Monday, 28 September 2026 | 8:15 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया उद्घाटन, मरीजों का जाना हाल

फर्रुखाबाद:अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमृतपुर में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
Share:
फर्रुखाबाद:अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया उद्घाटन, मरीजों का जाना हाल
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 27 सितंबर 2026 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमृतपुर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने किया। इस दौरान विधायक ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी ली।

विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि जनसेवा उनके लिए केवल दायित्व नहीं, बल्कि क्षेत्रवासियों के प्रति संवेदनशील जिम्मेदारी है। उनका प्रयास है कि प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचें और कोई भी व्यक्ति उपचार से वंचित न रहे।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ क्षेत्र, सशक्त समाज और बेहतर भविष्य ही सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य है। स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया।

विधायक ने स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने और जरूरतमंद लोगों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी रखने की बात कही।