पीएसी इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह की हत्या में पुलिस को CCTV फुटेज से हत्यारे के अहम सुराग मिले

लखनऊ के कृष्णानगर में घर के गेट के सामने हुई पीएसी इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह की हत्या में पुलिस को CCTV फुटेज से हत्यारे के अहम सुराग मिले हैं। कत्ल की मजबूत प्लानिंग के बाद वारदात को अंजाम दिया था। हत्यारे ने दीपावली की रात पीएसी इंस्पेक्टर के घर से 500 मीटर दूर अपनी साइकिल खड़ी कर दी थी। उसके बाद वारदात को अंजाम देने पैदल ही पहुंचा था।पीएसी इंस्पेक्टर के कार से उतरने के बाद उन्हें गोली मारी। फिर वो पैदल ही साइकिल तक टहलता हुआ पहुंचा। साइकिल से…

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ धरना 1 दिसंबर को

तदर्थ शिक्षकों की सेवाएं समाप्त किये जाने के विरोध में एक दिसम्बर को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ धरना देगा। संगठन के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता डा. आरपी मिश्र ने बताया कि प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में तदर्थ रूप से करीब 25 वर्षों से अधिक समय से कार्यरत शिक्षकों की सरकार द्वारा सेवाएं समाप्त करने के विरोध में एक दिसम्बर को संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में लखनऊ स्थित शिक्षा निदेशक के कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया जाएगा।संगठन के प्रवक्ता डॉ. आरपी मिश्रा ने बताया…

लखनऊ: प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जनरलिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश इकाई का प्रांतीय अधिवेशन 24 दिसंबर को लखनऊ मुख्यालय पर होगा- गिरीशचन्द्र

लखनऊ प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश इकाई का 24 व प्रांतीय अधिवेशन 24 दिसंबर को प्रेक्षागह लोक निर्माण विभाग (राजभवन के सामने )लखनऊ मुख्यालय पर 10 बजे से आयोजित किया जाएगा अधिवेशन का उद्घाटन करने के लिए भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है उपरोक्त अधिवेशन का उद्घाटन हेतु उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया गया है उपरोक्त आयोजन में भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यसभा सांसद एवं सांसद तथा सदस्य विधान…

प्रसूता की मौत से आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया

लखनऊ में डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत हो गई। प्रसूता की मौत से आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई। घटना काकोरी थाना क्षेत्र के कूड़ा ईट कीकूड़ा ईंटगांव निवासी दीपक शर्मा की शादी ममता शर्मा (21) से फरवरी माह में सामूहिक विवाह समारोह में हुई थी। ममता को प्रसव के लिए मंगलवार दोपहर गांव में ही स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां देर रात नार्मल…

मंगलवार को मुंबई में सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत रॉय का निधन हो गया

सहारा ग्रुप के चेयरमैन सहाराश्री सुब्रत रॉय सहारा का मंगलवार को मुंबई में निधन हो गया। वह लंबे समय से गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। उनका मुंबई के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनका पार्थिव शरीर आज यानी बुधवार को लखनऊ के सहारा शहर लाया जाएगा।जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद अंतिम संस्कार होगा। सुब्रत रॉय सहारा का जन्म 10 जून 1948 को हुआ था। वे भारत के प्रमुख कारोबारी और सहारा इंडिया परिवार के फाउंडर थे। उन्हें देशभर में ‘सहाराश्री’ के नाम से भी जाना…

1 हजार से ज्यादा पहुंचे अस्पताल, पटाखे से जलकर लखनऊ में बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए

दिवाली की आतिशबाजी में कई जल भी गए। पटाखे से जलकर लखनऊ में बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए। इस दौरान अस्पतालों में डॉक्टर मुस्तैद दिखे और मरीजों की लगातार आमद रही।KGMU के अलावा बलरामपुर, सिविल और लोकबंधु अस्पताल में बर्न इंजरी के अलावा भी कई घायल मरीज अस्पताल पहुंचे। इस दौरान बलरामपुर अस्पताल में एक मरीज हार्ट अटैक का भी मरीज पहुंचा। ट्रॉमा सेंटर पहुंचे 321 मरीजKGMU ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि दिवाली के दिन कुल 321 मरीज अस्पताल पहुंचे।इनमें से 27 बर्न पेशेंट रहे।…

डायल-112 की लड़कियों ने अखिलेश-डिंपल संग दीपावली मनाई

लखनऊ के ईको गार्डन में यूपी-112 की लड़कियों ने बिना मांग पूरे हुए धरना सातवें दिन समाप्त कर दिया। इसके बाद सभी लड़कियां अखिलेश यादव के आवास पर पहुंची। वहां दिये जलाकर सपा प्रमुख और उनकी पत्नी संग दीपावली मनाई। अखिलेश यादव ने कहा कि संवेदना समाजवादी मूल्यों की भावनात्मक कोख होती है।सूत्रों के मुताबिक, धरना अखिलेश यादव के फोन पर लड़कियों के हक की लड़ाई में हमेशा साथ देने के बात कहने पर समाप्त हुआ। वही, देर रात सभी लड़कियों को पुलिस ने सुरक्षित उनके घर पहुंचाया। इससे पहले…

युवक ने फेका तेजाब, पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ के जानकीपुरम थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात सर्राफ की दुकान पर काम करने वाले आयुष और राहुल के बीच मारपीट हो गई। राहुल ने आयुष के सिर पर हथौड़े मार दिया। जिसे देख चचेरा भाई शनि वर्मा बीच बचाव करने लगा। इस पर राहुल ने दुकान में रखा तेजाब फेंक दिया। जिससे शनि का चेहरा झुलस गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को एफआईआर दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।गन्ने का पुरवा निवासी शनि के मुताबिक चचेरा भाई आयुष वर्मा भिठौली क्रासिंग के पास सर्राफ की दुकान…

हम भी तेरे संघर्ष में एक दीया जलाएंगे : अखिलेश यादव

लखनऊ में ईको गार्डन में अपने वेतन वृद्धि, छुट्टी और जॉब सिक्योरिटी के लिए धरने पर बैठी यूपी-112 की कॉल टेकर का धरना छठे दिन भी जारी है। शनिवार तड़के चार बजे के करीब बरसात शुरू हुई तो खुले आसमान में बैठी लड़कियों ने धरने के लिए बाथरूम में अपना ठिकाना बना लिया।लखनऊ में 6-7 घंटे से रुक-रुक कर बारिश जारी है। ऐसे में लड़कियां बाथरूम में ही धरना जारी रखी हैं। इससे पहले शुक्रवार शाम धरना वाली जगह ही लड़कियों ने रंगोली बनाई और दीये जलाकर धनतेरस मनाया। अखिलेश…

15 नवंबर तक शहर की प्रमुख बाजारों के रास्तों में रूट डायवर्जन किया गया

लखनऊ में दीपावली पर शुक्रवार से 15 नवंबर तक शहर की प्रमुख बाजारों के रास्तों में रूट डायवर्जन किया गया है। हालांकि प्रतिबंधित मार्ग पर भी एम्बुलेंस, फायर सर्विस, स्कूली वाहन, शव वाहन को ले जाने की अनुमति रहेगी। यह डायवर्जन हजरतगंज, महानगर, चौक, भूतनाथ, गोमतीनगर और अमीनाबाद के लिए प्रमुख तौर पर जारी किया गया है।चौक क्षेत्र में हैदरगंज/सआदतगंज की ओर से आने वाले ऑटो-टेम्पो नक्खास तिराहा से नादान महल रोड होकर यहियागंज, रकाबगंज, पुल होकर अमीनाबाद की ओर नहीं जाएंगे। यह वाहन नक्खास तिराहा से मेडिकल कॉलेज चौराहा,…

24 घंटे के अंदर डायल-112 की 205 लड़कियों पर दूसरी FIR भी हो गई, सरकार की महिला सुरक्षा का क्या होगा ?

डायल-112 की 205 लड़कियों पर 24 घंटे के अंदर दूसरी FIR भी हो गई। पहला केस पुलिस ने रजिस्टर कराया। दूसरा केस नई कंपनी वी-विन लिमिटेड के परियोजना निदेशक सैयद अहमद की तरफ से हुआ। आरोप है कि इन लड़कियों की वजह से हेल्पलाइन का काम प्रभावित हुआ। ऑफर लेटर देने के बाद भी धरना दिया। उनके कर्मचारियों के साथ मारपीट की।इससे पहले सुशांत गोल्फ सिटी थाने के दरोगा धीरेंद्र प्रताप की तरफ से 5 लड़कियों को नामजद करते हुए 200 प्रदर्शन करने वाली लड़कियों पर केस दर्ज हुआ था।…

ईको गार्डन में खुले आसमान के नीचे प्रदर्शनकारी महिलाओं ने काटी रात

पुलिस कंट्रोल रूम यूपी-112 मुख्यालय की आउटसोर्सिंग पर तैनात कॉल टेकर का सोमवार से जारी प्रदर्शन बुधवार को भी जारी है। ईको गार्डन में खुले आसमान के नीचे प्रदर्शनकारी महिलाओं ने काटी और मांग पूरी न होने के तक पीछे न हटने की हुंकार भरती रही। हालाकि उन्हें अपने ऊपर एफआईआर दर्ज होने की चिंता भी सताती रही, जिसके लिए वहां पहुंचने वाले राजनैतिक दलों के लोगों से इसके विषय में पूछती रही। महिलाओं के प्रदर्शन को देखते हुए ईको गार्डन में महिला पुलिस बल के साथ लखनऊ पूर्वी क्षेत्र…

दिनदहाड़े चोरों ने मकान के मेन गेट का ताला तोड़कर लाखों रुपयों की जेवर चोरी कर लिए

लखनऊ के पारा में दिनदहाड़े चोरों ने खाली मकान को निशाना बनाते हुए मकान के मेन गेट का ताला तोड़कर लाखों रुपयों की जेवर चोरी कर लिए और फरार हो गए। घटना के समय परिवार के सभी लोग रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम में गए हुए थे। वापस लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करते हुए जांच पड़ताल में जुटी है।डिप्टीखेड़ा चौकी के मायापुरम निवासी सचिन पांडेय बिजली विभाग में गोमती नगर में संविदा…

नियमों को ताख पर रख RWA बनाने का आरोप, जो खर्च पहले करीब 8000 रुपए का आता था वह अब 11 हजार रुपए का आ रहा

नियमों को ताख पर रख आरडब्ल्यूए बनाने, 40 % मेंनेंटेंस खर्च भी बढ़ा दिया गया। ऐसे में जो खर्च पहले करीब 8000 रुपए का आता था वह अब 11 हजार रुपए का आ रहा है। रविवार को शहर के सबसे वीआईपी कॉलोनी शालीमार गैलेंट में आवंटियों ने अपने ही आरडब्ल्यूए के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप था कि मौजूदा समय जो आरडब्ल्यूए है वह गलत तरीके से गठित की गई है। इसको लेकर रजिस्ट्रार के यहां विवाद चल रहा है। बिना चुनावी प्रक्रियां के ही यहां कमिटी गठित कर दी है।यहां…

एक जन प्रतिनिधि ने बलात्कार किया, यह विश्वासघात है : कोर्ट

“बलात्कार का अपराध समाज तथा मानवीय गरिमा के खिलाफ एक ऐसा अपराध है, जिसमें एक मनुष्य गिरकर पशु जैसा हो जाता है। अपराधी विजय मिश्रा ने जनप्रतिनिधि रहते हुए एक पीड़िता के साथ बलात्कार जैसा घिनौना कृत्य किया है। जिस व्यक्ति को जनता अपना प्रतिनिधि चुनकर विधानसभा या लोकसभा भेजती है। उसने ही एक महिला के साथ बलात्कार किया है। यह आम जनता के साथ विश्वासघात है।ऐसे अपराधियों को सजा मिलना जरूरी है। इससे समाज में एक मैसेज जाएगा और तभी न्याय का उद्देश्य सफल होगा।” यह तल्ख टिप्पणी भदोही…

जेबकतरों ने मिलकर सवा लाख रुपए पार किए, CCTV में हुए कैद

लखनऊ में टप्पेबाजी के गिरोह ने शुक्रवार को चौक थाने के कुछ दूरी पर भूतनाथ के सर्राफा कारोबारी के जेब से सवा लाख की नकदी पार कर दी। टप्पेबाज गिरोह के एक सदस्य ने सर्राफा कारोबारी को साइकिल से टक्कर मारी और दूसरे ने पीछे से जेब काट ली। वहीं तीसरा जमीन पर पैसा गिरते हुए उठा ले गया। टप्पेबाज गिरोह की यह पूरी करतूत वहां लगे सीसीटीवी में कैद होई है। पीड़ित सर्राफा कारोबारी ने चौक थाने में इसकी लिखित शिकायत दी है।भूतनाथ बाजार में अनुराग अग्रवाल की ज्वेलमाइन…

मैनपुरी : इंडियन रिफॉर्मर्स ऑर्गेनाइज़ेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगन यादव और प्रसिद्ध लोकगायक कालू यादव शोरखा का ग्राम रठेरा में किया गया स्वागत।

लखनऊ से दिल्ली तक की साइकिल यात्रा शुरू हो गयी है। यह यात्रा कल सैफई से मैनपुरी होते हुए जिले में यादवो की सर्वाधिक जनसँख्या वाले ग्राम रठेरा में IRO के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगन यादव और प्रसिद्ध लोकगायक कालू यादव शोरखा जी का गाँवो वालो ने स्वागत किया।इस अवसर पर प्रसिद्ध लोक गायक कालू यादव शोरखा जी ने स्वर्गी श्री धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव जी का गीत गाकर गाँवो वालो की आँखों एक बार फिर नम किया , और गंगन यादव जी ने भी अपने यादव समाज के युवाओ…

2024 की तैयारियों को लेकर सियासी पार्टियां के साथ ही साथ कई संगठन भी तेजी से जुट गए है

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर सियासी पार्टियां के साथ ही साथ कई संगठन भी तेजी से जुट गए है। गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के आवास स्थान 8 मॉल एवेन्यू, लखनऊ पर लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह की अगुवाई में किसान संगठनों ,भूतपूर्व सैनिक संगठनों व मजदूर संगठनों के साथ लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विशेष चर्चा की गई।बैठक में एमएसपी व अग्निवीर योजनाओं को लेकर विशेष चर्चा की गई। यह जानकारी देते हुए किसान संगठन के मीडिया प्रभारी ने बताया कि बैठक में किसानों मजदूरों…

31 दिसंबर को राजधानी लखनऊ में महिला सशक्तिकरण हाफ मैराथन दौड़ का होगा आयोजन

केंद्रीय राज्य मंत्री और बीजेपी से सांसद कौशल किशोर ने बुधवार को राजधानी लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में 31 दिसंबर को राजधानी लखनऊ में महिला सशक्तिकरण हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इस महिला हाफ मैराथन दौड़ में 18 साल से ऊपर की महिलाएं हिस्सा लेंगी।31 दिसंबर को राजधानी लखनऊ में होने वाले महिला सशक्तिकरण हाफ मैराथन दौड़ में हिस्सा लेने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने देशवासियों से अपील…

शिवाजी के ऊपर महानाट्य जाणता राजा के अंतिम दिन रक्षामंत्री पहुंचे

महाराज छत्रपति शिवाजी के जीवन चरित्र पर आधारित महानाट्य जाणता राजा के के अंतिम दिन आज देश की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार में दोनों ही उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ ही केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान भी आज इस महानाट्य को देखने पहुंचे।26 अक्टूबर से शुरू हुए नाट्य में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने इस मंचन का शुभारम्भ किया था। और पिछले छः दिनों से राजधानी लखनऊ में धूम मचा रहे छत्रप्रति शिवाजी के जीवन चरित्र पर आधारित…