मलाइका अरोड़ा के पड़ोस में अर्जुन कपूर ने खरीदा 20 करोड़ का स्काईविला

बॉलीवुड के हॉट कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक दूसरे के साथ पिछले 3 सालों से रिलेशनशिप में हैं. दोनों जहां भी साथ जाते हैं मीडिया के कैमरे उन्हें खोज ही लेते हैं।हालांकि ये जोड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ में इतना ज्यादा बिजी रहता है कि कम ही मिल पाता है। ऐसे में एक साथ समय बिताने का अर्जुना कपूर ने एक रास्ता खोज निकाला है।
खबर है कि अब अर्जुन कपूर मलाइका के पड़ोसी बन गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन कपूर ने बांद्रा वेस्ट में वहीं पर एक घर खरीदा जहां मलाइका अरोड़ा का घर है। कहा जा रहा है 25 मंजिल की इस बिल्डिंग में एक स्काईविला अर्जुन कपूर ने भी बुक कराया है।
अर्जुन कपूर के इस नए घर की कीमत मीडिया में 20 करोड़ रुपए बताई जा रही है। जो सभी लग्जरी सुख सुविधाओं से लैस है। यहां पूल से लेकर गोल्फ एरिया तक मौजूद है।हालांकि अर्जुन कपूर ने इस बारे में खुद कोई जानकारी नहीं दी है। फिलहाल अर्जुन कपूर की ‘सरदार का ग्रैंडसन’ रिलीज हुई है जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर काफी हो रही है। वहीं हाल ही में अर्जुन ने एक इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा संग अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बातें की हैं।
मलाइका अरोड़ा को लेकर अर्जुन ने कहा कि वो इस रिश्ते में एक मर्यादा रखते हैं, और उससे आगे कभी नहीं जाते। मलाइका का एक पास्ट है वो उनके पास्ट का सम्मान करते हैं इसलिए अपने और मलाइका के बारे में मीडिया से कम ही बात करते हैं।
अर्जुन कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वो ‘एक विलेन 2’ में दिखेंगे जो अगले साल रिलीज होगी। वहीं उनकी भूल पुलिस भी जल्द ही रिलीज होने वाली है जिसमें सैफ अली खान और जैकलीन फर्नांडीज भी उनके साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।