गोला गोकर्णनाथ -शनिवार को छोटी काशी गोला शिव मंदिर में गोला विधायक माननीय अमन गिरी ने पवित्र श्रावण मास में उमड़ने वाली आस्था की बयार को देखते हुए लाखों की संख्या मे श्रद्धालुओं का आगमन होता है श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए हर स्तर पर निरिक्षण किया। गोला विधायक ने श्रद्धालुओं के आने जाने की व्यवस्थाएं, मेडिकल टीम की व्यवस्थाएं, श्रद्धालुओं के रुकने व पार्किंग की व्यवस्थाओं पर जोर दिया साथ ही उन्होंने शिव भक्तों की सुरक्षा और मंदिर परिसर व रास्तों की साफ सफाई की व्यवस्था…
Category: लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी : लेखपाल की आपत्तिजनक पोस्ट से आक्रोशित हुआ ब्राह्मण समाज,ज्ञापन में की गई गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग
लेखपाल की आपत्तिजनक पोस्ट से आक्रोशित ब्राह्मण समाज सड़कों पर, गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग गोला गोकर्णनाथ – गोला तहसील में तैनात लेखपाल जयप्रकाश वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज के खिलाफ फेसबुक पर की गई आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। शनिवार को ब्राह्मण समाज के सैकड़ों लोगों ने गोला सदर चौराहा पर धरना प्रदर्शन कर आरोपी लेखपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लेखपाल जय प्रकाश वर्मा द्वारा ब्राह्मण महिलाओं पर की गई अमर्यादित पोस्ट…
लखीमपुर खीरी : गोला में अधिवक्ताओं ने बैठक कर की सुबह 9 बजे से मैलानी टू लखनऊ व वापसी में 2 बजे से लखनऊ टू मैलानी ट्रेन चलाए जाने की मांग
गोला गोकर्णनाथ – शनिवार को समय 11-30 दिन में एक बैठक श्री राजेन्द्र कुमार अग्निहोत्री एडवोकेट के अधिवक्ता चैम्बर मो0 कुम्हार टोला वार्ड न04 गोला में आयोजित की गई बैठक में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। बैठक में निम्न प्रस्तावों पर विचार विमर्श किया गया जिसमें मुख्य रूप से गोला से लखीमपुर खीरी जिला मुख्यालय पर न्यायालय समय पर पहुंचने के लिए व वापसी के लिए कोई ट्रेन उपलब्ध नहीं है। जिसमें अधिवक्ताओं द्वारा यह निर्णय लिया गया सुबह 9 बजे से मैलानी से लखनऊ व वापसी…
लखीमपुर खीरी : श्री शिव सेवक खीरी का दूसरा जत्था, गोला पालिकाध्यक्ष ने तिलक वंदन व मुंह मीठा कराकर अमरनाथ यात्रा को किया रवाना
गोला गोकर्णनाथ – शुक्रवार को श्री शिव सेवक दिल्ली शाखा खीरी का दूसरा जत्था लखीमपुर और छोटी काशी गोला से श्री अमरनाथ जी की यात्रा पर जाने वाले सभी 18 श्रद्धालुओं को गोला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने सभी जाने वाले श्रद्धालुओं का तिलक वंदन कर व मुंह मीठा कराकर एवं सभी को बैग देकर रवाना किया और बाबा बर्फानी अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की कि सभी की यात्रा मंगलमय हो बाबा अमरनाथ बर्फानी का आशीर्वाद सभी जाने…
लखीमपुर खीरी : एसपी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड का किया गया निरीक्षण
लखीमपुर खीरी – शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन खीरी के परेड ग्राउंड में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाया गया। परेड में पुलिस लाइन का पुलिस बल तथा विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त समस्त पुलिसकर्मी सम्मिलित हुए। निरीक्षण के पश्चात महोदय द्वारा परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं स्वच्छ…
लखीमपुर खीरी : बाढ़ से निपटने के लिए मॉक ड्रिल में दिखी प्रशासन की तैयारी
लखीमपुर खीरी – बाढ़ आए तो घबराइए मत प्रशासन तैयार है गुरुवार को बाढ़ जैसी आपदा से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल एसपी संकल्प शर्मा समेत प्रशासनिक अमला मैदान में उतरा। बाढ़ जैसी आपदा से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने पांच तहसीलों में बड़े स्तर पर मार्क ड्रिल का आयोजन किया। नदी में डूबती नाव,टूटा बांध,गांव में घुसता पानी,कच्ची सड़के एवं हर आपदा की स्थिति को जीवंत करके रेस्क्यू राहत और बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया।लखीमपुर,श्रीनगर पलिया, गोला,धौरहरा में मॉक…
लखीमपुर खीरी : बाघ के हमले में मृतक प्रदीप गौतम के परिजनों से मिले पलिया विधायक रोमी साहनी
पलिया विधायक रोमी साहनी गुरुवार को ग्राम कुकरा में पहुंचकर बाघ के हमले से दिवंगत प्रदीप गौतम के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और दुःख व्यक्त करते हुए कहा दो दिन पूर्व बाघ के हमले से प्रदीप की असमय मृत्यु होना बहुत दुखद है शोक-संतप्त परिवार को ₹25,000 की तत्काल आर्थिक सहायता राशि देते हुए परिवारीजन को ढांढस बंधाया और ईश्वर से प्रार्थना की मृतक प्रदीप गौतम की दिवंगत आत्मा को शांति दे और यह भरोसा दिलाया कि जल्द ही सरकारी मुआवजा राशि खाते में भेजी जाएगी।विधायक रोमी…
लखीमपुर खीरी : एसपी के निर्देशन में SJPU व A.H.T.U की मासिक समीक्षा एव समन्वय गोष्ठी संपन्न
लखीमपुर खीरी – गुरुवार को श्रीमान पुलिस अधीक्षक खीरी महोदय के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) महोदय की अध्यक्षता में SJPU व A.H.T.U की मासिक समीक्षा एव समन्वय गोष्ठी आहूत की गयी जिसमें शिवम कुमार क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन खीरी,अभिमन्यु त्रिपाठी उपाधीक्षक जनपद खीरी,सी डब्ल्यूसी के अध्यक्ष एसपी सिंह,श्रमविभाग से अजय कुमार, शिक्षा विभाग से रेनू श्रीवास्तव,चाइल्ड लाइन खीरी से अंजुमन परवीन,रश्मि चतुर्वेदी प्रभारी वन स्टाफ सेंटर व रश्मि वर्मा,जिला प्रोबेशन कार्यालय नीतू निषाद,जिला बाल संरक्षण इकाई से काउंसलर कय्यूम जरवानी,एम ट्रस्ट से प्रियंका वर्मा,अशोक कुमार, असहद ,बचपन बचाओ…
लखीमपुर खीरी : गोला विधायक ने किया ग्रीष्म कालीन चित्रकला कार्यशाला का समापन
गोला गोकर्णनाथ – गुरुवार को राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश व कलांकुर फाउंडेशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रैम कैरियर इंस्टीट्यूट पंजाबी कालोनी मे आयोजित 20 दिवसीय ग्रीष्म कालीन चित्रकला कार्यशाला के समापन पर छात्र छात्राओं द्वारा सृजित लगभग 48 विभिन्न माध्यमों में बनी कलाकृतियों की प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि गोला विधायक माननीय अमन गिरी ने मां सरस्वती का पूजन अर्चन व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।विशिष्ट अतिथि के रूप में गोला नगर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू की गरिमामई उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि ने चित्रकला कार्यशाला…
लखीमपुर खीरी : बाढ़ और कटान से निपटने को खीरी तैयार,अटल सभागार में प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने की समीक्षा बैठक
बुधवार को लखीमपुर के अटल सभागार में प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने समीक्षा बैठक की,बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अहम सुझाव रखे और अधिकारियों ने बाढ़ से निपटने के लिए रूपरेखा तैयार की,प्रभारी मंत्री ने कहा “प्रशासन अलर्ट मोड में है, हर स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता इंतज़ाम किए जा रहे हैं।संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, राहत सामग्री की उपलब्धता और कटान रोकने के लिए त्वरित कार्यवाही की जा रही है।जनप्रतिनिधियों व अफसरों के समन्वय से आपदा प्रबंधन को मजबूत किया जा रहा है। इस बैठक में कार्यों की प्रगति पर…
लखीमपुर खीरी : लखीमपुर की महिलाएं अब ‘लखीरा’ के नाम से चमकाएंगी हुनर
लखीमपुर खीरी-स्वयं सहायता समूहों व एफपीओ की महिलाओं के उत्पादों को अब मिलेगा अपना ब्रांड लखीरा प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व सीडीओ अभिषेक कुमार की उपस्थिति में टैगलाइन “लखीमपुर का हीरा” के साथ ब्रांड और लोगो का शुभारंभ किया। अब हर उत्पाद में झलकेगी महिलाओं की मेहनत आत्मनिर्भरता और नई पहचान। आकांक्षा स्टोर पर पहुंचकर प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों का अवलोकन किया। प्रभारी मंत्री ने कहा यह महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के साथ उन्हें…
लखीमपुर खीरी: तेंदुए के हमले में घायलों से मिलने जिला अस्पताल पहुंची डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल
लखीमपुर खीरी – धौरहरा रेंज में तेंदुए के हमले में घायल मिहीलाल व फॉरेस्ट गार्ड राजेश दीक्षित से DM दुर्गा शक्ति नागपाल बुधवार को जिला अस्पताल में घायलों से मिलने पहुंची,घायलों की स्थिति जानी व इलाज के निर्देश दिए व मिहीलाल के साहस की सराहना की। डीएम ने मिहीलाल को ₹50,000 की आर्थिक सहायता भेजी और सभी घायलों के परिवारीजन को ढांढस बंधाया व हर संभव इलाज का भरोसा दिलाकर सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
लखीमपुर खीरी : थाना ए.एच.टी द्वारा,बालश्रम उन्मूलन,बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह,नशा मुक्ति के विरुद्ध चलाया गया जन-जागरुकता अभियान
लखीमपुर खीरी -बुधवार को राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग नई दिल्ली के श्रीमान निदेशक महिला कल्याण उत्तर प्रदेश के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद खीरी महोदय के आदेशानुसार एवं अपर अपर पुलिस अधीक्षक(पूर्वी)/नोडल अधिकारी खीरी के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन उपनिक्षक राम अवतार प्रभारी थाना ए०एच०टी०. हेड कांस्टेबल राजेश कुमार महिला आरक्षी संध्या श्रीवास्तव व प्रियंका वर्मा श्रम प्रवर्तन अधिकारी खीरी की संयुक्त टीम ने थाना कोतवाली सदर क्षेत्र के रामापुर,राजापुर, एलआरपी,छाऊछ चौराहा,ओयल रोड कई अन्य स्थानों पर बाल श्रम करते हुए 03 बच्चों का रेस्क्यू किया सेवा नियोजको के…
लखीमपुर खीरी : तेंदुए ने खूब मचाया तांडव,कई मजदूर व वनकर्मी हुए जख्मी
धौरहरा छेत्र के बबुरी गांव में मंगलवार को भट्ठे में छिपे बैठे तेंदुए ने भट्ठे पर काम करने वाले 32 साल के युवक मजदूर मिहीलाल पर तेंदुए ने अचानक जानलेवा हमला बोल दिया मिहीलाल तेंदुए से करीब 10 मिनट तक जंग लड़ता रहा उसने तेंदुएं का मुंह दबोचकर तेंदुए को जमीन पर गिरा दिया। फिर एक हाथ से ताबड़तोड़ कई मुक्के मारे जिससे तेंदुआ छटपटाता रहा भट्ठे पर मौजूद लोगों ने तेंदुए को ईंट पत्थर मारे जिस कारण चोट लगने से तेंदुए से अपनी जान बचाकर मिहीलाल भागने लगा जिस…
लखीमपुर खीरी : गोला विधायक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर निर्मित परियोजनाओं का किया निरीक्षण
गोला गोकर्णनाथ – मंगलवार को गोला विधायक अमन गिरी ने ग्राम बेलहा सिकटिया व ग्राम डम्बल टाण्डा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ओर निर्मित परियोजनाओं का निरीक्षण किया साथ ही मौके पर पहुंचकर मद पंप हेतु विधायक ने अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का ड्रोन कैमरे के द्वारा सर्वे कर कार्य किए जाने का दिशा निर्देश दिया ताकि नदी के बहाव को मुख्य धारा से जोड़ा जा सके। दौरे के दौरान गोला विधायक अमन गिरी ने विभिन्न गांवों के किसानों जनप्रतिनिधियों और आम जनता से मुलाकात कर उनका फीडबैक भी…
लखीमपुर खीरी : निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन,250 से अधिक मरीजों ने कैंप का उठाया लाभ
गोला गोकर्णनाथ – सनशाइन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित मंगलवार को पंचायत भवन अलीगंज में सनशाइन हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के डायरेक्टर डॉक्टर कौशल वर्मा द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर कैंप का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर कैम्प में 250 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाएं दी गई।इस दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर,यूरिक एसिड,नसों व फिजियोथैरेपी की जांचे की गई,स्वास्थ्य कैम्प में आसपास के कई गांवों के जरूरतमंदों ने पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर कैंप का लाभ उठाया। इस अवसर संजील वर्मा (अध्यक्ष पटेल संस्थान गोला…
लखीमपुर खीरी : नगर पालिका सभागार में नागरिक सुविधा दिवस का हुआ आयोजन
नगर पालिका परिषद लखीमपुर द्वारा नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रत्येक माह के अंतिम मंगलवार को आयोजित किए जाने वाले ‘नागरिक सुविधा दिवस’ का आयोजन आज नगर पालिका सभागार में किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगर के नागरिक अपनी जनसमस्याओं को लेकर पहुंचे। नगर पालिका अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में समस्याएं सुनी गईं और कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों के शीघ्र समाधान हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन की शिकायतों को…
लखीमपुर खीरी : अभद्र भाषा पर रील बनाना पड़ा महंगा,गोला पुलिस ने लिया हिरासत में
गोला गोकर्णनाथ – द दस्तक 24 न्यूज की खबर का हुआ असर अरविन्द गारमेंट्स नाम से विकाश चौराहा पर शॉप चलाने वाले अरविन्द गारमेंट्स का ऑनर अरविन्द आए दिन आपत्तिजनक,अभद्र, गली गलौज वाले विडियोज और रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करता है।टोटी वाले वीडियो पर गोला पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए पूर्व में ये जेल जा चुका है फिर भी ये अरविन्द नाम का शख्स अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा है और आए दिन अभद्र, गाली गलौज व माताओं और बहनों के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल…
लखीमपुर खीरी : गोला छोटी काशी शिव मंदिर के सेवादार की करंट की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत
गोला गोकर्णनाथ – शिव मंदिर छोटी काशी में सेवादार बाबा भोलेनाथ के परम भक्त हरपाल गौतम की करंट लगने से मौत हो गई सोमवार सुबह मंदिर में पूजा आरती और साफ सफाई के बाद प्रवेश द्वार के पास लगी टंकी में बर्तन धुलने गए थे जहां पर वह करंट की चपेट में आ गए। उन्हें तत्काल गोला सामुदयिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहा डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया मौके पर पहुची पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इस घटना को लेकर गोला…
लखीमपुर खीरी : डीएम व एसपी द्वारा नवनिर्मित वन स्टॉप सेन्टर का किया गया निरीक्षण
लखीमपुर खीरी- सोमवार को जिलाधिकारी खीरी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल व पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा लखीमपुर से सीतापुर रोड पर एल.आर.पी चौकी के पास कन्नौजिया कॉलोनी में स्थित नवनिर्मित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को समुचित सहायता एवं संरक्षण प्रदान करने वाली सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना था। इस दौरान जिलाधिकारी खीरी व पुलिस अधीक्षक खीरी ने सेंटर के सभी कक्षों,संसाधनों तथा कार्यरत कर्मियों की स्थिति की समीक्षा की। साथ ही…
