फर्रूखाबाद प्रवेश नियंत्रित एक्सप्रेसवे निर्माण को लेकर भूमि क्रय प्रक्रिया पर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 फरवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में फर्रूखाबाद प्रवेश नियंत्रित एक्सप्रेसवे/लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण हेतु भूमि क्रय प्रक्रिया को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के अधिकारियों द्वारा उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो एवं लेखपालों को भूमि अधिग्रहण/क्रय से संबंधित नियमों, प्रक्रियाओं और आवश्यक दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान भूमि क्रय में पारदर्शिता, समयबद्ध निस्तारण तथा किसानों के हितों का विशेष ध्यान रखने…

फर्रुखाबाद:गंगा के दोनों किनारों पर तटबंध निर्माण की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पहुंची जन संघर्ष समिति, 11 फरवरी से विशाल पदयात्रा की चेतावनी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 फरवरी 2026 आज तटबंध बनाओ जन संघर्ष समिति के अध्यक्ष भईयन मिश्रा के नेतृत्व में गंगा नदी के दोनों किनारों पर जनपद सीमा से जनपद सीमा तक तटबंध निर्माण एवं कटरी धर्मपुर, कटरी भीमपुर तथा उनके मजरों में हो रहे लगातार कटान को रोकने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन दिया गया। समिति के प्रतिनिधियों ने यह ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल को सौंपा। ज्ञापन में स्पष्ट रूप से मांग की गई कि यदि शीघ्र ही तटबंध निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं किया…

फर्रुखाबाद:शब-ए-बारात को लेकर कोतवाली फर्रुखाबाद में पीस कमेटी की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन की अपील

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 फरवरी 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह फतेहगढ़ के निर्देशन में आगामी त्यौहार शब-ए-बारात के दृष्टिगत पुलिस उपाधीक्षक यातायात/साइबर क्राइम फतेहगढ़ द्वारा कोतवाली फर्रुखाबाद परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं स्थानीय लोगों की सहभागिता रही। बैठक के दौरान पुलिस उपाधीक्षक ने उपस्थित जनसमुदाय से शब-ए-बारात का पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्यौहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून-व्यवस्था…

फर्रुखाबाद:बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ गौतम–वर्षा का दाम्पत्य सूत्र बंधन, धर्मपाल बौद्ध ने प्रदान किया प्रमाण पत्र

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 फरवरी 2026 दिन सोमवार को जनपद के ग्राम आसलपुर पोस्ट पुठरी निवासी गौतम पुत्र श्री अरविन्द शाक्य एवं ग्राम चिलसरी पोस्ट बरझाला निवासी वर्षा पुत्री श्री मकरन्द सिंह शाक्य का विवाह बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार के साथ सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर बौद्ध परंपराओं के अनुरूप विवाह संस्कार संपन्न होने के पश्चात धर्मपाल बौद्ध द्वारा नवदम्पती को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में बौद्ध धम्म के सिद्धांतों, समानता, आपसी सम्मान और सामाजिक समरसता पर विशेष रूप से प्रकाश…

आजमगढ़ में औषधि प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 05 मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निरस्त, 09 निलंबित

आजमगढ़।आजमगढ़ द दस्तक 24 संवाददाता आजमगढ़ जनपद में औषधियों की गुणवत्ता बनाए रखने और नियमों के उल्लंघन पर अंकुश लगाने हेतु औषधि प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की गई है। औषधि निरीक्षक सीमा वर्मा ने सूचित किया है कि निरीक्षण के दौरान पाई गई गंभीर कमियों के आधार पर औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी (विक्रय), आजमगढ़ मण्डल द्वारा जनवरी 2026 में कुल 05 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं और 09 अन्य को निलंबित किया गया है।जांच में नियमों की अनदेखी पाए जाने पर निम्नलिखित दुकानों के क्रय-विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध…

प्रयागराज: मण्डलायुक्त ने अटल आवासीय विद्यालय में वित्तीय वर्ष 2026-27 में कक्षा-6 व 9 के छात्र-छात्राओं की प्रवेश परीक्षा एवं विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता के सम्बंध में की बैठक

कक्षा-6 एवं 9 में छात्र-छात्राओं के प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन 08 मार्च को परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन करने की तिथि 15 फरवरी तक मण्डलायुक्त ने अटल आवासीय विद्यालय में गणित, अंग्रेजी एवं विज्ञान विषय के विशेषज्ञ अध्यापकों की कक्षाएं आयोजित कराये जाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को आवश्यक कार्यवाही के दिए निर्देश प्रयागराज 02 फरवरी मण्डलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में सोमवार को गांधी सभागार में अटल आवासीय विद्यालय, ग्राम बेलहट, तहसील कोरांव में वित्तीय वर्ष 2026-27 में कक्षा-6 व 9 में छात्र-छात्राओं…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना मऊदरवाजा में महिलाओं व बालिकाओं को दी गई सुरक्षा एवं अधिकारों की जानकारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 फरवरी 2026 महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना मऊदरवाजा, फर्रुखाबाद क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं महिला पुलिसकर्मियों द्वारा उपस्थित महिलाओं और छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, जैसे घरेलू हिंसा अधिनियम, दहेज निषेध अधिनियम, साइबर अपराध, छेड़छाड़, महिला उत्पीड़न से संबंधित धाराओं की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही आपात स्थिति…

फर्रुखाबाद: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक अभियुक्त तमंचा व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 फरवरी 2026 कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमंचा एवं एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर श्री आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस महानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर श्री हरीश चन्द्र के कुशल पर्यवेक्षण में कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस द्वारा दिनांक 02.02.2026 को रात्रि चेकिंग के दौरान मुखबिर की…

फर्रुखाबाद: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक अभियुक्त अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 फरवरी 2026 कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने अपराध एवं अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक अभियुक्त को 01 देशी तमंचा व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस महानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चन्द्र के कुशल पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 02.02.2026 को रात्रि चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध…

फर्रुखाबाद: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत 3 फरवरी को AIMRAH के हेड ऑफिस पर सहायता कैंप का आयोजन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 फरवरी 2026 जनपद में बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत एक विशेष सहायता कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप कल 03 फरवरी 2026 को समय दोपहर 12:00 बजे AIMRAH फाउंडेशन के हेड ऑफिस (पचपुखरा मुरास रोड फर्रुखाबाद) पर आयोजित होगा। कैंप के दौरान जिला उद्योग केंद्र, फर्रुखाबाद के आयुक्त द्वारा उपस्थित युवाओं को योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर युवाओं को अपना स्वयं का उद्योग या व्यवसाय शुरू…

आजमगढ़: प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मिडिया जगत के एक प्रखर स्तंभ का अवसान

आजमगढ़ :: 1 फरवरी दिन रविवार को जनपद आजमगढ़ की तहसील बूढ़नपुर, के ग्राम पकड़ी बहेरा मूल निवासी और वरिष्ठ पत्रकार श्री रमेश सिंह जी पुत्र स्वर्गीय राजेन्द्र सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। यह एक अपूर्णीय क्षति प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मिडिया जगत के लिए है। लखनऊ में उपचार के दौरान आज उन्होंने अंतिम सांस ली।रमेश सिंह जी पिछले 25 वर्षों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से समाज की आवाज बुलंद कर रहे थे। उनका व्यवहार सभी के लिए अच्छा रहा। जनता के बीच उनकी एक अलग छाप…

कासगंज:मुख्यचिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के बैठक सम्पन्न

आज दिनांक 02.02.2026 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का प्रशिक्षण का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय स्थित सभागार में डॉ0 राजीव अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कासगंज महोदय के अध्यक्षता में किया गया। उक्त बैठक में दिनांक 10 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल क्रियान्वयन कराए जाने हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसमें 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के समस्त सरकारी ,निजी स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केंद्रो के बच्चों को एल्बेंडाजोल टेबलेट (कीड़े मारने की गोली) खिलाई जाएगी। उक्त बैठक में दिनांक 30 जनवरी से…

लखनऊ: 69000 शिक्षक भर्ती: एक बार फिर अभ्यर्थियों ने घेरा केशव प्रसाद मौर्य का आवास

एक बार फिर 69000 शिक्षक भर्ती में शामिल आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने सोमवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास का घेराव किया। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई न होने से अभ्यर्थी नाराज है। इसी को लेकर केशव प्रसाद के घर के सामने धरने पर बैठे थे। अभ्यर्थियों ने यहां जोरदार नारेबाजी की। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रही। यहां बैठे अभ्यर्थी केशव चाचा न्याय करो का नारा लगाकर धरने पर बैठ गए । पुलिस ने सभी को बस से धरना स्थल इको गार्डेन भेज दिया। अभ्यर्थियों…

कासगंज :डिजिटल सेवा में बेहतरीन प्रदर्शन जिला अधिकारी ने दी बधाई

कासगंज, 02 फ़रवरी 2026: जनपद कासगंज को ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से प्रमाणपत्रों के ऑनलाइन आवेदनों के निस्तारण (Disposal of Online Certificate Applications) में उत्तर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि जनपद प्रशासन व सैकड़ों नागरिकों के लिए खुशखबरी साबित हुई है।ई-डिस्ट्रिक्ट उत्तर प्रदेश सरकार का एक डिजिटल सेवा पोर्टल है, जिस पर नागरिक आय, जाति, निवास व अन्य आवश्यक प्रमाणपत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं तथा उनकी स्थिति चेक एवं प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।जिलाधिकारी प्रणय सिंह के नेतृत्व में के मार्गदर्शन में जनवरी…

अखिलेश यादव ने बजट को बताया ‘भाजपाई बजट’, बोले- न जनता का जिक्र न उनकी फिक्र

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार (1 फरवरी) को केंद्रीय बजट पेश किया. इस आम बजट को लेकर विपक्ष ने निशाना साधना शुरू कर दिया है. इस बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने केंद्रीय बजट को ‘भाजपाई बजट’ करार दे दिया है. अखिलेश यादव ने आगे कहा कि इसमें न जनता की जिक्र है न उनकी फिक्र है. इसके साथ ही सपा चीफ ने बजट के प्रमुख बिंदुओं को लेकर बीजेपी सरकार को घेरा है. सपा चीफ अखिलेश यादव ने अपने ‘एक्स’…

फर्रुखाबाद:कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने भैंस चोरी गिरोह का किया पर्दाफाश, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 फरवरी 2026 अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर श्री हरीश चन्दर के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने भैंस चोरी करने वाले शातिर गिरोह के दो अभियुक्तों को अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली मोहम्मदाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 27/2026 धारा 305 बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त दिनेश उर्फ करू तथा नरेन्द्र उर्फ…

फर्रुखाबाद:विकासखंड राजेपुर में सेवानिवृत्त पीआरडी जवानों का सम्मान समारोह आयोजित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 फरवरी 2026 को विकासखंड राजेपुर में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जीतू द्वारा 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए पीआरडी जवानों के सम्मान में एक गरिमामय सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वर्षों तक विभाग में निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ सेवाएं देने वाले सेवानिवृत्त पीआरडी जवान रामवीर सिंह, श्रीपाल, शिवशरण, रामचरण एवं ओमवीर को सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जीतू द्वारा सभी सेवानिवृत्त जवानों को कंबल, छाता, सीनरी एवं श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की…

बांदा -संत शिरोमणि रविदास जी की 649 वीं जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई

बांदा -दिनांक 1फरवरी 2026को स्थान स्व0 श्री रन्ना प्रसाद वर्मा पूर्व कोटेदार के पास संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 649वीं जयंती के अवसर पर रविदास रामायण का पाठन पठन, 12 घंटे गायन किया गया, और उनके जीवन चरित्र पर चर्चा की गई,तत्पश्चात हवन पूजा, और कन्या भोज का आयोजन भी करवाया गया ।इस मौके पर श्री राजकरन वर्मा ग्राम प्रधान मवई बुजुर्ग,श्री सुखलाल बौद्ध पूर्व सदस्य ग्राम पंचायत मवई बुजुर्ग, श्री संतोष वर्मा पूर्व सदस्य ग्राम पंचायत मवई बुजुर्ग एवं श्री भोला प्रसाद वर्मा पूर्व सदस्य ग्राम पंचायत मवई…

फर्रुखाबाद, भारतीय किसान यूनियन(टिकैत)के नव नियुक्त युवा जिलाध्यक्ष अनुज राजपूत का जिला कार्यालय पर जोर दार स्वागत

आज दिनांक 31/01/2026 को भारतीय किसान यूनियन टिकैत फर्रुखाबाद के जिला कार्यालय पर स्वागत कार्यक्रम के नव नियुक्त युवा जिला अध्यक्ष अनुज राजपूत का गर्म जोशी से सभी पदाधिकारियों ने स्वागत कर फूल माला पहनाकर बधाई दी इस अवसर पर बोलते हुए जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि अनुज राजपूत को युवा जिला अध्यक्ष मनोनीत करने के लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं और अनुज राजपूत को संगठन में नई पारी और नई ऊर्जा के लिए बहुत बहुत बधाई देता हूं उन्होंने कहा कि जबसे श्री…

फर्रुखाबाद:केंद्रीय बजट 2026 पर भाजपा ने जनपद में चर्चा कार्यक्रम आयोजित, कार्यकर्ताओं ने लाइव देखा बजट।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 फरवरी 2026 रविवार को भारत सरकार द्वारा केंद्रीय बजट 2026 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय संसद में प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जनपद भाजपा फर्रुखाबाद द्वारा बजट पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन आवास विकास स्थित माधव मैक्स अस्पताल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने की। कार्यक्रम में भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मोहन पांडे, जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे सहित जिला पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने लाइव स्क्रीन के माध्यम से केंद्रीय…