बरेली – हिन्दू शक्तिदल बरेली की महिला मोर्चा की नई कार्यकारणी का हुआ गठन

आँवला – आज हिन्दू शक्तिदल बरेली की महिला मोर्चा की नई कार्यकारणी का गठन हुआ. जिसमे इशिता चौहान को महिला मोर्चा से जिला अध्यक्ष एवं ज्योति शर्मा को महिला मोर्चा से जिला बरिष्ट महासचिव, रेणु जी को महिला मोर्चा से जिला उपाध्यक्ष , खुसबू राधा जी को महिला मोर्चा से आंदोलन मंत्री की जिम्मेदारी दी गयी. साथ ही संजय जोहरी जी की पदउन्नति कर जिला महासचिव एवं रंजित कनॉजिया जी की पदउन्नति कर जिला मंत्री पद की जिमेदारी दी गई . संगठन के जिला अध्यक्ष रजत कश्यप ने बताया कि जल्द ही में राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देशानुसार महिला मोर्चा की कार्येकारणी को भंग किया गया था. जिसके बाद नई कार्यकारणी का गठन हुआ है. हिन्दू शक्तिदल महिला मोर्चा टीम के माध्यम से महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अत्याचार के खिलाफ जल्द ही अपनी आवाज़ बुलंद करेगा . पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने हेतु सदैव अग्रसर रहेगा. रिपोर्टर – परशुराम वर्मा