विछवा थाना क्षेत्र के गांव फर्दपुर में एक दलित महिला की निर्माणाधीन दुकान पर गांव के ही कुछ दबंग लेटर डाल रहे थे। जानकारी होने पर महिला अपने पति व बेटे के साथ मौके पर पहुंचे तो चल रहे लेटर के काम को रुकवाया। उक्त दबंग लोगों ने गाली गलौज के साथ जाति सूचक गालियां देते हुए लाठी डंडों व सरिया से पीड़िता के पति व पुत्र को मार पीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भिजवाया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली…
Category: मैनपुरी
मैनपुरी के बौद्धास हॉस्पिटल में धूमधाम से मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस
मैनपुरी जिले मैनपुरी भोगांव रोड पर बने नए बौद्धास हॉस्पिटल में धूमधाम से स्वतन्त्रता दिवस मनाया गया. यहां सुबह सर्वप्रथम ध्वजारोहन हुआ . इसके बाद आए आगंतुकों ने अपने अपने विचार रखे . आयोजन में बौद्धास हॉस्पिटल के संरक्षक डॉ आर के बौद्ध ( पूर्व चिकित्सा अधिकारी) ने अपने विचार रखते हुए कहा की 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ। अमर शहीदों के बलिदानों के कारण ही देश को आजादी मिली है। देश की एकता, अखण्डता और समरसता को बनाये रखने के लिये हम सब जिम्मेदार नागरिक बनें और…
लाल किले से राष्ट्र के नाम सम्बोधन करेगा मैनपुरी का लाल
लाल किले की प्राचीर से 13 अगस्त को प्रधानमंत्री के संबोधन का रिहर्सल करेगा मैनपुरी का लाल डॉ अजय तिवारी को रिहर्सल के लिए लाल किले के राम पार्ट पर बुलाया जाना , वहां से राष्ट्र को संबोधित करना जनपद के लिए गौरव की बात रिहर्सल के दौरान रक्षा मंत्रालय गृह मंत्रालय तीनों सेना प्रमुख के साथ समस्त उच्चाधिकारी रहेंगे मौजूदप्रधानमंत्री के 59 मिनट 33 सेकंड के संबोधन और ध्वजा रोहण का रिहर्सल करेंगे डॉ अजय तिवारी 11 अगस्त को डॉ अजय तिवारी के लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र…
मैनपुरी: बौद्ध प्रतिमा विवाद पर हमलावर पहुंचे घर, पत्रकार को भी दी धमकी
मैनपुरी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अगस्त 2025 जिले के कुरावली क्षेत्र के मिड़ावली गांव में बौद्ध धर्म से संबंधित बोधिसत्व अवलोकितेश्वर की प्रतिमा मिलने के दावे के बाद विवाद गहराता जा रहा है। 8 अगस्त 2025 को इस मामले में पुरातात्विक सर्वेक्षण की मांग उठाई गई थी, जिसके बाद स्थानीय माहौल में तनाव बढ़ गया। पीड़ित के अनुसार, विवाद बढ़ने के बाद हिंदूवादी संगठन से जुड़े कुछ लोग—हर्षित चौहान (पुत्र अनेश), ऋषव चौहान (पुत्र अनेश), लविश चौहान (पुत्र वीर सिंह) और पुष्पेंद्र चौहान (पुत्र सुधीर)—लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर…
मैनपुरी:बेवर सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम।
मैनपुरी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अगस्त 2025 जनपद के थाना बेवर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। ग्राम खांकेतल निवासी अभिषेक शाक्य पुत्र श्री संजीव कुमार शाक्य एक पिकअप वाहन की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल प्राथमिक चिकित्सा दिलवाने के प्रयास के बावजूद अभिषेक की जान नहीं बच सकी। घटना मंगलवार को उस समय हुई जब अभिषेक शाक्य अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे। तभी बेवर की दिशा से तेज़ रफ्तार में…
मैनपुरी में भीषण हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के जीटी रोड हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। किशनी थाना क्षेत्र के हीरापुर कैथोलि गांव के रहने वाले दीपक चौहान और उनके परिवार के लोग कार में सवार थे। ये सभी लोग आगरा से छिबरामऊ जा रहे थे। बेवर की ओर से छिबरामऊ जा रही एक स्विफ्ट डिजायर कार अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पार करते हुए कानपुर-आगरा लेन में पहुंच गई। इस लेन पर नवीगंज से आ रहे एक ट्रक से कार बुरी तरह टकरा गई।…
मैनपुरी में कलिंदी एक्सप्रेस से गिरकर घायल हुआ युवक सैफई के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती
सैफई : मैनपुरी में शुक्रवार की शाम कलिंदी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी पर मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल मैनपुरी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार शुक्रवार करीब साढ़े चार बजे युवक ट्रेन से गिरकर रेलवे ट्रैक के किनारे घायल अवस्था में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर जीआरपी…
मैनपुरी में 14 जुलाई को जमानत पर छूटे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या के मामले में 14 जुलाई को जमानत पर छूटे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसा मंगलवार दोपहर भोगांव थाना क्षेत्र के रुई इलाके में हुआ। मृतक पुष्पेंद्र कुमार के परिजन ने पोस्टमार्टम के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए डीएम कार्यालय के बाहर शव रखकर हंगामा किया। बाद में भाई शीलेश कुमार की तहरीर पर भोगांव थाना पुलिस ने युवती पक्ष के तीन नामजद सहित अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ साजिशन हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच…
मैनपुरी: दो शिक्षिकाओं का कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन ?
निदेशक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उ.प्र. , लखनऊ के पत्र द्वारा सप्तम राज्य स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 28 जिलों के शिक्षक शिक्षिका प्रतिभाग करेंगे । राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता का प्रस्तुतिकरण प्राथमिक विद्यालय खुर्रमनगर पिकनिक स्पॉट लखनऊ में 22/07/25 से 24/07/25 तक होना सुनिश्चित है । पूरे उत्तर प्रदेश से 75 जिलों में से 28 जिले ही सफल हुए जिनके शिक्षक शिक्षिकाएं प्रदेश स्तर पर प्रतिभाग करेंगे , जो कि प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाओं के बीच निदेशक के समक्ष होगी…
मैनपुरी में अवैध रूप से बिना पंजीकरण के संचालित क्लीनिक व पैथोलाजी के विरुद्ध नोडल अधिकारी ने कार्रवाई की।
सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता के निर्देश पर जिले में बिना पंजीकरण के संचालित क्लीनिक, पैथोलाजी के विरुद्ध मंगलवार को झोलाछाप के नोडल अधिकारी ने कार्रवाई की। किशनी, कुसमरा और बेवर क्षेत्र में अभियान चलाकर छह झोलाछापों की दुकानें सील कीं। टीम ने 11 क्लीनिक संचालकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। झोलाछाप के नोडल अधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार अपनी टीम के साथ सबसे पहले कस्बा कुसमरा पहुंचे। यहां गुड मंडी में एके बंगाली, एमएस पैथोलाजी पर छापा मारा। पंजीकरण संबंधी अभिलेख मांगने पर संचालक द्वारा न दिखाने पर नोडल…
मैनपुरी में पुलिस थाने से ही चोरी हुई बेशकीमती मूर्ति ?
कुछ दिन पूर्व ही गाँव शाहजहांपुर में पानी में निकली थी माता की चांदी की मूर्ति गाँव शाहजहांपुर के लोगों ने गाँव में ही स्थापित कर शुरू की थी पूजा अर्चना पुलिस ने मूर्ति को अपने कब्जे में लेकर थाने के मंदिर में कराया था स्थापित । मूर्ति चोरी होने से ग्रामीणों में दिखा रोष थाने में ही तैनात रहे हेड कांस्टेबल विजय शर्मा पर लगा मूर्ति चोरी का आरोप । मथुरा ट्रांसफर होने के बाद मूर्ति चुरा ले जाने का आरोप मामले में जाँच पड़ताल कर रही थाना घिरोर…
सम्यक पार्टी मैनपुरी के जिलाध्यक्ष बने संदीप कुमार, आरती शाक्या बनीं महिला इकाई की जिलाध्यक्ष
सम्यक पार्टी ने अपने संगठन को मजबूती देने के लिए संदीप कुमार को मैनपुरी जिले का जिलाध्यक्ष नामित किया है। इससे पहले जिलाध्यक्ष रामबाबू रघुवंशी थे। संदीप कुमार सामाजिक और राजनैतिक रूप में बहुत ही सक्रिय रहे हैं, जिसके कारण वह पूरे उत्तर प्रदेश और उससे बाहर भी भ्रमण कर चुके हैं। वह आम आदमी पार्टी में दिल्ली में एक कार्यकर्ता के रूप में और मैनपुरी जिले के सोशल मीडिया प्रभारी रहे हैं। सम्यक पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष बनीं आरती शाक्या सामाजिक रूप से बहुत सक्रिय रही हैं और…
मैनपुरी:सात दिवसीय बुद्ध कथा में पहुँचीं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, भगवान बुद्ध से लिया आशीर्वाद।
मैनपुरी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जून 2025 जनपद के ग्राम गुबरिया खड़नी और आम नगला में आयोजित सात दिवसीय बुद्ध कथा कार्यक्रम में रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने पहुंचकर भगवान बुद्ध के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। बुद्ध कथा के आयोजन स्थल पर पहुंचते ही ग्रामीणों और आयोजकों ने जिला पंचायत अध्यक्ष का ढोल-नगाड़ों और माल्यार्पण के साथ स्वागत किया। उन्होंने मंच पर उपस्थित होकर तथागत भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष धूप दीप जलाकर श्रद्धा पूर्वक नमन किया और जन कल्याण,…
मैनपुरी:शाक्य नगर आलीपुर खेड़ा में बुद्ध कथा का भव्य शुभारंभ, संकिसा भिक्षु संघ के अध्यक्ष डॉ. भिक्षु धम्मपाल महाथेरो ने किया फीता काटकर उद्घाटन
(द दस्तक 24 न्यूज़) , 13 जून 2025 शाक्य नगर, आलीपुर खेड़ा में आज एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक वातावरण में बुद्ध कथा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस पावन अवसर पर संकिसा भिक्षु संघ के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध धम्मगुरु पूज्य डॉ. भिक्षु धम्मपाल महाथेरो जी ने फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के दौरान बुद्ध वाणी, मंगल गान और धम्म संदेशों की गूंज से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा। उपस्थित श्रद्धालुओं, धम्म अनुयायियों एवं स्थानीय जनता ने बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। धम्मगुरु…
जिला मैनपुरी से प्रथम महिला आईएएस बनी अंजू लता शाक्य
मुरादाबाद जिले में तैनात पीसीएस अधिकारी अंजू लता शाक्य को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) मे प्रमोट किया गया।वह जिला मैनपुरी की ग्राम नगला रम्मदा, बरनाहल निवासी है। अंजुलता शाक्य पीसीएस 2008 बैच की पीसीएस अधिकारी हैं वर्तमान में मुरादाबाद विकास प्राधिकरण मे सचिव पद पर तैनात है वह अपने जिले की पहली महिला आईएएस अधिकारी हैं। उनके पिता स्वर्गीय विद्याराम शाक्य किसान थे, माता स्वर्गीय राम प्यारी गृहणी थी और परिवार में बड़े भाई दिनेश शाक्य, अमलेश शाक्य, राजेश शाक्य अपने क्षेत्र के सम्मानित व्यकित है उनके पति विकास चौधरी…
मैनपुरी के वायरल वीडियो में भाजपा नेत्री के अय्याश बेटे के अश्लील वीडियो मामले में आया नया मोड़, दो महिलाएं पहुंची थाने
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद में भाजपा नेत्री के अय्याश बेटे के गैर महिला के साथ अश्लील वीडियो वायरल होने का मामला चर्चाओं में बना हुआ है। अब इस प्रकरण ने नया मोड आ गया है और मामले में पुलिस की एंट्री हो गई है। इसके साथ ही भाजपा नेत्री की पुत्रवधु समेत दो महिलाएं पुलिस थाने पहुंची हैं। दोनों ने ही मामले में शिकायत दर्ज कराई है। गैर महिला के साथ अपने पति की अश्लील हरकतों और वायरल वीडियोज के मामले को लेकर भाजपा नेत्री की पुत्रवधु ने महिला…
मैनपुरी : शिक्षा पद्धति मॉड्यूल अनुरूपण में प्रदेश स्तर पर महेन्द प्रताप सिंह की पाठ योजना चयनित व मुद्रित हुई
प्रदेश स्तरीय शिक्षा कार्यक्रम के दौरान राज्य अनुसंधान एवं प्राशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा प्रकाशित मॉड्यूल अनुरूपण को माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा बेसिक शिक्षा , माध्यमिक शिक्षा व डाइट हेतु कक्षा शिक्षक को बेहतर करने के लिए विमोचन किया । जिसमें पूरे प्रदेश से उत्कृष्ट 37 पाठ योजनाओं का चयन कर उनका सभी मानकों पर गुणवत्ता परखने के बाद प्रकाशन करवाया गया है । मुख्य संरक्षक कंचन वर्मा महानिदेशक बेसिक / माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ व गणेश कुमार निदेशक बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ ने इसका…
मैनपुरी के करहल में डबल मर्डर में तीन दोषियों आजीवन कारावास ?
करहल थाना क्षेत्र के गांव नगला खुंडे में 27 अगस्त 2021 को प्लॉट पर कब्जे की रंजिश में हुए दोहरे हत्याकांड में मंगलवार को अदालत से फैसला आया। एक पक्ष से देवेंद्र और दूसरे पक्ष से योगराज की हत्या हुई थी। कोर्ट ने देवेंद्र की हत्या में नामजद आरोपियों को साक्ष्यों व गवाही के अभाव में बरी कर दिया है। वहीं, योगराज की हत्या में नामजद तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और 55-55 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। ज्ञात हो कि थाना करहल क्षेत्र…
मैनपुरी में वर्ष 2026 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव वर्ष 2011 के जनगणना के आधार पर ही संपन्न कराए जाएंगे।
आने वाले वर्ष 2026 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव वर्ष 2011 के जनगणना के आधार पर ही संपन्न कराए जाएंगे। प्रशासन वार्ड और ग्राम पंचायतों के परिसीमन की कवायद में जुटा है, लेकिन नगर पालिका की सीमा विस्तार नहीं होने से ग्राम पंचायतों के परिसीमन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इस स्थिती में जनपद की 549 ग्राम पंचायतों के प्रधान पद पर ही चुनाव होंगे। पंचायत चुनाव को लेकर जिला पंचायत राज विभाग बीडीओ के माध्यम से सूचना जुटा रहा है, जिससे पांच जून तक शासन को रिपोर्ट भेजी जा सके।ज्ञात…
मैनपुरी में पेड़ काटने के विरोध में लोगों ने किया सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया
चौड़ीकरण के नाम पर स्टेशन रोड पर 43 वृक्ष के कटान का काम आखिरकार प्रशासन को रोकना पड़ा। लोगों के विरोध के आगे प्राशासन ने कार्य स्थगित कर शासन को भी जानकारी देने की बात कही है। स्टेशन रोड पर वृक्षों के कटान को लेकर दैनिक जागरण निरंतर खबरें प्रकाशित कर रहा है। रविवार के अंक में प्रकाशित खबर पर संज्ञान लेकर स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए। कटान का विरोध करते हुए स्टेशन रोड पर धरना शुरू कर दिया। पहले तो प्रशासन ने दबाव बनाने का प्रयास किया, लेकिन…
