फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 फरवरी 2026 आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कानपुर परिक्षेत्र ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी जनपदों—कानपुर देहात, औरैया, इटावा, फतेहगढ़ तथा कन्नौज—ने भी शानदार कार्य करते हुए अपनी-अपनी श्रेणियों में प्रथम स्थान हासिल किया। यह उपलब्धि संबंधित जनपद प्रभारियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयास, सतत निगरानी तथा प्रभावी कार्यप्रणाली का परिणाम मानी जा रही है। शिकायतों के समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण…
Category: फ़र्रूख़ाबाद
फर्रुखाबाद:ड्राइविंग लाइसेंस आवेदकों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 फरवरी 2026 सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में बुधवार, 11 फरवरी 2026 को एआरटीओ कार्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ड्राइविंग लाइसेंस के टेस्ट देने आए आवेदकों तथा विभागीय कार्य से आए अन्य लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान कुल 48 लोगों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने बताया कि दिसंबर 2025 तक जनपद फर्रुखाबाद में 490 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज हुईं, जिनमें 284 लोगों…
फर्रुखाबाद:महाशिवरात्रि मेले की तैयारियों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम के निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 फरवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रृंगी ऋषि की तपोस्थली श्रंगीरामपुर में लगने वाले मेले का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की संभावित संख्या तथा उन्हें होने वाली सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अन्य राज्यों व जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नाव, नाविकों तथा गोताखोरों के नाम…
फर्रुखाबाद: यूपी बजट पर सपा जिला सचिव नन्दकिशोर दुबे ‘वन्देमातरम’ ने उठाए सवाल, बताया “सिर्फ आंकड़ों का बजट”
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 फरवरी 2026 समाजवादी पार्टी के जिला सचिव नन्दकिशोर दुबे ‘वन्देमातरम’ ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे “सिर्फ आंकड़ों का बजट” बताया। उन्होंने कहा कि बजट में कोई नया विजन या ठोस पहल दिखाई नहीं देती और नौजवानों, किसानों, महिलाओं, कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य, बेरोजगारी तथा शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी प्रावधान नहीं किए गए हैं। उन्होंने मेधावी छात्राओं को स्कूटी देने की योजना के लिए 400 करोड़ रुपये के प्रावधान पर सवाल उठाते हुए कहा…
फर्रुखाबाद: 12 से 14 फरवरी तक आयोजित होगा निःशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर, कृत्रिम अंग व श्रवण यंत्र किए जाएंगे उपलब्ध
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 फरवरी 2026 दिव्यांगजनों की सहायता के उद्देश्य से 12, 13 और 14 फरवरी 2026 को सेवा केन्द्र (एन.ए.के.पी. डिग्री कॉलेज के सामने) फर्रुखाबाद में निःशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का समय प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। शिविर में दिव्यांग व्यक्तियों को कृत्रिम पैर, कैलिपर, बैसाखी सहित अन्य सहायक उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही कटे हुए हाथ वाले दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम हाथ की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। कम सुनने…
फर्रुखाबाद:बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ विवाह संस्कार, नवदंपति को प्रदान किया गया प्रमाण पत्र
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 फरवरी 2026 मंगलवार को जनपद के ग्राम नगला नया, पोस्ट नवाबगंज निवासी शैलेन्द्र कुमार पुत्र श्रीरामबाबू शाक्य तथा जनपद एटा के ग्राम नगला भग्गू, पोस्ट नदराला निवासी रानी पुत्री श्री कैलाशचन्द्र शाक्य का विवाह बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार सम्पन्न कराया गया। विवाह समारोह में बौद्ध परम्पराओं के अनुसार धम्माचार्य धर्मपाल बौद्ध द्वारा दाम्पत्य सूत्र बन्धन संस्कार सम्पन्न कराया गया। संस्कार पूर्ण होने के पश्चात नवविवाहित दम्पति को वैवाहिक प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया तथा उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की गई। इस अवसर…
फर्रुखाबाद: “धरती माता बचाओ अभियान” को सफल बनाने के लिए जनपद स्तरीय समिति की बैठक आयोजित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 फरवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में “धरती माता बचाओ अभियान” के अंतर्गत जनपद स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक, कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक, सहायक आयुक्त सहकारिता, जिला आपूर्ति अधिकारी, पर्यावरणविद् गुंजा जैन, इफको के प्रतिनिधि तथा उर्वरक व्यवसायी उपस्थित रहे। बैठक में उप कृषि निदेशक ने अभियान की संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि अभियान के तहत रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग को कम करते हुए उनके स्थान पर नैनो…
फर्रुखाबाद:22 फरवरी को आयोजित होगा मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर, 40 से अधिक विभाग देंगे योजनाओं की जानकारी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 फरवरी 2026 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फर्रुखाबाद के तत्वावधान में 22 फरवरी 2026 (रविवार) को प्रातः 10 बजे फतेहगढ़ स्थित ऑफिसर क्लब परिसर में मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की तैयारियों को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव प्रियंका गांधी ने नोडल अधिकारी/अपर जिला जज संजय कुमार-VI के साथ विस्तृत चर्चा की। यह शिविर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश नीरज कुमार के मार्गदर्शन में…
फर्रुखाबाद:पेट के कीड़ों की दवा खाने से बच्चों की हालत बिगड़ी, जिला अध्यक्ष फतेह चंद वर्मा ने अस्पताल पहुंचकर लिया हाल।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 फरवरी 2026 जनपद के ग्राम मोइनुद्दीनपुर में पेट के कीड़ों की दवा सेवन करने के बाद कुछ स्कूली बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बच्चों को तुरंत उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही माननीय जिला अध्यक्ष श्री फतेह चंद वर्मा लोहिया अस्पताल पहुंचे और भर्ती बच्चों का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से बच्चों के उपचार की स्थिति की जानकारी लेते हुए बेहतर…
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाना फतेहगढ़ द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 फरवरी 2026 मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला थाना फतेहगढ़ पुलिस द्वारा क्षेत्र की महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनों, हेल्पलाइन नंबरों तथा आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी। महिला पुलिस टीम ने उपस्थित महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध या अन्य…
फर्रुखाबाद:पॉक्सो एक्ट मामले में दोषी को 5 वर्ष कारावास, 20 हजार रुपये अर्थदण्ड
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 फरवरी 2026 पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशन में अभियुक्तों को सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी के क्रम में मऊदरवाजा थाना क्षेत्र से संबंधित पॉक्सो एक्ट के एक मामले में न्यायालय ने अभियुक्त को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है। मामले के अनुसार अभियुक्त राम प्रकाश शर्मा उर्फ मझले, पुत्र स्वर्गीय रामआशरे, निवासी दीवान मुबारिक उत्तर, थाना मऊदरवाजा, जनपद फतेहगढ़ के विरुद्ध मु0अ0सं0 411/2017, वाद संख्या 105/2017, धारा 354 भादवि तथा 7/8 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना पूर्ण…
फर्रुखाबाद: तटबंध निर्माण और सर्किल रेट की मांग को लेकर 12 फरवरी को जिला मुख्यालय पर जुटेंगे किसान
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 फरवरी 2026 भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) संगठन द्वारा गंगा नदी पर धीमर नगला से ढाई घाट तक तटबंध निर्माण तथा लिंक एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहित की जा रही जमीनों के सर्किल रेट में वृद्धि की मांग को लेकर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में किसानों की बैठकें आयोजित की गईं। ग्राम सभा भोगपुर, कारव, कमलाईपुर और रौकरी में हुई बैठकों में किसानों से 12 फरवरी को बड़ी संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचने का आह्वान किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने…
फर्रुखाबाद:फावड़े से हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने किया बरामद हथियार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 फरवरी 2026 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कमालगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद किया है। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्री आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री हरीश चंदर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कमालगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 35/2026 धारा 352/109 बीएनएस में वांछित अभियुक्त कल्लू…
फर्रुखाबाद: रोजगार/अप्रेन्टिसशिप मेले में 55 अभ्यर्थियों का चयन।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 फरवरी 2026 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), ठण्डी सड़क, फर्रुखाबाद में मंगलवार को प्रातः 10:00 बजे से रोजगार/अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 05 कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जहां लगभग 200 रिक्त पदों के सापेक्ष 68 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा सभी उपस्थित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया, जिसमें कुल 55 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों में चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों में मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड, गुजरात में 11 एफटीसी जॉब एवं 12 अप्रेन्टिसशिप ट्रेनी, एटीएल बैटरी टेक्नोलॉजी इंडिया प्रा.…
फर्रुखाबाद: सघन चेकिंग अभियान में डग्गेमार बस, ओवरलोड ट्रक व दो ऑटो सीज, 1.13 लाख का जुर्माना
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 फरवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में मंगलवार को परिवहन विभाग द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। एआरटीओ (प्रवर्तन) सुभाष राजपूत ने टीएसआई सतेन्द्र कुमार के साथ विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की, जिसमें कई अनियमितताएं सामने आईं। चेकिंग के दौरान 72 सवारियां ले जा रही एक डग्गेमार बस पकड़ी गई, जिसे तत्काल सीज करते हुए उस पर 36 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा मैनपुरी जनपद मार्ग पर संचालित एक बस को बिना परमिट मेरापुर से फर्रुखाबाद तक बारात…
फर्रुखाबाद:विकासखंड नवाबगंज कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 फरवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने मंगलवार को विकासखंड कार्यालय नवाबगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, जनसुनवाई व्यवस्था, साफ-सफाई तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तार से समीक्षा की। साथ ही परिसर में संचालित अन्य कार्यालयों का भी निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुँचाया जाए। उन्होंने स्पष्ट…
फर्रुखाबाद:नगर पंचायत नवाबगंज का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लंबित कार्यों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 फरवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय नवाबगंज का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों की स्थिति, जनसुनवाई व्यवस्था, साफ-सफाई तथा नागरिक सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर पंचायत में संचालित विकास कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किए जाएँ। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता और संवेदनशीलता सुनिश्चित की जाए।…
फर्रुखाबाद:सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर कार्यशाला आयोजित, साइबर फ्रॉड से बचाव के दिए गए टिप्स
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 फरवरी 2026 कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में “Safer Internet Day (सुरक्षित इंटरनेट दिवस)” के अवसर पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विद्यार्थियों और कर्मचारियों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के प्रति जागरूक करना था। कार्यशाला में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी कु. ज्योति चौधरी ने मोबाइल और कंप्यूटर पर सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इंटरनेट का उपयोग करते समय मजबूत पासवर्ड का प्रयोग करें, अनजान लिंक पर क्लिक…
फर्रुखाबाद:करहर गांव में निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर आयोजित, 112 मरीजों को मिला उपचार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 फरवरी 2026 जनपद में राष्ट्रीय आयुष मिशन के तत्वाधान में “आयुष आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 10 जनवरी को राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय कढ़हार, फर्रुखाबाद द्वारा राजेपुर ब्लॉक की ग्रामसभा करहर में निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कुल 112 मरीजों (52 पुरुष एवं 60 महिला) का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान मरीजों का वजन, रक्तचाप (बीपी), हृदय गति, तापमान तथा ऑक्सीजन स्तर की जांच की गई और सभी को रोगानुसार निःशुल्क होम्योपैथिक औषधियां…
फर्रुखाबाद:फर्जी फॉर्म-7 से वोट काटने का आरोप, सपा नेताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 फरवरी 2026 समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर शाक्य के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के भड़ौसा इलाके में चल रहे विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान फर्जी तरीके से फॉर्म-7 भरकर कई जीवित मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं। सपा नेताओं ने कहा कि यह प्रक्रिया लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है और इससे निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया…
