मैनपुरी में झमाझम बारिश से आबादी क्षेत्र में हुआ जलभराव, फसलों का हो रहा नुकसान

मैनपुरी में लगातार हो रही बारिश से जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है। बारिश ने न सिर्फ लोगों को परेशान किया बल्कि किसानों को उदास कर दिया है। लगातार हो रही बारिश से फसलों का नुकसान हुआ है। किशनी क्षेत्र में लगातार वर्षा से मक्का और मूंगफली की फसल खराब हो रही है किसान परेशान है। ये बारिश आफत बनकर बरस रही है। वर्षा से मैनपुरी में परेशानी खड़ी हो गई है। वर्षा से अब जन-जीवन और खेती भी प्रभावित होने लगी है। जिले में शुक्रवार सुबह तक हुई…

मैनपुरी में आठ वर्षीय मासूम बालक के साथ कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार को एक आरोपी ने एक आठ साल के बालक के साथ कुकर्म किया। विरोध करने पर गला दबाकर मारने की कोशिश की। मुकदमा दर्ज करने के बाद बुधवार को पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। घटना कुर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी एक अनुसूचित जाति का आठ वर्षीय बालक मंगलवार को घर के बाहर था। तभी आरोपी प्रतिपाल सिंह बालक को अपने…

दिल्ली में बारिश से मैनपुरी का संपर्क भी टूटा

मैनपुरी। दिल्ली में भारी बारिश के चलते जनपद से होकर गुजरने वाली एक मात्र कालिंदी एक्सप्रेस भी बृहस्पतिवार को बंद कर दी गई। इससे मैनपुरी के लोगों का दिल्ली रेलवे कनेक्शन भी टूट गया। देर शाम रेलवे स्टेशन पहुंचे यात्री निराश होकर वापस लौट गए। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में हो रही बारिश के कारण रेलवे ट्रेक भी प्रभावित हुआ है। रेलवे विभाग ने ब्रिज संख्या 249 पर आई परेशानी के चलते कानपुर से मैनपुरी होकर दिल्ली जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14723 और 14724 को निरस्त कर…

मैनपुरी में टैंकर और कंटेनर की आमने सामने भिडंत, मच गई चीख पुकार; केबिन तोड़ कर बाहर निकाले चालक

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम कटरा समान मोड़ पर दूध का टैंकर और कंटेनर में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में टैंकर चालक सहित चार लोग घायल हो गए। चालक को केबिन तोड़ कर बाहर निकाला गया। चालक सहित सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया। करीब दो घंटा तक मार्ग पर जाम के हालात रहे। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाने के बाद पुलिस ने आवागमन सुचारू कराया। यहां की है घटनाकटरा समान मोड़ पर बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे किशनी-मैनपुरी मार्ग पर एक…

मैनपुरी ; कांस्टेबल फोन पर पत्नी से कर रहा था बात, बोला में मरने जा रहा हूं, और खा लिया जहरीला पदार्थ

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार की शाम 112 में तैनात आरक्षी का पत्नी से फोन पर बात करते समय विवाद हो गया। तकरार के बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसकी जानकारी होते ही थाने में हड़कंप मच गया। आनन-फानन उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां उसका इलाज चल रहा है। आगरा के कागरौल थाना क्षेत्र निवासी केशव सिंह वर्ष 2018 बैच का आरक्षी है। वर्तमान में उसकी तैनाती यूपी 112 कुर्रा थाना क्षेत्र में है। थाने में ही बने कमरे में वह रहता है। मंगलवार की…

मैनपुरी में पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक युवक ने गृहक्लेश के चलते फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होने के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी गांव पहुंची। पुलिस ने परिजन से बात करके घटना की जानकारी ली। खबर पाकर गांव के लोगों की भी भीड़ लग गई। घटना भोगांव थाना क्षेत्र के नगला मनसुख गांव की है। गांव निवासी राहुल कुमार उर्फ ध्रुव (24) मंगलवार की शाम घर पर था। खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। कुछ…

मैनपुरी ; पेरिस की बास्तील परेड में राफेल उड़ाएगा मैनपुरी का बेटा, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी विंग कमांडर दीपक चौहान एक बार फिर जिले का नाम रोशन करेंगे। फ्रांस के पेरिस में आयोजित बास्तील परेड में वे राफेल उड़ाएंगे। इसके लिए वे अपनी टीम के साथ फ्रांस पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परेड में मौजूद रहेंगे। ऐसे में विंग कमांडर का परिवार उस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए बेताब हैं। मूल रूप से विकास खंड मैनपुरी की ग्राम पंचायत टिंडौली निवासी दुखहरण सिंह चौहान अब मैनपुरी के मोहल्ला देवपुरा में निवास करते हैं। उनके छोटे बेटे दीपक चौहान…

निर्मोह हुए ससुरालीजन, प्रताड़ित कर घर से निकाला, बेटी को जन्म दिया तो देखने भी नहीं आए

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पहले अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को मायके छोड़ गए। मायके में विवाहिता ने एक पुत्री को जन्म दिया तो ससुरालीजन बच्ची को देखने तक नहीं आए। ससुरालीजन की प्रताड़ना से परेशान पीड़िता की ओर से घिरोर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। थाना घिरोर क्षेत्र के गांव गुढी निवासी चंद्रभान ने अपनी पुत्री विनीता की शादी विनय पाल सिंह निवासी मयूर नगर थाना थाटीपुर मुरार गिर्द ग्वालियर मध्य प्रदेश के साथ की है। शादी के कुछ समय बाद ही…

मैनपुरी में एलटी लाइन का तार टूटकर गिरा, करंट लगने से एक युवक की मौत; दूसरा घायल

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एलटी लाइन का करंट लगने से दो युवक बुरी तरह झुलस गए। एक युवक की उपचार को ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वहीं बचाने आए दूसरा युवक की हालत गंभीर है। घायल का सैफई में उपचार चल रहा है। घटना घिरोर थाना क्षेत्र के नगला राजा गांव की है। गांव निवासी अनुपम (21) सोमवार को देर शाम को खेत से बैल लेकर गांव आ रहे थे। उसी समय गांव में एलटी लाइन टूटी पड़ी थी। लाइन पर पैर रखते ही वह चिपक…

बारिश से सड़कें बनीं नहर, जलनिकासी नहीं होने से गड्ढों में हो रहीं तब्दील, आमजन परेशान

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आवागमन की सुविधा के लिए लाखों कीमत की सड़कें बनाई गईं लेकिन जलनिकासी की व्यवस्था नहीं किए जाने से सड़कों पर तथा सड़क किनारे जलभराव हो रहा है। जलभराव होने से जहां सड़कें खराब हो रही हैं वहीं लोगों को अवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों की मांग के बाद भी जलनिकासी के इंतजाम नहीं किए जाने से उनमें आक्रोश व्याप्त होने लगा है। शहरी क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग द्वारा राहगीरों की सुविधा को देखते हुए सड़कें तो बना…

मैनपुरी के थाना क्षेत्र के नगला प्राणनाथ गांव में धान की रोपाई करते समय बिजली गिरने से मजदूर मौत

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में धान की रोपाई करते समय मजदूर पर बिजली गिर गई। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। हादसा घिरोर थाना क्षेत्र के नगला प्राणनाथ गांव में हुआ। गांव निवासी श्रीचंद्र के खेत में धान की रोपाई हो रही थी। खेत पर राजेश उर्फ राजू (47), देवेंद्र सिंह, अहिवरन सिंह, शैलेश, रंजीत सिंह श्रीचंद्र…

मैनपुरी दुष्प्रचार का जवाब दें विहिप के कार्यकर्ता

मैनपुरी, विश्व हिंदू परिषद जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को खरपरी रोड स्थित शिविर कार्यालय पर हुई। जिलाध्यक्ष सुमित चौहान ने कहा कि धर्मांतरण, गो हत्या संवेदनशील विषय हैं। इन पर पदाधिकारियों को जागरूक रहने की जरूरत है। सनातन धर्म के प्रति दुष्प्रचार करने वालों को मुंह तोड़ जवाब दिया जाए। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए विहिप लगातार काम कर रही है। केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करना सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है। पदाधिकारी समाज में जागरूकता अभियान चलाएं। सनातन धर्म के…

मैनपुरी के भोगांव कस्बा में मासूम से हैवानियत, हालत बिगड़ी, सैफई किया गया रेफ

मैनपुरी जिले के भोगांव कस्बा क्षेत्र के एक मोहल्ले की 7 वर्षीय बालिका से हुई हैवानियत के बाद उसकी तबीयत और बिगड़ गई है। जिला अस्पताल से बालिका को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। मैनपुरी जिले के भोगांव कस्बा क्षेत्र के एक मोहल्ले की 7 वर्षीय बालिका से हुई हैवानियत के बाद उसकी तबीयत और बिगड़ गई है। जिला अस्पताल से बालिका को सेफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद मामले का खुलासा करने के लिए सीओ भोगांव के नेतृत्व में एसपी ने…

मैनपुरी में एक पति पर दो महिलाओं का दावा, युवक बोला दोनों को देगा खर्च, घरवाली नहीं हुई राजी

एक पति पर दो महिलाओं ने किया दावा प्रेमिका ओर पत्नी के बीच फंसा पतिदोनों पहुंची थाना पुलिस के लिए बनी मुसीबत। पति-पत्नी और वो का विवाद सुलझाने के लिए पुलिस दिन भर प्रयास करती रही। लेकिन मामला नहीं सुलझा। थाने में हंगामा शुरू हुआ तो पुलिस ने पति और प्रेमिका को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। कुरावली नगर के मोहल्ला घनराजपुर मे एक पत्नी और प्रेमिका के बीच पति के साथ रहने को लेकर जोरदार हाई वोल्टेज हंगामा हुआ। विवाद के बाद विवाहित पत्नी द्वारा थाना मे…

मैनपुरी में जेठ ने नवविहाहिता के साथ किया दुष्कर्म, शिकायत करने पर ससुरालीजन ने उसे ही पीटा

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन ने नवविहाहिता को न सिर्फ प्रताड़ित किया बल्कि जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पति व सास-ससुर से बताने पर उन लोगों ने उल्टा उसे ही पीटा। इसके बाद कमरे में बंधक बना दिया। किसी तरह घर से निकल पाई पीड़िता थाने पहुंची। तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामला कुर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी नवविवाहिता ने रविवार को कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि उसकी शादी फरवरी 2023 में…

यूपी में मैनपुरी के लोग अब नहीं जा पाएंगे ‘पाकिस्तान

मैनपुरी के लोग अब पाकिस्तान नहीं जा पाएंगे पाकिस्तान के लोग भी मैनपुरी नहीं आ पाएंगे पाकिस्तान के लोग बहुत लंबे समय से पाकिस्तान जाने वाली सड़क को बनवाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन कोई असर नहीं है। मैनपुरी के लोग अब पाकिस्तान नहीं जा पाएंगे पाकिस्तान के लोग भी मैनपुरी नहीं आ पाएंगे, पाकिस्तान के लोग बहुत लंबे समय से पाकिस्तान जाने वाली सड़क को बनवाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन न तो जिला प्रशासन और न ही शासन ने इस सड़क के निर्माण के लिए कोई…

मैनपुरी में बिजली गिरने से महिला समेत तीन की मौत, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 4-4 लाख

मैनपुरी जिले में कल आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। रामजी मिश्रा, अपर जिलाधिकारी, मैनपुरी ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई और 3 घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये दिए जाएंगे। सीएम योगी ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। ख्यमंत्री ने जताया शोकमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी जिले में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है।…

मैनपुरी : बारिश का पानी बना मुसीबत, बर्बाद हुई मूंगफली की खेती, सड़ी फसल देख किसान हुई मौत

मूंगफली की फसल में पानी भरने के कारण फसल बर्बाद हो गई। किसान को खेत पर ही चक्कर आ गया। लोग कुछ समझ पाते तब तक वे जमीन पर गिर पड़े। तत्काल उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहां से सैफई रेफर कर दिया। स्वजन जब तक सैफई लेकर पहुंचते उससे पहले ही रास्ते में मौत को गई थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव एलाऊ निवासी किसान रामवीर सिंह चौहान कृषि करते थे।इस वर्ष उन्होंने मूंगफली की फसल बोई थी। फसल काफी अच्छी होने की उम्मीद थी, लेकिन बीते कई…

मैनपुरी : पति बना शैतान, बच्चों को छत से लटकाया, पत्नी को दो दिन भूखा रखा

यूपी के मैनपुरी में शराब के नशे में पति अपनी पत्नी और बच्चों को चाकू और तमंचे से धमकाता आया है। आए दिन मारपीट की जाती है। पति ने पत्नी और बच्चों को छत से लटका कर मारने का प्रयास भी किया। यूपी के मैनपुरी में शराब के नशे में पति अपनी पत्नी और बच्चों को चाकू और तमंचे से धमकाता आया है। आए दिन मारपीट की जाती है। पति ने पत्नी और बच्चों को छत से लटका कर मारने का प्रयास भी किया। पत्नी को दो दिन भूखा रखा…

मैनपुरी : पति के साथ घर जाने से इनकार, शादीशुदा महिला को सहेली से हुआ प्यार

यूपी के मैनपुरी में समलैंगिकता का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया. यहां महिला पति के बजाय अपनी दोस्त के साथ ही रहने का राग अलापने लगी. थाने पहुंचकर उसने कहा है कि ”साहब, मैं पति के साथ नहीं रहना चाहती. मेरी दोस्त मुझे बहुत चाहती है, मैं भी उसे पसंद करती हूं.” इससे पहले महिला की गुमशुदगी को लेकर पति द्वारा जिले के बिछवां पुलिस स्टेसन में तीन माह पहले एफआईआर दर्ज कराई थी. महिला जब थाने पहुंची तो पति और दूसरे परिजन भी वहां पहुंचे. उन्होंने साथ चलने के…