कन्नौज:गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत अभियुक्त सावन गिहार को 2 वर्ष 23 दिन की कठोर कारावास की सजा

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जुलाई 2025 जनपद की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कोतवाली कन्नौज में पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के एक सनसनीखेज प्रकरण में न्यायालय ने अभियुक्त सावन गिहार उर्फ बाबा गिहार को दोषी करार देते हुए 02 वर्ष 23 दिन की कठोर कारावास तथा ₹5,000 के अर्थदंड की सजा सुनाई है। उल्लेखनीय है कि थाना कोतवाली कन्नौज में मु0अ0सं0-437/2023 अंतर्गत धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त पर संगठित गिरोह के माध्यम से समाज में भय व आतंक का…

कन्नौज:कोतवाली कन्नौज के चिन्हित एससी/एसटी एक्ट प्रकरण में दो अभियुक्तों को सजा, पुलिस की प्रभावी पैरवी से मिली सफलता।

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जुलाई 2025 जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र के एक चिन्हित व संवेदनशील प्रकरण में न्यायालय ने दो अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। मामला वर्ष 2018 में पंजीकृत हुआ था, जिसमें अनुसूचित जाति/जनजाति उत्पीड़न निवारण अधिनियम समेत गंभीर धाराएं लगी थीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली कन्नौज में मु0अ0सं0-78/18 अंतर्गत धारा 323, 325, 504, 506 भादवि व 3(1)(2) एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। अभियुक्तगण – नाहर सिंह पुत्र राम सिंह एवं अंकित पुत्र छोटेलाल, निवासी खिदिरपुर बाग, थाना…

कन्नौज:जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं सुनीं पुलिस अधीक्षक ने, संबंधितों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश।

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जुलाई 2025 पुलिस कार्यालय में आज आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने आम जनता की समस्याएं और शिकायतें सुनते हुए जनसुनवाई की। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। जनसुनवाई के दौरान एसपी विनोद कुमार ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थानाध्यक्षों व प्रभारी निरीक्षकों को निर्देश दिए कि वे समस्याओं का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या…

कन्नौज जनपद की अदालत का बड़ा फैसला: तीन आरोपियों को तीन साल की सश्रम कैद व जुर्माना

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जुलाई 2025 जनपद के थाना सौरिख क्षेत्र में दर्ज एक बहुचर्चित आपराधिक मामले में आज न्यायालय द्वारा ऐतिहासिक फैसला सुनाया गया। माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (प्रथम) कन्नौज की अदालत ने थाना सौरिख में पंजीकृत मुकदमा संख्या 179/12 में तीन अभियुक्तों को दोषी पाते हुए तीन वर्ष का सश्रम कारावास और प्रत्येक पर ₹3,750 रुपये का अर्थदंड लगाया है। यह मामला IPC की धाराओं 323/34, 504, 506, 336/34, 436/34 के अंतर्गत दर्ज किया गया था, जिसमें आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने,…

कन्नौज:परिवार परामर्श केन्द्र की पहल से बिखरता परिवार फिर से जुड़ा, आपसी सहमति से घर लौटे पति-पत्नी

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जुलाई 2025 जनपद के महिला थाना परिसर स्थित परिवार परामर्श केन्द्र (नई किरण) में आज एक बार फिर बिखरते परिवार को जोड़ने की सफल कोशिश की गई। पुलिस अधीक्षक कन्नौज श्री विनोद कुमार के कुशल निर्देशन में चल रहे इस केन्द्र में निरीक्षक रंजना पांडेय, महिला आरक्षी अनामिका यादव एवं महिला आरक्षी सीमा यादव की उपस्थिति में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को सुलझाया गया। काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों को शांतिपूर्वक सुना गया और आपसी समझ-बूझ तथा सहमति से मतभेद दूर करने की…

कन्नौज: जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने पशु टीकाकरण अभियान की एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जुलाई 2025 जनपद में पशुओं को संक्रामक रोगों से बचाने के लिए चिकित्सा एवं पशुपालन विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष टीकाकरण अभियान की शुरुआत आज एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रिया शाक्य ने राजकीय पशु चिकित्सालय, छिबरामऊ में आयोजित कार्यक्रम में अभियान की एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि “पशुधन हमारे ग्रामीण जीवन और अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। पशुओं को संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए नियमित…

कन्नौज: श्रावण मास को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कन्नौज ने मेहंदी घाट का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 21 जुलाई 2025 श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिलाधिकारी कन्नौज श्री आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार द्वारा सोमवार को मेहंदी घाट का संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी संख्या और संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और सुविधाओं की व्यापक समीक्षा की गई। अधिकारियों ने घाट पर श्रद्धालुओं के स्नान की व्यवस्थाओं, रूट डायवर्जन, पार्किंग स्थलों तथा ट्रैफिक प्रबंधन की स्थिति का जायजा लिया। मेहंदी घाट पर स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर…

कन्नौज:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया इत्र पार्क व एक्सप्रेस-वे पुलिस चौकी का संयुक्त निरीक्षण।

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जुलाई 2025 जनपद के जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने सोमवार को ठठिया क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन इत्र पार्क एवं एक्सप्रेस-वे पर स्थापित पुलिस चौकी का संयुक्त निरीक्षण किया। यह दौरा औद्योगिक विकास एवं क्षेत्रीय सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा के उद्देश्य से किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने इत्र पार्क के निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति एवं तकनीकी मानकों की गहन समीक्षा की। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि यह परियोजना जनपद के औद्योगिक विकास के लिए मील का…

कन्नौज:विशुनगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता,अवैध देशी तमंचे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जुलाई 2025 जनपद कन्नौज की विशुनगढ़ पुलिस ने अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए एक आरोपी को देशी तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ सुरेश कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष गौरव कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने ग्राम नगला दुर्गा निवासी शिवम पुत्र राजू (उम्र लगभग 20 वर्ष) को एक अवैध देशी…

कन्नौज:थाना सौरिख पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय।

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जुलाई 2025 पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में थाना सौरिख पुलिस टीम ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। गिरफ्तार अभियुक्त अहिबरन पुत्र स्व. हरसहाय जोशी, निवासी ग्राम रुर, थाना सौरिख, जनपद कन्नौज, उम्र लगभग 62 वर्ष है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सौरिख में मु0अ0सं0 298/2025 धारा 75(2)/351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज था। घटना का विवरण: वादी अनीता पत्नी ओमशिव शर्मा, निवासी ग्राम रुर, थाना सौरिख ने 20 जुलाई 2025…

कन्नौज:थाना विशुनगढ़ पुलिस ने वांछित वारन्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल।

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जुलाई 2025 पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के कुशल निर्देशन में जनपद कन्नौज की थाना विशुनगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमा संख्या 50/20 धारा 138 EC एक्ट से संबंधित वांछित वारन्टी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण: गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान गिरन्द पुत्र नन्दराम उम्र करीब 42 वर्ष, निवासी ग्राम असालताबाद, थाना विशुनगढ़, जनपद कन्नौज के रूप में हुई है।…

कन्नौज:जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने विद्युत समीक्षा बैठक में उठाई क्षेत्रीय समस्याएं।

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जुलाई 2025 जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रिया शाक्य ने आज कन्नौज विकास भवन स्थित हर्षवर्धन सभागार में आयोजित विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक में भाग लिया। यह बैठक दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, आगरा के प्रबंध निदेशक श्री नितीश कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान प्रिया शाक्य ने कन्नौज क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति से जुड़ी जमीनी समस्याओं को मुखरता से उठाया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती, लो-वोल्टेज, ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद विलंब से बदलने, तथा बिलिंग में अनियमितता…

कन्नौज:हसेरन में ‘शाक्या मेडिकल स्टोर’ का भव्य उद्घाटन, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने किया शुभारंभ।

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 जुलाई 2025 उमर्दा रोड हसेरन में आज एक नए चिकित्सा सुविधा केंद्र “शाक्या मेडिकल स्टोर” का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का विधिवत उद्घाटन किया। इस उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ब्लॉक प्रमुख हसेरन पुष्पेंद्र शाक्य, भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष सुमन शाक्य, डॉ. भूपेंद्र शाक्य और ऋषि शाक्य सहित अन्य सम्मानित नागरिकों ने समारोह की गरिमा को बढ़ाया। प्रिया शाक्य ने अपने संबोधन में कहा…

कन्नौज:डाक्टर्स डे पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया वरिष्ठ चिकित्सकों का सम्मान।

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 जुलाई 2025 डाक्टर्स डे के शुभ अवसर पर जनपद की जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने छिबरामऊ में चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ और सम्मानित डॉक्टरों का अभिनंदन कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं। यह कार्यक्रम स्थानीय चिकित्सा प्रतिष्ठानों पर आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्र के प्रतिष्ठित चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने इस अवसर पर डॉ. एस. चंद्रा, डॉ. रजनीश द्विवेदी, डॉ. रवि तिवारी, डॉ. रमेश शाक्य एवं डॉ. सुरेन्द्र शाक्य के प्रतिष्ठानों पर जाकर उन्हें पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह…

कन्नौज:जन अधिकार पार्टी की छिबरामऊ विधानसभा में समीक्षा बैठक सम्पन्न

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जून 2025 को जन अधिकार पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक जनपद कन्नौज की छिबरामऊ विधानसभा में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शिवकन्या कुशवाहा एवं पार्टी के संस्थापक व जौनपुर से सांसद माननीय बाबू सिंह कुशवाहा के निर्देशानुसार किया गया। इस बैठक में छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर एवं बूथ स्तर तक संगठनात्मक समीक्षा की गई। पार्टी की मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर किए जा रहे प्रयासों और रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सभी जिम्मेदार पदाधिकारी उपस्थित…

कन्नौज:”मक्का पट्टी” पर किसानों की व्यथा, सड़क पर मक्का सुखाना बनी मजबूरी, सरकार कब लेगी ठोस कदम ?

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जून 2025 उत्तर प्रदेश में इन दिनों एक अजीबोगरीब लेकिन चिंताजनक स्थिति देखने को मिल रही है जहां एक तरफ राज्य सरकार कृषि विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर किसान सड़क पर मक्का सुखाने को मजबूर हैं। स्थानीय किसानों ने व्यंग्य में इसे “मक्का पट्टी” नाम दिया है। ये नज़ारा तब और चर्चा में आया जब माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने हाल ही में एक क्षेत्रीय दौरे के दौरान हवाई निरीक्षण किया, जिसमें यह दृश्य हवाईपट्टी की बजाय सड़क पर…

प्रिया शाक्य ने इंडियन ओवरसीज बैंक कन्नौज शाखा के उद्घाटन अवसर पर दी शुभकामनाएं

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) , 17 जून 2025 जिला पंचायत अध्यक्ष कन्नौज प्रिया शाक्य आज इंडियन ओवरसीज बैंक की नई शाखा के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बैंक प्रबंधन और उपस्थित नागरिकों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह शाखा जिले के आर्थिक विकास और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सुलभ बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगी। प्रिया शाक्य ने कहा कि बैंकिंग सेवाओं का विस्तार ग्रामीण और पिछड़े वर्ग के लोगों तक पहुँचाने के लिए यह एक सराहनीय पहल है। इससे स्थानीय व्यापारियों,…

कन्नौज:बुद्ध तथागत तुमको मेरा, सौ सौ बार प्रणाम है-हरिगोविंद शाक्य ‘हरि’

(द दस्तक 24 न्यूज़) , विश्व गुरु तथागत भगवान बुद्ध की असीम अनुकंपा से हमें बुद्ध कथाओं में जाने, कथा श्रवण करने तथा अपनी बात भी कहने का लगातार सुअवसर प्राप्त हो रहा है। कई कथाओं का संयोजन एवं संचालन निभाने का दायित्व भी निभाने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। इसी क्रम में इसी वर्ष में ग्राम पंचायत रायपुर -सलेमपुर में दूसरी बार आदरणीय धनीराम शाक्य एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती फूलन देवी ने सात दिवसीय बुद्ध कथा का आयोजन कराया। बुद्ध कथा बुद्ध कथा वाचक  आदरणीय मनोज ब्लास्टर बौद्ध…

कन्नौज: भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गेनाइजेशन जिला ईकाइ द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

कन्नौज। भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गेनाइजेशन जिला ईकाइ कन्नौज द्वारा 23 मार्च, 2025 को खिम्मापुर्वा स्थित संतोष प्रजापति के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रजापति धीरेन्द्र आर्य पूर्व चेयरमैन गुरसहायगंज द्वारा प्रजापति दक्ष व श्रीयादे की प्रतिमा को माल्यार्पण कर समारोह में उपस्थित सभी सम्मानित साथियों को स्वागत करते हुये सभी का अभिनंदन किया। इस अवसर पर सतीश प्रजापति द्वारा उक्त आयोजन की सराहना करते हुए संगठन को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज में एकता रहनी चाहिए। सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास…

कन्नौज : सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज, तिर्वा में जूनियर वर्ग कक्षा षष्ठ की प्रवेश परीक्षा सकुशल संपन्न ?

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तिर्वा में आज दिनांक 23.03.2025 दिन रविवार को जूनियर वर्ग 6Th प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। इस प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश फार्म का वितरण 1 मार्च से प्रारंभ हुआ था।अभिभावक अपने पाल्यों को संस्कार युक्त उत्कृष्ट शिक्षा प्रणाली से परिपूर्ण विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर में प्रवेश हेतु बहुत लालायित दिखे। प्रातः काल 7:00बजे से ही सभी अभिभावक अपने पाल्यों को प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित कराने हेतु एकत्र होने लगे। प्रवेश परीक्षा निर्धारित समय प्रातः 8:00बजे से शुचिता पूर्ण…