फर्रुखाबाद : जिला बार एसोसिएशन ने फर्जी अधिवक्ताओं को लेकर हुआ गंभीर

फर्रुखाबाद : जिला बार एसोसिएशन फर्जी अधिवक्ताओ को लेकर गंभीर हो गयी है जिसके चलते बार एसोसिएशन नें फरमान जारी कर दिया है कि समस्त अधिवक्ताओं के लिपिक अब पीली जैकेट पहनेंगे| जिससे फर्जी अधिवक्ताओं में शिकंजा कसा जा सके|जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजीब पारिया नें बुधवार को बार एसोसिएशन की अनुशासन समिति के सदस्य डॉ० दीपक द्विवेदी को आवश्यक कार्यवाही के लिए पत्र लिखा है| पत्र में महासचिव संजीव पारिया नें कहा कि कचेहरी परिसर में अनेकों व्यक्ति अधिवक्ताओं की ड्रेस पहनकर वादकारियों के साथ धोखा कर रहें…

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी के निरीक्षण में बजबजाते तालाबों और नालियों की सफाई को दिए निर्देश

फर्रुखाबाद: जहानगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार को जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें संचारी रोग डेंगू मलेरिया को देखते हुए ग्राम जहानगंज, पतोंजा,कोठी ,मूसाखिरिया आदि स्थलीय निरीक्षण किया।इसके साथ ही अवश्यक साफ-सफाई के निर्देश दिये| निरीक्षण को पंहुचे जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह नें ग्रामीणों से बात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। बीडीओ राजेश बघेल कमालगंज को नाली एवं तालाबों की सही ढंग से साफ सफाई कराने के कड़े निर्देश दिये| उन्होंने कहा कि बुखार आने पर डरने या घबराने कोई जरूरत नहीं है । स्वास्थ्य विभाग की टीम लगा दी गई है…

फर्रुखाबाद: पैर फिसलने से काली नदी में डूबने से हुई मौत

फर्रुखाबाद: थाना कमालगंज के ग्राम वहबलपुर निवासी राधेश्याम सक्सेना का लगभग 22 वर्षीय पुत्र बृजेश काली नदी में डूब गया।बृजेश गांव के किनारे काली नदी के निकट शौच करने गया था उसका पैर फिसल जाने से वह काली नदी में डूब गया। चरवाहों ने घटना की जानकारी बृजेश के परिजनों को दी, परिजन व दरोगा भभूति प्रसाद मौके पर पहुंचे।पुलिस ने बृजेश की तलाश में आजाद नगर भटपुरा के कई गोताखोरों को लगाया लेकिन बृजेश को नहीं तलाश कर सके। बताया गया कि बृजेश जिस स्थान पर डूबा है वहां…

फर्रुखाबाद: सपा ने सभी ब्लॉक अध्यक्ष किए घोषित

फर्रुखाबाद समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव मंदीप यादव ने जिलाध्यक्ष की सहमति से सभी ब्लॉक अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है।अजव सिंह को ब्लॉक मोहम्दाबाद, मनोज यादव को ब्लॉक नवाबगंज, आलोक गंगवार को ब्लाक शमशाबाद ,अरविंद सिंह पाल को ब्लॉक कमालगंज, अनूप कुमार उर्फ गुड्डू को ब्लाक कायमगंज, सुनील यादव को ब्लॉक बढ़पुर एवं विपिन यादव को ब्लाक राजेपुर का अध्यक्ष बनाया गया हैफर्रुखाबाद संवाददाता धर्मवीर सिंह

फर्रुखाबाद:भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं वर्तमान विधायक सुपुत्र संदीप शाक्य ने मंडल नीमकरोरी से किया जनसंपर्क आरंभ

फर्रुखाबाद: विधानसभा अमृतपुर के मंडल नीमकरोरी में ग्राम बाकरपुर में पूर्व मंडल अध्यक्ष रामलड़ैते राजपूत के पिता जी चोखेलाल का स्वर्गवास हो गया था वहां पहुंच कर उनके परिवार को सांत्वना दी।नगला भबरसा निवासी मनोहर लाल 49 वर्षीय पुत्र विजयपाल की तालाब में डूबकर मौत हो गई थी वहां पहुँच कर परिवार को सांत्वना दी।ग्राम वरखिरिया मे बीजेपी के कार्यकर्ता नकुल तिवारी के पिता जी का निधन शोक प्रकट कियाग्राम देवसनी मे ग्राम वासियों के बीच मे जनसंपर्क किया, साथ ही में रुक मंगल सिंह राजपूत की पत्नी के आकस्मिक…

फर्रुखाबाद:15000 का इनामी जिला बदर अपराधी हुआ गिरफ्तार

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा पुलिस ने मोहल्ला गढ़ी मुशर्रफ खां भीकमपुरा निवासी अजहर पुत्र अवसर को अवैध तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अजय नारायण सिंह ने बताया कि अजहर जिला बदर अपराधी है उसके ऊपर 15 हजार का इनाम घोषित था। अजहर को ग्राम अर्राहपहाड़पुर तिराहे से 315 बोर तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। वह किसी अन्य वारदात के लिए तमंचा लेकर घूम रहा था।फर्रुखाबाद संवाददाता धर्मवीर सिंह

फर्रुखाबाद : रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,महिला सहित बच्ची गंभीर रूप से घायल

फर्रुखाबाद : शमशाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार को दोपहर बाद बाइक को तेज रफ्तार रोडबेज बस ने सामनें से बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी|जिससे बाइक चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी| जबकि उसी बाइक पर सबार महिला और उसकी मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी| उन्हें उपचार हेतु भेजा गया| थाना शमशाबाद क्षेत्र के कायमगंज फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित फैजबाग पेट्रोल पम्प के निकट बाइक पर सवार युवक व महिला अपनी बच्ची के साथ जा रहे थे | उसी दौरान फर्रुखाबाद से…

फर्रुखाबाद : आईडीएससी शूटिंग ट्रायल कैंप में 12 यू पी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ का रहा दबदबा

फर्रुखाबाद : आईडीएससी शूटिंग ट्रायल कैंप में 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रोमिल शर्मा के देखरेख में चल रहे हैं, आईडी एससी शूटिंग ट्रायल कैंप का समापन को हो गया।विभिन्न ग्रुप हैड क्वार्टर से आए हुए एनसीसी कैडेट्स अपने-अपने गंतव्य स्थान को 7 सितंबर 2021 को सभी प्रस्थान करेंगे ।शूटिंग ट्रायल कैंप में सभी 11 ग्रुप हैड क्वाटर के 110 एन सी सी केडिट को शूटिंग का प्रशिक्षण दिया गया। प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन में मंच का संचालन एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट गिरिजाशंकर ने कैंप कमांडेंट कर्नल रोमिल…

फर्रुखाबाद: शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर गुरु का हुआ पूजन और मिला सम्मान

फर्रुखाबाद: शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर शिक्षणसंस्थाओं में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कहीं बच्चों ने शिक्षिकाओं का पूजन किया तो कहीं बेस्ट प्रवक्ता और शिक्षक चयनित किए गए।जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित हुआ । शिक्षक दिवस पर जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह, भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर , अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, सीडीओ एम. अरुन्मोली नें शिक्षिका मनोरमा कनौजिया को राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया एवं उनके साथ 74 अध्यापकों को भी प्रशस्ति पत्र एवं शाल उढ़ाकर सम्मानित किया।…

फर्रुखाबाद :दारू का आदी ग्रामीणों नें फाबड़ा मारकर पत्नी को मौत के घाट उतारकर हुआ फरार

फर्रुखाबाद : थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र के अंतर्गत दारू का आदी ग्रामीण नें फाबडे से अपनी पत्नी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया| थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम ढिलाबल निवासी ज्ञान चन्द्र जाटव दारू पीने का आदी था| जिससे उसका आये दिन अपनी पत्नी लगभग 45 वर्षीय कामिनी के साथ झगड़ा होता रहता था| कामिनी की बड़ी पुत्री प्रिया नें बताया कि आये दिन पापा ज्ञान चन्द्र जाटव माँ से आये दिन नसे में आकर मारपीट और गाली-गलौज करते थे| ग्राम गोवा सितौरा कोतवाली गुरसहायगंज जनपद…

फर्रुखाबाद -महिलाओं को शराब, दहेज प्रथा, बाल विवाह के खिलाफ स्वयं खड़ी हो:आनंदीबेन पटेल

फर्रुखाबाद दो दिवसीय दौरे पर आयीं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल नें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के साथ ही सामजिक बुराईयों से खुद लड़ने का अवाहन किया| उन्होंने कहा आज महिलाओं को शराब, दहेज प्रथा, बाल विवाह के खिलाफ लड़ाई लड़नें के लिए खुद खड़ा होना पड़ेगा| फतेहगढ़ के बेबर रोड़ स्थित लाटेरा होम में स्थानीय महिला कारीगरों को उनकी ताकत का अहसास राज्यपाल नें अपनें संवाद से कराया| उन्होंने मोदी और योगी सरकार की सराहना की| उन्होंने कहा कि मोदी के पीएम बनने पर लोग मजाक बना रहे…

फर्रुखाबाद – छपाई ,कला ,ब्लाक प्रिंटिंग ,जरदोजी कारीगरी की कायल हुई :राज्यपाल

फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल नें फतेहगढ़ क्षेत्र के बेबर रोड़ स्थित लाटेरा हाउस में पंहुच कर फर्रुखाबाद की कारीगरी को देखा तो वह गदगद हो गयीं| उन्होंने ब्लाक प्रिंटिंग को काफी पसंद किया| इसके साथ ही शुक्रवार को दोपहर बाद लगभग 3:00 बजे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल लाटेरा हाउस पंहुची | जहाँ उन्होंने हस्तशिल्पियों से वार्ता कर जानकारी ली| इसके साथ ही साथ उन्होंने जरी- जरदोजी कारीगरी, ब्लाक प्रिंटिंग आदि का अवलोकन किया| इसके साथ ही साथ उन्हें ब्लाक प्रिंटिंग काफी पसंद आयी| राज्यपाल नें ब्लाक प्रिंटिंग के…

फर्रुखाबाद – डेंगू व मलेरिया से बचना है तो मच्छरों से रहें सावधानः सीएमओ

फर्रुखाबाद : बरसाती मौसम में संक्रामक रोगों का खतरा कई गुना बढ़ जाता हैं। जगह – जगह जलभराव से मच्छर पैदा होते हैं। इस समय थोड़ी सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है, इसलिए सचेत रहें। यदि आवश्यकता महसूस हो तो डाक्टर से मिलकर सलाह लेने में देर न करें | यह कहना हैं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सतीश चंद्रा का।मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि मौसमी बीमारियों के साथ कोरोना के संक्रमण और अब डेंगू ने लोगों को असमंजस में डाल दिया है। सीएमओ ने बताया कि…

फर्रुखाबाद: बीडीओ ने ग्रामों का निरीक्षण कर विकास कार्यों में गति लाने के दिए निर्देश

फर्रुखाबाद राजेपुर खंड विकास अधिकारी गगन दीप नें क्षेत्र के ग्रामों में विकास कार्यो की हकीकत को परखा और प्रधानों से विकास कार्य में तेजी लानें के निर्देश दिये|गुरुवार को बीडीओ गगन दीप नें ग्राम खुटिया का निरीक्षण किया| जहाँ पुरानें नाले को टूटा देख बीडीओ भड़क गये उन्होंने जल्द ही नाला निर्माण करानें के निर्देश दिये|इसके साथ ही ग्राम सराह में चकरोड मार्ग को देखा जो पूर्ण था उसे भी जल्द पूर्ण करानें के निर्देश दिये| इसके साथ ही ग्राम खंडौली में ग्राम प्रधान को बारात घर व बाउंड्री…

फर्रुखाबाद: एसबीआई से कैश गायब होनें में सफाई व कैंटीन कर्मी पर हुई एफआईआर

फर्रुखाबाद मोहम्मदाबाद भारतीय स्टेट बैंक से कैश गायब होनें के मामले में बैंक कैशियर नें बैंक के ही सफाई कर्मी व कैंटीन संचालक सहित दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है|बीते दिन एसबीआई की शाखा मोहम्मदाबाद के कैश काउन्टर से चार लाख 40 हजार 870 रूपये की नकदी गायब हो गयी थी| घटना के समय कुछ देर के लिए सीसीटीवी भी बंद मिला| जिससे अब किसी बैंक कर्मी के शामिल होनें का शक गहरा गया था|बैंक के कैशियर रिषभ कटियार नें बैंक के सफाई कर्मी संदीप कुमार व कैंटीन…

फर्रुखाबाद: ट्रेक्टर ड्राइवर ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली

फर्रुखाबाद: मोहम्मदाबाद ट्रैक्टर चालक नें फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली और उसकी जेब में सुसाइड नोट भी मिला| जिसमे लिखा है कि मेरी मौत का मैं खुद जिम्मेदार हूँ|ग्राम चौकिया बलदेव जनपद मैनपुरी के लगभग 21 वर्षीय राहुल पुत्र रघुराज यादव ट्रैक्टर चालक का कार्य करता था| जो बीते 24 अगस्त को वह घर से बसपा नेता के भट्टे पर ट्रैक्टर चलानें का कार्य करता था| गुरुवार को दोपहर लगभग11:00 बजे वह भट्टे से लगभग 400 मीटर दूर पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गया|…

फर्रुखाबाद: संकिसा में बुद्ध महोत्सव के कार्यक्रम की तैयारी के लिए बैठक 12 सितंबर

फर्रुखाबाद :संकिसा में बुद्ध महोत्सव के आयोजन की तैयारी के लिए 12 सितंबर को आवश्यक बैठक बुलाई गई है। संकिसा स्थित धम्मालोको को बुद्ध विहार प्रबंध समिति के अध्यक्ष कर्मवीर शाक्य ने बताया की संकिसा में 19-20 अक्टूबर को बुद्ध महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी आयोजन की तैयारी के लिए 12 सितंबर को दोपहर 11 बजे धम्मालोको बुद्ध विहार में समिति के सभी सदस्यों एवं बुद्ध मिशन से जुड़े सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को बुलाया गया है।बैठक में बौद्ध महोत्सव को कोविड नियमो के तहत संपन्न कराने…

फर्रुखाबाद: सड़क दुर्घटना में कार बाइक भिड़ंत में एक की मौत

फर्रुखाबाद नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सलेमपुर निवासी राम सेवक शाक्य के लगभग 25 वर्षीय पुत्र शिव कुमार की मौत हो गई।दुर्घटना में इसी गांव के मदनलाल धोबी का पैर टूट गया। शिवकुमार व मदनलाल बाइक से फर्रुखाबाद होकर वापस घर जा रहे थे तभी वह ग्राम बघौना एवं महमदपुर मार्ग से गुजर रहे थे तभी सामने तेजी से आ रहे अल्टो कार नंबर यूपी 77 डब्लू/ 2680 के चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।जिससे कार व बाइक खाई में जा गिरी शिवकुमार की जांघ की हड्डी…

फर्रुखाबाद: सड़क हादसे में बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत , अधिवक्ता घायल

फर्रूखाबाद बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत में युवक सलीम कुरैशी की मौत हो गई। सलीम कोतवाली फर्रुखाबाद के मोहल्ला खटकपुरा सिद्दीकी निवासी मुन्ना कुरैशी का लगभग 40 वर्षीय पुत्र था। हादसे में कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला नौगवां कैंट निवासी अधिवक्ता गौरव तिवारी गम्भीर घायल हो गये। गौरव एवं सलीम बाइक से थाना राजेपुर के ग्राम महमदपुर गढ़िया नासा की पुलिया के निकट गुजर रहे थे।ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। गंभीर रूप से घायलों को लोहिया अस्पताल ले जाया गया डॉ अभिषेक चतुर्वेदी ने…

फर्रुखाबाद :एनसीसी के आईडी एस सी शूटिंग ट्रायल कैंप में कैडिट्स ने सीखे हथियार चलाने के गुण

फर्रुखाबाद : 01 सितंबर 2021 से 07 सितंबर 2021 तक चलने बाले एनसीसी के आई.डी.एस.सी. शूटिंग ट्रायल कैंप आरआरसी फतेहगढ़ , में एनसीसी कैडेट्स ने हथियार चलाने के गुण सीखे।कैंप की शुरुआत प्रातः 9:00 बजे कैंप कमांडेंट कर्नल रोमिल शर्मा द्वारा ओपनिंग एड्रेस से की गई । उन्होंने सभी एनसीसी कैडेट्स को अनुशासन का पाठ पढ़ाया । उनके द्वारा एनसीसी कैडेट्स जो कि 11 ग्रुप हेड क्वाटर से प्रशिक्षण हेतु आए हुए हैं को अनुशासित रहने के सख्त दिशा निर्देशों के साथ प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित किया। तत्पश्चात सभी…