फर्रुखाबाद: यातायात माह के तहत आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जनवरी 2026 यातायात माह के अंतर्गत सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दिनांक 29 जनवरी 2026 को क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम द्वारा आर्मी पब्लिक स्कूल, फतेहगढ़ में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सड़क सुरक्षा के महत्व, यातायात नियमों का पालन, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग, ओवरस्पीडिंग से होने वाले नुकसान तथा सुरक्षित पैदल यात्री व्यवहार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। यातायात पुलिस…

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में यक्ष ऐप को लेकर गोष्ठी आयोजित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 जनवरी 2026 जनपद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस लाइन स्थित सभागार में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ यक्ष ऐप के संबंध में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान यक्ष ऐप के प्रभावी उपयोग पर विस्तृत चर्चा की गई तथा ऐप के माध्यम से पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्वरित एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाने पर बल दिया गया। इस अवसर पर SSO पोर्टल, ई-समन प्रणाली एवं क्राइम एनालिटिक्स के सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी…

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी की सख्ती: जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में लापरवाह कर्मचारियों पर कड़ा रुख

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 जनवरी 2026 आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर काफ़ी सख्त नजर आए और कई बिंदुओं पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने चिकित्सालयों में फार्मासिस्टों की अनुपस्थिति को गंभीर लापरवाही बताते हुए सभी सातों विकास खंडों से निर्देशित किया कि वे कल या परसों तक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें, जिसमें यह स्पष्ट हो कि कहां-कहां आवश्यक चिकित्सीय उपकरण उपलब्ध नहीं…

फर्रुखाबाद:मऊदरवाजा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 4 वर्षीय गुमशुदा बालिका 2 घंटे में सकुशल बरामद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 जनवरी 2026 थाना मऊदरवाजा पुलिस ने सराहनीय तत्परता दिखाते हुए 4 वर्षीय गुमशुदा बालिका को महज 2 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली और आमजनमानस ने पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांशीराम कॉलोनी हैवतपुर गढ़िया, थाना मऊदरवाजा, जनपद फर्रुखाबाद निवासी एक महिला ने अपनी 4 वर्षीय पुत्री के खेलते-खेलते कहीं चले जाने की सूचना डायल 112 एवं थाना मऊदरवाजा पर दी। सूचना मिलते…

फर्रुखाबाद:कायमगंज पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 जनवरी 2026 जनपद के थाना कोतवाली कायमगंज पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस दौरान तीन अभियुक्तों को भारी मात्रा में अवैध हथियार, कारतूस एवं शस्त्र बनाने के उपकरणों सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर श्री आलोक सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री हरीश चन्द्र के कुशल पर्यवेक्षण में की गई। मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई दिनांक 28.01.2026 को मुखबिर से…

फर्रुखाबाद:“डायरिया से डर नहीं” कार्यक्रम की समीक्षा बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य सेवाओं की सटीक रिपोर्टिंग पर जोर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जनवरी 2026 स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (पीएसआई इंडिया) एवं केनव्यू के सहयोग से जनपद में संचालित “डायरिया से डर नहीं” कार्यक्रम की प्रगति एवं समीक्षा बैठक मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सर्वेश यादव ने की। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. सर्वेश यादव ने कहा कि डायरिया के प्रत्येक मामले को संबंधित स्वास्थ्य इकाई के ओपीडी रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए तथा…

फर्रुखाबाद:UGC के विरोध में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, जिला मुख्यालय पर जमकर नारेबाजी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जनवरी 2026 उत्तर प्रदेश के जनपद में यूजीसी (UGC) से जुड़े एक प्रस्ताव/कानून के विरोध में सवर्ण समाज से जुड़े संगठनों द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने “मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी” जैसे नारे लगाए और यूजीसी से जुड़े कानून को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि यह कानून सवर्ण समाज के हितों…

फर्रुखाबाद:एनसीसी कैडेट्स को किया गया सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक, दिलाई गई सड़क सुरक्षा शपथ।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जनवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में आज आर.पी.पी.जी. कॉलेज, कमालगंज के सभागार में सड़क सुरक्षा विषय पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य एनसीसी कैडेट्स एवं छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) फर्रुखाबाद श्री सुभाष राजपूत उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में रोड सेफ्टी क्लब के जनपदीय संयोजक डॉ. आलोक विहारी शुक्ल, क्षेत्राधिकारी (यातायात) श्री अभय वर्मा, थाना प्रभारी कमालगंज श्री ए.एन. पांडे…

फर्रुखाबाद:तथागत सामाजिक समिति- TSS ने गणतंत्र दिवस पर फहराया तिरंगा, गरीबों को बांटे कंबल

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जनवरी 2026 को तथागत सामाजिक समिति (TSS) की ओर से सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 11:00 बजे शिव गीता हॉस्पिटल गुड़गांव देवी मंदिर के पास नेकपुर खुर्द फर्रुखाबाद में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात कैंसर सर्जन एवं समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर शाक्य रहे। उन्होंने ध्वजारोहण कर उपस्थित लोगों को देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई।…

फर्रुखाबाद:AIMRAH मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, तिरंगा फहराकर दिया गया राष्ट्रभक्ति का संदेश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक न्यूज़) 26 जनवरी 2026 जनपद स्थित AIMRAH (ऐमराह) मुख्यालय पर 77वां गणतंत्र दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के सभी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर, पदाधिकारी, सक्रिय सदस्य एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में AIMRAH के पांचों बोर्ड ऑफ डायरेक्टर—राजकमल सिंह (चेयरपर्सन), अर्पित शाक्य (सीईओ), धर्मवीर सिंह (डायरेक्टर जनरल), सचिन कुशवाहा (सीएफओ) एवं आकाश सिंह (सीएचआरओ) की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह की शुरुआत AIMRAH मुख्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के साथ हुई। तिरंगा धर्मवीर…

फर्रुखाबाद:77वें गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन फतेहगढ़ में भव्य परेड, उत्कृष्ट पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक न्यूज़) 26 जनवरी 2026 को 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जनपद फर्रुखाबाद के पुलिस लाइन मैदान में भव्य परेड एवं समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी फर्रुखाबाद श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा ध्वजारोहण किया गया, जिसके पश्चात राष्ट्रगान की गूंज के साथ समारोह की शुरुआत हुई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। उन्होंने सभी को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं निष्ठा के साथ राष्ट्र सेवा करने का…

फर्रुखाबाद:77वें गणतंत्र दिवस पर डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण, जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पर्व

फर्रुखाबाद:(द दस्तक न्यूज़) 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस जनपद फर्रुखाबाद में श्रद्धा, उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में भव्य रूप से मनाया गया। इस पावन अवसर पर जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण कर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने प्रातः 8:30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया तथा संविधान के प्रति निष्ठा और राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।इसके उपरांत कलेक्ट्रेट गेट पर स्थापित…

फर्रुखाबाद:आलू मंडी सातनपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, संयुक्त रूप से हुआ ध्वजारोहण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक न्यूज़) 26 जनवरी 2026 को 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आलू मंडी सातनपुर, फर्रुखाबाद में ध्वजारोहण कार्यक्रम पूरे उत्साह, देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मंडी सचिव अनूप दीक्षित, मंडी स्टाफ, आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सैकड़ों की संख्या में व्यापारी व नागरिक उपस्थित रहे। ध्वजारोहण मंडी सचिव अनूप दीक्षित एवं आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्पित राजपूत द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इसके पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाया और भारत माता की जय, वन्देमातरम् जैसे गगनभेदी नारों से वातावरण को…

फर्रुखाबाद:गणतंत्र दिवस 2026 पर फतेहगढ़ पुलिस के लिए गौरव का क्षण, उत्कृष्ट सेवा हेतु अधिकारी व कर्मचारी सम्मानित

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस–2026 के पावन अवसर पर जनपद फतेहगढ़ पुलिस के लिए यह दिन गौरव और सम्मान से भरा रहा। गृह मंत्रालय, भारत सरकार तथा पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद के चयनित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट, सराहनीय एवं विशिष्ट सेवाओं के लिए विभिन्न सेवा पदकों एवं सम्मान चिह्नों से अलंकृत किया गया। इस अवसर पर गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 के उपलक्ष्य में कुछ अराजपत्रित अधिकारियों/कर्मचारियों को “राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक (PSM)” एवं “सराहनीय सेवा…

फर्रुखाबाद:थाना मऊदरवाजा पुलिस की बड़ी सफलता, 24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा अवैध तमंचों व कारतूसों सहित 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जनवरी 2026 थाना मऊदरवाजा पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर पशु चोरी की दो घटनाओं का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने चोरी किए गए मवेशियों के साथ-साथ अवैध तमंचों व कारतूसों सहित 03 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर हरीश चन्दर के कुशल…

फर्रुखाबाद:कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के माल व ₹15 हजार सहित 02 अभियुक्त व 02 बाल अपचारी गिरफ्तार

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जनवरी 2026 कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त की है। मु0अ0सं0 17/2026 से संबंधित चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए पुलिस ने प्रकाश में आए 02 अभियुक्तों एवं 02 बाल अपचारियों को चोरी किए गए माल व ₹15,000 नकद के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर हरीश चन्दर के कुशल पर्यवेक्षण में की गई। प्राप्त…

फर्रुखाबाद:शुद्ध मतदाता सूची से ही सशक्त होगी लोकतांत्रिक व्यवस्था- जिलाधिकारी

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जनवरी 2026 को 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मेजर एस.डी. सिंह विश्वविद्यालय, भोजपुर में भव्य मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के छात्रों ने भाषण के माध्यम से राष्ट्रीय मतदाता दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए और लोकतांत्रिक व्यवस्था में मताधिकार की भूमिका को सरल शब्दों में प्रस्तुत किया। इसके…

फर्रुखाबाद:मेला रामनगरिया में यातायात सुरक्षा अभियान, ट्रैक्टर चालकों को किया गया जागरूक, चार ट्रक सीज

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जनवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी जी के निर्देशन में मेला रामनगरिया क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रालियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए विशेष यातायात एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत एवं यातायात प्रभारी सत्येंद्र कुमार द्वारा ट्रैक्टर चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। जांच के दौरान ट्रैक्टर चालकों को रोककर उनके ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की गई तथा उन्हें ट्रैक्टर-ट्राली में अधिक संख्या में सवारी न बैठाने, तेज गति से वाहन न चलाने, इंडिकेटर का प्रयोग करने…

फर्रुखाबाद:मुख्यमंत्री के करकमलों से छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण, जिले के 30,488 छात्र-छात्राओं को मिला लाभ

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जनवरी 2026 आज लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में माननीय मुख्यमंत्री जी के करकमलों द्वारा छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद फर्रूखाबाद की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में छात्र-छात्राओं के समक्ष दिखाया गया। जनपद की प्रमुख शिक्षण संस्थाओं महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़, राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़ सहित अन्य विद्यालयों में छात्रवृत्ति से लाभान्वित छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति उत्साह एवं आत्मविश्वास…

फर्रुखाबाद: थाना कम्पिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अभियुक्त अवैध तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जनवरी 2026 जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना कम्पिल पुलिस को एक अहम सफलता हाथ लगी है। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन तथा श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर हरिश चन्दर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना कम्पिल पुलिस ने दो अभियुक्तों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 24 जनवरी 2026 को थाना कम्पिल पुलिस द्वारा नवी रसूल पुत्र जाफर एवं सेमु उर्फ सानू पुत्र…