फर्रुखाबाद: लाल किला विस्फोट में शहीदों को श्रद्धांजलि, सुभाष गेट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाईं मोमबत्तियां

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 नवंबर 2025 प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री अजय राय (पूर्व मंत्री) के निर्देशानुसार आज फर्रुखाबाद में घूमना स्थित सुभाष गेट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लाल किला विस्फोट में शहीद हुए लोगों की स्मृति में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और आतंकवाद की इस कायराना घटना की कड़ी निंदा की।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पुन्नी शुक्ला (जिला उपाध्यक्ष), वरुण त्रिपाठी (प्रवक्ता), अंकुर मिश्रा (शहर अध्यक्ष), हिलाल…

फर्रूखाबाद: पीएम YASASVI योजना के आवेदन की तिथियाँ संशोधित, 15 नवंबर तक छात्र कर सकेंगे आवेदन

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 नवंबर 2025 भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित PM YASASVI Top Class School Education for OBC, EBC & DNTs योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के आवेदन एवं सत्यापन की तिथियों में संशोधन किया गया है। इस संबंध में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, फर्रूखाबाद द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार— 1️⃣ छात्र-छात्राओं द्वारा आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है। 2️⃣ शिक्षा संस्थानों के नोडल अधिकारी द्वारा आवेदन के सत्यापन की अंतिम…

फर्रूखाबाद: जिलाधिकारी ने GBC@5.0 निवेश प्रगति की समीक्षा की, विभागों को लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 नवंबर 2025 जिलाधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी GBC@5.0 (ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी) के संदर्भ में जनपद हेतु निर्धारित निवेश लक्ष्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के विभिन्न विभागों की ओर से प्राप्त निवेश प्रस्तावों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी विभाग अपने-अपने क्षेत्र में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करें, ताकि जनपद की निवेश प्रगति राज्य स्तर पर उत्कृष्ट श्रेणी में दर्ज हो सके। उन्होंने निर्देश दिए कि निवेशकों…

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने किया पैदल गश्त, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 नवंबर 2025 जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह ने आज पुलिस बल के साथ बस स्टैंड फर्रुखाबाद तथा कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्रान्तर्गत मुख्य बाजार में पैदल गश्त कर क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने और जनता से संवाद स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने बाजार में मौजूद दुकानदारों व आम नागरिकों से सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस…

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने कर एवं करेत्तर की समीक्षा बैठक में दी सख्त चेतावनी — कम बसूली वाले विभागों को सुधार के निर्देश

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 नवंबर 2025 जिलाधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में कर एवं करेत्तर राजस्व की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की बसूली की स्थिति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान वाणिज्य कर विभाग, स्टाम्प एवं निबंधन विभाग, तथा आबकारी विभाग की बसूली लक्ष्य से काफी कम पाई गई। वहीं परिवहन विभाग और खनन विभाग की बसूली लक्ष्य से अधिक रही। जिलाधिकारी ने खनन अधिकारी को प्रवर्तन कार्यों में और सख्ती व तेजी लाने के निर्देश दिए। विद्युत…

फर्रुखाबाद:श्रीराम नगरिया मेला व विकास प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 नवंबर 2025 आगामी 03 जनवरी 2026 से 03 फरवरी 2026 तक लगने वाले मेला श्रीराम नगरिया एवं विकास प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में मेला समिति की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि मेले में आगंतुकों की सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने बताया कि मेले की व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न समितियों — जैसे सांस्कृतिक समिति, निविदा आमंत्रण समिति, दुकान/भू-आवंटन समिति, आय-व्यय समिति,…

फर्रुखाबाद: पुलिस लाइन में क्राइम मीटिंग आयोजित, पुलिस अधीक्षक ने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 नवम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा आज पुलिस लाइन स्थित सभागार में क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में समस्त क्षेत्राधिकारी फतेहगढ़ सहित सभी थाना प्रभारी (SHO/SO) उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिलेभर में दर्ज मामलों की वर्तमान स्थिति, विशेषकर लंबित विवेचनाओं एवं अहकामात (आदेशों) की समीक्षा की। उन्होंने सभी विवेचकों से एक-एक प्रकरण की जानकारी ली और गुणदोष एवं साक्ष्यों के आधार पर विवेचनाओं के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। एसपी आरती सिंह ने स्पष्ट कहा कि किसी…

फर्रुखाबाद:थाना मेरापुर पुलिस को मिली सफलता, दहेज हत्या के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 नवम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में चलाये जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में थाना मेरापुर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। थाना मेरापुर पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 146/2025 धारा 85/80(2) BNS व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त प्रदीप कुमार पुत्र रामगुलाम निवासी ग्राम चन्दुईया थाना मेरापुर जनपद फतेहगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का विवरण दिनांक 26 अक्टूबर 2025…

फर्रुखाबाद:खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जिलास्तरीय बैठक संपन्न — जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 नवम्बर 2025 कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जिलास्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई और आगामी त्यौहारों को देखते हुए जिले में खाद्य सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्ट्रीट वेंडरों द्वारा बेचे जा रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की नियमित जांच की जाए। किसी भी स्तर पर कमी पाए जाने…

फर्रूखाबाद: नशा मुक्त समाज के लिए प्रशासन हुआ सक्रिय, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 नवम्बर 2025 कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में एनकोर्ड व “एक युद्ध नशे के विरुद्ध” अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नशा मुक्ति अभियान को जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद के सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों में नशा मुक्ति की शपथ दिलाई जाए, जिससे युवाओं में नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता फैले। उन्होंने कहा कि जनपद की सीमाओं पर चेकिंग अभियान को और अधिक…

फर्रुखाबाद: सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जनपद को मिला प्रदेश में 6वां स्थान

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 नवम्बर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में सीएम डैशबोर्ड के विकास कार्यों की अक्टूबर माह की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि फर्रुखाबाद जनपद ने प्रदेश में 6वां स्थान प्राप्त किया है। बैठक के दौरान 29 विभागों की 74 योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने विभागवार रैंकिंग प्रस्तुत करते हुए कम प्रदर्शन करने वाले विभागों पर नाराजगी जताई और सुधार के सख्त निर्देश दिए। समीक्षा के अनुसार, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की…

फर्रुखाबाद के विकास को नई गति : विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने जल निगम एम.डी. के साथ की फाइनल मीटिंग

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 नवम्बर 2025 सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने आज शहर के अंडरग्राउंड वाटर पाइप लाइन (लगभग ₹226 करोड़) और सीवरेज सिस्टम परियोजना (लगभग ₹550 करोड़) से संबंधित वित्तीय प्रक्रिया के अग्रिम चरणों की समीक्षा हेतु जल निगम उत्तर प्रदेश के प्रबंध निदेशक (एम.डी.) के साथ अपने कार्यालय में फाइनल मीटिंग की। इस बैठक में दोनों महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति, वित्तीय स्वीकृति और आगामी निर्माण कार्यों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक ने बताया कि ये दोनों योजनाएँ फर्रुखाबाद शहर के विकास…

फर्रूखाबाद में भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस समारोह का शुभारंभ

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 नवम्बर 2025 भारत सरकार द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती (15 नवम्बर) को “जनजातीय गौरव दिवस” के रूप में मनाने के निर्णय के क्रम में जनपद फर्रूखाबाद में 01 नवम्बर से 15 नवम्बर 2025 तक विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियाँ की गई हैं। मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, समाज कल्याण अनुभाग-3, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं निदेशालय समाज कल्याण, उत्तर प्रदेश के परिपत्र के अनुपालन में जिलाधिकारी फर्रूखाबाद ने जनपद स्तरीय सभी विभागों…

फर्रुखाबाद:चोरी के वांछित अभियुक्त सहित एक बाल अपचारी गिरफ्तार, बोलेरो लोडर सहित लाखों का माल बरामद

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 नवम्बर 2025 अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह व पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चन्दर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध व अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत थाना कमालगंज पुलिस, एसओजी तथा सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। टीम ने चोरी के मामले में वांछित एक अभियुक्त मोहित पुत्र ओम प्रकाश निवासी ग्राम अलीपुर थाना कमालगंज तथा एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को मुखबिर की सूचना पर बधार नप्ता की पटरी के पास से…

फर्रुखाबाद:बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ अनुराग और रश्मी का विवाह समारोह धम्म के मार्ग पर बंधा एक नया दाम्पत्य सूत्र।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 नवम्बर 2025 धर्म, समानता और सरलता के संदेश को आगे बढ़ाते हुए आज दिनांक 11 नवंबर 2025 (मंगलवार) को ग्राम उखरा, जिला फर्रूखाबाद निवासी अनुराग पुत्र श्री अशोक कुमार शाक्य और ग्राम नगला भोपत, पोस्ट तिकोना चौकी, जिला फर्रूखाबाद निवासी रश्मी पुत्री श्री रंजीत सिंह शाक्य का विवाह बौद्ध परंपरा के अनुसार संपन्न हुआ। विवाह समारोह में दोनों ने त्रिशरण और पंचशील का पालन करते हुए बुद्ध, धम्म और संघ की शरण ग्रहण की तथा जीवन को करुणा, मैत्री और समता के मार्ग पर चलाने…

फर्रूखाबाद के राजीव गांधी नगर में सफाई व्यवस्था बदहाल — नालियाँ बंद, मच्छरों का आतंक, प्रशासन मौन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 नवम्बर 2025 शहर की स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए राजीव गांधी नगर, फर्रूखाबाद के निवासी नाराज हैं। मोहल्ले में नालियाँ महीनों से बंद पड़ी हैं, जिनमें गंदा पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि लोगों को अपने घरों में रहना मुश्किल हो रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने सभासद एवं नगर पालिका प्रशासन से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। नालियाँ टूटी…

फर्रुखाबाद:महिला सुरक्षा विशेष दल ने चलाया जागरूकता अभियान, मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 नवम्बर 2025 मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा आज थाना कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्रान्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा और स्वावलंबन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। कार्यक्रम के दौरान दल के सदस्यों ने महिलाओं को सरकारी हेल्पलाइन नंबरों जैसे — 📞 1090 (महिला शक्ति हेल्पलाइन), 📞 181 (महिला सहायता), 📞 112 (आपातकालीन सेवा), 📞 1076 (महिला उत्पीड़न हेल्पलाइन) — के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न महिला सुरक्षा…

फर्रुखाबाद:महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जागरूकता चौपाल का आयोजन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 नवम्बर 2025 महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत आज ग्राम खेतलपुर सीरिया स्थित पंचायत भवन में एक जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके सुरक्षा अधिकारों, कानूनी प्रावधानों तथा सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। चौपाल में दल की सदस्याओं ने महिलाओं को बताया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और समाज में उनके प्रति सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। इस अवसर…

फर्रुखाबाद:अपर पुलिस अधीक्षक ने रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, संदिग्धों व लावारिस वस्तुओं की सघन चेकिंग

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 नवम्बर 2025 जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन फतेहगढ़ का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, यात्री प्रतिक्षालय, पार्किंग क्षेत्र तथा आसपास के संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग एवं फुट पेट्रोलिंग की। चेकिंग के दौरान एएसपी डॉ. सिंह ने पुलिस अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए और कहा कि रेलवे स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए।…

फर्रुखाबाद: पुलिस और अभियोजन पक्ष की बड़ी सफलता – हत्या के अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 नवंबर 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक, लखनऊ के निर्देशन में अपराधियों को सख्त सजा दिलाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत फतेहगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। अभियुक्त सचिन पुत्र स्वर्गीय भूरेलाल उर्फ राजाराम निवासी टिकुरियन नगला, कोतवाली फर्रुखाबाद को मु0अ0सं0 47/2022, वाद संख्या 1192/2022, धारा 302 भादवि में दर्ज हत्या के मुकदमे में दोषी पाया गया। इस प्रकरण की विवेचना पूर्ण कर अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया गया था। फतेहगढ़ पुलिस टीम, मानीटरिंग सेल, अभियोजन पक्ष, तथा…