मैनपुरी में कावड़ की आड़ में गुंडे, हत्यारे कर रहे यात्रा, युवक को पीट पीट कर किया अधमरा उपचार के दौरान मौत ?

गैंग बनाकर, बीच सड़क पर हुडदंग मचाकर चलते है कावाड़ियां, शासन, प्रशासन कोई रोकने बाला नहीं । रक्षाबंधन से एक दिन पहले युवक की मौत से घर में पसरा मातम, बहन ने मरे हुए भाई के हाथ में राखी बांधकर दी अंतिम विदाई। बिलख बिलख कर रोया परिवार, बम भोले की आड़ में बदमाशों ने छीन लिया बहन से उसका भाई। अपने भाई को खाना देने जा रहा था मृतक गलती से बाइक हुई टच तो हत्यारों की तरह टूट पड़े कावड़िया। 5 दिन जिंदगी से जंग लड़ने के बाद…

मैनपुरी में चोरों का आतंक, लाइट जाते ही सारी रात मची रही भगदड़ ?

बाईपास स्थित सालिगराम की केला मंडी के बाहर बंधी भैंसों को खोलने का प्रयास किया । इससे पहले भी उनकी दो भैंसे और एक पिकअप गाड़ी चोरी कर ले गए चोर । बीती रात भी तीन चोर करीब रात 12:30 बजे बाइक सवार होकर आए थे लोगों ने भनक लगते ही मचाया शोर ।हो हल्ला की आबाज़ सुन भागे चोर काफी देर तक ढूंढते रहे लोग पर नहीं लगा कोई सुराग। किशनी नगर का मामला।

मैनपुरी में थाना दन्नाहार क्षेत्र के भागपुर में मासूम बच्चे का तमंचे से खेलता फोटो वायरल ?

क्षेत्र में रौब बनाने के उद्देश्य से पोस्ट की गई ।फोटो वायरल फोटो के आधार पर पुलिस ने श्रीनिवास यादव को किया गिरफ्तार । आरोपी श्रीनिवास से पुलिस ने अवैध तमंचे भी किये बरामद । थाना दन्नाहार क्षेत्र के भागपुर का मामला

मैनपुरी में भंडारे के दौरान दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट ?

मारपीट और लाठी डंडे चलने का वीडियो वायरल । ट्रैक्टर से लोगों को कुचलने का वीडियो भी हुआ वायरल। गाली गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने की मारपीट।पूरे मामले की जांच में जुटी करहल पुलिस कर रही है । यह घटना करहल थाना क्षेत्र के नगला बेसन की है ।

मैनपुरी में फर्जी किन्नर बनकर कर रहा था वसूली, सिर मुंडवाकर तिराहे पर घुमाया

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार को फर्जी मंगलामुखी (किन्नर) बनकर घूम रहे युवक को मंगलामुखियों ने पकड़ लिया। उन्होंने सभी के सामने उसके कपडे़ उतार कर सच्चाई दिखाई। इसके बाद नाई से सिर मुंडवा दिया। फिर तिराहे पर घुमाया। इस दौरान वहां तमाशबीनों की भीड़ एकत्र हो गई। हालांकि थाने में किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। जानकारी करने पर पता चला कि युवक नकली मंगलामुखी बन कर क्षेत्र में लोगों से अवैध वसूली करता है। वह लोग काफी समय से उसकी तलाश…

मैनपुरी में लेखपाल ने होटल में युवती के साथ किया घिनौना काम

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में चकबंदी लेखपाल व्योम सिंह की गिरफ्तारी के लिए सीजेएम ने वारंट जारी किया है। एटा में तैनात लेखपाल पर मैनपुरी शहर की रहने वाली युवती से शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच करने के बाद लेखपाल के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में जमा कर चुकी है। थाना कोतवाली के शिवनगर आगरा रोड के रहने वाले व्योम सिंह एटा में चकबंदी विभाग में लेखपाल है। उसको मृतक आश्रित कोटे में नौकरी मिली है।…

मैनपुरी के थाना क्षेत्र भोगांव के गांव चंदरपुर में देवर ने भाभी की गोली मारकर हत्या की ?

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में देवर ने विधवा भाभी का कत्ल कर दिया। मामला थाना भोगांव क्षेत्र के गांव चंदरपुर का है। बताया गया है कि जमीन के विवाद को लेकर आरोपी ने रविवार की रात भाभी की गोली मारकर हत्या की। वारदात अंजाम देने के बाद आरोपी देवर भाग गया। सोमवार की सुबह एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। भोगांव क्षेत्र के गांव चंदरपुर निवासी सीता देवी (32) के पति प्रवीण की करीब 6 वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी…

मैनपुरी में डिप्टी सीएम से मिलने गई पीड़िता के मामले में एक्शन ?

पीड़िता के संग मारपीट करने वाले निश्चिंत। पीड़िता के मामा की पुलिस के साथ हुई थी तीखी नौक-झौक। पीड़िता डिप्टी सीएम से जमीन पर कब्जे की शिकायत को लेकर पहुँची थी। करहल के पीड़िता के मामा पर पुलिस का एक्शन शुरू। रात भर मामा को पकड़ने की फिराक में रही पुलिस। अनलेश के न मिलने पत्नी को उठा ले गई पुलिस। पीड़िता ने राजस्व अधिकारियों पर लगाए थे आरोप। नक्शे में चकरोड न होने पर भी प्रशासन दबंग भू माफियाओं से मिल उसके खेत में डलवा रहा चकरोड। मामला करहल…

मैनपुरी छात्र के साथ दबंगों ने की जमकर मारपीट।

, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल । परिजनों ने दबंग छात्रों के ख़िलाफ़ दी तहरीर। छात्र की पिटाई के मामले में पुलिस जांच में जुटी। थाना किशनी के ग्राम उजागरपुर की घटना।

मैनपुरी में विद्युत पोल की स्टे मे दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर युवक की मौत, ग्रामीणों ने लगाया विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप, शिकायत करने पर नहीं हुई सुनवाई ?

जनपद मैनपुरी के थाना क्षेत्र के गांव में उसे समय हड़कंप पहुंच गया जिस समय विद्युत लाइन के पोल में लगे स्टे की करंट की चपेट में आकर दो-तीन लोगों को जोरदार करंट लग गया इसमें एक की हालत गंभीर हो गई। जिसे परिजन तत्काल इलाज के लिए सैफई अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों से देखते ही मृत्यु घोषित कर दिया। जानकारी परिजनों को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिवार में आकस्मिक हुई मौत से परिजनों का रो-रो…

मैनपुरी में 11 ग्राम पंचायतों में पंचायत चुनाव के लिए आज मतदान जारी ?

मजिस्ट्रेट जोनल मजिस्ट्रेट की देखरेख में मतदान । मैनपुरी की ग्राम पंचायत की रिक्त सीट पर आज मतदान । 11 ग्राम पंचायतों में पंचायत चुनाव के लिए आज मतदान । करहल, किशनी, पुलिस के साथ क्षेत्राधिकारी सन्तोष कुमार सिह ने पोलिंग बूथों का लिया जायजा। रिपोटर – अर्पित यादव

मैनपुरी में निकाय चुनाव की दोबारा मतगणना की याचिका पर बहस पूर्ण ?

निकाय चुनाव 2023 में नगर पालिका मैनपुरी तथा नगर पंचायत बेवर के चेयरमैन पद की दोबारा मतगणना कराने वाली दोनों याचिकाओं पर शनिवार को बहस पूर्ण हो गई है। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद जिला जज सुधीर कुमार द्वारा सोमवार को फैसला सुनाया जाएगा। नगर पालिका मैनपुरी की पराजित सपा प्रत्याशी सुमन वर्मा तथा नगर पंचायत बेवर के पराजित सपा प्रत्याशी अरुण दीक्षित उर्फ अन्नू की याचिकाओं पर जिला जज सुधीर कुमार के न्यायालय में सुनवाई की गई। उन्होंने अपने समर्थन में साक्ष्य और प्रमाण पेश किए। नगर…

मैनपुरी में कई लाइब्रेरी और कोचिंग संस्थान प्रशासन द्वारा बंद करने के लिए की जा रही हैं करवाई ।

दिल्ली में हुए हादसे को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार अलर्ट है । यूपी सरकार द्वारा एक बहुत ही सही निर्णय है इन लेइब्रेरी में स्टूडेंट्स का भविष्य खराब हो रहा है ।क्योंकि इन में ना तोह सही संसाधन है और ना ही कोई मानक है और किसी का भी पंजीकरण नही है लाइब्रेरी का मतलब है। पुस्तकालय लेकिन इन में कोई पुस्तक ही नही है ये केवल स्टूडेंट्स का शोषण कर रही हैं ।सरकार इन लाइब्रेरी को जल्द से जल्द बंद करे।और उनके लिए एक मानक निर्धारित करे कि लाइब्रेरी…

मैनपुरी में खाते से 10 लाख से अधिक रुपए के अनाधिकृत लेन-देन की दी तहरीर।

खाता धारक की जानकारी के बिना किया गया लाखों का लेनदेन। आरोपितों ने प्री प्लान के तहत पहले कैनरा बैंक में खुलवाया व्यक्ति का खाता। खाते में खाताधारक का मोबाइल नंबर न लगाकर लगा दिया अपना मोबाइल नंबर। बाद में शातिर ने बैंक द्वारा बाई पोस्ट भेजे गए एटीएम पासबुक को भी ले लिया। एटीएम पासबुक लेने के बाद किया लगभग 11 लाख रुपए का लेन-देन। लगभग डेढ़ महीने बाद खाताधारक द्वारा खाता चेक करने के दौरान हुआ खुलासा। पुलिस मामले की जांच में जुटी। थाना एलाऊ क्षेत्र के एक…

मैनपुरी में जिला प्रशाशन की RTO कार्यालय पर रेड ।

जिला प्रशाशन का RTO कार्यालय ,जिला अस्पताल व निबंधन कार्यालय पर छापा। शासन के निर्देश पर प्रशाशन ने की छापामार कार्यवाई में डीएम सीडीओ एसपी सहित तमाम आला अफ़सर पहुँचे। प्रशासन की अचानक कार्यवाही से हड़कंप। कई संदिग्ध को मौके से पकड़ा, पूंछताछ के लिए बिठाया जिला अस्पताल, ARTO कार्यालय व निबंधन कार्यालय में दलाली करने वालो पर कड़ी नजर । दलाली की सूचना पर प्रशाशन ने की रेड DM और SP की ओर से RTO ऑफिस पर की रेड प्रशाशन की अचानक कार्यवाही से हड़कंप कई संदिग्ध को मौके…

मैनपुरी : बिना बिजली कनेक्शन से आटा चक्की चलाने पर सजा।

तहसीलदार को एक साल की सज़ा,30 हजार का जुर्माना। स्पेशल जज ईसी एक्ट न्यायालय ने सुनाई सजा। न्यायालय ने 17 साल केस चलने के बाद सुनाई सज़ा। थाना एलाऊ में तहसीलदार के खिलाफ दर्ज हुआ था केस , बिजली विभाग ने तहसीलदार को बिजली चोरी में पकड़ा था।

मैनपुरी : कमला नर्सिंग होम के डॉक्टर पर परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप महिला की हुई मौत ?

ज्योति खुड़िया निवाशी महिला अर्चना पत्नी अमित को कमला नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है की डिलीवरी के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल से रैफर कर दिया । जहां रास्ते में महिला को मौत हो गई परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। अस्पताल से डाक्टर हुए फ़रार मृतक महिला के परिजनों का अस्पताल के बाहर हंगामा। पूरा मामला शहर कोतवाली के आवास विकास कालोनी के कमला नर्सिंग होम की घटना।

मैनपुरी में खेत पर पिता को खाना देकर लौट रही सगी बहनों की बंबे मे गिरकर हुई मृत्यु ?

स्थानी लोगों ने दोनों बच्चों को बंबे से बाहर निकाला तब तक दोनों बच्चों की हो चुकी थी मृत्यु । साजिया 10 वर्ष, रहनुमा उम्र 12 वर्ष की बंबे में गिरकर हुई मृत्यु । एसडीएम मौके पर पहुंचे बच्चों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने का दिया आश्वासन। पुलिस ने दोनो शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बरनाहल थाना क्षेत्र के दिहुली गांव के पास की घटना।

मैनपुरी :भोगांव में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी निकला गया प्याले के 12वे दिन का जुलूस

भोगांव स्थित राम जानकी मैरिज होम पर मोहर्रम के उपलक्ष पर अलम के जुलूस और ताजिए को लेकर इस्लामी लोगों ने खास इंतजाम किए इस दौरान कमेटी के लोगों ने क्षेत्राधिकारीसुनील कुमार उप जिलाधिकारी संध्या शर्मा भोंगांव नगरपंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आशीष तिवारी चिकित्सा अधिकारी भोंगांव मोहित चतुर्वेदी का शाल पहना कर भव्यस्वागत स्वागत किया साथमे कमेटी इंतजामिया जुलूस सब्जी मंडी जामा मस्जिद जैन मंदिर पीपल मंडी बाला पीर दरगाह थाना कोतवाली होता हुआ कर्बला में पहुंचा शांति और पुलिस प्रशासन का पूरेनगर हर गली हर चौराहे पुलिस प्रशासन सुरक्षा को…

मैनपुरी में बंद बोरे में नवजात बच्चे का शव मिलने से सनसनी।

ईसन नदी पुल ने नीचे पानी में मिला नवजात बच्चे का शव। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी। पुलिस ने नवजात बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। थाना कोतवाली क्षेत्र के ईसन नदी पुल की घटना।