कपिल शर्मा शो में बतौर जज नजर आने वाली अर्चना पूरन सिंह अपने परिवार के साथ सोशल मीडया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके साथ ही उनके बेटे आर्यमन भी यूट्यूब पर रेग्युलर व्लॉग के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। अब हाल ही में आर्यमन ने अपने व्लॉग पर कुछ ऐसा शेयर कर दिया जिससे देखकर उनके फैंस खुश भी हुए और हैरान भी।
आर्यमन ने अपने रिलेशनशिप का किया खुलासा
अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमान ने हाल ही में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है और तब से फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं। घर के दौरे से लेकर परिवार के साथ मस्ती करने तक, आर्यमान सब कुछ अपने फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में पोस्ट खास था क्योंकि इसमें आर्यमन ने अपनी गर्लफ्रेंड योगिता बिहानी के साथ अपने रिश्ते की घोषणा की. योगिता बॉलीवुड फिल्म द केरल स्टोरी में अपनी भूमिका के लिए जानी जाती है।व्लॉग में आर्यमान अपनी गर्लफ्रेंड योगिता से मिलते हैं, तो वह हैरान रह जाती है और कहती है कि उसे शूटिंग लोकेशन पर आर्यमान के आने की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी। बाद में, आर्यमान बताते हैं कि वे उनके लिए फूल और कुछ तोहफे लाए हैं।
इमोशनल हुईं योगिता
अपने बॉयफ्रेंड आर्यमान से मिलकर योगिता अपने आंसू नहीं रोक पाई। उन्होंने बताया कि वह पिछले कुछ समय से आर्यमन को बहुत याद कर रही थी और आखिरकार उन्हें अपने पास पाकर वह खुश भी है और थोड़ी इमोशनल भी। आर्यमन ने बताया कि योगिता ने आखिरकार उन्हें अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने की इजाजत दे दी है।
आर्यमान बताते हैं कि वह अपनी ज़िंदगी का सबसे अच्छा समय बिता रहे हैं। पानी पूरी डेट से लेकर साथ में मजेदार गेम्स खेलने, शॉपिंग करने और भी बहुत कुछ, इस कपल ने अपने मजेदार पलों को अपने चाहने वालों के साथ शेयर किया। इसके बाद वे डिनर डेट पर गए और बताया कि उन्हें कितना मजा आ रहा है। आर्यमान कहते हैं, ‘मैं अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एक शानदार डेट एन्जॉय करने जा रहा हूं और ये सारे पल व्लॉग के लिए नहीं होते, इसलिए मैं व्लॉग यहीं खत्म करता हूं’।
