Monday, 14 September 2026 | 10:59 PM
Entertainment

Bipasha Basu ने की फैंस से वैक्सीन लगवाने की अपील, अफवाहों किया दरकिनार

बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया हैl इसमें वह फैंस से अपील कर रही है कि वह जाकर कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवाएl साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह बहुत ही कठिन समय है और सभी को इस महामारी का मुकाबला मिलकर करना चाहिएl वीडियो में बिपाशा बसु कहती नजर आ रही है, 'यह बहुत ही कठिन समय हैl हमें
Share:
Bipasha Basu ने की फैंस से वैक्सीन लगवाने की अपील, अफवाहों किया दरकिनार
Read in your preferred language.

बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया हैl इसमें वह फैंस से अपील कर रही है कि वह जाकर कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवाएl साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह बहुत ही कठिन समय है और सभी को इस महामारी का मुकाबला मिलकर करना चाहिएl

वीडियो में बिपाशा बसु कहती नजर आ रही है, 'यह बहुत ही कठिन समय हैl हमें साथ मिलकर इससे लड़ना होगाl हमें वर्तमान परिस्थितियों के समय तुरंत वैक्सीनेशन करवा लेना चाहिएl वैक्सीन सुरक्षित हैl वह हमारे परिवार और हमारी इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करती हैंl वैक्सीन को लेकर बहुत सी भ्रांतियां फैलाई गई है और हमें उन पर ध्यान देने की जरूरत नहीं हैl सभी लोग सुरक्षित रहिएl वैक्सीनेशन करवाइए और मास्क पहनिएl हम मिलकर बदलाव लाएंगेl'

बिपाशा बसु इन दिनों फिल्मों से दूर हैl हालांकि वह अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करना जानती हैl वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है जो कि काफी वायरल भी होती हैl बिपाशा बसु पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मिलकर काफी मस्ती करती नजर आती हैl दोनों अपनी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं जो कि काफी वायरल होती हैl पिछली बार बिपाशा बसु को फिल्म 'अलोन' में देखा गया थाl इस फिल्म में उनके अलावा करण सिंह ग्रोवर की अहम भूमिका थीl बिपाशा बसु सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फैंस से बातचीत करती है जो कि काफी दिलचस्प होती है।
बिपाशा बसु ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया हैl उनकी फिल्में काफी पसंद की गई हैl उन्होंने बॉलीवुड के कई कलाकारों के साथ काम किया हैl उनकी फिल्मों के गाने भी काफी पसंद किए जाते हैl बिपाशा बसु का अफेयर जॉन अब्राहम के साथ थाl हालांकि बाद में उनका ब्रेकअप हो गया हैl बिपाशा बसु की सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग हैl