बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी सघन एच.आई.वी./एड्स जागरूकता अभियान की रूपरेखा तैयार करना एवं विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करना था। जिलाधिकारी महोदय ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह अभियान जनपद स्तर पर प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जाए, जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अधिकतम जनसमूह तक एच.आई.वी./एड्स संबंधी सही जानकारी पहुँच सके। जिला क्षयरोग अधिकारी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अभियान 12 अगस्त से आगामी दो माह तक संचालित होगा। इस दौरान निम्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी – बैठक में यह…
Category: कासगंज
कासगंज:अपर जिलाधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह द्वारा तहसील सहावर के सभी पटलों का निरीक्षण किया गया
अपर जिलाधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह द्वारा तहसील सहावर के सभी पटलों का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान संग्रह अनुभाग में वसूली की स्थिति संतोष जनक न पाए जाने तथा IGRS में गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण न होने पर नाराज़गी व्यक्त की गई तथा निर्देशित किया गया कि गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान न्यायालय में लम्बित वादों का समय अवधि में निस्तारण न होने के कारण नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा की उपस्थिति में कासगंज तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन।
कासगंज : जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा की उपस्थिति में कासगंज तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन।जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने कासगंज तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्व निस्तारण के लिए राजस्व विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जा कर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं…
कासगंज: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जनपद के जन प्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी प्रणय सिंह के साथ जलभराव व कटान प्रभावित क्षेत्रों का किया भ्रमण
कासगंज 17 अगस्त। मंत्री, जल शक्ति विभाग (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग) श्री स्वतन्त्र देव सिंह ने तहसील पटियाली के ग्राम नगला हंसी में पहुंच कर जलभराव व कटान से प्रभावित लोगों के साथ संवाद करते हुए उनका कुशलक्षेम जाना। मा. मंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार व प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी बाढ़ को लेकर अत्यन्त संवेदनशील हैं। प्रदेश के बाढ़ से प्रभावित जिलों के माननीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि…
जिला अस्पताल कासगंज में एम्बुलेंस पायलट , मेडिकल टेक्नीशियन ओर उनके अधिकारियों ने ध्वज पताका फहरा कर देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभ कामनाएं दी
स्वतंत्रता कोई उपहार नहीं, यह एक गंभीर व्रत है,इसे सँजोना ही सच्चा धर्म, यही भारत का ऋत है। आज 79 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला अस्पताल में अमूलेंस पायलट ओर इमर्जेंसी मेडिकल टेक्नीशियन ओर उनके अधिकारियों ने ध्वज पताका लहरा कर देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभ कामनाएं दीEme मोहित कुमार ने बताया कि यह पर्व हमारे सब लोगों के लिए बड़े ही स्वाभिमान और आजादी का प्रतीक है हम उन सभी लोगों को याद करते है जिन्होंने हमें आजादी दिलाई हम उन बी र शहीदों को…
कासगंज: डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व अमर शहीद के परिजन को अंग-वस्त्र व मिष्ठान भेंट कर किया सम्मानित।
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत देश के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाने वाला स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे जनपद में परम्परागत हर्षोल्लास और पूर्ण उत्साह के साथ मनाया गया। जिलाधिकारी प्रणय सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया गया। झण्डा अभिवादन के साथ ही राष्ट्रगान का गायन हुआ। सभी सरकारी भवनों पर प्रातः 8ः00 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा जनपद के स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को शाल उढ़ा कर सम्मानित किया गया तथा कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रगान हेतु चयनित…
कासगंज : ‘हर घाट तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत 15 अगस्त को सोरों घाट पर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का संचालन श्री भागीरथी इंटर कॉलेज एवं SGM जूनियर स्कूल सोरो द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर तिरंगा यात्रा निकाली और गंगा स्वच्छता, राष्ट्रप्रेम एवं जन-जागरूकता का संदेश प्रेषित किया। कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी, नमामि गंगे की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके मार्गदर्शन में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं आमजन को गंगा संरक्षण तथा स्वच्छता के महत्व के संबंध में प्रेरित किया गया।तिरंगा यात्रा के उपरांत घाट परिसर में संक्षिप्त सभा का आयोजन कर “हर घाट तिरंगा” अभियान की भावना से सभी…
कासगंज : जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी सचिन के साथ शासन के निर्देश पर हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता कार्यक्रम अंतर्गत बाइक तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी सचिन के साथ शासन के निर्देश पर हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता कार्यक्रम अंतर्गत बाइक तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।सोरों गेट अम्बेडकर पार्क तक सैंकड़ों की संख्या में बाइक सवार अपनी बाइक पर तिरंगा लहराते हुए कलेक्ट्रेट से रवाना हुए। रैली मा मुख्य उद्देश्य आमजन में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाना है। रैली रवाना करते समय जिला पंचायत राज अधिकारी देवेन्द्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशिला, सुरेन्द्र सिंह…
कासगंज:जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने स्थलीय निरीक्षण कर सोरों के लहरा घाट पर बाढ़ ग्रस्त व्यवस्थाओं को परखा। सुरक्षात्मक उपाय करने के दिये निर्देश
कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने सोरों के लहरा घाट पर बाढ़ ग्रस्त व्यवस्थाओं को परखा अधीनस्थ अधिकारियों को सुरक्षात्मक उपाय करने के निर्देश दिये। लहरा घाट पर पहुंच कर व्यवस्थाओं को मौके पर चैक करते हुये कहा कि समस्त व्यवस्थायें पूर्ण रखें। गहरे पानी के आसपास संकेतक लगाकर बैरीकेटिंग अवश्य करा दी जाये। पूर्ण सतर्कता बरततेे हुये क्षेत्र पर हर समय पैनी नजर रखी जाये।जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुये तीन दिन से अनुपस्थित चल रहे अधिशासी अधिकारी का वेतन रोकने और कारण बताओ नोटिस जारी करने एवं साफ-सफाई…
कासगंज :श्री गणेश इंटर कॉलेज कासगंज हॉल में आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम का किया गया भव्य शुभारंभ।
कासगंज : जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती रेनू गौड़ ने श्री गणेश इण्टर कॉलेज में हर घर तिरंगा कार्यक्रम में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पार्चन व दीप प्रज्वलित कर भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सचिन उपस्थित रहे।इस अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्यरत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा अपने उत्पादों के प्रदर्शन से संबंधित स्टॉल,स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित तिरंगा झंडा का प्रदर्शन, एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) से संबंधित स्टॉल…
कासगंज:उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग मा0 सदस्या रेनू गौड़ का अ महिला जन चौपाल एवं निरीक्षण कार्यक्रम प्रस्तावित।
कासगंज: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग मा0 सदस्या रेनू गौड़ का आज दिनांक 13 अगस्त 2025 को 11ः00 बजे कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण, अपराह्म 12ः00 बजे से विकास खण्ड सभागार कासगंज में महिला जन चौपाल कार्यक्रम करेंगी। उसके उपरांत अपराह्म 03ः00 बजे जिला कारागार कासगंज का निरीक्षण करेंगी। जन जागरूकता चौपाल में निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, आयुष्मान कार्ड बनवाये जाने, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना व अन्य योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए योजना का लाभ दिलाया जायेगा। उन्होंने जनपद के समस्त महिलाओं/बालिकाओं को विशेष रूप से सूचनार्थ अवगत…
कासगंज: स्वतंत्रता दिवस पर बन्द रहेंगी शराब की दुकानें
कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह द्वारा आदेश जारी किये गये हैं कि स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त 2025 को जनपद कासगंज की समस्त आबकारी की फुटकर दुकानें अर्थात देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर, मॉडल शॉप, भांग तथा समस्त थोक अनुज्ञापनों से मादक पदार्थों की बिक्री पूर्णतः बन्द रहेगी। इस बन्दी के लिये अनुज्ञापियों को कोई प्रतिफल देय नहीं होगा। इस आदेश का अनुपालन कड़ाई से सुनिश्चित किया जाये।
कासगंज : जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न।
तत्क्रम में उक्त आयोजित बैठक में उपस्थित जिलाधिकारी द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना के अन्तर्गत जीरो पॉवर्टी में पात्र पाये गये समस्त महिलाओं को योजना में लाभान्वित कराने, योजनान्तर्गत लाभार्थियों की फैमिली आई0डी0, आधार प्रमाणीकरण हेतु, लाभार्थियों के बैंक खातों में एन0पी0सी0आई0 मैपिंग व तहसील व विकास खण्ड स्तर पर निर्धारित समय सीमा के बाहर आवेदन पत्रों पर खण्ड विकास अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये साथ ही उ0प्र0 मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत श्रेणी-1 व 2…
कासगंज के पटियाली विधानसभा के 52 गांव हर साल बाढ़ की चपेट में, ग्रामीण खुद बांध मजबूत कर रहे , मुआवजे की आस अब भी अधूरी
कासगंज: जनपद के पटियाली विधानसभा क्षेत्र में हर साल आने वाली गंगा की बाढ़ अब ग्रामीणों के लिए त्रासदी बन चुकी है। इस क्षेत्र के करीब 52 गांव बाढ़ के पानी से घिर जाते हैं, जिससे हजारों बीघा खेती बर्बाद हो जाती है। खेतों में खड़ी फसल डूब जाती है और ग्रामीणों की साल भर की मेहनत पानी में बह जाती है। इस बार भी कादरगंज, खाम, हिम्मतनगर, बजेरा समेत कई गांवों के ग्रामीणों ने एकजुट होकर बाढ़ के पानी को रोकने की कोशिश की। ओर ग्रामीणों कि मेहनत रंग…
कासगंज पर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ , मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया गया।
आज दिनांक 11 अगस्त 2025 को सेम्फोर्ड स्कूल नदरई, एटा रोड कासगंज पर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ श्री सचिन, मुख्य विकास अधिकारी, कासगंज द्वारा किया गया। जनपद कासगंज में 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के समस्त निजी, सरकारी, अर्ध सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल (कीड़े मारने की की गोली) खिलाई गई, जिसमें जनपद के कुल बच्चों का लक्ष्य 835901 है। जो बच्चे दिनांक 11 अगस्त 2025 को दवाई खाने से छूट जाते हैं, उन्हें…
कासगंज:क्षेत्राधिकारी पटियाली श्री संतोष कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक पद पर प्रोन्नति।
कासगंज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अगस्त 2025 जनपद में तैनात क्षेत्राधिकारी पटियाली संतोष कुमार को उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली और सेवा भावना के लिए अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) पद पर प्रोन्नति प्राप्त हुई है। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय में एक औपचारिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक कासगंज अंकिता शर्मा एवं अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज राजेश भारती ने संतोष कुमार को प्रतीक चिन्ह अशोक स्तंभ लगाकर प्रोन्नति की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर दोनों अधिकारियों ने कहा कि श्री कुमार…
कासगंज :-ब्रह्माकुमारी बहनों ने मनाया रक्षाबन्धन का पर्व
रक्षाबन्धन के अवसर पर ब्रह्माकुमारी सेवाकेन्द्र कासगंज की बहनों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर रक्षाबन्धन का त्यौहार मनाया। सेवाकेन्द्र प्रभारी बीके सरोज दीदी ने रक्षाबन्धन का आध्यात्मिक रहस्य भी स्पष्ट करते हुए कहा कि टूटती पवित्र सामाजिक तथा पारिवारिक मर्यादाओं को मजबूत करने तथा आतंकवाद और अत्याचार जैसी भीषण विभीषिका को रोकने के लिए रक्षाबन्धन के पर्व को सही अर्थों में मनाने की आवश्यकता है। संसार के रचयिता कल्याणकारी परमपिता परमात्मा के हम आत्मायें सब आपस में भाई-बहन हैं। इसलिए भाषा-भेद, जाति, वर्ण, रंग और धर्म से ऊपर उठकर हर…
कासगंज :-रक्षाबंधन के पर्व पर जिलाधिकारी प्रणव सिंह ने सहावर गेट स्थित वृद्धा आश्रम में पहुंच कर मनाया त्योहार और वृद्धो का जाना हाल-चाल।
माता और बहनों से राखी बनवाकर लिया आशीर्वाद और वृद्ध आश्रम में रह रहे माता बहनों में खुशी की लहर जिलाधिकारी प्रणव सिंह ने वृद्धा आश्रम में बने हुये खाने को स्वयं खा कर चेक किया। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि समय समय पर वृद्धा आश्रम का निरीक्षण किया जाये। साफ सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त करने एवं सीसीटीवी कैमरा लगा रहे सुचारू रूप से संचालक भी हो I कासगंज: आज जिलाधिकारी प्रणव सिंह ने सहावर गेट नई हवेली स्थित वृद्धा आश्रम में रक्षाबंधन के पर्व पर…
कासगंज: काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया भव्य आयोजन
कासगंज 08 अगस्त 2025(सूचना विभाग)। जनपद में ‘‘काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव’’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।मा0 विधायक सदर देवेंद्र सिंह राजपूत मा0 जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा द्वारा ‘‘काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह’’ कार्यक्रम का काकोरी काण्ड के वीर शहीदों को नमन करते हुए भव्य शुभारम्भ किया गया।इस अवसर पर मा0 विधायक सदर देवेंद्र सिंह राजपूत ने भारी संख्या में उपस्थित महिलाओं, सम्भ्रान्त व्यक्तियों, छात्र/छात्राओं व अधिकारी/कर्मचारीगणों को बधाई एवं धन्यवाद देते हुए अपने सम्बोधन में ‘‘काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव’’ के बारे में…
कासगंज: वर्षा को देखते हुए व गंगा का जलस्तर बढ़ते हुए जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने ग्राम मूंज खेड़ा नगला दुर्जन एवं नगला जय किशन गांव का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए
कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने ग्राम मूंज खेड़ा नगला दुर्जन एवं नगला जय किशन बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गांव वासियों बात करते उनकी समस्याओं से भी रूबरू हुए उन्होंने कहा प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का उन्हें भी भरोसा दिया।उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर राहत कार्यों में कोताही न हो और ज़रूरतमंद लोगों की हर आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने राहत शिविरों में साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, भोजन, चिकित्सा सुविधा और बिजली आपूर्ति जैसे बुनियादी जरूरतों पर…
