जन अधिकार पार्टी के ‌ कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को प्रदान किए गए नियुक्ति पत्र



पीलीभीत : पुरनपूर विधानसभा क्षेत्र के गांव सुखदास पुर में जन अधिकार पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर दयाल कुशवाहा एडवोकेट के आवास पर जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कोरोना जैसी महामारी के चलते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए तथा आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए पार्टी की नीतियों के बारे में भी चर्चा की गई ।बैठक में जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर दयाल कुशवाहा एडवोकेट, जिला संगठन मंत्री लोधी जितेंद्र कुमार वर्मा, जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ बृजपाल सिंह कुशवाहा ,जिला सचिव रामगोपाल कुशवाहा ,जिला उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ लोधी बृजेश कुमार वर्मा ,विधानसभा अध्यक्ष विजय कुशवाहा ,विधानसभा उपाध्यक्ष सुकलाल राठौर आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।