कासगंज :-मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति एवं फैमिली आईडी एक परिवार एक पहचान योजना की बैठक संपन्न हुई

कासगंज: कलेक्ट्रेट सभागार मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद के सभी अध्यासित परिवारों की फैमिली आई0डी0-एक परिवार एक पहचान योजनान्तर्गत फैमिली आई0डी0 बनाये जाने की प्रगति एवं कार्ययोजना से सम्बंधित समीक्षा बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने समाज कल्याण, दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण, महिला कल्याण, कृषि, तहसील स्तर, शहरी क्षेत्र, ग्रामीण क्षेत्र, समस्त विकासखंड विकास अधिकारियों एवं अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत को निर्देशित किया कि जिस विभाग को फैमिली आईडी का लक्ष्य मिला है उसको लक्ष्य के ही सापेक्ष कार्य किया जाए इसमें किसी प्रकार की…

पीलीभीत मे ससुरालियों ने की पिटाई, युवक ने की आत्महत्या

सुनील की शादी जुलाई 2024 में अमरिया क्षेत्र के भोनी गांव निवासी युवती के साथ हुई थी। परिजनों ने बताया कि शादी के तीन माह बाद ही उसकी पत्नी मायके चली गई थी। कई बार समझा-बुझाकर बुलाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं आई। इस पर रविवार को सुनील अपने पिता वेद प्रकाश और भाई सौरभ के साथ ससुराल गया। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। परिजनों का आरोप है कि ससुरालियों ने सुनील की पिटाई करने के साथ ही दहेज में दी गई बाइक भी…

रायबरेली : बिना नम्बर प्लेट के डंफरो से ढोया जा रहा है मिट्टी

ऊंचाहार-रायबरेली-निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस वे और राजमार्ग के चौड़ीकरण में मिट्टी के खनन में नियमों को ताक पर रख दिया गया है । मिट्टी खनन करके ढोने वाले वाहन भी नियमों को धता बताकर बिना नंबर प्लेट के सड़क पर दौड़ रहे है। मिट्टी खनन ढोने वाले डम्पर-हाइवा मनमानी पर उतारू हो जाते हैं। बेलगाम गति से दौडऩे वाले इन वाहनों में नंबर प्लेट ही नहीं रहती है, जिससे इसकी पहचान हो सके। यातायात का नियम तोडऩे वाले ये चालक पुलिस के सामने से बेखौफ वाहन निकाल रहे हैं और पुलिस…

कासगंज: बेरोजगार अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के वृहद अवसर, जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा एक दिवसीय मेले का आयोजन 28 दिसम्बर 2024 को

जिला सेवायोजन कार्यालय तथा हाजी राशिदान बेगम एंड हाजी साहब जहान एजुकेशन इंस्टिट्यूट के संयुक्त तत्त्वाधान में कैंपस प्लेसमेंट कार्यालय तथा हाजी राशिदान बेगम एंड हाजी साहब जहान एजुकेशन इंस्टिट्यूट के संयुक्त तत्त्वाधान में कैंपस प्लेसमेंट आयोजित किया जायेगा। इस कैंपस प्लेसमेंट में निजी क्षेत्र की कंपनी एमआरएफ टायर्स गुजरात (दहेज, गुजरात) द्वारा 18-25 वर्ष आयु के इण्टर / स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी ऑपरेटर के 50 से अधिक रिक्त पदों पर वेतन 19500 प्रतिमाह पर साक्षात्कार के माध्यम से चयन की कार्यवाही करेगी। अन्य नियम व शर्तें सम्बंधित कंपनी के अनुसार…

कासगंज जनपद में होने वाली 22 दिसम्बर पीसीएस परीक्षा को लेकर केन्द्र व्यवस्थापकों व सह केन्द्र व्यवस्थापकों तथा पुलिस अधिकारियों के साथ प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।

कासगज: कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में होने वाली 22 दिसम्बर पीसीएस परीक्षा को लेकर अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार पटेल एवं आयोग द्वारा नामित समन्वयक पर्यवेक्षक श्री संतोष मिश्रा व सेक्टर मजिस्टेªट, स्टेटिक मजिस्टेªट, केन्द्र व्यवस्थापकों व सह केन्द्र व्यवस्थापकों तथा पुलिस अधिकारियों के साथ प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। जिले में पीसीएस के परीक्षार्थियों के लिए कुल 08 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है, जिन पर पीसीएस के 3547 परीक्षार्थी दो पालियों में सम्मिलित होगें प्रथम सत्र पूर्वाहन 9ः30 से 11ः30 बजे एवं द्वितीय सत्र अपराह्न 2ः30 से 4ः30 बजे जनपद में आयोजित…

प्रयागराज-जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक 19 दिसंबर को

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में दिनांक 19.12.2024 को अपरान्ह 02:30 बजे संगम सभागार, कलेक्टेट परिसर में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक निर्धारित की गयी है। यह जानकारी उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र ने दी है। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

प्रयागराज : मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में माननीय मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से संबंधित बिंदुओं पर समीक्षा बैठक की गई

दिनांक 16 दिसंबर 2024 को मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में माननीय मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से संबंधित बिंदुओं पर समीक्षा बैठक की गई समीक्षा बैठक में खराब श्रेणी प्राप्त योजनाओं से संबंधित अधिकारियों उपायुक्त स्वतः रोजगार, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, दिव्यांग जनशक्तिकरण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई बेलन नहर प्रखंड को निर्देशित किया गया कि अपने विभाग से संबंधित योजनाओं में लक्ष्य के अनुरूप…

प्रयागराज : लाल बहादुर शास्त्री राजकीय पॉलीटेक्निक से रोजगार मेले का आयोजन

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज द्वारा दिनांक 19.12.2024 को लाल बहादुर शास्त्री राजकीय पॉलीटेक्निक माण्डा खास, मेजा, प्रयागराज परिसर में प्रातः 10ः00 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है । उक्त मेलों में निजी क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियों द्धारा लगभग 2000 विभिन्न रिक्त पदों पर चयन की कार्यवाही की जायेगी । रोजगार मेलों में हाईस्कूल/इण्टर/स्नातक/आई0टी0आई0/डिप्लोमा/बी0टेक0/एम0बी0ए0 उत्तीर्ण, आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अपना पंजीयन करके अपने समस्त अंक-पत्र एवं जाति प्रमाण-पत्र की छायाप्रति के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थी रिक्तियों से…

प्रयागराज-गो आधारित प्राकृतिक खेती में ही है सभी समस्या का समाधान , श्याम बिहारी गुप्त

उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग और मॉडल बायोगैस समूह के संयुक्त तत्वाधान में गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्त जी की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय “एक किसान एक गाय अभियान” और “गो आधारित प्राकृतिक खेती- प्राकृतिक खेती आधारित कुटीर उद्योग” था। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. कमल टावरी (पूर्व IAS, पूर्व सचिव, भारत सरकार), निरंजन गुरु जी (कुलपति, पंचगव्य विद्यापीठम विश्वविद्यालय, चेन्नई), और पी. एस. ओझा (पूर्व सलाहकार, कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश, एवं पूर्व मेम्बर, उत्तर प्रदेश बायोएनर्जी…

महाकुम्भ-2025 के सकुशल एवं निर्विघ्न आयोजन के दृष्टिगत त्रिवेणी सभागार, रिजर्व पुलिस लाइन्स प्रयागराज में समीक्षा गोष्ठी की गयी।

1- महाकुम्भ मेला-2025 के दौरान सीमावर्ती जनपदों से आने व जाने वाले वाहनों हेतु यातायात एवं श्रद्धालुओं के शहर व मेला क्षेत्र में संचरण, पार्किंग स्थल, होल्डिंग एरिया की तैयारियों के सम्बन्ध में गहन विचार-विमर्श कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। 2- मेला के दौरान शटल बस के अधिकृत स्टापेज व निर्धारित मार्ग पर आवागमन एवं यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में विस्तृत विचार विमर्श किया गया। 3- मुख्य स्नान के दिनों में वाहनों के शहर एवं मेला क्षेत्र में मूवमेन्ट/ पार्किंग के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिये गये। 4-…

पीलीभीत में ट्रैक्टर से बांधकर खींचे मृत गोवंशों के शव, मुकदमा दर्ज

हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा ने डीएम-एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि देवीपुरा गोशाला में लगातार अनियमितताएं सामने आ रही हैं। कुछ समय पूर्व भी जिलाधिकारी को फोटो के माध्यम से वहां की स्थिति से अवगत कराया था। इस पर प्रधान को नोटिस दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को गोशाला का एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में मृत गोवंशों को ट्रैक्टर से बांधकर खींचा जा रहा है। पांच गोवंशीय पशुओं को ट्रैक्टर से बांधकर गोशाला से थोड़ी दूर खेत तक ले जाया…

पीलीभीत में युवती के आपत्तिजनक फोटो खींचे, वायरल करने की धमकी

अमरिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन साल पूर्व जहानाबाद क्षेत्र के गांव निवासी मनीष से उसका संपर्क हुआ था। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने उसके अश्लील फोटो खींच लिए। परिजनों को जानकारी लगने के बाद मामले में फैसला भी हुआ था। युवक ने दोबारा कभी कॉल न करने और न ही मिलने की बात कही थी। इसके बाद पीड़िता की शादी तय हो गई। इसकी जानकारी लगने पर आरोपी कॉल करके…

प्रयागराज-उपकरण पाकर खिले दिव्यांग बच्चों के चेहरे ?

राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा उ०प्र० लखनऊ, एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रयागराज महादय के आदेश के क्रम में आज दिनांक 14/12/2024 को जनपद स्तरीय दिव्यांग शिविर (उपकरण वितरण) कैम्प का आयोजन गंगापार के समस्त विकास खण्डों का बी०आर०सी० बहादुरपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम संदीप कुमार तिवारी जी व खण्ड विकास अधिकारी श्रीमती कंचन सिंह यादव जी के द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा, पर माल्यापर्णण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुवात किया गया। कार्यक्रम के बारे में विस्वत चर्चा जिला समन्वयक…

प्रयागराज-जनपद न्यायाधीश ने दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का किया शुभारंभ ?

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आज दिनांक 14.12.2024 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज के तत्वाधान में जनपद न्यायालय, प्रयागराज व समस्त तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन प्रातः 10 बजे माननीय जनपद न्यायाधीश प्रयागराज संतोष राय द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 217943 वादो का निस्तारण किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश के द्वारा 3 वाद निस्तारित किए गए। फ़ौजदारी के कुल 19761 वादों का निस्तारण किया गया। पारिवारिक न्यायालय द्वारा कुल 60 वादो निस्तारण आपसी सुलह समझौते के आधार…

रायबरेली : कार्यवाहक जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी की अध्यक्षा मे संपन्न हुई कांग्रेस कमेटी की बैठक

14 दिसम्बर भाजपा के कुशासन के खिलाफ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी 18 दिसम्बर 2024 की प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधानसभा का पेहराव करेगी, इसी संदर्भ में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में एक प्रेसवार्ता का आयोजन कर भाजपा सरकार पर बढ़ा हमला बोला. प्रेसवालों में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष शीशन सोनकर, जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस नाहित गीर्मा एवं पी. सी. सी. सदस्य पद्‌मधर कि उपस्थित रहे। पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए पंकज तिवारी ने कहा कि प्रदेश की जनता योगी सरकार के कुशासन से…

पीलीभीत :-युवक ने आरोपियों की गिरफ्तारी कराने को लेकर पुलिस अधीक्षक को दिया शिकायती पत्र।

गजरौला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पिपरिया भजा के युवक शिव कुमार पुत्र बाबू राम ने पुलिस अधीक्षक पीलीभीत को प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि 27 नबम्बर 2024 को शाम के 6:00 बजे के आसपास लाठी डंडों के साथ माखन लाल पुत्र छोटे लाल उर्फ़ सियाराम, मनोज कुमार पुत्र ख्याली राम, अबधेश पुत्र रूपलाल, मुकेश पुत्र गोविन्द राम सभी आरोपी पीड़ित शिव कुमार के घर में घुसे थे और युवक को बुरी तरह से मारा पीटा जिससे युवक का सिर फूट गया और लगभग आठ से…

रायबरेली : रोटावेटर के चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्चे की हुई दर्दनाक मौत

ऊंचाहार : छह दिन पहले क्षेत्र के बहेरवा गांव में खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर से गिरकर हल की चपेट में आकर घायल हुए किशोर की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना बीते रविवार की है । उक्त गांव निवासी संजय परिवार के ही एक व्यक्ति के ट्रैक्टर से रविवार की दोपहर अपने खेत में गेहूं की बोवाई कर रहा था। तभी उसका तीन वर्षीय…

प्रयागराज-विकसित भारत की ओर एक परिकल्पित मार्गदर्शन“ के समापन समारोह में उत्तर प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव, पंधारी यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधन किया।

लखनऊ में आयोजित प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संगोष्ठी “सतत भविष्य के लिए रिमोट सेंसिंगः विकसित भारत की ओर एक परिकल्पित मार्गदर्शन“ के समापन समारोह में उत्तर प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव, पंधारी यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधन किया। प्रमुख सचिव श्री यादव ने रिमोट सेंसिंग और आधुनिक तकनीकों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “हमारी प्राथमिकता प्रौद्योगिकी को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करना है। इसके लिए वैज्ञानिकों और प्रशासनिक तंत्र के बीच समन्वय को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। यह न केवल…

प्रयागराज : योजनान्तर्गत अन्य पिछड़े वर्ग के छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान किये जाने हेतु

वर्ष 2024-25 में पूर्वदशम (कक्षा 09-10) एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति (कक्षा 11-12) योजनान्तर्गत अन्य पिछड़े वर्ग के छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान किये जाने हेतु जनपद की समस्त मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं को प्रेस-विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया जाता है कि शिक्षण संस्थान स्तर पर लम्बित प्रोफाइल को दिनांक 15.12.2024 की सांय तक प्रत्येक दशा में लॉक करते हुए पात्र छात्र/छात्राओं के आवेदन पत्रों को अग्रसारित करना सुनिश्चित करें। जिससे पिछड़े वर्ग के कक्षा 09-10 एवं 11-12 के छात्र/छात्राओं को निदेशालय द्वारा छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के लाभ से…

प्रयागराज-पेंशनर्स दिवस का आयोजन 17 दिसम्बर को

मुख्य कोषाधिकारी, प्रयागराज प्रत्यूष कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि दिनांक 17 दिसम्बर, 2024 (मंगलवार) को पेंशनर्स दिवस का आयोजन संगम सभागार में अपरान्ह 02ः30 बजे से किया जायेगा। जिलाधिकारी महोदय द्वारा समस्त विभागाध्यक्ष/कार्यालयाध्यक्ष को पेंशनर्स दिवस में अनिवार्य रूप से स्वयं प्रतिभाग कर पेंशनरों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया है। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858