20 साल की सजा एक लाख का लगाया जुर्माना

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 दिसम्बर 2024 स्पेशल पाक्सो कोर्ट ने कोतवाली कायमगंज के मोहल्ला बगिया सोहनलाल निवासी शेष कुमार मिश्रा के बेटे गणेश मिश्रा को दुष्कर्म के मामले में दोषी पाये जाने पर 20 साल की सजा देकर 01 लाख का जुर्माना किया है। वर्ष 2021 में गणेश के विरुद्ध धारा 376 (डी)  व 3/4 पाक्सों एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

प्रयागराज- पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने प्रदेश में निवासरत वैश्य जाति को अन्य पिछड़ा वर्ग की सूची में सम्मिलित करने के अनुरोध पर सर्वेक्षण कराने का निर्णय लिया है।

उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने प्रदेश में निवासरत सनमाननीय वैश्य जाति को अन्य पिछड़ा वर्ग की सूची में सम्मिलित करने के अनुरोध पर सर्वेक्षण कराने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत सनमाननीय वैश्य जाति के सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक और राजनैतिक स्तर का अध्ययन किया जाएगा। आयोग का शोध दल 9 दिसंबर 2024 से 13 दिसंबर 2024 तक हरदोई जनपद का भ्रमण करेगा और विभिन्न तहसीलों, कस्बों व गांवों में जाकर सनमाननीय वैश्य जाति से संबंधित आंकड़े और जानकारी एकत्र करेगा। इस शोध…

प्रयागराज-उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा ?

प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार और कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि योगी सरकार उद्यान विभाग के माध्यम से किसानों की आय में बढ़ोतरी करने का कार्य कर रही है। किसानों को खेती एवं औद्यानिक फसलों में आधुनिक तकनीकों के प्रयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे उन्हें कम लागत और कम मेहनत में उन्हें उनकी फसल का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। इसके साथ ही प्रदेश के किसानों की फसलों की प्रदेश के साथ देश-विदेश में भी भेजने…

प्रयागराज-महाकुम्भ-2025 के सकुशल एवं सुरक्षित आयोजन के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।

महाकुम्भ-2025 के सकुशल एवं सुरक्षित आयोजन के दृष्टिगत दि0-05-12-2024 को अपर पुलिस महानिदेशक जोन प्रयागराज, पुलिस आयुक्त प्रयागराज, मण्डलायुक्त प्रयागराज, पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र द्वारा श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन एवं भीड़ नियंत्रण हेतु नगर क्षेत्र के कोठा पार्चा, बहादुरगंज,लोकनाथ चौराहा, कोतवाली क्षेत्र,शाहगंज,नख़ास कोहना, ख़ुल्दाबाद, खुसरोबाग का भौतिक स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। उक्त निरीक्षण में पुलिस उपायुक्त नगर, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात व अन्य पुलिस/प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

फर्रुखाबाद: पल्स पोलियो अभियान और टीकाकरण में प्रभावशाली लोगों से मांगा सहयोग साथ ही किया गया सम्मानित ?

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 05 दिसम्बर 2024 पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 8  दिसम्बर से शूरू हो रहा है जो 16 दिसम्बर तक चलेगा| इसके अंतर्गत शून्य से लेकर पांच  वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी | इसी को लेकर सिविल अस्पताल लिंजीगंज में  शहर के सभी धर्मगुरु, निजी चिकित्सक और मस्जिद के इमाम से नियमित टीकाकरण और पोलियो अभियान को सफ़ल बनाने में अपना सहयोग देने की अपील की साथ ही उनको प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी…

फर्रुखाबाद:अंतर्जनपदीय बाइक चोरों को पुलिस ने 21 बाइकें व तमंचा सहित किया गिरफ्तार ?

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 05 दिसम्बर 2024 कोतवाली कायमगंज पुलिस ने शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की 21 बाइके बरामद की है। कायमगंज पुलिस ने थाना मऊदरवाजा के ग्राम अर्राहपहाड़पुर निवासी हिमांशु शाक्य पुत्र पन्नालाल शाक्य एवं थाना राजा का रामपुर जिला एटा किशनपुर निवासी अंकित यादव पुत्र श्याम सिंह व उनके 02 साथी किशोरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान अंकित यादव के पास 315 बोर का तमंचा 02 कारतूस खोखा एवं किशोर के पास मास्टर चाबी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही…

फर्रुखाबाद: समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) में जनपद का प्रदेश में लगातार चौथी बार प्रथम स्थान।

(द दस्तक 24 न्यूज़), 04 दिसंबर 2024 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनता की समस्याओं की त्वरित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एवं समाधान हेतु एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) पोर्टल का संचालन किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के मार्गदर्शन में लगातार चौथी बार माह नवम्बर 2024 में जनपद फतेहगढ़ द्वारा प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान, जोन स्तर पर प्रथम स्थान, तथा थाना-वार रैंक में जनपद फतेहगढ़ के समस्त 16 थानों में से 14 थानो द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। कोतवाली फतेहगढ़, कोतवाली फर्रुखाबाद, थाना मऊदरवाजा, थाना कादरीगेट,…

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक ने प्रताप सिंह यादव व भोलाराम को रैंक प्रतीक/दो स्टार लगाकर पदोन्नति की दी बधाई ?

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 दिसंबर 2024 पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने मुख्य आरक्षी से उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति हुए प्रताप सिंह यादव व भोलाराम को रैंक प्रतीक/दो स्टार लगाकर पदोन्नति की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल सकवाई का किया औचक निरीक्षण

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 04 दिसंबर 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह द्वारा इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल सकवाई विकास खण्ड मोहम्दाबाद का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में विद्यालय में पंजीकृत 74 बच्चो में से 46 बच्चें उपस्थिति पाये गये। विद्यालय में साफ सफाई का अभाव पाया गया इस पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी जताई गई व सफाई कराने के लिये निर्देशित किया। शिक्षा का स्तर खराब पाया गया, बच्चों में सामान्य जानकारी का अभाव पाया गया, विद्यालय में 04 अध्यापक व 02 शिक्षा मित्र तैनात है, एक अध्यापक मेडिकल लीव…

फर्रुखाबाद: एलिम्को के सहयोग से बच्चों को उपकरण वितरण शिविर फूलन श्री महिला महाविद्यालय में हुआ आयोजन ?

(द दस्तक 24 न्यूज़), 04 दिसंबर 2024 बेसिक शिक्षा विभाग के सौजन्य से समग्र शिक्षा में समेकित शिक्षा के अंतर्गत एलिम्को कानपुर के सहयोग से विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों हेतु उपकरण /उपस्कर वितरण शिविर का आयोजन फूलन श्री महिला महाविद्यालय तकीपुर मोहम्मदाबाद में किया गया  कार्यक्रम में विधायक भोजपुर श्री नागेंद्र सिंह राठौर, जिलाधिकारी फर्रुखाबाद डॉ0 वी0के0 सिंह व मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र द्वारा विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों को उपकरण वितिरित किए गए, जिसमें 11 ट्राई साइकिल, 05 व्हील चेयर, 10 सीपी चेयर, 10 बैसाखी, 02 वाकिंग स्टीक,…

प्रयागराज-खण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के इच्छुक खिलाड़ी करायें अपना पंजीकरण

जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी गुलशन शर्मा ने बताया है कि उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग (UPRSL) अन्तर्गत वर्ष 2024-25 की खण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में खेल संघों के समन्वय से 08 खेल विद्याओं-एथेलेटिक्स, कुश्ती, बालीबाल, फुटबाल, भारोत्तोलन, कबड्डी, जूडो एवं बैडमिंटन में सब जूनियर, जूनियर, एवं सीनियर आयु वर्ग में बालक/बालिका श्रेणी में दिनांक 03 दिसम्बर, 2024 से विकास खण्डों में आयोजित की जा रही हैं। इच्छुक खिलाड़ी अपने-अपने विकास खण्डों के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों से सम्पर्क स्थापित कर अपना…

फर्रुखाबाद: पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान कार्यकर्ताओं एवं मीडिया बंधुओ से की मुलाकात ?

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 04 दिसंबर 2024 दिन बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के खादी ग्रामोद्योग रेशम उत्पादन एवं कपड़ा मंत्री श्री राकेश सचान जी एक निजी वैवाहिक कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे जहां पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं मीडिया बंधुओ से मुलाकात की। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के बाद उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता जी की माता जी के निधन पर उनके घर पहुंच कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्ति की। सम्मानित पत्रकार बंधुओ से वार्ता करते हुए कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा…