कन्नौज : थाना समाधान दिवस में पहुंची दस शिकायतें दो का निस्तारण ?

इंदरगढ़ थाना परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया । जिसमें नायव तहसीलदार तिर्वा इंदरगढ़ थाना अध्यक्ष पारूल चौधरी ने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनी। थाना अध्यक्ष पारूल चौधरी ने बताया की संपूर्ण समाधान दिवस में दस फरियादी अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जिनमें से छह राजस्व विभाग से संबंधित और चार पुलिस विभाग से संबंधित समस्याएं रही। जिनमें से एक राजस्व और एक पुलिस संबंधित समस्या का निस्तारण कर दिया गया । शेष आठ समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को देकर जल्द से जल्द निस्तारण करने की बात कही।…

कन्नौज : कर्मपथ का पुनरावृति कराती हैं रामलीला कन्हैया गुप्ता ?

हमे अपनी मर्यादा के पालन में कही भूल न हो जाए और कर्मपथ से कहीं भटक न जाएं । इन्ही बातों का स्मरण कराने के लिए प्रतिवर्ष राम की लीलाओं का मंचन होता है। उक्त विचार सौरिख नगर के प्रमुख व्यवसाई सेठ कन्हैया गुप्ता ने खडनी में आयोजित रामलीला महोत्सव में व्यक्त किए । उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमे महापुरुषों के बताए मार्ग की पुनरावृति कराते है। कार्यक्रम में सीताहरण की लीला का स्मरणीय मंचन किया गया। हास्य कलाकार टिंकू कानपुरी और मस्ताना कानपुरी ने मनोरंजक प्रस्तुतियां पेश कर…

कन्नौज : बीपी पद वेयर हाउस का डीएम ने किया निरीक्षण ?

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित वीवीपैट वेयर हॉउस का मासिक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए l इस दौरान उन्होंने कहा कि वीवीपैट वेयर हॉउस परिसर को साफ-सुथरा रखा जाये l बाउंड्रीवाल के पास उगीघास व जंगलात की सफाई कराने के निर्देश दिए l कंट्रोल रूम में जाकर व्यवस्थाएं देखी तथा उपस्थित संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए l इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वित्त /राजस्व ) आशीष कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी व विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि…

कन्नौज : भारत जानू प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग ?

भारत जानो प्रतियोगिता में एक हजार से भी ज्यादा बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसकी जानकारी देते हुए भारत विकास परिषद पांचाल प्रांत के प्रांतीय उपाध्यक्ष व दीक्षित नेत्र चिकित्सालय के निदेशक डा. सुधीर दीक्षित ने बताया कि परिषद द्वारा बच्चों में अपने राष्ट्र के प्रति बच्चों में जागरूकता बढ़े जिसके लिए भारत जानो प्रतियोगिता का आयोजन प्रत्येक विद्यालय में कराया जाता है। जिसमे आज नगर व ग्रामीण क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों के एक हजार से अधिक विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया है। जिसके पश्चात नवम्बर…

कन्नौज ; जिला स्तरीय महादेवी वर्मा वाद विवाद प्रतियोगिता कार्यक्रम संपन्न ?

अशोक कुमार इण्टर कॉलेज शिवाजी नगर सरायमीरा कन्नौज में जिलास्तरीय मह्यासी महादेवी वर्मा वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे छात्र छात्राओं ने बच्चो में बढ़ती अवसादग्रस्तता और आत्महत्या की प्रवृत्ति में परिवार, विद्यालय, समाज की भूमिका विषय पर चर्चा की । कुछ छात्र छात्राओं ने परिवार, विद्यालय, समाज के पक्ष में बात रखी तो कुछ छात्र छात्राओं ने उसके विपरीत बात रखी। निर्णायक महेंद्र कुमार एवम् संजय कुमार ने छात्र छात्राओं को ध्यानपूर्वक सुना। इसके पश्चात अपना निर्णय देते हुए बताया की पक्ष में रीती शुक्ला अशोक कुमार…

कन्नौज : एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन ?

नेहरू युवा केंद्र, कन्नौज के तत्वावधान में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन जनता आदर्श इंटर कॉलेज ,नेरा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रबंधक पंकज यादव व प्रधानाचार्य प्रीति यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में युवाओं को माय भारत के विषय विस्तार से जानकारी देते हुए प्रचार प्रसार के लिए माय भारत प्रिंटेड नोटबुक, पेन और कैप का वितरण भी किया गया । कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवी राजेंद्र कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान…

कन्नौज : वरिष्ठ पत्रकार सहित दिवगंत जनों को दी गयी श्रद्वांजलि ?

मानीमऊ गांव स्थित आनंदेश्वर धाम परिसर में शनिवार को सनातन धर्म सेवा संस्थान द्वारा शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ पत्रकार सहित दिवगंत जनों को श्रद्वांजलि अर्पित की गयी। यहां जिले के गणमान्य लोगों ने दिवंगत पत्रकार के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। आनंदेश्वर धाम परिसर में भागवताचार्य पंडित कौशल जी महाराज के आवाहन पर आयोजित शोकसभा में संस्थान के अध्यक्ष रमेश चन्द्र शुक्ला, कोषाध्यक्ष प्रभात त्रिपाठी, सचिव विकास, पत्रकार कुशल मिश्रा, गोपाल तिवारी, हिमांशु तिवारी, प्रिंस श्रीवास्तव, आलाम कुरैशी, शिवम सैनी सहित अन्य प्रमुख जनों व पत्रकारों…

पीलीभीत में बालिका से दुष्कर्म की कोशिश

पीलीभीत के बीसलपुर निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर कहा कि तीन अप्रैल 2022 की शाम अपने परिवार सहित रामलीला मैदान स्थित गुलेश्वरनाथ मंदिर गया था। मंदिर में भजन कीर्तन चल रहा था। रात 8:30 बजे मन्दिर के पीछे से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। जिसे सुनकर मंदिर के पीछे देखने गया तो एक अनजान व्यक्ति उनकी चार वर्षीय पुत्री से छेड़खानी कर रहा था। उन्हें देखकर वह भागने लगा। पकड़ने की कोशिश की तो बाएं हाथ पर डंडा मारा। शोर मचाकर मंदिर में मौजूद अन्य लोगों को…

पीलीभीत में घर लौट रहे ग्रामीण को घेरकर लाठी-डंडों पीटा

खेत से घर लौट रहे ग्रामीण को रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा गया। इससे उसका एक पैर टूट गया। कोर्ट के आदेश पर बरखेड़ा पुलिस ने चार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। बरखेड़ा क्षेत्र के पतरासा कुंवरपुर गांव निवासी छत्रपाल ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 21 अप्रैल 2024 को शाम को सात बजे खेत से घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के ही धर्मपाल, फतेह बहादुर और गोपेंद्र के अलावा दियूरिया क्षेत्र के मकरंदपुर गांव निवासी मिथुन ने उसे…

पीलीभीत में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

छोटे भाई की गैरमौजूदगी में घर में मौजूद युवक ने कुंडे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घर लौटने पर भाई की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पतरसिया की है। मृतक के छोटे भाई राहुल ने बताया कि वह शुक्रवार को स्कूल पढ़ने के लिए गया था। घर पर उसका बड़ा भाई भानू गंगवार पुत्र मुनेंद्र गंगवार अकेला था। दोपहर बाद घर लौटने पर देखा तो कमरे में कुंडे के सहारे रस्सी से लगे फंदे में उसके भाई का शव लटकता मिला। खपरैलनुमा…

पीलीभीत में दहेज की मांग पूरी न होने पर घर से निकाला

दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। आरोप है कि ननदोई ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर ससुरालियों ने एक राय होकर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी 23 जनवरी 23 को पीलीभीत की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज की मांग करने लगे। इसको लेकर विवाहिता…

पत्नी से बीच सड़क पर हुआ विवाद

आगरा स्थित मऊ रोड पर एक बैंक के उप शाखा प्रबंधक का पत्नी से बीच सड़क पर विवाद हो गया। आरोप है कि पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। थाने में तहरीर दी गई है। सूर्य लोक काॅलोनी निवासी लक्ष्मी प्रसाद ने बताया कि बेटी कृतिका की शादी जून 2018 में पुष्पकुंज निवासी आशीष रमाकर के साथ की थी। वह एसबीआई की अछनेरा शाखा में उप शाखा प्रबंधक हैं। दो बच्चे हैं। आरोप लगाया कि दामाद बेटी का उत्पीड़न करता है। बेटी मायके में रह रही थी। शुक्रवार शाम…

हरियाणा के गुरुग्राम में चार लोग जिंदा जले

सवेरे सवेरे हरियाणा के गुरुग्राम में एक मकान में आग लगने की घटना सामने आई है। आग गुरुग्राम के सरस्वती एनक्लेव के जी ब्लॉक में एक घर में लगी, जिसमें चार लोग जिंदा जल गए। सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार रात लगभग 2:00 बजे आग लगने की सूचना मिली। इस हादसे में चार लोग आग की चपेट में आकर अपनी जान गंवा बैठे। मृतकों की उम्र 18 से 28 वर्ष के बीच है और वे किराए के मकान में रहते थे। मृतकों में से एक व्यक्ति का परिवार दिवाली के त्योहार…

महिला ने अपने प्रेमी की बेरहमी से मार डाला

दिल्ली के मुकुंदपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 28 वर्षीय महिला को अपने प्रेमी की हत्या के इल्जाम में अरेस्ट किया गया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि महिला मुकुंदपुर में अपने साथी के साथ फ्लैट साझा करती थी। घटना सोमवार को हुई। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने प्रेमी को हथौड़े से पीटा और आखिर में चाकू से वार किया। इन सभी हमलो की वजह से उसके प्रेमी की मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय मोहम्मद तवारक के रूप…

कन्नौज : टेट की दुकान पर पुलिस ने चोरी की पकड़ी तीन मशीन एक को पूछताछ के लिए पकड़ा ?

हसेरन कस्बा के खढनी रोड बंबा पर पुलिस ने चोरी की खरीदी डीजे की तीन मशीन बरामद की। दुकानदार को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गए। ठठिया थाना क्षेत्र के जानकार के पास वगवा गांव में करीब एक माह पहले टेंट की दुकान से डीजे की मशीन चोरी हुई थी। दुकानदार ने अपनी शिकायत थाने की। चोरी की सूचना पर पुलिस हसेरन पहुंची। बंबा खढनी रोड स्थित एक टेंट की दुकान पर छापेमारी की। पुलिस को वहां से डीजे की तीन मशीन बरामद की। पूछताछ के लिए उसे थाने…

कन्नौज : ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और ब्लॉक के बाबू की तीखी नोक झोक , विकलांग पात्रता सूची को लेकर हुई कहा सुनी ?

हसेरन कस्बा के ब्लॉक मुख्यालय पर गुरुवार दोपहर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और ब्लॉक के बाबू की तीखी नोक झोक देखने को मिली। प्रधान प्रतिनिधि अपनी बात को लेकर अड़े रहे। तो वही बाबू मनमानी कर अंदर चले गए। ब्लॉक के बाबू अखिलेश राजपूत ब्लॉक के अंदर बैठे हुए थे। तभी दारापुर बरेठी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लाखन सिंह चौहान ब्लॉक पहुंचे। ब्लॉक पहुंचने पर कर्मचारी बाबू अखिलेश राजपूत से कहा सुनी होने लगी। ग्राम पंचायत में विधवा महिला सुखदेवी के दो बच्चे हैं। जो की बेटा बेटी भी विकलांग है। जिसके…

कन्नौज : हरि लकड़ी का अवैध कटान जारी , लकड़ी लाधकर फर्राटा भरते ट्रैक्टर ?

जहां एक तरफ सरकार पेड़ पौधे लगाने की बात कर रही है तो वहीं दूसरी ओर हरे पेड़ पौधों को काटने का काम कर रहे है। हरे पौधों का कटान लगातार जारी है। क्षेत्र में लकड़ी माफिया इस तरह से सक्रिय जैसे मिठाई में मक्खियों का होना। लगातार बरसात के बाद लकड़ी का कटान जारी है। आए दिन रोज ट्रैक्टरों पर हरि लकड़ी कट कर लेकर जाते हुए दिखाई देते है। रात दिन हरि पेड़ पौधों काटी जा रही है। वन विभाग इस बात से अनजान बना हुआ है। पेड़…

कन्नौज : अज्ञात चोरों ने कारखाने को बनाया निशाना की चोरी ?

बीती रात अज्ञात चोरों ने कारखाने पर धाबा बोलकर चोरी कर घटना को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों ने कारखाने में रखे नगदी समेत लोहे की चोरी कर ली। सुबह होने पर कारखाना खोलकर देखा तो इसकी सूचना पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर की। कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली पचोर चौकी क्षेत्र के उमराव पुरवा गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने कारखाने में चोरी की। गांव निवास ए कारखाना मालिक सतनारायण राठौर जब आज सुबह कारखाने पहुंचे सटल उठा कर देखा तो अंदर गोलक खुली पड़ी देख हक्का-बक्का रह…

कन्नौज: विकास खण्ड गुगरापुर में खण्ड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न ?

बीआरसी गुगरापुर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी गुगरापुर की अध्यक्षता में आयोजित मासिक बैठक में विकास खण्ड गुगरापुर के समस्त प्राथमिक/उच्च प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालयों के प्र.अ/इं. प्र.अ को निर्धारित समय सीमा में अपने विद्यालय को निपुण बनाने की चेतावनी दी गयी। एसआरजी संजीव कटियार ने विद्यालय के समस्त छात्र -छात्राओं का प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में अनिवार्य रूप निपुण आंकलन करने हेतु निर्देशित किया। टीम एआरपी गुगरापुर सौरभ सैनी ने शिक्षक संदर्शिकाओं का नियमित प्रयोग करने,एआरपीसंदीप राजपूत ने गणित एवं विज्ञान किट के नियमित रूप से प्रयोग करने,एआरपी सुरेंद्र…

कन्नौज : सरकारी समिति का निरीक्षण ?

खाद की उपलब्धता जांचने निकले सरकार के प्रतिनिधि। कृषक स्मृद्ध आयोग के सदस्य कुलजीत सिंह ने किया सहकारी समितियों का निरीक्षण। जिले कि कई समितियों में पहुंच जानी खाद की उपलब्धता। बोलें आयोग के सदस्य जिले में कहीं नही हैं खाद की कमी। कुछ जगह की शिकायत मिली, जांच कर होगी कार्यवाही। ठठिया की मंडी समिति और गौशाला का भी सदस्य ने किया निरीक्षण। गौशाला में गंदगी देख भड़के कुलजीत सिंह। बीडीओ को फटकार लगा सफाई के दिये निर्देश। कृषि समृद्ध आयोग के सदस्य के औचक निरीक्षण से जिले में…