लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) 08 फरवरी 2026 दिन रविवार को पुलिस अधीक्षक खीरी श्रीमती ख्याति गर्ग द्वारा थाना शारदानगर एवं थाना फूलबेहड़ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान महोदया द्वारा सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, मेस, बैरक, कम्प्यूटर कक्ष आदि का निरीक्षण कर रजिस्टर्स अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही कर उनका विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। थाने पर लंबित विवेचनाओं का…
Category: उत्तर प्रदेश
फर्रुखाबाद:केंद्रीय बजट 2026 विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : सांसद मुकेश राजपूत
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 फरवरी 2026 रविवार को केंद्रीय बजट 2026 के संदर्भ में आवास विकास स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत एवं भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने पत्रकारों से संवाद करते हुए बजट से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी और इसे 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि वर्ष 2014 में केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनहित एवं…
फर्रुखाबाद: प्राथमिक विद्यालय दारापुर में शिक्षण लापरवाही उजागर, कई शिक्षकों की वेतन वृद्धि रोकी गई।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 फरवरी 2026 जनपद में शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से की गई विभागीय जांच में प्राथमिक विद्यालय दारापुर, ब्लॉक राजेपुर की शिक्षण व्यवस्था बेहद खराब पाई गई है। भारतीय किसान यूनियन के 18 नवंबर 2025 के ज्ञापन तथा प्रकाशित समाचार के आधार पर खण्ड शिक्षा अधिकारी शमशाबाद और मोहम्मदाबाद को जांच के निर्देश दिए गए थे, जिसके अनुपालन में संयुक्त जांच आख्या प्रस्तुत की गई। जांच रिपोर्ट के अनुसार 19 जनवरी को विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया गया, जिसमें छात्रों की उपस्थिति अत्यंत…
फर्रुखाबाद में बड़ा रेल हादसा टला, युवकों की सूझबूझ से उत्कर्ष एक्सप्रेस समय रहते रोकी गई।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 फरवरी 2026 जनपद में रविवार को एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। कानपुर–कासगंज रेलवे लाइन पर ओवरहेड इलेक्ट्रिक (OHE) का तार अचानक टूट जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना फतेहगढ़ और फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के बीच सीएनआई बढ़पुर चर्च ग्राउंड के सामने की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, उसी समय फर्रुखाबाद से छपरा जा रही उत्कर्ष एक्सप्रेस उसी ट्रैक से गुजरने वाली थी। ट्रैक के ऊपर टूटा हुआ तार देखकर आसपास मौजूद कुछ युवकों ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए खतरे…
फर्रुखाबाद: भारतीय कृषक एसोसिएशन की राष्ट्रीय पंचायत सम्पन्न, किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन की चेतावनी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 फरवरी 2026 भारतीय कृषक एसोसिएशन की राष्ट्रीय पंचायत आज मुन्नालाल सक्सेना के आवास पर प्रदेश अध्यक्ष पंडित गोपाल तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सचिव रामवीर जाटव द्वारा किया गया। पंचायत में सर्वप्रथम मुन्नालाल सक्सेना को वरिष्ठ प्रवक्ता का नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके साथ ही रामलाल गुप्ता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बिंदु सिंह गंगवार को महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय महासचिव तथा पंडित गोपाल तिवारी को प्रदेश अध्यक्ष का नियुक्ति पत्र दिया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे…
फर्रुखाबाद: तथागत सामाजिक समिति का वार्षिक सम्मेलन 22 मार्च को, तैयारियां तेज
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 फरवरी 2026 तथागत सामाजिक समिति (TSS) द्वारा विगत वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी 22 मार्च 2026 को भव्य वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सुमन शाक्य के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के जिला अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य के निर्देशानुसार सम्मेलन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं तथा पदाधिकारियों और सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी…
फर्रुखाबाद:लिंक एक्सप्रेसवे के विरोध में भाकियू (टिकैत) चलाएगी हस्ताक्षर अभियान, 14 फरवरी से 72 घंटे का धरना
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 फरवरी 2026 जनपद में प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना को लेकर किसानों का विरोध तेज होता जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की भूमि का सर्किल रेट न बढ़ाए जाने के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाने और 14 फरवरी को जिला मुख्यालय पर 72 घंटे का धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की है। भाकियू (टिकैत) पदाधिकारियों द्वारा लिंक एक्सप्रेसवे से प्रभावित गांवों में लगातार बैठकें कर किसानों से बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया जा रहा है। इसी क्रम में…
फर्रुखाबाद, गंगा लिंक एक्सप्रेसवे के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाएगी भा.कि.यूनियन (टिकैत)
गंगा लिंक एक्सप्रेसवे के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाएगी भा,कि,यू टिकैत ।जनपद में बन रहे लिंक एक्सप्रेसवे में किसानों की बेस कीमती जमीनें जा रही है किसान और भारतीय किसान यूनियन टिकैत अब सर्किल रेट न बढ़ाए जाने पर विरोध कर रहा है इसके लिए 14 फरवरी को एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा इसी परिवेक्ष में किसान यूनियन टिकैत लिंक एक्सप्रेसवे से प्रभावित गांव गांव बैठके कर के किसानों से बड़ी संख्या में मुख्यालय आने का आवाहन किया जा रहा है जिसमें आज ब्लॉक मोहम्मदाबाद के ग्राम मानपुर, लुखरियाई, बराकेशव,…
लखीमपुर खीरी : एस डी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों का विदाई समारोह धूमधाम के साथ संपन्न
गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) एस डी इंटरनेशनल स्कूल घरथनिया मे छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। छात्रों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। कनिष्ठ छात्र-छात्राओं ने वरिष्ठ छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज सेवी अरविन्द पाण्डेय रहे और विशिष्ट अतिथि ग्लोबल पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज वर्मा, आदर्श सरस्वती बाल विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य महेंद्र वर्मा रहें।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने की शुभकामनाए देते…
प्रयागराज: जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में आयी शिकायतों को गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्धता के साथ निस्तारित करने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील करछना में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए निर्देशित किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता के साथ गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के लिए निर्देशित किया है। इस अवसर पर तहसील परिसर में विभिन्न विभागों के द्वारा उनसे सम्बंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में लगाये गये स्टॉलों का अवलोकन करते हुए जानकारी प्राप्त…
फर्रुखाबाद: साइबर क्राइम थाना की कार्रवाई: 5.65 लाख की ऑनलाइन ठगी करने वाला अपचारी किशोर पकड़ा गया
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 फरवरी 2026 साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5,65,225 रुपये की साइबर ठगी के मामले में एक अपचारी किशोर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 01/2026 के तहत धारा 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस तथा 66D आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चन्दर के पर्यवेक्षण में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे…
फर्रुखाबाद: वक्फ सम्पत्तियों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2026, मुतवल्लियों को समय से विवरण फीड करने के निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 फरवरी 2026 सर्वे कमिश्नर वक्फ, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा उम्मीद (Central Portal) 2025 पर वक्फ सम्पत्तियों के पंजीकरण के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं। यह निर्णय मा० उत्तर प्रदेश वक्फ न्यायाधिकरण, लखनऊ के दिनांक 10 दिसंबर 2025 के आदेश के अनुपालन में लिया गया है, जिसके तहत पंजीकरण प्रक्रिया के लिए पुनः 6 माह का अतिरिक्त समय प्रदान किया गया है। जारी सूचना के अनुसार वक्फ सम्पत्तियों के पंजीकरण एवं अनुमोदन के लिए समय-सारिणी निर्धारित की गई है। इसके तहत मुतवल्ली (मेकर)…
फर्रुखाबाद: बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ प्रिया-सोनू का विवाह, प्रमाण पत्र प्रदान
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 फरवरी 2026 दिन शनिवार को प्रिया पुत्री श्री मोरध्वज शाक्य, निवासी ग्राम अठरुइया पोस्ट कनासी जनपद फर्रुखाबाद तथा सोनू पुत्र श्री अशोक कुमार शाक्य, निवासी ग्राम डोडापुर पोस्ट विधूना जनपद औरैया का विवाह बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार सम्पन्न कराया गया। विवाह संस्कार कार्यक्रम में बौद्ध परंपरा के अनुसार दाम्पत्य सूत्र बन्धन सम्पन्न कराया गया, जिसमें उपस्थित परिजनों, समाज के गणमान्य व्यक्तियों एवं शुभचिंतकों ने नवदंपति को आशीर्वाद दिया। विवाह संस्कार सम्पन्न होने के उपरांत धर्मपाल बौद्ध द्वारा नवविवाहित जोड़े को वैवाहिक प्रमाण पत्र प्रदान किया…
‘घूसखोर पंडित’ फिल्म विवाद: अखिलेश यादव बोले- यह एक जाति के लिए अपमानजनक, भाजपा पर भी साधा निशाना
‘घूसखोर पंडित’ फिल्म के नाम पर उठे राजनीतिक विवादों पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि समाज के कुछ लोगों का दुरुपयोग, उसी समाज के खिलाफ करती है। किसी समाज विशेष को लक्षित, चिन्हित, टारगेट करके ‘अपमानित-आरोपित’ करती है। उन्होंने फिल्म का नाम लिए बगैर कहा कि फिल्म का शीर्षक केवल आपत्तिजनक नहीं, बेहद अपमानजनक भी है। उस फिल्म का नाम लिखने से भाजपा का उस समाज का तिरस्कार करने का उद्देश्य और भी अधिक पूरा होगा। ऐसा सिनेमा नाम बदलकर भी रिलीज नहीं…
लखीमपुर खीरी : मितौली तहसील में डीएम का औचक निरीक्षण, रिकॉर्ड रूम से अभिलेखागार तक गहन पड़ताल
लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) 07 फरवरी दिन शनिवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने एसपी डॉ. ख्याति गर्ग के साथ तहसील मितौली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील के विभिन्न अनुभागों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। डीएम ने उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार न्यायालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न्यायालय की अलमारियां खुलवाकर अभिलेखों की स्थिति देखी और दस्तावेजों के सुव्यवस्थित रख-रखाव के निर्देश दिए। इसके अलावा रिकॉर्ड रूम, भूलेख एवं संग्रह अनुभाग, अभिलेखागार, राजस्व निरीक्षक कार्यालय तथा नजारत अनुभाग की व्यवस्थाओं…
फर्रुखाबाद: प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचते हुए एक अभियुक्त गिरफ्तार, 480 चरखी/कोन बरामद
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 फरवरी 2026 जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में मांझा बरामद किया है। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चंदर के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त वसीम पुत्र जलील अहमद निवासी डबग्रान नलिया, कोतवाली फर्रुखाबाद को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके…
लखीमपुर खीरी : धौरहरा तहसील में एडीएम का औचक निरीक्षण, अभिलेख रख-रखाव पर जताई नाराजगी
लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने शनिवार को तहसील धौरहरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों का रख-रखाव संतोषजनक नहीं पाया गया। कई अभिलेखों पर धूल जमी मिली, जिस पर एडीएम ने नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण में आरके राजीव का कार्य भी अपेक्षित स्तर का नहीं पाया गया। उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम कार्यालय के पेशकार के नए होने पर उन्हें प्रशिक्षण दिलाए जाने की बात कही गई। साथ ही पेशकार तहसीलदार को भी कार्यप्रणाली…
लखीमपुर खीरी : मितौली तहसील में डीएम का औचक निरीक्षण, रिकॉर्ड रूम से अभिलेखागार तक गहन पड़ताल
लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) 07 फरवरी दिन शनिवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने एसपी डॉ. ख्याति गर्ग के साथ तहसील मितौली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील के विभिन्न अनुभागों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। डीएम ने उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार न्यायालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न्यायालय की अलमारियां खुलवाकर अभिलेखों की स्थिति देखी और दस्तावेजों के सुव्यवस्थित रख-रखाव के निर्देश दिए। इसके अलावा रिकॉर्ड रूम, भूलेख एवं संग्रह अनुभाग, अभिलेखागार, राजस्व निरीक्षक कार्यालय तथा नजारत अनुभाग की व्यवस्थाओं…
फर्रुखाबाद: रानी अवंती बाई लोधी की मूर्ति स्थापना को लेकर जिलाधिकारी से पुनः किया गया आग्रह
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 फरवरी 2026 लोधी समाज के प्रतिनिधि विक्रांत सिंह लोधी ने जिलाधिकारी से अपील करते हुए क्रांतिकारी शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की मूर्ति स्थापना का मामला शीघ्र सुलझाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि रानी अवंती बाई लोधी न केवल लोधी समाज बल्कि पूरे देश की प्रेरणास्रोत वीरांगना रही हैं, जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। विक्रांत सिंह लोधी ने बताया कि प्रस्तावित मूर्ति स्थापना स्थल पर वर्तमान में नाला खुद…
फर्रुखाबाद:ग्राम चौपाल में जिलाधिकारी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, योजनाओं की दी जानकारी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 फरवरी 2026 तहसील अमृतपुर के ग्रामसभा अमृतपुर, विकास खंड राजेपुर स्थित संविलियन विद्यालय में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। चौपाल के दौरान अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से ग्राम के 18 वर्ष से अधिक आयु के युवक-युवतियों…
