कासगंज: बदमाशों ने दो घरों में घुसकर चोरी की बारदात को अंजाम दिया

कासगंज: जनपद के थाना सिकंदरपुर वैश्यके क्षेत्र की ग्राम पंचायत बंगश नगर के मंजरा लखापुर में रात्रि में बदमाशों ने दो घरों में घुसकर की चोरी लाखों के जेवरात व नगदी ले गए हैरान करने वाली बात तो यह है की चोर चोरी करते रहे परिजनों के कानों तक भनक नहीं ड्रोन कैमरा की सनसनी फैली हुई थी फिर भी ग्रामीण जागते रहे और चोर चोरी करके ले गए चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है ग्रामीण भयभीत हैं सूचना मिलने पर थाना सिकंदरपुर बश्य S H O चंचल सिरोही…

कासगंज:महिला आयोग की सदस्या ने चित्र प्रदर्शनी का फीता काटकर किया शुभारंभ।

कासगंज: सेवा पर्व के पावन अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग कासगंज द्वारा रेलवे रोड़ के पास आयोजित विशेष प्रदर्शनी ने जनपदवासियों का भरपूर ध्यान आकर्षित किया है। यह प्रदर्शनी आज 17 सितंबर से प्रारंभ होकर 02 अक्तूबर तक चल रही है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना और उन्हें सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करना है।इस भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन मा0 प्रदेश महामंत्री/जिला प्रभारी पूनम बजाज, मा0 विधायक सदर देवेन्द्र सिंह राजपूत, मा0 विधायक अमांपुर हरीओम वर्मा, मा0 जिला अध्यक्ष नीरज…

कासगंज:पंचायत निर्वाचन हेतु नियुक्ति किये गये बीएलओ द्वारा किये गये कार्यो की मौके पर समीक्षा की गयी

उपजिलाधिकारी पटियाली द्वारा ग्राम मस्तीपुर‚ दीवाननगर‚ अलीपुर दादर के पंचायत निर्वाचन हेतु नियुक्ति किये गये बीएलओ द्वारा किये गये कार्यो की मौके पर समीक्षा की गयी । जिसमें सभी बीएलओ उपस्थित मौके पर कार्य करते उपस्थित पाये गये। जिसमें बीएलओ के प्रपत्र 11 का अवलोकन किया गया‚ जो सही ढंग से तैयार नहीं किया गया। जिसके सम्बन्ध में ग्राम दीवाननगर एवं मस्तीपुर के बीएलओ को निर्देशित किया गया कि वह प्रपत्र 11 को सही ढंग से तैयार करें एवं परिवार के मुखिया के हस्ताक्षर अवश्य करायें। साथ ही घर-घर सत्यापन…

जिलाध्यक्ष रालोद कासगंज शमीम अहमद अल्वी नें कार्यकर्ताओ की विभिन्न जन समस्याओ को लेकरओम प्रकाश राजभर से की शिष्टाचार मुलाकात!

सगंज:- दिनांक 16 सितम्बर 2025 दिन मंगलवार स्थान प्रदेश कार्यालय राष्ट्रीय लोकदल लखनऊ पहुँचकर जिलाध्यक्ष रालोद कासगंज शमीम अहमद अल्वी नें कार्यकर्ताओ के साथ मा0 रामाशीष राय जी पूर्व विधायक/प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल उ.प्र को बुकें देकर शिष्टाचार भेंट कर जनपद- कासगंज के कार्यकर्ताओ की विभिन्न जन समस्याओ से अवगत करया! मा0 अध्यक्ष जी ने जन समस्याओ का मौके पर निस्तारण करने का कार्य किया! और जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी नें जनपद- कासगंज में अगले माह होने बाले पार्टी कार्यक्रम को लेकर मा0 अध्यक्ष जी से गहन चर्चा कर उनका…

कासगंज :समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को विशेष गहन पुनरीक्षण, मतदाता सूची एवं ईआओ नेट के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया

आज दिनांक 15 सितंबर 2025 को कलेक्ट्रेट स्थित रुद्राक्ष सभागार में उप जिलाधिकारी/ईआरओ 100 कासगंज विधानसभा श्री संजीव कुमार ने समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को विशेष गहन पुनरीक्षण, मतदाता सूची एवं ईआओ नेट के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया

कासगंज: जिला प्रोबेशन अधिकारी सुश्री पल्लवी सिंह के दिशा-निर्देश पर ग्राम अजीतपुर में बाल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

गंजडुंडवारा विकासखंड के ग्राम अजीतपुर में आज जिला प्रोबेशन अधिकारी सुश्री पल्लवी सिंह के दिशा-निर्देश पर चाइल्ड हेल्पलाइन और वन स्टॉप सेंटर की संयुक्त टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बाल संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बच्चों और ग्रामीणों को कन्या सुमंगला योजना, रानी लक्ष्मीबाई योजना, विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। टीम ने उपस्थित बच्चों को बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी जैसी सामाजिक बुराइयों से बचाव के उपाय समझाए। साथ…

कासगंज:समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के सफल आयोजन को लेकर बैठक सम्पन्न

। कासगंज: समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश 2047 कार्यक्रम के सफल एवं गरिमामय आयोजन के लिए जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टेªट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि शासन की मंशानुसार 11 एवं 12 सितम्बर 2025 को जनपद में नामित प्रबुद्धजन/राज अतिथि विभिन्न वर्गों से संवाद स्थापित करेंगे। इन संवाद कार्यक्रमों में शिक्षक, छात्र-छात्राएँ, महिलाएँ, कृषक, व्यापारी, मीडिया प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान एवं आमजन शामिल होंगे। जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन अलग-अलग स्थलों पर किया जाएगा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रशिक्षु…

कासगंज: प्रभारी मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी एवं जिलाधिकारी ने विकास खण्ड गंजडुण्डवारा के ग्राम नगला शीशम ग्राम पंचायत नरदौली का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को परखा।

मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, उ0प्र0/प्रभारी मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी एवं जनप्रतिनिधियों व जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने जनपद कासगंज के विकास खण्ड गंजडुण्डवारा के ग्राम नगला शीशम ग्राम पंचायत नरदौली का भ्रमण कर ग्रामवासियों और प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर मौके पर स्थित को परखा। मा0 प्रभारी मंत्री ने बाढ़ग्रस्त तटवर्ती ग्राम का स्थलीय निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं का मौके पर जायजा लिया। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिये कि कटानरोधी कार्य को लगातार जारी रखा जाये। जिससे गांव की ओर कटान रोका जा सके। ग्रामवासियों को खानपान, ठहरने…

कासगंज : नोडल विद्यालयों पर ऑन स्पॉट विद्यालयों के कराए पंजीकरण

इंस्पायर मानक योजना, एक पेड़ मां के नाम, छत्रपति एवं यू डाइस को लेकर अमांपुर ब्लॉक के अंतर्गत मक्खन लाल इंटर कॉलेज में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ इंद्रजीत, जिला समन्वयक विज्ञान क्लब डॉ जयंत कुमार गुप्ता एवं प्रधानाचार्य रामजीलाल वर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। प्रधानाचार्य रामजीलाल वर्मा द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। डीआईओएस द्वारा अमांपुर ब्लॉक के अंतर्गत 17 नोडल विद्यालयों की इंस्पायर मानक योजना, एक पेड़ मां के नाम, छात्रवृत्ति…

कासगंज : महिलाओं व बच्चों के अधिकारों पर दी गई कानूनी जानकारी

संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन के अंतर्गत चल रहे 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पटियाली में कानूनी जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। यह कार्यक्रम जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. पल्लवी सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ। गोष्ठी में प्रतिभागियों को महिलाओं एवं बच्चों से जुड़े प्रमुख कानूनों — दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, जुवेनाइल जस्टिस अधिनियम 2015, श्रम कानून 1965, कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम 2013 तथा पोक्सो अधिनियम 2012 — की जानकारी दी गई। इसके साथ…

कासगंज : जिला स्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल का ट्रायल आज

खेल निदेशालय द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में पंडित दीन दयाल उपाध्याय राज्य स्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का जनपदीय ट्रायल आज मंगलवार को जिला खेल मैदान फरीदनगर सोरों जी में दोपहर 2 बजे से किया जाएगा। जनपदीय ट्रायल में चयन पाने वाले खिलाड़ी अगले दिन मंडल स्तर पर अलीगढ़ के महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रातः 11 बजे से प्रतिभाग करेंगे। यहां से चयनित खिलाड़ी 15 से 17 सितंबर तक देवीपाटन गोंडा में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रभारी उप क्रीड़ा अधिकारी पूजा भट्ट…

कासगंज:राकेश राजपूत को मिला राज्य अध्यापक पुरस्कार

कासगंज।भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चयनित शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया। जनपद के अमांपुर विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मेहदवा के प्रधानाध्यापक राकेश राजपूत ने यह पुरस्कार पाकर जनपद को गौरवान्वित किया। 5 सितंबर को लोक भवन लखनऊ में आयोजित हुए कार्यक्रम में प्रदेश के कुल 81 अध्यापकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी,…

कासगंज : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक मतदेय स्थल पर मतदाताओं की सुविधाओं को बढ़ाया जाए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा द्वारा जनपदों के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों को त्रुटिरहित बनाने, मतदेय स्थलों पर मतदाताओं हेतु सुविधा, मतदाता सूची में उचित संख्या में अनुभाग बनाने, मतदाता सूची में 18 एवं 19 आयुवर्ग के युवा मतदाताओं एवं महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने आदि विषयों से संबंधित बिंदुओं की बैठक कर समीक्षा की गई। उन्होंने आगामी विधान सभा निर्वाचन के दृष्टिगत मतदाता सूचियों को त्रुटिरहित एवं शुद्ध बनाने, मतदाता सूचियों में मतदाताओं की धुंधली, काली, अस्पष्ट तथा मानक के अनुरूप न पाये जाने वाली फोटो को…

कासगंज: गंगा एवं उनकी सहायक नदियों के संरक्षण, स्वच्छता, पर्यावरणीय पुनर्जीवन एवं जन भागीदारी को प्रोत्साहित करने हेतु गंगा सम्मान पुरस्कार-2025 का होगा आयोजन

गंगा सम्मान 2025 हेतु आरंभ नामांकनप्रभागीय वनाधिकारी/संयोजक जिला गंगा समिति कासगंज संजीव कुमार ने बताया कि राज्य स्वच्छ गंगा मिशन उ0प्र0 द्वारा गंगा एवं उनकी सहायक नदियों के संरक्षण, स्वच्छता, पर्यावरणीय पुनर्जीवन एवं जन भागीदारी को प्रोत्साहित करने हेतु गंगा सम्मान पुरस्कार-2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस पुरस्कार का उद्देश्य ऐसे व्यक्तियों, संस्थाओं एवं संगठनों को सम्मानित करना है, जिन्होंने प्रदेश में गंगा एवं उनकी सहायक नदियों को स्वच्छता, संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इस क्रम में प्रदेश के प्रत्येक जनपद से जिला गंगा समितियों…

कासगंज: पटियाली विधान सभा क्षेत्र के ग्राम नवाबगंज नगरिया छावनी में तब्दील

जनपद कासगंज के ब्लॉक गंजडुंडवारा में लगभग तीन बजे के लगभग नवाबगंज नगरिया मृतक राजकुमार शव गांव में जैसे ही पहुंचा वैसे गांव के लोग मृतक शव देखने के लिए इकट्ठे हुए ग्रामीणों द्वारा जाम लगाने का प्रयास किया गया ग्रामीण पुलिस को सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग करने लगे लेकिन पुलिस द्वारा भीड़ समझा बुझा कर शांत कर दिया गया हालांकि पुलिस द्वारा आरोपियों को जवाबी कार्यवाही में दोनों अपराधी शमशुल असलम को गिरफ्तार कर लिया गया और बहा पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ता अनुज को पुलिस ने…

कासगंज :-राधे नगला से अलीपुर दादर रेलवे अंडरपास जाने वाली कच्ची सड़क को पक्का कराने की मांग को लेकर गंजडुंडवारा BDO को ज्ञापन सौंपा

#पटियाली विधानसभा क्षेत्र (गंजडुंडवारा ब्लॉक) के ग्राम नगला राधे से अलीपुरदर मार्ग (फाटक अंडरपास) तक पक्की सड़क निर्माण की मांग को लेकर अब्दुल हफीज गांधी (एडवोकेट एवं समाजसेवी) ने आज खंड विकास अधिकारी (BDO) श्री कुलदीप कुमार कुशवाहा को ज्ञापन सौंपा। इस मार्ग की स्थिति लंबे समय से बेहद खराब है। लगभग 500 मीटर लंबे इस रास्ते पर बरसात में कीचड़ और गड्ढों के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और बीमार मरीजों को अस्पताल ले जाने में भारी कठिनाई होती है। कई बार…

कासगंज : पूर्व मुख्यमंत्री पंडित कमलापति त्रिपाठी जी जन्म जयंती शहर कांग्रेस कमेटी कैंप कार्यालय में मनाई गई

दिनांक 3 दिसंबर सितंबर 2025 को पूर्व मुख्यमंत्रीपंडित कमलापति त्रिपाठी जी जन्म जयंती शहर कांग्रेस कमेटी कैंप कार्यालय चंदन नगर में राजेंद्र कश्यप जी के नेतृत्व में मनाई गई राजेंद्र कश्यप जी ने कहा प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पंडित कमलापति त्रिपाठी जी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, इस दौरान हुए असहयोग आंदोलन तथा सविनय अवज्ञा आंदोलन में भाग लिया पंडित कमलापति त्रिपाठी एक महान राजनेता के साथ प्रसिद्ध लेखक और पत्रकार थे भारत सरकार मैं रेल मंत्री रहते हुए उन्होंने नेटवर्क के सुधार…

कासगंज : अधिकतम प्रमाणपत्र आवेदनों के निस्तारण में कासगंज फिर रहा उत्तर प्रदेश में नंबर-1

01 सितंबर 2025: जनपद कासगंज ने एक बार फिर अगस्त 2025 के माह में ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रमाण पत्र आवेदनों के निस्तारण में उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ऑनलाइन प्रमाण पत्रों के सर्वाधिक निस्तारण के साथ, जनपद कासगंज ने अलीगढ़ मंडल में ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर दी जा रही सेवाओं में अपनी शीर्ष स्थिति बनाए रखी है। ई-डिस्ट्रिक्ट शासन की एक महत्वपूर्ण और प्राथमिकता वाली योजना है, जिसके अंतर्गत नागरिकों को विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र जैसे आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन उपलब्ध…

एटा और कासगंज जिले में लगातार बारिश से आफत, आकाशीय बिजली गिरने से सैकड़ों उपकरण फुंके, लाखों का नुकसान

एटा और कासगंज जिले में लगातार बारिश से आफत, आकाशीय बिजली गिरने से सैकड़ों उपकरण फुंके, लाखों का नुकसान वही एटा और कासगंज जिले में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए मुसीबत का कारण बन गई है। रविवार को हुई तेज बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली ने दोनों जिलों में भारी नुकसान पहुंचाया। कई गांवों और कस्बों से खबरें आई हैं कि बिजली गिरने से सैकड़ों लोगों के कीमती इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अचानक फुंक गए। ग्रामीणों और कस्बाई क्षेत्रों में टीवी, फ्रिज, पंखे, मोटर पंप और इनवर्टर जैसे उपकरण…

कासगंज: राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्या ने कस्तूरबा पचलाना गौशाला व जिला कारागार कासगंज का किया औचक निरीक्षण

कासगंज: राज्य महिला आयोग की सदस्या मा0 श्रीमती रेनू गौड़ ने कासगंज जनपद के पचलाना गौशाला का निरीक्षण किया गायों के रखरखाव चारे पानी की व्यवस्था और साफ सफाई की स्थिति का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश। सदस्य महिला आयोग में वहां लगे पौधों के लिए ट्री गार्ड लगाने के निर्देश दिए जिससे वहां लगे हुए पौधे जीवित रह सके। वहां पर सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई। उसके उपरांत माननीय सदस्या ने जिला कारागार कासगंज का निरीक्षण किया सुरक्षा के दृष्टिगत जेल निरीक्षण के दौरान मा0 सदस्या…