मैनपुरी में पहली बार दिखा ऐसा मुकाबला, डिंपल बनाम रघुराज; 51.89 प्रतिशत पड़े वोट, अब 8 दिसम्बर को आएंगे नतीजे

मैनपुरी- 49.5 % भोगांव- 48.5 % किशनी- 48.2 % करहल- 53.1% जसवंतनगर (इटावा) – 57.00% भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य अपने समर्थकों के साथ धौलपुर खेड़ा मतदना केंद्र पहुंचे हैं। जहां पर वो जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के धौलपुर खेड़ा पर मतदान किया है। मैनपुरी में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की विरासत के साथ ही साथ समाजवादी पार्टी का सबकुछ दांव पर लगा है। गौरतलब है कि मुलायम सिंह के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी। इसके बाद इस लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच…

UP By Election 2022 : 5 बजे तक मैनपुरी में 51.2 फीसदी मतदान

यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट के साथ ही रामपुर और खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान आज सुबह सात बजे से जारी है। सुबह पारा 10 से 12 ड‍िग्री के बीच होने की वजह से मतदान केन्‍द्रों पर सन्‍नाटा पसरा रहा लेक‍िन जैसे ही धूप चढ़ी वोटोरों की भीड़ उमड़ पड़ी। मैनपुरी लोकसभा सीट पर ड‍िंपल यादव की भाजपा के रघुराज शाक्‍य से टक्‍कर है। रामपुर विधानसभा सीट पर 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां भी सपा और भाजपा के बीच कांटे का मुकाबला है। मैनपुरी और रामपुर…

मैनपुरी लोकसभा के उपचुनाव में करहल विधान सभा के ग्राम रठेरा में बीमार महिला को चारपाई से ले जाकर डलवाया वोट

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है. यहां आज 17.42 लाख मतदाता छह प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे. सुबह 7 बजे से जिले के सभी 1756 मतदेय स्थलों पर मतदान शुरू हो गया है. मतदान का रिजल्ट 8 दिसंबर को सामने आएगा. मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव के मृत्यु के बाद खाली हुई मैनपुरी की लोकसभा सीट पर मतदान जारी है आज मैनपुरी के के करहल विधान सभा के अंतरगति ग्राम रठेरा में वोटो को लेकर एक अध्भुत नजारा देखने को मिला जब गांव के युवाओ…

मैनपुरी उपचुनाव 2022 के लिए आज नवीन मंडी से रवाना की जाएंगी पोलिंग पार्टियां, कल होगा मतदान

मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव के मतदान के लिए रविवार को नवीन मंडी से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। पुलिस बल के साथ वाहनों के माध्यम से 1756 मतदेय स्थलों के लिए पोलिंग पार्टियों को भेजा जाएगा। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी समेत कुल चार कार्मिक शामिल रहेंगे। जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1269 मतदान केंद्र और 1756 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इन मतदेय स्थलों पर पांच दिसंबर को मतदान होना है। इसके लिए नवीन मंडी स्थल से रविवार को…

मैनपुरी उपचुनाव प्रत्याशियों के लिए है सबसे बड़ा इम्तिहान

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। पांच दिसंबर को उपचुनाव के लिए मतदान होना है। वैसे तो छह प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला सपा प्रत्याशी डिंपल यादव और भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के बीच है। इन दोनों ही प्रत्याशियों की मैनपुरी के रण में ये पहला चुनावी इम्तिहान है। मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा सीटें शमिल हैं। इसमें मैनपुरी जिले की मैनपुरी सदर सीट, भोगांव, किशनी और करहल के साथ ही इटावा जिले की जसवंतनगर सीट…

Mainpuri Reservation List: उपचुनाव के बीच नगर पालिका के वार्डों का आरक्षण तय, देखें पूरी सूची-Arpit Sharma

लंबे इंतजार के बाद शासन ने शुक्रवार को मैनपुरी नगर पालिका समेत दस नगर निकायों के वार्डों की प्रस्तावित आरक्षण सूची जारी कर दी है। चार नवंबर को जिला प्रशासन ने वार्डवार आरक्षण सूची तैयार कर शासन को भेज दी थी। इसके बाद शासन की ओर से सूची जारी की गई है। इस सूची पर आगामी सात दिनों तक आपत्तियां लेकर उनके निस्तारण के बाद आरक्षण सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।

अखिलेश बोले फिजिक्स पढ़े नहीं और मुख्यमंत्री बात पेंडुलम की करते हैं

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शिवपाल सिंह यादव को पेंडुलम बताने वाले बयान पर तीखा पलटवार किया। मंगलवार को शहर स्थित शौर्य पैलेस में आयोजित आशीर्वाद सम्मेलन में अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा मुख्यमंत्री कल करहल में चाचा को पेंडुलम बता रहे थे, जिन्होंने फिजिक्स पढ़ा नहीं। वह बात पेंडुलम की कर रहे हैं। चाचा पेंडुलम नहीं, वह ऐसा झुला देंगे कि समझ नहीं आए। यदि मुख्यमंत्री को फुटबाल खेलना है तो समाजवादियों के साथ खेलें। उन्हें खेल तो कोई आता नहीं, सिर्फ नफरत और…

शिष्य हैं तो बहू के खिलाफ नहीं लड़ना चाहिए था ? शिवपाल यादव का रघुराज शाक्य पर हमला

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव कई सियासी प्रयोगों का गवाह बन रहा है। एक तरफ मुलायम सिंह यादव की विरासत संभालने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव को मैदान में उतारा है। वहीं भाजपा ने भी पूरी ताकत झोंक रखी है। भाजपा ने शिवपाल सिंह यादव के करीबी माने जाने वाले रघुराज सिंह शाक्य को डिंपल के मुकाबले उतार दिया है। रघुराज सिंह शाक्य ने खुद को मुलायम सिंह यादव का शिष्य बताते हुए चुनाव प्रचार का आगाज किया। वहीं दूसरी तरफ एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में काफी…

शिवपाल यादव का फिर छलका दर्द, बोले- अखिलेश हमारा फायदा नहीं ले पाए

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। समाजवादी पार्टी की तरफ से डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया गया है जबकि बीजेपी ने शिवपाल यादव के पुराने सहयोगी रघुराज सिंह शाक्य को उम्मीदवार बनाया है। शिवपाल सिंह और अखिलेश यादव के एक साथ आने के कारण यह मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। हालांकि मैनपुरी में डिंपल यादव के समर्थन में आयोजित एक सभा के संबोधन के दौरान शिवपाल यादव का दर्द छलक आया। उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश मेरा फायदा उठाये होते तो आज वह सीएम…

मैनपुरी उपचुनाव: JDU के बाद अब लोकदल ने डिंपल यादव को समर्थन देने का ऐलान किया

मैनपुरी उपचुनाव के लिए जेडीयू के बाद एक और दल ने मुलायम सिंह यादव के सम्मान में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है. सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर 5 दिसंबर को उपचुनाव होना है. समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव को अपना प्रत्याशी  बनाया है ताकि वह अपनी परंपरागत सीट जीतकर उसे बचा सके. उधर बीजेपी भी पूरे जोर-शोर से अपना कब्जा करना चाह रही है. इन सबके बीच अब लोकदल पार्टी ने मैनपुरी से सपा…

मैनपुरी: पैरामिलेट्री फोर्स के आगमन पर कस्बा इंचार्ज आदेश भारद्वाज ने किया जोरदार स्वागत

लोकसभा उपचुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन के लिए जहां बहुत ही सतर्कता पूर्ण जिम्मेदारी है वही उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा चुनाव में पैरामिलेट्री फोर्स का आगमन जगह-जगह हो चुका है सूत्रों की माने तो प्रशासन के द्वारा शासन व्यवस्था को इस प्रकार मजबूत किया जाएगा कि पक्ष और विपक्ष में किसी प्रकार की कोई भी समस्या ना बन पाएगी इस मौके पर आदेश भरद्वाज द्वारा पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों का स्वागत किया गया इस मौके पर आर एस एजुकेशनल के प्रबंधक आशीष यादव मौजूद रहेआपको बताते चलें मैनपुरी लोकसभा…

मैनपुरी:पीएसी के साथ सघन फ्लैग मार्च ब बूथों का निरीक्षण करते हुए कस्बा इंचार्ज आदेश भारद्वाज

कस्बा भोगांव में आगामी चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने अपनी कमर कसी है ऐसे में नगर में कहीं भी कोई भी जगह बिना निरीक्षण किए छोड़ी नहीं जा रही हैकस्बा इंचार्ज आदेश भारद्वाज द्वारा पीएसी सुरक्षा बल के साथ कोतवाली से मुख्य मार्ग होते हुए पड़वा रोड के साथ-साथ चुनाव निर्वाचन बूथों पर निरीक्षण किया गयासाथ ही साथ आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले लोगों को हिदायत भी दी गई लोकसभा के उपचुनाव में किसी प्रकार की लापरवाही बरते जाने पर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी…

राज्य स्तर पर मैनपुरी से वार्तिक अवस्थी व महेंद्र प्रताप सिंह चयनित

राज्य स्तरीय पंचम आदर्श पाठ योजना परिणाम आ गया है जिसमें महेंद्र प्रताप सिंह की गणित की पाठ योजना व वार्तिक अवस्थी की सामाजिक विषय की पाठ योजना को चयनित किया गया है । दोनो चयनित शिक्षक शिक्षिका को लखनऊ में बेसिक शिक्षा निदेशक शुभा सिंह करेंगे सम्मानित । मैनपुरी के घिरोर ब्लॉक में कंपोजिट विद्यालय नाहिली में कार्यरत महेंद्र प्रताप सिंह को यह सम्मान प्राप्त हुआ । जो कि पूर्व में नाहिली विवाद के चलते 6 माह तक उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला बाग पर सम्बद्ध रहे । अपने कार्यों…

मैनपुरी : डिंपल यादव ने मैनपुरी उप चुनाव के लिए भरा नामांकन।

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगी। उनके पति सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी उनके साथ रहेंगे। नामांकन में मुलायम परिवार के अन्य सदस्यों की भी उपस्थित रहने की संभावना है। पूर्व सांसद ने किया डिंपल यादव की जीत का दावा लोकसभा उपचुनाव के लिए सपा ने ताकत झोंकना शुरू कर दिया है। शनिवार को पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव सक्रिय हो गए। मैनपुरी में कई क्षेत्रों में प्रमुख…

मैनपुरी में नवविवाहिता की गोली मारकर हत्या

मैनपुरी के थाना क्षेत्र में मायके आई विवाहिता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवती की हत्या करने का आरोप गांव के युवक पर लगा है। फिलहाल पुलिस टीमें गठित कर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की बात कह रही है। मामला भोगांव थाना क्षेत्र के गांव छाछा से जुड़ा है। यहां अंजू नाम की नव विवाहिता की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई है। आपको बता दें महिला की शादी 7…

मैनपुरी से डिंपल यादव लड़ेंगी लोकसभा उप चुनाव

समाजवादी पार्टी ने नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली मैनपुरी सीट से पूर्व सांसद डिंपल यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। मैनपुरी में लोकसभा का उप चुनाव पांच दिसंबर को होना है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी पूर्व सांसद डिंपल यादव को पार्टी ने मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव में प्रत्याशी बनाया है। डिंपल यादव 2019 में कन्नौज लोकसभा चुनाव में हार गई थीं, जबकि इससे पहले वह यहीं से 2012 में निर्विरोध सांसद थीं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष डिंपल यादव के लिए लोकसभा…

मैनपुरी : मार्कंडेय ऋषि की तपोभूमि पर कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

कोसमा के विधूना स्थित मार्कंडेय आश्रम में मंगलवार से लक्खी मेले की शुरुआत हो गई। सोमवार शाम को ही आसपास के जनपदों से हजारों भक्त जहां पहुंच गए। मंगलवार तड़के भक्तों ने पवित्र सरोवर में स्नान करने के बाद मंदिर में मार्कंडेय ऋषि की पूजा अर्चना। मान्यता है कि हजारों साल पूर्व इस दंडक वन में ऋषि मृकुंड के यहां काफी प्रयासों के बाद मार्कंडेय का जन्म हुआ। जन्म के समय उन्हें 11 साल का ही जीवन प्राप्त हुआ। इसी बीच भ्रमण करते हुए सप्त ऋषियों का यहां से गुजरना…

मैनपुरी में लोकसभा उप चुनाव 5 दिसंबर को, मुलायम के निधन से खाली हुई है सीट

उत्तर प्रदेश के सीनियर समाजवादी नेता और समाजवादी पार्टी के पूर्व संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर उप चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। रामपुर के विधायक आजम खान को कोर्ट से तीन साल की सजा मिलने के बाद खाली हुई रामपुर विधानसभा सीटों पर भी चुनाव की घोषणा कर दी गई है। मैनपुरी और रामपुर में उप चुनाव के लिए 5 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। 8 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी और चुनाव परिणाम आ जाएंगे।…

मैनपुरी:ब्लॉक बेवर की न्याय पंचायत बरौली न्याय पंचायत स्तरीय पर मिनी प्रतियोगिता कराई गई

जनपद मैनपुरी थाना क्षेत्र भोगांव के अंतर्गत नगला शीशम में मिनी क्रीडा प्रतियोगिता कराई गई जिसमें ग्राम प्रधान प्रेमदास जीने मां सरस्वती पर फूल माला एवं दीप प्रज्वलित किया गया साथ ही समस्त स्टाफ ने प्रधान जी को शांल एवं पटका उड़ा कर स्वागत किया फिर प्रेमदास जी ने दौड़ प्रतियोगिता एवं खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया जिसमें सभी स्कूल के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया उनमें से कुछ बच्चे प्रथम व द्वितीय स्थान पर आए जिनको प्रेमदास प्रधान जी एवं उनके भतीजे मुकेश सिंह ने…

मैनपुरी : ग्राम रठेरा में रामलीला का आयोजन कल से हुआ शुरू |

मैनपुरी तहसील के ग्राम रठेरा की रामलीला कमेटी की ओर 30 अक्तूबर से सरकारी जूनियर हाई स्कूल के मैदान में रामलीला का मंचन शुरू हो गया हैं। शाम आठ बजे मंचन का शुभारंभ किया गया। रामलीला कमेटी का दावा है कि इस वर्ष मंच को भव्य रूप दिया गया है। कमेटी के सचिव आशीष यादव ने बताया कि रामलीला मंचन के लिए क्षेत्र में उत्साह है। रामलीला का उद्धघाटन गांव के समाजसेवी डा राजेंद्र यादव ने फीता काट कर किया। इस मौके पर डा हेतराम सिंह, चौब सिंह लेखपाल, संजीव…