रणवीर सिंह के खाते में आएगी एक और हिट फिल्म, आइये जाने

रणवीर सिंह की नई फिल्म 83 अब से कुछ ही घंटे में सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। क्रिकेट और फिल्म प्रेमियों के लिए 83 किसी सौगात से कम नहीं है। साल 1983 में कपिल देव की कप्तानी में भारत ने विश्व कप अपने नाम किया था और इसी पर डायरेक्टर कबीर खान ने ये फिल्म बनाई है। 83 के ट्रेलर को फैंस ने काफी पसंद किया है और अब तक यूट्यूब पर इसे कई मिलियन व्यूज भी मिल चुके हैं। लाइव हिंदुस्तान की इस रिपोर्ट में अब हम आपको बताएंगे कि रणवीर की ये फिल्म रिलीज होते ही कौन से 5 रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है? तो चलिए बिना देरी किए डालते हैं इस पर एक नजर…
इस बात में तो कोई भी शक नहीं है कि रणवीर सिंह की ये फिल्म साल 2021 की हाईएस्ट बॉलीवुड ओपनर्स में एंट्री ले लेगी। इस साल कई फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज हुई हैं। जो फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज भी हुई हैं, उनका रिकॉर्ड भी 83 पहले दिन ही आसानी से तोड़ सकती है।
सिंह की फिल्म सिम्बा, गली बॉय और पदमावत ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन खूब कमाई की थी। ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक 83 रणवीर सिंह की हाईएस्ट ओपनर्स फिल्मों में आसानी से जगह बना लेगी। फिल्म को लेकर जो बज है, उसे देखते हुए कोई भी अंदाजा लगा लेगा कि ये 83 बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छा खासा बिजनेस करेगी। ये फिल्म क्रिसमस ईव पर रिलीज हो रही है और शाम के बाद सिनेमाघर यकीनन दर्शकों से गुलजार रहेंगे।
कबीर खान हमेशा मास को ध्यान में रखकर ही फिल्में बनाते हैं। हर एक सीन पर कबीर इतना काम करते हैं कि सिनेमाघरों में लोग ताली बजाने पर मजबूर हो ही जाते हैं और 83 में उन्हें ऐसे मौके तो खूब मिले होंगे। रणवीर सिंह की ये फिल्म कबीर खान की हाईएस्ट ग्रॉसर्स में अपनी मौजूदगी दर्ज करवा सकती है। सोशल मीडिया पर आ रहे रिएक्शन से अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि 83 ये रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेगी। क्रिसमस वीक के बाद नए साल के मौके पर लोग सिनेमाघरों में किसी और फिल्म की बजाय इस पर पैसा लगाना ज्यादा मुनासिब समझेंगे।
83 साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी है। इस साल उनके प्रोडक्शन में बनी फिल्म तड़प हिट साबित हुई है। इस फिल्म के जरिए सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने डेब्यू किया है और इसे दर्शकों ने काफी पसंद भी किया है। ऐसे में 83 इस साल रिलीज हुई साजिद नाडियाडवाला की सेकंड हिट फिल्म बन जाएगी।
रणवीर सिंह की ये मच अवेटेड फिल्म बॉलीवुड में अब तक रिलीज हुई स्पोर्ट्स बेस्ड फिल्मों के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर सकती है। रणवीर सिंह की ये मच अवेटेड फिल्म बॉलीवुड में अब तक रिलीज हुई स्पोर्ट्स बेस्ड फिल्मों के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर सकती है। 83 कुछ साल पहले रिलीज हुई फिल्म एम एस धोनी द अनफोल्ड स्टोरी के रिकॉर्ड को भी तोड़ने का माद्दा रखती है। इस फिल्म ने पहले दिन 20 करोड़ के आसपास कमाई की थी।