कन्नौज : प्राइवेट स्कूली वाहन पर चला चेकिंग अभियान

छिबरामऊ /कन्नौज: प्रायः देखने में आ रहा है कि स्कूल के प्रबंधक/प्राचार्य द्वारा स्कूली बच्चों को प्राइवेट वाहनों से लाने लेजाने की कार्रवाई कराई जा रही है । जिसके चलते सोमवार को टीएसआई अरशद अली ने स्कूली बसों की फिटनेस,बीमा और ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) व अन्य कागज़ों इत्यादि की जांच की। टीएसआई अरशद द्वारा वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाने के निर्देश दिए गए।इस अभियान के तहत दोषी पाए गए कई स्कूलों के वाहनों पर चालान की कार्रवाई की गई। जांच के दौरान,टीएसआई अरशद ने स्कूली…

कन्नौज :स्कूली छात्र के साथ साथियों ने किया कुकर्म , की शिकायत

कन्नौज। स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों ने अपने ही साथी के साथ गंदा खेल खेला। उसे बाग में ले जाकर उसके साथ कुकर्म कर वीडियो बनाकर धमकी देने लगे। पढ़ने वाले साथ में साथियों ने अपने साथी से कुकर्म के बाद वीडियो बनाकर उससे रुपए की मांग करने लगे। धीरे-धीरे साथियों ने पचास हजार रुपए की मांग की तो उसने रुपए देने से इनकार कर दिया। साथियों ने धमकी देते हुए उसका वीडियो सोशल साइड पर वायरल कर दिया। पीड़ित के घर वालों ने कन्नौज पहुंच कर प्रार्थना पत्र देकर…

कन्नौज : प्राधिकरण का प्रयास, जुड़ा रहे हर एक परिवार

कन्नौज: प्राधिकरण के अन्तर्गत संचालित मध्यस्थता केन्द्र में सचिव एवं मध्यस्थ अधिवक्ता के प्रयास से एक दंपत्ति के वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद का निस्तारण कराया गया एवं तहसील सदर, तिर्वा एवं छिबरामऊ में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन लवली जायसवाल अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की देख रेख में किया गया।जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्द्रोदय कुमार के कुशल निर्देशन में लवली जायसवाल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मध्यस्थ अधिवक्ता शिव नरायन सैनी ने लगभग तीन वर्ष से…

कन्नौज : एसपी को शिकायती पत्र सौंप आरोपी ठग के खिलाफ कार्रवाई की मांग

कन्नौज ।पिछले तीन माह से पत्नी को गुमराह कर करीब तीन लाख बीस हजार रूपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले के खिलाफ सोमवार को पति ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा। अधिवक्ता किशोर दोहरे ने बताया कि वे जिला न्यायालय कन्नौज में विशेष लोक अभियोजक (पाक्सो एक्ट) के पद पर कार्यरत है। उनके नाम एक मोबाइल सिम है। जिसका उपयोग पत्नी प्रेमलता के द्वारा किया जाता है।विगत करीब तीन माह पूर्व अमनप्रीत नाम के अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मोबाइल नंबर 923268546948 से उक्त मोबाइल सिम पर कॉल की गयी।…

कन्नौज: भूमि विवाद में राजस्व कर्मी पर रिश्वत मांगने का आरोप

ग्राम मझपुरवा में दो पक्षों में चल रहे भूमि विवाद को लेकर सोमवार को नायाब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व कर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंच कर स्थलीय निरीक्षण किया और विवादित भूमि की पैमाइश कर हो रहे निर्माण को बैध ठहराया जब कि दूसरे पक्ष ने राजस्व कर्मी पर रिश्वत मांगने सहित साठ गाँठ कर अवैध निर्माण करवाकर भूमि पर जबरन कब्जे का करने का आरोप लगाया।।ग्राम मझपूर्वा निवासी अतीक व अफरोज के बीच मझपूर्वा- इंदिरा नगर संपर्क मार्ग पर स्थित भूमि को लेकर पिछले दिनों से विवाद…

कन्नौज: हेलमेट लगाए अपनी सुरक्षा बढ़ाए , यातायात के नियमों का करे पालन

छिबरामऊ कन्नौज। पुलिस आपकी सुरक्षा और सहयोग के लिए है,आपकी सुगम व सुरक्षित यात्रा के लिए हर समय तत्पर है। पुलिस जांच में सहयोग करें,यातायात नियमों का पालन करें। जिससे आपका सफर गंतव्य तक सकुशल हो। टीएसआई अरशद अली ने आज छिबरामऊ में फर्रुखाबाद चौराहे,पूर्वी बाईपास एवम सोरिख तिराहा पर टैक्सी ड्राइवरों व अन्य जनमानस से उन्होने कहा कि यात्रा करने से पहले आवश्यक अभिलेख अपने पास अवश्य रखे। पुलिस जांच में सहयोग करें। चार चक्का वाहनों में लाल-नीली बत्ती,हूटर,काली फिल्म का उपयोग ना करें अन्यथा की स्थिति में नियमानुसार…

कन्नौज : थाना इन्दरगढ पुलिस द्वारा डकैती की योजना बनाने वाले 06 नफर अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार

थाना इन्दरगढ पुलिस द्वारा डकैती की योजना बनाने वाले 06 नफर अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार तथा कब्जे से 02 अदद तंमन्चा 315 बोर व 04 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 04 अदद मोबाइल फोन व एक अदद आरी लोहा काटने वाली व 01 अदद प्लास व 01 अदद पेंचकस व एक अदद कार गाडी जाइलो नं0 UP78DX6715 व 04 अदद डन्डा व कुल नकद 5,880 रुपये बरामद। पुलिस अधीक्षक कन्नौज अमित कुमार आनन्द द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक…

कन्नौज : दो बाइक आमने-सामने टकराई , दोनों बाइक सवार घायल

कन्नौज। दो बाइक आमने-सामने टकरा गई । जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए । घायलों को उपचार के लिए भेजा गया । ठठिया थाना के अंतर्गत ग्राम रधुनाथपुर के पास दो मोटरसाइकिल की आमने सामने जोरदार भिडंत हो गई। दुर्घटना में दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए । चौकी प्रभारी प्रदीप ने बताया सुरसी की तरफ से आ रहे रोहित निवासी बहदलपुर और दूसरा वाहन भवानीपुर की तरफ से जा रहे दिलीप पुत्र मनु निवासी भवानीपुर आमने सामने बाइक से जोरदार भिटंत हो गई। मौके पर पहुंचे…

कन्नौज :अपने-अपने बूथ पर सदस्यों की संख्या बढ़ाए मंडल अध्यक्ष पुष्कर मिश्रा

कन्नौज। कन्नौज देहात मंडल की सेक्टर की बैठक में उपस्थित रहे मंडल अध्यक्ष पुष्कर मिश्रा ने बताया की सभी बूथों पर सदस्यता अभियान अच्छा हो । सभी कार्यकर्ता बंधु जोश के साथ लग जाए। जिससे हमारे मंडल की सदस्यता सबसे अच्छी निकले । यही आशा और उम्मीद हम अपने सभी कार्यकर्ताओं से अपने सभी साथियों से करते हैं। इस बैठक में उपस्थित रहे सुरेश वर्मा , रजनीश राजपूत , राहुल मिश्रा , दीप कुमार दुबे , रंजीत चौहान एवं हमारे सभी भाजपा कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा

कन्नौज : सैलून की दुकान में चोरों ने की चोरी , की शिकायत

कन्नौज। शहर के तलैया चौकी के चंद कदमों की दूरी पर सैलून दूकान की गोलक से पैसे चोरी कर लिए जिसकी शिकायत पुलिस से की। कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के तलैया चौकी के चंद कदमों की दूरी पर स्थित सैलून की दुकान पर दिन के साढ़े चार बजे के करीब दुकान की गुल्लक में दिन भर की रखी दुकानदार की कमाई हुई चोरी कर ली। दुकानदार ने बताया की वह अपनी दुकान को खोलकर चौकी के बाहर पानी भरने चला गया। उतनी देर में चोर ने गुल्लक में रखे लगभग…

कन्नौज : तिर्वा तहसील के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस मा0 विधायक तिर्वा श्री कैलाश राजपूत एवं जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

तिर्वा तहसील के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस मा0 विधायक तिर्वा श्री कैलाश राजपूत एवं जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की उपस्थिति में संपन्न हुआ। मा0 विधायक तिर्वा ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण हेतु उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम में माह के प्रथम व द्वितीय शनिवार को तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। किसी भी फरियादी की समस्या आती है तो उसे समय से निस्तारित किया जाए, के साथ ही आम आदमी को योजनाओं से जोड़ने हेतु जन कल्याणकारी…

कन्नौज : बड़े ही धूमधाम से हुई गणेश स्थापना

कन्नौज। गुरसहायगंज जीटी रोड पावर हाउस के निकट श्री सिद्धिविनायक कमेटी द्वारा बड़ी धूमधाम के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की गई । गणेश मूर्ति की स्थापना के साथ-साथ पूजा अर्चना की। गजानन गणपति गणेश के नाम के जानकारे लगाये। इस मौके पर सतीश चौरसिया शिवम सक्सेना सोनू सक्सेना अमित और नन्हे सक्सेना सहित कई लोग मौजूद रहे। हवन पूजन के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की गई । जिसमें क्षेत्रीय तथा गांव के लोग मौजूद भी रहे।कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा

कन्नौज: मुख्यमंत्री पुरस्कार मिलने के बाद विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य का हुआ दिव्य एवम भव्य स्वागत

आज दिनांक 06.09.2024 दिन शुक्रवार को शाम 5 बजे सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तिर्वा कन्नौज के प्रधानाचार्य श्री अनिल कुमार मिश्रा जी को शिक्षक दिवस पर मुख्य मंत्री अध्यापक पुरस्कार प्राप्त होने के बाद प्रथम बार विद्यालय पहुंचने पर उनका विद्यालय परिवार के आचार्यों एवम प्रबंध समिति के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय के मुख्य द्वार पर विद्यालय के सभी आचार्य अपने पुरस्कृत प्रधानाचार्य जी के स्वागत के लिए पहले से ही स्कूल मार्ग को फूलों से सजाकर अपनी पलके बिछाकर स्वागत के लिए तैयार खड़े थे ।…

कन्नौज : भारतीय जीवन बीमा निगम के कन्नौज कार्यालय पर 68वें स्थापना दिवस को लेकर हेल्थ और ब्लड डोनेशन कैंप का किया गया आयोजन

भारतीय जीवन बीमा निगम के कन्नौज कार्यालय पर 68वें स्थापना दिवस को लेकर हेल्थ और ब्लड डोनेशन कैंप का किया गया आयोजनकन्नौज। भारतीय जीवन बीमा निगम के कन्नौज कार्यालय पर 68वें स्थापना दिवस को लेकर हेल्थ और ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में एक सैकड़ा लोगों का स्वास्थ परीक्षण हुआ। जबकि रक्तदान शिविर में 17 लोगों ने रक्तदान किया। एलआईसी अधिकारी सुमित दीक्षित, अनिरुद्ध कुमार, विमल सिंह व रोहित वर्मा द्वारा आयोजित इस कैम्प में खास बात यह देखने को मिली, कि विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों के…

कन्नौज: लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

कन्नौज।लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया।अनियंत्रित लोडर की टक्कर से सड़क के दूसरी साइड से सामने से आ रही टूरिस्ट बस स्टेयरिंग फेल होने के कारण टक्कर के बाद खंदक में जा लटकी।इस दौरान बस में सवार चालीस यात्रियों की आधे घंटे तक सांसे थमी रहीं।दुर्घटना में लोडर सवार एक महिला सहित तीन लोग घायल हुये हैं।जानकारी के मुताबिक बीते गुरुवार की रात आजमगढ़ से एक टूरिष्ट बस 40 सवारियां लेने के बाद लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे होते हुये दिल्ली आने के लिये रवाना…

कन्नौज : टीएसआई ने चलाया गया जागरूकता अभियान

कन्नौज। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देश में टीएसआई अरशद अली द्वारा छिबरामऊ में यातायात सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त करते हुए तालग्राम रोड पर जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने वाले तीन लोगों को टीएसआई द्वारा हेलमेट पहनाकर रवाना किया गया, हेलमेट पहनकर वाहन चालक प्रसन्न दिखाई दिए टीएसआई द्वारा अनुरोध किया गया कि सभी लोग दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें क्योंकि अधिकांश मोटरसाइकिल चलाते समय एक्सीडेंट होने पर सर में चोट लगने से अत्यधिक…

कन्नौज : जिला जेल में मनाया गया शिक्षक दिवस का कार्यक्रम

जलालाबाद(कन्नौज) शिक्षक दिवस का कार्यक्रम स्कूल ,कॉलेज से लेकर जेल तक बड़े ही उत्साह तरीके से मनाया गया ।इस अवसर पर शिक्षकों का सम्मान कार्यक्रम और उत्साह बर्धन का कार्यक्रम सुचारू रूप से सम्पन्न कराया गया ।इसी मौके पर जिला जेल में भी शिक्षक दिवस का कार्यक्रम का कार्यक्रम किया गया इस मौके पर लवली जायसवाल, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं रोटिरी क्लब के जिलाध्यक्ष उमाकान्त शुक्ला, अध्यापक मनोज कुमार कटियार को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त निरक्षर बंदियो को साक्षर किये जाने का प्रयास कर रहे बंदी शिक्षकों…

कन्नौज : होमगार्ड को ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक पढ़ने से मौत

कन्नौज। होमगार्ड के पद पर तैनात जवान ड्यूटी कर रहा था। ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से हालत बिगड़ गई। उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना लगते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। कन्नौज जिले के गुरसहायगंज में ड्यूटी के समय उमेश चंद्र उम्र 48 वर्ष पुत्र रामकुमार निवासी आम पुरबा जसोदा को अचानक सीने में दर्द होने से तबियत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने होमगार्ड उमेश चंद्र को मृत…

कन्नौज: ग्राम स्तर पर संगठन करेगी मजबूत कांग्रेस ने शुरू किया रणनीति पर अमल

कन्नौज। कांग्रेस पार्टी ने ग्राम स्तर तक संगठन विस्तार और मजबूती पर काम शुरू किया है। इसके लिये कांग्रेस ने न्याय पंचायतवार बैठक शुरू कर गांवों कि समस्याओं को मुद्दा बनाकर लड़ाई लड़ने कि रणनीति बनाई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश पालीवाल का कहना है कि बैठक के दौरान गांव कि आने वाली समस्याओं को जोरदारी से उठाया जाएगा। कांग्रेस नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी ने ब्लॉक व गांव वार संगठन मजबूती व विस्तार पर काम शुरू किया है। ब्लॉक व पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों के साथ आज कन्नौज के सौरिख ब्लॉक…

कन्नौज: यज्ञ और भंडारे के साथ श्रीराम कथा का समापन

जलालाबाद (कन्नौज) – कस्वा में प्राचीन शंकर जी के मंदिर पर श्रीराम कथा का वुधवार को रामकथा का विश्राम हो गया। गुरुवार को हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहले हवन यज्ञ में आहुति डाली और फिर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया।कथा का आयोजन मोहल्ला के निवासियों की ओर से करवाया गया था। कथा व्यास सदभाव शुक्ल ने नौ दिन तक चली कथा में श्रीराम की महिमा बताई। उन्होंने लोगों से भक्ति मार्ग से जुड़ने और सत्कर्म करने को कहा।कहा कि हवन-यज्ञ से…