बरेली – भूमि विकास बैंक शाखा नबाबगंज के अध्यक्ष बने रविंद्र सिंह राठौर

आँवला – भूमि विकास बैंक नबाबगंज से अध्यक्ष निर्वाचित हुए भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं निवर्तमान जिलाध्यक्ष कुंवर रविंद्र सिंह राठौर। ब्लॉक नबाबगंज में बैंक अध्यक्ष पद हेतु दो प्रत्याशियों ओमेंद्र गंगवार व रविंद्र सिंह राठौर ने नामांकन किया। चुनाव में रविंद्र सिंह राठौर 508 वोटों से विजयी हुए ओमेंद्र गंगवार को 593 व रविंद्र सिंह 1101 मत प्राप्त हुए। वर्तमान समय में भूमि विकास बैंक की बरेली जनपद में 10 व मंडल 35 शाखाएं हैं। चुनाव में शासन प्रशासन नबाबगंज पुलिस का पूरा सहयोग रहा। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व उपजिलाधिकारी ने नामांकन स्थल का जायजा लिया। इस अवसर पर नबाबगंज विधायक केसर सिंह गंगवार, बहेड़ी विधायक छत्रपाल सिंह गंगवार, मीरगंज विधायक डी सी वर्मा, बरेली जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, बिशारतगंज मंडल अध्यक्ष महेश साहू, भमौरा मंडल उपाध्यक्ष धर्मवीर राठौर आदि उपस्थित रहे। रिपोर्टर – परशुराम वर्मा