मैनपुरी में पिता-पुत्र और पुत्री को अज्ञात वाहन ने जोरदार मारी टक्कर, पिता की मोत, बेटा-बेटी को गंभीर हालत

मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र में बाइक सवार पिता-पुत्र और पुत्री को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक पर सवार पिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार उसके बेटा और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घायलों को उपचार के लिए सैफई अस्पताल में भर्ती कराया है। सड़क हादसा दन्नाहार थाना क्षेत्र में हुआ है। भोगांव थाना क्षेत्र के गांव पर वर्धनिया निवासी प्रवेश पुत्र…

मैनपुरी में दो सौ वर्षों से आस्था का केंद्र बना शिवालय चांदेश्वर धाम, ईसन नदी के तट पर है स्थित

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में ईसन नदी किनारे प्राचीन शिवालय चांदेश्वर धाम स्थित है। जानकार बताते हैं कि यह शिवालय 200 साल से भी अधिक समय से लोगों के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है। मंदिर का निर्माण संतों ने चांदेश्वर महाराज की पूजा अर्चना के बाद कराया था। चांदेश्वर धाम शिवालय के इतिहास पर यदि नजर डालें तो 200 वर्ष से अधिक पुराना बताया जाता है। मंदिर के गर्भगृह में काले पत्थर की शिवलिंग व नंदी स्थापित हैं। परिसर में अन्य देवों की प्रतिमाएं भी हैं। मंदिर के…

मैनपुरी में रेल रद्द होने से बसों में बढ़ गए यात्री

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से दिल्ली जाने के लिए एकमात्र दैनिक कालिंदी एक्सप्रेस का दो दिन से संचालन बंद होने के कारण रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ी है। शाम के समय बस स्टैंड पर दिल्ली जाने वाले यात्रियों की भीड़ रहती है। रात 12 बजे तक दिल्ली जाने वाली बसों का संचालन होता है। दिल्ली में आई बाढ़ के बाद दैनिक कालिंदी एक्सप्रेस का संचालन 13 जुलाई से बंद कर दिया गया है। रेल बंद करने का कारण कई स्थानों पर रेलवे ट्रैक पर पानी भरा होना बताया…

मैनपुरी में तंत्र क्रिया के बहाने मरघट में ले जाकर महिला से बलात्कार, तांत्रिक गिरफ्तार

तंत्र क्रिया के चक्कर में पड़कर मैनपुरी की एक महिला रेप का शिकार हो गई। मामला जिले के भोगांव इलाके का है। यहां एक महिला को तांत्रिक तंत्र क्रिया के बहाने मरघट लेकर गया था। वहां पर उसने महिला के साथ छेड़छाड़ की और बार में उसके साथ दुष्कर्म भी किया। महिला का पति जब विरोध दर्ज कराने तांत्रिक के आश्रम पहुंचा तो वहां उसके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने मामले के आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में भी पेश किया गया, जहां से…

मैनपुरी में पत्नी को जिंदा जलाने वाले दोषी पति को 10 वर्ष की जेल, सात हजार का लगा जुर्माना

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पांच साल पहले पत्नी की जिंदा जलाकर हत्या करने वाले पति को स्पेशल जज ईसी एक्ट मीता सिंह ने दस साल की सजा सुनाई है। साथ ही सात हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। सजा होने के बाद उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। मामला बेवर थाना क्षेत्र के नगला परमा गांव का है। गांव निवासी गजेंद्र सिंह की शादी 23 जून 2012 को रूबी के साथ हुई थी। रूबी की तीन मार्च 2018 को जलकर मौत हो गई। रूबी के पिता राजवीर…

मैनपुरी में बुरी लत ने बनाया कर्जदार तो किसान ने दे दी जान

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सट्टे की लत में पड़कर एक किसान कर्ज लेने लगा। कर्जदार होने के बाद तकादागीर आने लगे और घर में क्लेश शुरू हो गया। आखिरकार किसान ने शनिवार की दोपहर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामला किशनी थाना क्षेत्र के नगला केवल बसैत गांव का है। गांव निवासी रामसेवक जाटव (55) एक मेहनतकश किसान था, लेकिन इस बीच उसे सट्टे की लत लग गई। वह शराब भी पीने लगा और इन गलत आदतों को पूरा करने के…

मैनपुरी सिरसागंज मार्ग पर स्थित अरिंद नदी के पुल पर 11000 वाली लाइन दे रही है हादसे को निमंत्राण

मैनपुरी सिरसागंज मार्ग पर स्थित अरिंद नदी के पुल पर 11000 वाली लाइन जो गांव में बिजली सप्लाई देती है उसका एक पोल बहुत ज्यादा झुका हुआ है जिससे फाल्ट होने और पोल के अधिक झुके होने से से पोल के गिरने का भी डर है। और मैनपुरी सिरसागंज मार्ग पर चलने वाले वाहन अधिक खतरा है। और लाइन के पास पड़ने गांव जैसे – रठेरा , नगला कोडन , कुडहार , जिजौली आदि जोकि नदी के बहुत समीप है और गाँवो की लाइन भी इन्ही पोलो से जोड़ी है…

मैनपुरी में झमाझम बारिश से आबादी क्षेत्र में हुआ जलभराव, फसलों का हो रहा नुकसान

मैनपुरी में लगातार हो रही बारिश से जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है। बारिश ने न सिर्फ लोगों को परेशान किया बल्कि किसानों को उदास कर दिया है। लगातार हो रही बारिश से फसलों का नुकसान हुआ है। किशनी क्षेत्र में लगातार वर्षा से मक्का और मूंगफली की फसल खराब हो रही है किसान परेशान है। ये बारिश आफत बनकर बरस रही है। वर्षा से मैनपुरी में परेशानी खड़ी हो गई है। वर्षा से अब जन-जीवन और खेती भी प्रभावित होने लगी है। जिले में शुक्रवार सुबह तक हुई…

मैनपुरी में आठ वर्षीय मासूम बालक के साथ कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार को एक आरोपी ने एक आठ साल के बालक के साथ कुकर्म किया। विरोध करने पर गला दबाकर मारने की कोशिश की। मुकदमा दर्ज करने के बाद बुधवार को पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। घटना कुर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी एक अनुसूचित जाति का आठ वर्षीय बालक मंगलवार को घर के बाहर था। तभी आरोपी प्रतिपाल सिंह बालक को अपने…

दिल्ली में बारिश से मैनपुरी का संपर्क भी टूटा

मैनपुरी। दिल्ली में भारी बारिश के चलते जनपद से होकर गुजरने वाली एक मात्र कालिंदी एक्सप्रेस भी बृहस्पतिवार को बंद कर दी गई। इससे मैनपुरी के लोगों का दिल्ली रेलवे कनेक्शन भी टूट गया। देर शाम रेलवे स्टेशन पहुंचे यात्री निराश होकर वापस लौट गए। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में हो रही बारिश के कारण रेलवे ट्रेक भी प्रभावित हुआ है। रेलवे विभाग ने ब्रिज संख्या 249 पर आई परेशानी के चलते कानपुर से मैनपुरी होकर दिल्ली जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14723 और 14724 को निरस्त कर…

मैनपुरी में टैंकर और कंटेनर की आमने सामने भिडंत, मच गई चीख पुकार; केबिन तोड़ कर बाहर निकाले चालक

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम कटरा समान मोड़ पर दूध का टैंकर और कंटेनर में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में टैंकर चालक सहित चार लोग घायल हो गए। चालक को केबिन तोड़ कर बाहर निकाला गया। चालक सहित सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया। करीब दो घंटा तक मार्ग पर जाम के हालात रहे। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाने के बाद पुलिस ने आवागमन सुचारू कराया। यहां की है घटनाकटरा समान मोड़ पर बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे किशनी-मैनपुरी मार्ग पर एक…

मैनपुरी ; कांस्टेबल फोन पर पत्नी से कर रहा था बात, बोला में मरने जा रहा हूं, और खा लिया जहरीला पदार्थ

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार की शाम 112 में तैनात आरक्षी का पत्नी से फोन पर बात करते समय विवाद हो गया। तकरार के बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसकी जानकारी होते ही थाने में हड़कंप मच गया। आनन-फानन उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां उसका इलाज चल रहा है। आगरा के कागरौल थाना क्षेत्र निवासी केशव सिंह वर्ष 2018 बैच का आरक्षी है। वर्तमान में उसकी तैनाती यूपी 112 कुर्रा थाना क्षेत्र में है। थाने में ही बने कमरे में वह रहता है। मंगलवार की…

मैनपुरी में पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक युवक ने गृहक्लेश के चलते फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होने के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी गांव पहुंची। पुलिस ने परिजन से बात करके घटना की जानकारी ली। खबर पाकर गांव के लोगों की भी भीड़ लग गई। घटना भोगांव थाना क्षेत्र के नगला मनसुख गांव की है। गांव निवासी राहुल कुमार उर्फ ध्रुव (24) मंगलवार की शाम घर पर था। खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। कुछ…

मैनपुरी ; पेरिस की बास्तील परेड में राफेल उड़ाएगा मैनपुरी का बेटा, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी विंग कमांडर दीपक चौहान एक बार फिर जिले का नाम रोशन करेंगे। फ्रांस के पेरिस में आयोजित बास्तील परेड में वे राफेल उड़ाएंगे। इसके लिए वे अपनी टीम के साथ फ्रांस पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परेड में मौजूद रहेंगे। ऐसे में विंग कमांडर का परिवार उस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए बेताब हैं। मूल रूप से विकास खंड मैनपुरी की ग्राम पंचायत टिंडौली निवासी दुखहरण सिंह चौहान अब मैनपुरी के मोहल्ला देवपुरा में निवास करते हैं। उनके छोटे बेटे दीपक चौहान…

निर्मोह हुए ससुरालीजन, प्रताड़ित कर घर से निकाला, बेटी को जन्म दिया तो देखने भी नहीं आए

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पहले अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को मायके छोड़ गए। मायके में विवाहिता ने एक पुत्री को जन्म दिया तो ससुरालीजन बच्ची को देखने तक नहीं आए। ससुरालीजन की प्रताड़ना से परेशान पीड़िता की ओर से घिरोर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। थाना घिरोर क्षेत्र के गांव गुढी निवासी चंद्रभान ने अपनी पुत्री विनीता की शादी विनय पाल सिंह निवासी मयूर नगर थाना थाटीपुर मुरार गिर्द ग्वालियर मध्य प्रदेश के साथ की है। शादी के कुछ समय बाद ही…

मैनपुरी में एलटी लाइन का तार टूटकर गिरा, करंट लगने से एक युवक की मौत; दूसरा घायल

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एलटी लाइन का करंट लगने से दो युवक बुरी तरह झुलस गए। एक युवक की उपचार को ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वहीं बचाने आए दूसरा युवक की हालत गंभीर है। घायल का सैफई में उपचार चल रहा है। घटना घिरोर थाना क्षेत्र के नगला राजा गांव की है। गांव निवासी अनुपम (21) सोमवार को देर शाम को खेत से बैल लेकर गांव आ रहे थे। उसी समय गांव में एलटी लाइन टूटी पड़ी थी। लाइन पर पैर रखते ही वह चिपक…

बारिश से सड़कें बनीं नहर, जलनिकासी नहीं होने से गड्ढों में हो रहीं तब्दील, आमजन परेशान

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आवागमन की सुविधा के लिए लाखों कीमत की सड़कें बनाई गईं लेकिन जलनिकासी की व्यवस्था नहीं किए जाने से सड़कों पर तथा सड़क किनारे जलभराव हो रहा है। जलभराव होने से जहां सड़कें खराब हो रही हैं वहीं लोगों को अवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों की मांग के बाद भी जलनिकासी के इंतजाम नहीं किए जाने से उनमें आक्रोश व्याप्त होने लगा है। शहरी क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग द्वारा राहगीरों की सुविधा को देखते हुए सड़कें तो बना…

मैनपुरी के थाना क्षेत्र के नगला प्राणनाथ गांव में धान की रोपाई करते समय बिजली गिरने से मजदूर मौत

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में धान की रोपाई करते समय मजदूर पर बिजली गिर गई। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। हादसा घिरोर थाना क्षेत्र के नगला प्राणनाथ गांव में हुआ। गांव निवासी श्रीचंद्र के खेत में धान की रोपाई हो रही थी। खेत पर राजेश उर्फ राजू (47), देवेंद्र सिंह, अहिवरन सिंह, शैलेश, रंजीत सिंह श्रीचंद्र…

मैनपुरी दुष्प्रचार का जवाब दें विहिप के कार्यकर्ता

मैनपुरी, विश्व हिंदू परिषद जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को खरपरी रोड स्थित शिविर कार्यालय पर हुई। जिलाध्यक्ष सुमित चौहान ने कहा कि धर्मांतरण, गो हत्या संवेदनशील विषय हैं। इन पर पदाधिकारियों को जागरूक रहने की जरूरत है। सनातन धर्म के प्रति दुष्प्रचार करने वालों को मुंह तोड़ जवाब दिया जाए। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए विहिप लगातार काम कर रही है। केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करना सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है। पदाधिकारी समाज में जागरूकता अभियान चलाएं। सनातन धर्म के…

मैनपुरी के भोगांव कस्बा में मासूम से हैवानियत, हालत बिगड़ी, सैफई किया गया रेफ

मैनपुरी जिले के भोगांव कस्बा क्षेत्र के एक मोहल्ले की 7 वर्षीय बालिका से हुई हैवानियत के बाद उसकी तबीयत और बिगड़ गई है। जिला अस्पताल से बालिका को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। मैनपुरी जिले के भोगांव कस्बा क्षेत्र के एक मोहल्ले की 7 वर्षीय बालिका से हुई हैवानियत के बाद उसकी तबीयत और बिगड़ गई है। जिला अस्पताल से बालिका को सेफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद मामले का खुलासा करने के लिए सीओ भोगांव के नेतृत्व में एसपी ने…