फर्रुखाबाद: नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम बने भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के जिला उपाध्यक्ष। 

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 09 दिसम्बर 2024 भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश यादव जी की अनुमति से भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि सर्वेश सिंह यादव जी की अनुमति से एवं नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम की राजनीतिक में बढ़ती लोकप्रियता के कारण भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति नें नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम को भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति का जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोयन किया हैं। नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम से भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति की आशा हैं कि वह किसान मजदूर भाईयों की समस्याओं के…

फर्रुखाबाद: तेंदुए के पकड़े जाने से खुशी का माहौल प्रशासन ने ली राहत की सांस ?

(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 दिसम्बर 2024 कड़ी मशक्कत के बाद कानपुर से आयी वन विभाग की टीम ने प्रयास करके हिंसक तेंदुए को पकड़ लिया। जिससे इलाके में खुशी का माहौल प्राप्त हो गया। आखिरी समय तेंदुआ ग्राम पटपरागंज, मट्टा की मडैयां एवं बाबा नगला के बीच झाडी नुमा सूखे पेड़ के निकट ड्रोन कैमरे से देखा गया था। कानपुर टीम के टीम जेसीबी से ग्राम पटपरागंज की ओर से घटना स्थल पहुंची। उसी समय ड्रोन कैमरे से तेंदुए की लोकेशन टीम को बताई गई। टीम ने प्रयास करके…

रायबरेली : पूर्व सांसद सोनिया गांधी के शुभ अवसर पर किया रक्तदान शिविर का आयोजन ?

रायबरेली: सोमवार को समर्पण त्याग बलिदान और विषम परिस्थितियों में अदम्य साहस की परिचायक यूपीए चेयरपर्सन रायबरेली की लोकप्रिय सांसद रही सोनिया गांधी के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर आज के दिन को सामाजिक सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया रक्तदान शिविर का आयोजन अखिल भारतीय कमेटी कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सदस्य व जिला पंचायत सदस्य एडवोकेट वीरेंद्र यादव द्वारा किया गया सामाजिक सद्भावना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी नगर पालिका…

प्रयागराज- आर्थिक एवं सामाजिक रूप से पिछड़ी ग्रामीण महिलाएं बनेंगी लखपति दीदी

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन में उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा प्रदेश में दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के अंतर्गत आर्थिक एवं सामाजिक रूप से पिछड़ी ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूह एवं अन्य सामुदायिक संस्थाओं के माध्यम से संगठित करते हुए उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। आजीविका मिशन अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न प्रकार की कृषि एवं गैर-कृषि आधारित आजीविका से जोड़ते हुए उन्हें लखपति…

बेसिक शिक्षा विभाग मंत्री स्वतंत्र प्रभार कासगंज में विधिवत हवन पूजन आरती एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रांतीय मेला मार्गशीर्ष 2024 दिव्य भव्य अमृत कुंभ का भव्य शुभारंभ।

कासगंज: सोरों सूकर क्षेत्र की पावन धरा धाम पर पौराणिक एवं प्राचीन प्रांतीय मेला मार्गशीर्ष 2024 दिव्य भव्य अमृत कुंभ का विधिवत हवन पूजन व आरती के साथ फीता काटकर भव्य शुभारंभ देर सायं राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बेसिक शिक्षा विभाग उ0प्र0 सरकार संदीप सिंह जी के मुख्य अतिथ्य तथा विधायक सदर देवेन्द्र सिंह राजपूत प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ बृज बहादुर भारद्वाज,जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी,जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि बॉबी कश्यप नगर पालिका चेयरमैन सोरों व जिलाधिकारी मेधा रूपम एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ।शुभारंभ के पश्चात…

रायबरेली : संविदा कर्मी के ऊपर युवक ने लगाया गंभीर आरोप ?

जिले के डीह थाना क्षेत्र अंतर्गत आंटी नौगहा गाँव निवासी दुखीलाल पुत्र छोटेलाल ने लाइनमैन कुलदीप तिवारी पर आरोप लगाया है कि उनके ट्यूबेल का बोर पुरानी जगह खराब हो गया था तो दूसरे खेत में नई बोर कराया लेकिन वहाँ पर बिजली लाइन व पोल लगवाने की जरूरत थी जिसके लिए लाइनमैन कुलदीप तिवारी से बात किया तो उन्होंने तीन पोल का एस्टिमेट 45000 रुपये बताया जिसके बाद उनको 45000 दे दिया। कुलदीप तिवारी ने बताया कि लाइन बनने में कुछ समय लगेगा आप केबल की व्यवस्था करलो मैं…

रायबरेली : आरोपी की गिरफ्तारी ना होने से परिजनो ने काटा हंगामा ?

ऊंचाहार नगर के रेलवे क्रासिंग पर एक निर्माणाधीन मकान में काम करते समय संदिग्ध परिस्थितियों में एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की, बताया जा रहा है कि मजदूर को घर से बुलाकर ले गया युवक ही उसे ऊंचाहार सीएचसी में छोड़कर फरार हो गया, परिजनों ने मजदूर की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी नहीं हुए। आपको बता दे कि हसनगंज मजरे ऊंचाहार देहात गाँव के…

फर्रुखाबाद:सौ दिवसीय टीबी सघन अभियान “टीबी मुक्त भारत” का शुभारंभ सांसद व जिलाधिकारी ने किया

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 07 दिसम्बर 2024 कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में 07 दिसंबर से 24 मार्च 2025 तक चलने बाले 100 दिवसीय टीबी सघन अभियान “टीबी मुक्त भारत अभियान” का शुभारंभ सांसद मुकेश राजपूत व जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर टीबी से ग्रसित 10 मरीजो को पोषण पोटली व टीबी से मुक्त हुये 10 लोगो को  प्रमाण पत्र सांसद व जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह द्वारा प्रदान किये गये।इस अवसर पर टीबी के प्रति जागरूकता के लिये वाहनों को सांसद मुकेश राजपूत ने झंडी दिखाकर…

फर्रुखाबाद: छेड़खानी में दोषी पाए जाने पर तीन वर्ष की सजा 55 हजार का लगा जुर्माना

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 दिसम्बर 2024 अदालत ने कोतवाली फर्रुखाबाद के मोहल्ला बढ़पुर सुनार वाली गली निवासी मंगेश सैनी पुत्र सोनेलाल को छेड़खानी के मुकदमे में दोषी पाए जाने पर तीन वर्ष की सजा देकर 55 हजार का जुर्माना लगाया है। कोतवाली के पैरोकार मुकेश पचौरी ने आरोपी को सजा दिलाने के लिए जमकर पैरवी की।

फर्रुखाबाद: आपसी विवाद में छात्र के गोली लगने से दर्दनाक मौत

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 07 दिसम्बर 2024 कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम करमचंदपुर के जयकरन सिंह परमार व उनके भाई बबलू सिंह परमार पुत्र शमशेर सिंह परमार में झगड़ा हो रहा था। उसी समय जयकरन घर से लाइसेंसी राइफल ले आया। राइफल से अचानक चली गोली पड़ोसी स्वर्गीय नीतू सिंह के 17 वर्षीय पुत्र चंदन सिंह के पीठ में गोली लगी बताया गया कि पड़ोसी चंदन खाना खाने के लिए घर जा रहा था। उसी समय करीब लगभग 25 मीटर दूर से चली गोली लगने से इंटर के छात्र चंदन…

फर्रुखाबाद: संम्पूर्ण समाधान दिवस में 89 शिकायते प्राप्त , सबसे अधिक राजस्व विभाग की शिकायतें प्राप्त।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 दिसम्बर 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में तहसील सदर के संम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन ऑफिसर्स क्लब फतेहगढ़ में किया गया, संम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 40 ,पुलिस की 15,विकास विभाग की 15, विद्युत विभाग की 02 व अन्य विभागों  की 17 कुल 89 शिकायते प्राप्त हुई, जिनमे से 01 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों का शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के अंदर निस्तारण करने के आदेश संवंधित अधिकारियो…

फर्रुखाबाद:सौ दिवसीय टीबी सघन अभियान का शुभारंभ विधायक सुशील शाक्य ने किया

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 दिसम्बर 2024 आज राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 100 दिवसीय टीबी सघन अभियान का शुभारंभ अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने किया गया। विधायक सुशील शाक्य ने समस्त जनता को देश से टीबी मुक्त बनाने की शपथ दिलाई।

प्रयागराज-उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने देश भर में 85 नए केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना की मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री व केन्द्रीय मंत्रिमंडल के प्रति व्यक्त किया आभार।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने देश भर में 85 नए केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना की मंजूरी के लिए मा० प्रधानमंत्री जी व केन्द्रीय मंत्रिमंडल के प्रति आभार व्यक्त किया है। कहा है किमा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश भर में 85 नए केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना की मंजूरी दी है, जिनमें से 5 उत्तर प्रदेश में स्थापित किए जाएंगे। इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत ₹5,872.08 करोड़ होगी।इन नए केंद्रीय विद्यालयों से 82,560 छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, साथ…

प्रयागराज- जनपद स्तरीय रबी गोष्ठी एवं दो दिवसीय मिलेट्स महोत्सव/मेला का शुभारम्भ

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (न्यूट्रीसीरियल) योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय दो दिवसीय मिलेट्स महोत्सव का आयोजन जिला पंचायत परिसर के सभागार में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा0 न्यायमूर्ति इलाहाबाद हाईकोर्ट डा0 शेखर कुमार यादव रहे तथा विशिष्ट अतिथि राजेन्द्र प्रसाद तिवारी सलाहकार,नीति आयोग एवं सदस्य शासी निकाय भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नयी दिल्ली एवं डॉं0 संजय सिंह निदेशक भारतीय वानकीय अंनुसंधान शिक्षा परिषद पुर्नस्थापन केन्द्र प्रयागराज थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ समस्त अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। सर्वप्रथम उप कृषि निदेशक एस0पी0 श्रीवास्तव द्वारा अतिथियों को…

जनपद कासगंज में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक हुई संपन्न

7 दिसंबर 2024 को समाजवादी पार्टी, सिढ़पुरा नगर कार्यालय पर मासिक बैठक का आयोजन बैठक प्रभारी पर्यवेक्षक जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मनसिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई । मासिक बैठक को संबोधित करते हुए बैठक प्रभारी लक्ष्मनसिंह यादव ने कहा कि 2027 की तैयारी करते हुऐ प्रत्येक कार्यकर्ता अपने अपने बूथ पर सभी पी डी ए के सदस्यों को व सभी पुराने कार्यकर्ताओं को जोड़ कर बूथ मजबूत करें । उन्होंने कहा कि आज इस भाजपा सरकार में अपराध, बेरोजगारी व मंहगाई चरम सीमा पर है युवा बेरोजगार को रोजगार मांगने…

कासगंज : स्वर्गीय रामाशीष की आठवीं पुण्यतिथि पर गौतम बुद्ध पार्क में श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन

शनिवार को स्व० रामाशीष की 8वीं पुण्यतिथि पर प्रदेश के समस्त जिलों में अटेवा द्वारा श्रद्धांजलि सभा की गयी।कासगंज में आवास विकास कॉलोनी के गौतम बौद्ध पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।श्रद्धांजलि सभा में स्व रामशीष जी को नमन किया गया।पेंशन बहाली तक संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम में श्रवण कुशवाहा योगेश यादव जिलाध्यक्ष अटेवा, राधा प्यारी रावत मलिखान सिंह पाल, अमित यादव सरिता शर्मा शैलेन्द्र सिंह के डी त्रिपाठी आदि ने अपने विचार रखे।सुमन कुरील विनीता यादव ,हेमलता देवेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार उमेश दीक्षित नीरज रोहिला,सत्य नारायण,…

जनपद कासगंज की सभी तहसीलों में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

विधायक अमापुर हरिओम वर्मा की उपस्थिति एवं जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में तहसील सहावर के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जनता की समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनता की समस्याओं व शिकायतों का निस्तारण संवेदनशीलता और गुणवत्ता के साथ करें। पीड़ितों से कार्यालयों के चक्कर न लगवायें। सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का लाभ पात्रों तक अवश्य पहुंचना चाहिये। इस कार्य में लापरवाही न बरती जाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद, अवैध कब्जा, चकरोड, आपसी विवाद,…

कासगज में 22 दिसम्बर को होने वाली पीसीएस परीक्षा को लेकर बैठक सम्पन्न।

जनपद में परीक्षार्थियों के लिए कुल 08 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा होगी सम्पन्न। जिलाधिकारी ने नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न कराने के अधिकारियो को दिये निर्देश।परीक्षा केन्द्रों का वातावरण स्वास्थयप्रद व भयमुक्त तथा सभी केन्द्रों पर पर्याप्त भौतिक संसाधन उपलब्ध होने चाहिए -जिलाधिकारी बालिका परीक्षार्थियों की तलाशी केवल महिला अध्यापिकाओं द्वारा ही की जाये। सी0सी0टी0वी0 कैमरा सभी परीक्षा केन्द्रों पर सुचारू रूप संचालित रहे। जिलाधिकारी मेधा रूपम एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक की अध्यक्षता में पीसीएस परीक्षा के सम्बंध में केन्द्र व्यवस्थापकों, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट आदि के साथ…

फर्रुखाबाद: सौ दिवसीय सघन टीबी अभियान उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों और समूहों पर रहेगा विशेष ध्यान 

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 06 दिसम्बर 2024 राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जनपद में सात दिसम्बर से 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान शुरू हो रहा है जो की 24 मार्च 2025 तक चलेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनींद्र कुमार का कहना है प्रधानमंत्री द्वारा 2025 तक टीबी उन्मूलन हेतु निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने में बस कुछ महीने ही शेष रह गए हैं। अतः इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विशेष अभियान चलाने कि आवश्यकता है इसी क्रम में  नए टीबी रोगियों को खोजने, टीबी मरीजों की…

फर्रुखाबाद:दो सगे भाइयों सहित चार को आजीवन कारावास ?

(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 दिसम्बर 2024 अदालत ने कोतवाली फर्रुखाबाद के मोहल्ला ग्राटगंज निवासी अजय सक्सेना पुत्र बालक राम एवं राजू वर्मा, राज कपूर पुत्रगण स्व0 गंगाराम को वर्ष 2003 में हुई हत्या के मामले में दोषी करार देकर आजीवन कारावास की सजा दी है। राजू वर्मा को 25 आर्म्स एक्ट में 3 साल व अजय सक्सेना को 30 आर्म्स एक्ट में 6 माह की सजा हुई है। अदालत ने कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम ईसेपुर निवासी शिवकुमार पुत्र श्याम सिंह को वर्ष 2009 में हत्या कर साक्षय मिटाने के…